When the government is strong, the country is strong: PM Modi in Rajampet

Published By : Admin | May 8, 2024 | 16:07 IST
The Congress party has lost touch with India's culture and heritage: PM Modi on the opposition
When the government is strong, the country is strong: PM Modi in Rajampet rally
Congress feels people of West look like Arabs, Congress is now making racist statements: PM Modi
People of Andhra Pradesh made the YSRCP govt with a lot of expectation but they betrayed you, says PM Modi

ना आंध्रा कुटुम्ब सभ्युलन्दरिकी नमस्कारालु…

मैं तिरुपति वैंकटेश स्वामी को श्रद्धापूवर्क प्रणाम करता हूं। भक्तिधारा के संत अन्नामैय्या को नमन करता हूं। यहां तिरुपति और चित्तूर से भी अनेक साथी आए हैं। आप सभी का भी अभिनंदन करता हूं।

भाइयो और बहनों,

रायलसीमा में सामर्थ्य की कोई सीमा नहीं, यहां माइन्स हैं, यहां मिनरल्स है, यहां दिव्य- भव्य टेम्पल्स हैं, यहां मेहनती किसान हैं, टैलेंटेड नौजवान हैं और टूरिज्म... टूरिज्म की अपार संभावना है। इसलिए आज मोदी आपके पास आर्शीवाद लेने के लिए आया है। मोदी का लक्ष्य है, रायलसीमा का डवलपमेंट नई ऊंचाई पर पहुंचे। मोदी का लक्ष्य है, आंध्र प्रदेश का विकास। मोदी लक्ष्यम् आन्ध्र प्रदेश विकासम!

साथियों,

आप सभी ने दशकों तक दूसरों पर भरोसा किया है। लेकिन आपको क्या मिला? यहां डेवलपमेंट नहीं हुआ। यहां सिंचाई की सुविधा नहीं है, यहां इंडस्ट्री नहीं है, यहां किसान परेशान हैं, यहां नौजवानों को काम के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। आप मुझे बताइए, ये हालात बदलने चाहिए या नहीं? तो आपको क्या करना पड़ेगा? आंध्र प्रदेश में डबल इंजन सरकार। आन्ध्र प्रदेश लो कूडा, डबल इंजन सरकार रावाली!

साथियों,

आंध्र प्रदेश की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ YSR कांग्रेस सरकार बनाई थी। लेकिन इन्होंने आपके साथ विश्वासघात किया। YSR कांग्रेस ने यहां गरीबों का नहीं, माफिया का विकास किया। YSR कांग्रेस के मंत्री कैसे यहां गुंडागर्दी करते हैं, यहां राउडी राज चलाते हैं, वो सबके सामने है। मैं तो हैरान हूं, जिस sand mafia के कारण अन्नामैय्या डैम टूट गया, 25-30 गांवों को नुकसान हुआ, दर्जनों लोगों की जान गई, ऐसे माफिया को यहां की सरकार बढ़ावा देती है। मैं ऐसे हर माफिया को कहूंगा YSR कांग्रेस गवर्मेंट के जाने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। NDA सरकार, यहां के हर माफिया का इलाज करेगी, पक्का ट्रीटमेंट करेगी। आप बताइए, आपके जीवन में साफ पानी जरूरी है या नहीं? मोदी घर-घर, पाइप से पानी पहुंचाना चाहता है। लेकिन यहां की सरकार जल जीवन मिशन में भी ठीक से सहयोग नहीं करती। पोल्लावरम प्रोजेक्ट के साथ इन्होंने क्या किया, ये आप इतने सालों से देख रहे हैं। इन्होंने रायलसीमा के किसानों को भी इरीगेशन की सुविधाएं नहीं दीं। यहां NDA सरकार बनेगी तो सिंचाई के प्रोजेक्ट तेज़ी से पूरे होंगे।

साथियों,

जब स्ट्रांग गवर्मेंट होती है, तो देश भी स्ट्रांग होता है। आज भारत स्ट्रांग है कि नहीं है? यहां से तो बहुत सारे साथी गल्फ के देशों में हैं। गल्फ के देशों में भारतीयों की आज रिस्पेक्ट बढ़ी है कि नहीं बढ़ी है? वहां किसी भी साथी को प्रॉब्लम होती है, तो मोदी सॉल्व करता है। अभी कतर में हमारे साथी फंस गए थे। 10 साल पहले वाली कांग्रेस सरकार होती, तो उनका बचना मुश्किल था। लेकिन हम उन साथियों को सुरक्षित वापस लाए। ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि आपने NDA की मज़बूत सरकार बनाई। इसलिए आपका हर वोट NDA को मिलना चाहिए।

साथियों,

मोदी नेशन बिल्डिंग के मिशन पर निकला है, देश को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। लेकिन कांग्रेस देश को रिवर्स गियर में ले जाना चाहती है। कांग्रेस लगातार धमकी दे रही है कि जो बड़े काम पिछले 10 साल में हुए हैं, वो उन्हें रद्द कर देगी। कांग्रेस कहती है, आर्टिकल-370 को वो वापस लाएंगे फिर से। कांग्रेस कहती है, CAA के कानून को रद्द कर देंगे। कांग्रेस कहती है गरीबों को जो फ्री राशन मिलता है वो योजना को बंद कर देंगे। कांग्रेस कहती है देश के गरीबों को फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट जो मिलता है वो योजना को भी वो बंद कर देंगे। कांग्रेस कहती है, राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी पलट देंगे, राम मंदिर पर ताला लगा देंगे। क्या आपको ये सब मंजूर है क्या?

साथियों,

पूरी कांग्रेस पार्टी, भारत की संस्कृति और विरासत से कट चुकी है। कांग्रेस जड़ों से एकदम कट चुकी है। कांग्रेस के मन में हमेशा विभाजनकारी सोच रहती है। कांग्रेस का माइंडसेट ही देश को टुकड़ों में देखने का हो गया है। इसलिए ही कांग्रेस के नेता कभी भारत को एक राष्ट्र मानने से इनकार करते हैं, तो कभी देश को बांटने की बात करते हैं। आज कांग्रेस के एक और बड़े नेता ने फिर कांग्रेस की विभाजनकारी सोच का प्रदर्शन किया है। गांधी परिवार के बेहद करीबी और शहजादे के सबसे बड़े सलाहकार ने जो कहा है, वो शर्मनाक है। कांग्रेस को लगता है कि जो लोग नॉर्थ ईस्ट के लोग चाइनीज की तरह लगते हैं, क्या ऐसी बातें देश स्वीकार कर सकता है क्या? कांग्रेस को लगता कि साउथ इंडिया के लोग अफ्रीकन जैसे दिखते हैं। मैं जरा सिद्दारमैया जी से पूछना चाहता हूं क्या कर्नाटका के लोगों पर आरोप आप स्वीकार करेंगे क्या? मैं तेलंगाना के कांग्रेस के मुख्यमंत्री को पूछना चाहता हूं क्या वे इस प्रकार के आरोप को स्वीकार करेंगे क्या? मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को पूछना चाहता हूं जो तमिल संस्कृति की बात करतें हैं, इतना बड़ा गंभीर आरोप लगाया है। क्या तमिलनाडु, DMK कांग्रेस के साथ अपना नाता तोड़ने की घोषणा करेंगे क्या? तमिल स्वाभिमान के लिए, तमिल लोगों के लिए, किया वो हिम्मत है क्या उनमें? कांग्रेस को लगता है कि पश्चिमी भारत के लोग अरब के लोगों जैसे दिखते हैं। मैं जरा बाला साहब ठाकरे के नकली शिव सेना के जो उनके सन्तान बैठे हैं, जरा बाला साहब जी को याद करो। मैं नकली सन्तानों को पूछना चाहता हूं, मैं जरा उनके मेंटर, बुजुर्ग नेता से भी पूछना चाहता हूं, इन्होनें कहा है कि पश्चिम भारत के लोग अरब नेशन के अरबी लगते हैं? क्या महाराष्ट्र के लोगों को ये भाषा मंजूर है क्या? कांग्रेस को लगता है कि उत्तर भारत के लोग गोरों जैसे दिखते हैं। क्या आपको ये बात स्वीकार है? सत्ता के लिए देश का बंटवारा कराने वाली कांग्रेस अब भारतीयों पर नस्लवादी टिप्पणी करने पर उतर आई है। क्या हो गया है कांग्रेस पार्टी को? और ये बात जरा जो उनकी इकोसिस्टम है वो भी समझ ले कि आप इनका बचाव करने की कोशिश मत करो, क्योंकि जो शहजादे के फिलोसोफर एंड गाइड ने अमेरिका में बोला उसके चार दिन पहले खुद शाहजादे ने युवकों के बीच में कहा कि अमेरिका में इस रंग के लोग पेपर सेट करते हैं तो इस रंग के लोग परीक्षा में ना पास होते हैं। इस रंग के लोग पेपर सेट करें तो सब पास होगें। हिंदुस्तान पर भी उन्होनें वही टिप्पणी की थी जिसका विस्तार शाहजादे के गुरू ने किया है। ये दोनोम की बातें मिली हुई बातें हैं। सोच समझ कर के बोली हुई बातें हैं। और मैं पूरी कांग्रेस पार्टी पर, शहजादे पर, इस शाही परिवार पर गंभीर आरोप लगाता हूं। अरे मुद्दे नहीं हैं तो कम से कम हम भारतीयों का माखौल मत उड़ाओ ?
तीसरे फेज में घुटने टेकने की बौखलाहट में ये लोग कुछ भी कहे जा रहे हैं। लेकिन देश, कांग्रेस की एक-एक विभाजनकारी बात को सुन रहा है, समझ रहा है। क्या आप ऐसी सोच वाली कांग्रेस को, देशवासियों से भी मैं ये कहना चाहता हूं, सिर्फ में आंध्र में नहीं कह रहा हूं। मैं देश के जहां-जहां चुनाव बाकी है, सभी देशवासियों को कहना चाहता हूं ऐसा गुनाह करने वाली कांग्रेस को बक्शा नहीं जाना चाहिए, उनको सजा होनी चाहिए।

साथियों,

आज एनडीए सरकार देश में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने पर बल दे रही है। यहां भी देखिए कितने एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। चारों तरफ फोर लेन, सिक्स लेन हाईवे बन रहे हैं। नंदियाल, तेरागुंतला रेलवे लाइन का काम पूरा हो चुका है। नई कडप्पा बेंगलुरु रेलवे लाइन स्वीकृत हो चुकी है। कडप्पा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का निर्माण हो रहा है। आने वाले पांच साल में इंफ्रास्ट्रक्चर के ऐसे हर काम का और विस्तार होगा। बीजेपी ने घोषणा की है कि साउथ में भी बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी। आप मुझे बताइए आंध्र प्रदेश में बुलेट ट्रेन चलनी चाहिए कि नहीं चलनी चाहिए?

साथियों,

रायलसीमा के किसानों का जीवन सिर्फ और सिर्फ NDA सरकार ही बदल सकती है। यहां टमाटर बहुत उगाया जाता है। आने वाले 5 साल में हम टमाटर जैसी सब्जियों के लिए स्पेशल स्टोरेज के क्लस्टर बनाने जा रहे हैं। पुलिवेंदुला में Banana प्रोसेसिंग क्लस्टर से किसानों और नौजवानों को बहुत लाभ हो रहा है। आने वाले 5 सालों में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री का विस्तार होगा। इसमें भी FPO यानि फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइज़शन्स को मदद दी जाएगी। NDA के जितने भी हमारे ये कैंडिडेट हैं, एमएलए का चुनाव भी साथ-साथ है हमारे सभी एमएलए के जो उम्मीदवार है। आप सबसे मेरा आग्रह है इस क्षेत्र के कल्याण के इन सबको बनाकर के भेजिए। इनके अलावा राजम पेट लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मेरे मित्र किरन कुमार रेड्डी, चित्तूर लोकसभा सीट से टीडीपी प्रत्याशी प्रसाद राव। तिरुपति लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बाला प्रसाद राव। कडप्पा लोकसभा सीट से टीडीपी प्रत्याशी भूपेश रेडी। इन मेरे सभी साथियों को जिता करके दिल्ली भेजिए और जब आप इनको वोट देंगे ना तो वोट दिल्ली में सीधा मेरे खाते में जमा होगा।

साथियों,

ज्यादा से ज्यादा मतदान कराना। कराएंगे? ज्यादा से ज्यादा पोलिंग बूथ जीतने है। जीतेंगे? अच्छा मेरा एक काम करेंगे? मेरा एक काम करेंगे? घर-घर जाइएगा और कहिएगा कि अपने मोदी जी आए थे और मोदी जी ने आप सबको नमस्कार कहा है। मेरा नमस्कार पहुंचा देंगे? बोलिए भारत माता की...

भारत माता की...

बहुत बहुत धन्यवाद

Explore More
শ্রী রাম জন্মভূমি মন্দিরের ধ্বজারোহণ উৎসবে প্রধানমন্ত্রীর বক্তব্যের বাংলা অনুবাদ

জনপ্রিয় ভাষণ

শ্রী রাম জন্মভূমি মন্দিরের ধ্বজারোহণ উৎসবে প্রধানমন্ত্রীর বক্তব্যের বাংলা অনুবাদ
How NPS transformed in 2025: 80% withdrawals, 100% equity, and everything else that made it a future ready retirement planning tool

Media Coverage

How NPS transformed in 2025: 80% withdrawals, 100% equity, and everything else that made it a future ready retirement planning tool
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
West Bengal must be freed from TMC’s Maha Jungle Raj: PM Modi at Nadia virtual rally
December 20, 2025
Bengal and the Bengali language have made invaluable contributions to India’s history and culture, with Vande Mataram being one of the nation’s most powerful gifts: PM Modi
West Bengal needs a BJP government that works at double speed to restore the state’s pride: PM in Nadia
Whenever BJP raises concerns over infiltration, TMC leaders respond with abuse, which also explains their opposition to SIR in West Bengal: PM Modi
West Bengal must now free itself from what he described as Maha Jungle Raj: PM Modi’s call for “Bachte Chai, BJP Tai”

आमार शोकोल बांगाली भायों ओ बोनेदेर के…
आमार आंतोरिक शुभेच्छा

साथियो,

सर्वप्रथम मैं आपसे क्षमाप्रार्थी हूं कि मौसम खराब होने की वजह से मैं वहां आपके बीच उपस्थित नहीं हो सका। कोहरे की वजह से वहां हेलीकॉप्टर उतरने की स्थिति नहीं थी इसलिए मैं आपको टेलीफोन के माध्यम से संबोधित कर रहा हूं। मुझे ये भी जानकारी मिली है कि रैली स्थल पर पहुंचते समय खराब मौसम की वजह से भाजपा परिवार के कुछ कार्यकर्ता, रेल हादसे का शिकार हो गए हैं। जिन बीजेपी कार्यकर्ताओं की दुखद मृत्यु हुई है, उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। जो लोग इस हादसे में घायल हुए हैं, मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दुख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ हैं।

साथियों,

मैं पश्चिम बंगाल बीजेपी से आग्रह करूंगा कि पीड़ित परिवारों की हर तरह से मदद की जाए। दुख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। साथियों, हमारी सरकार का निरंतर प्रयास है कि पश्चिम बंगाल के उन हिंस्सों को भी आधुनिक कनेक्टिविटी मिले जो लंबे समय तक वंचित रहे हैं। बराजगुड़ी से कृष्णानगर तक फोर लेन बनने से नॉर्थ चौबीस परगना, नदिया, कृष्णानगर और अन्य क्षेत्र के लोगों को बहुत लाभ होगा। इससे कोलकाता से सिलीगुडी की यात्रा का समय करीब दो घंटे तक कम हो गया है आज बारासात से बराजगुड़ी तक भी फोर लेन सड़क पर भी काम शुरू हुआ है इन दोनों ही प्रोजेक्ट से इस पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन का विस्तार होगा।

साथियों,

नादिया वो भूमि है जहाँ प्रेम, करुणा और भक्ति का जीवंत स्वरूप...श्री चैतन्य महाप्रभु प्रकट हुए। नदिया के गाँव-गाँव में... गंगा के तट-तट पर...जब हरिनाम संकीर्तन की गूंज उठती थी तो वह केवल भक्ति नहीं होती थी...वह सामाजिक एकता का आह्वान होती थी। होरिनाम दिये जोगोत माताले...आमार एकला निताई!! यह भावना...आज भी यहां की मिट्टी में, यहां के हवा-पानी में... और यहाँ के जन-मन में जीवित है।

साथियों,

समाज कल्याण के इस भाव को...हमारे मतुआ समाज ने भी हमेशा आगे बढ़ाया है। श्री हरीचांद ठाकुर ने हमें 'कर्म' का मर्म सिखाया...श्री गुरुचांद ठाकुर ने 'कलम' थमाई...और बॉरो माँ ने अपना मातृत्व बरसाया...इन सभी महान संतानों को भी मैं नमन करता हूं।

साथियों,

बंगाल ने, बांग्ला भाषा ने...भारत के इतिहास, भारत की संस्कृति को निरंतर समृद्ध किया है। वंदे मातरम्...ऐसा ही एक श्रेष्ठ योगदान है। वंदे मातरम् का 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव पूरा देश मना रहा है हाल में ही, भारत की संसद ने वंदे मातरम् का गौरवगान किया। पश्चिम बंगाल की ये धरती...वंदे मातरम् के अमरगान की भूमि है। इस धरती ने बंकिम बाबू जैसा महान ऋषि देश को दिया... ऋषि बंकिम बाबू ने गुलाम भारत में वंदे मातरम् के ज़रिए, नई चेतना पैदा की। साथियों, वंदे मातरम्…19वीं सदी में गुलामी से मुक्ति का मंत्र बना...21वीं सदी में वंदे मातरम् को हमें राष्ट्र निर्माण का मंत्र बनाना है। अब वंदे मातरम् को हमें विकसित भारत की प्रेरणा बनाना है...इस गीत से हमें विकसित पश्चिम बंगाल की चेतना जगानी है। साथियों, वंदे मातरम् की पावन भावना ही...पश्चिम बंगाल के लिए बीजेपी का रोडमैप है।

साथियों,

विकसित भारत के इस लक्ष्य की प्राप्ति में केंद्र सरकार हर देशवासी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। भाजपा सरकार ऐसी नीतियां बना रही है, ऐसे निर्णय ले रही है जिससे हर देशवासी का सामर्थ्य बढ़े आप सब भाई-बहनों का सामर्थ्य बढ़े। मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। कुछ समय पहले...हमने GST बचत उत्सव मनाया। देशवासियों को कम से कम कीमत में ज़रूरी सामान मिले...भाजपा सरकार ने ये सुनिश्चित किया। इससे दुर्गापूजा के दौरान... अन्य त्योहारों के दौरान…पश्चिम बंगाल के लोगों ने खूब खरीदारी की।

साथियों,

हमारी सरकार यहां आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी काफी निवेश कर रही है। और जैसा मैंने पहले बताया पश्चिम बंगाल को दो बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स मिले हैं। जिससे इस क्षेत्र की कोलकाता और सिलीगुड़ी से कनेक्टिविटी और बेहतर होने वाली है। साथियों, आज देश...तेज़ विकास चाहता है...आपने देखा है... पिछले महीने ही...बिहार ने विकास के लिए फिर से एनडीए सरकार को प्रचंड जनादेश दिया है। बिहार में भाजपा-NDA की प्रचंड विजय के बाद... मैंने एक बात कही थी...मैंने कहा था... गंगा जी बिहार से बहते हुए ही बंगाल तक पहुंचती है। तो बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता भी बना दिया है। बिहार ने जंगलराज को एक सुर से एक स्वर से नकार दिया है... 20 साल बाद भी भाजपा-NDA को पहले से भी अधिक सीटें दी हैं... अब पश्चिम बंगाल में जो महा-जंगलराज चल रहा है...उससे हमें मुक्ति पानी है। और इसलिए... पश्चिम बंगाल कह रहा है... पश्चिम बंगाल का बच्चा-बच्चा कह रहा है, पश्चिम बंगाल का हर गांव, हर शहर, हर गली, हर मोहल्ला कह रहा है... बाचते चाई….बीजेपी ताई! बाचते चाई बीजेपी ताई

साथियो,

मोदी आपके लिए बहुत कुछ करना चाहता है...पश्चिम बंगाल के विकास के लिए न पैसे की कमी है, न इरादों की और न ही योजनाओं की...लेकिन यहां ऐसी सरकार है जो सिर्फ कट और कमीशन में लगी रहती है। आज भी पश्चिम बंगाल में विकास से जुड़े...हज़ारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स अटके हुए हैं। मैं आज बंगाल की महान जनता जनार्दन के सामने अपनी पीड़ा रखना चाहता हूं, और मैं हृदय की गहराई से कहना चाहता हूं। आप सबकों ध्यान में रखते हुए कहना चाहता हूं और मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं। टीएमसी को मोदी का विरोध करना है करे सौ बार करे हजार बार करे। टीएमसी को बीजेपी का विरोध करना है जमकर करे बार-बार करे पूरी ताकत से करे लेकिन बंगाल के मेरे भाइयों बहनों मैं ये नहीं समझ पा रहा हूं कि पश्चिम बंगाल के विकास को क्यों रोका जा रहा है? और इसलिए मैं बार-बार कहता हूं कि मोदी का विरोध भले करे लेकिन बंगाल की जनता को दुखी ना करे, उनको उनके अधिकारों से वंचित ना करे उनके सपनों को चूर-चूर करने का पाप ना करे। और इसलिए मैं पश्चिम बंगाल की प्रभुत्व जनता से हाथ जोड़कर आग्रह कर रहा हूं, आप बीजेपी को मौका देकर देखिए, एक बार यहां बीजेपी की डबल इंजन सरकार बनाकर देखिए। देखिए, हम कितनी तेजी से बंगाल का विकास करते हैं।

साथियों,

बीजेपी के ईमानदार प्रयास के बीच आपको टीएमसी की साजिशों से भी उसके कारनामों से भी सावधान रहना होगा टीएमसी घुसपैठियों को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है बीजेपी जब घुसपैठियों का सवाल उठाती है तो टीएमसी के नेता हमें गालियां देते हैं। मैंने अभी सोशल मीडिया में देखा कुछ जगह पर कुछ लोगों ने बोर्ड लगाया है गो-बैक मोदी अच्छा होता बंगाल की हर गली में हर खंबे पर ये लिखा जाता कि गो-बैक घुसपैठिए... गो-बैक घुसपैठिए, लेकिन दुर्भाग्य देखिए गो-बैक मोदी के लिए बंगाल की जनता के विरोधी नारे लगा रहे हैं लेकिन गो-बैक घुसपैठियों के लिए वे चुप हो जाते हैं। जिन घुसपैठियों ने बंगाल पर कब्जा करने की ठान रखी है...वो TMC को सबसे ज्यादा प्यारे लगते हैं। यही TMC का असली चेहरा है। TMC घुसपैठियों को बचाने के लिए ही… बंगाल में SIR का भी विरोध कर रही है।

साथियों,

हमारे बगल में त्रिपुरा को देखिए कम्युनिस्टों ने लाल झंडे वालों ने लेफ्टिस्टों ने तीस साल तक त्रिपुरा को बर्बाद कर दिया था, त्रिपुरा की जनता ने हमें मौका दिया हमने त्रिपुरा की जनता के सपनों के अनुरूप त्रिपुरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया बंगाल में भी लाल झंडेवालों से मुक्ति मिली। आशा थी कि लेफ्टवालों के जाने के बाद कुछ अच्छा होगा लेकिन दुर्भाग्य से टीएमसी ने लेफ्ट वालों की जितनी बुराइयां थीं उन सारी बुराइयों को और उन सारे लोगों को भी अपने में समा लिया और इसलिए अनेक गुणा बुराइयां बढ़ गई और इसी का परिणाम है कि त्रिपुरा तेज गते से बढ़ रहा है और बंगाल टीएमसी के कारण तेज गति से तबाह हो रहा है।

साथियो,

बंगाल को बीजेपी की एक ऐसी सरकार चाहिए जो डबल इंजन की गति से बंगाल के गौरव को फिर से लौटाने के लिए काम करे। मैं आपसे बीजेपी के विजन के बारे में विस्तार से बात करूंगा जब मैं वहां खुद आऊंगा, जब आपका दर्शन करूंगा, आपके उत्साह और उमंग को नमन करूंगा। लेकिन आज मौसम ने कुछ कठिनाइंया पैदा की है। और मैं उन नेताओं में से नहीं हूं कि मौसम की मूसीबत को भी मैं राजनीति के रंग से रंग दूं। पहले बहुत बार हुआ है।

मैं जानता हूं कि कभी-कभी मौसम परेशान करता है लेकिन मैं जल्द ही आपके बीच आऊंगा, बार-बार आऊंगा, आपके उत्साह और उमंग को नमन करूंगा। मैं आपके लिए आपके सपनों को पूरा करने के लिए, बंगाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी शक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर के आपके साथ काम करूंगा। आप सभी को मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद।

मेरे साथ पूरी ताकत से बोलिए...

वंदे मातरम्..

वंदे मातरम्..

वंदे मातरम्

बहुत-बहुत धन्यवाद