प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार रोज तीन-चार सभाओं के साथ रोड-शो भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमारी सरकार का एक ही धर्म है- विकास। यही वजह है कि भाजपा पर लोगों को भरोसा है। उन्होंने कहा- तीसरी बार भी प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। दैनिक भास्कर से साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने विभिन्न विषयों से जुड़े सवालों के खुलकर जवाब दिए।

पढ़िए नेशनल एडिटर नवनीत गुर्जर और स्टेट एडिटर (बिहार-झारखंड) कुलदीप व्यास के साथ प्रधानमंत्री के पटना प्रवास के दौरान उनसे हुई विस्तृत बातचीत...

भास्कर: पिछले चुनाव में भाजपा ने हिंदी बेल्ट में क्लीन स्वीप किया था। क्या इस बार भी ऐसा ही होगा?

मोदी: पिछले दो चुनाव में भाजपा ने हिंदी हार्टलैंड में अच्छी जीत हासिल की थी। आपने देखा होगा कि इन राज्यों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होता है। इसमें भाजपा बड़े मार्जिन और सीटों के बड़े अंतर से जीतती है। इसका एक कारण ये है कि हिंदी हार्टलैंड में कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया, लेकिन कभी विकास नहीं किया।

विकास कभी उनके एजेंडे में था ही नहीं। वो चुनाव के समय जाति की राजनीति करके वोट बटोरते थे। लोगों को बांटकर, समाज में विभाजन पैदा कर वोट बटोरने को ही वो राजनीति मानते थे। जब हमें सेवा का अवसर मिला तो हमने गवर्नेंस पर फोकस किया।

आप देख सकते हैं, जिन्हें बीमारू राज्य कहा जाता था, आज वो विकास के मॉडल बनकर उभर रहे हैं। चाहे उत्तर प्रदेश हो, मध्य प्रदेश हो, बिहार हो या राजस्थान हो, यहां लोगों के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। लोग सरकार चलाने के हमारे तरीके को पसंद करते हैं, इसलिए बार-बार मौका देते हैं। इस बार भी हम हिंदी हार्टलैंड में क्लीन स्वीप करेंगे।

भास्कर: भाजपा की लगातार जीत के पीछे उसकी अपनी उपलब्धियां हैं या विपक्ष की कमजोरी?

मोदी: भाजपा के पास 10 वर्षों का ट्रैक रिकॉर्ड है। लोगों ने इन 10 वर्षों में विकास की नई बुलंदियों को देखा है। लोगों ने आजादी के बाद 65 वर्षों में हर मोर्चे पर देश की दुर्गति होती देखी है और पिछले 10 वर्षों में भाजपा की सरकार में अभूतपूर्व विकास होते हुए भी देखा है।

गरीब कल्याण की योजनाओं ने करोड़ों लोगों का जीवन बदला है। ईज ऑफ लिविंग का ऐसा एहसास लोगों को पहले नहीं हुआ। करोड़ों गरीबों को अपना पक्का घर मिला है। युवाओं को नए अवसर मिले हैं। लखपति दीदी, ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं ने महिलाओं को नया आत्मविश्वास दिया है।

पहली बार लोग ऐसी सरकार देख रहे हैं, जिसके 10 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमने निर्णायक लड़ाई लड़ी है। लोगों तक सीधा संदेश गया है कि जो भ्रष्टाचार करेगा, उस पर कार्रवाई होकर रहेगी।

लोगों ने हमारा काम देखा है। विपक्ष के पास ना नीति है, ना नीयत है। वो सिर्फ सत्ता पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

भास्कर: इस बार चुनाव प्रचार के दौरान धर्म आधारित भाषण ज्यादा हो रहे हैं। आप इन्हें कैसे देखते हैं?

मोदी: आप कांग्रेस का मैनिफेस्टो देखिए। उनके शहजादे का भाषण देखिए। मनमोहन सिंह की सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड देखिए। उसमें सिर्फ और सिर्फ तुष्टीकरण की भावना नजर आएगी। तुष्टीकरण कांग्रेस का मूल स्वभाव बन गया है। इसके बिना उनकी राजनीति नहीं चल सकती। ये मेरा दायित्व है कि मैं तथ्यों को देश के सामने रखूं। मैं उनका पिछला ट्रैक रिकॉर्ड जनता को बता रहा हूं। वो किस सोच के तहत काम करते हैं, ये देश को जानना आवश्यक है।

भास्कर: क्या तीसरे कार्यकाल में नए बड़े काम की कार्य योजना बन चुकी है?

मोदी: मेरी सरकार के दोनों कार्यकाल में हमने कई बड़े फैसले किए हैं। हमने उन मुद्दों का भी समाधान किया, जिन्हें दशकों से लटकाया जा रहा था। जिन समस्याओं को पिछली सरकारें हाथ लगाने से भी डरती थीं, हमने उन्हें खत्म किया।

8 मुद्दों पर भास्कर के सवाल, PM मोदी के जवाब

भास्कर: इस बार चुनाव पर राम मंदिर का कितना असर मानते हैं? आपने ऐसा क्यों कहा कि राम मंदिर फैसले पर कांग्रेस शाहबानो केस जैसा रवैया अपना सकती है?

मोदी: कांग्रेस के परिवार के करीबी रह चुके एक पूर्व सलाहकार ने शहजादे की सोच को देश के सामने रखा है। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने मीटिंग की और अपनी मंशा जाहिर की। उनकी योजना राम मंदिर पर कोर्ट के फैसले को पलटने की है। जैसे उनके पिताजी ने शाहबानो केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटा था।

शहजादे के एक और सलाहकार अमेरिका में बैठकर भारत की संस्कृति और 140 करोड़ लोगों की भावना को समझने का दावा करते हैं। वो कहते हैं कि राम और रामनवमी भारत की मूल भावना के खिलाफ है। ये बयान पब्लिक डोमेन में हैं। इसमें कल्पना जैसा कुछ भी नहीं है। जब लोग इन बयानों को उनके व्यवहार से जोड़कर देखते हैं तो स्थिति और स्पष्ट हो जाती है।

इन लोगों ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ठुकरा दिया। उनकी पार्टी के जो लोग अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करने गए, उन पर कार्रवाई की। अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए वो राम मंदिर से दूरी बनाए हुए हैं। राम 140 करोड़ भारतीयों की चेतना का अंश हैं। इसके विरुद्ध व्यवहार करने वालों को जनता जवाब देगी।

भास्कर: ED, CBI के एक्शन से ऐसा लग रहा है कि सिस्टम से भ्रष्टाचार खत्म करने के बजाय, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई व्यक्तियों तक सिमट गई है। सिस्टम से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए आप क्या कर रहे हैं?

मोदी: ये एक धारणा इसलिए बन गई है क्योंकि मीडिया भी भ्रष्टाचार के उन्हीं मामलों को हेडलाइन बनाता है, जो राजनीतिक व्यक्तियों से जुड़ी होती है। हमारी सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने कई स्तरों पर प्रयास करके सिस्टम से भ्रष्टाचार खत्म करने के रास्ते बनाए हैं।

आज देश के करोड़ों लाभार्थियों को DBT के माध्यम से सीधे खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं। कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया भेजने पर लाभार्थी को सिर्फ 15 पैसे मिलते हैं। बीच में 85 पैसे की लूट-खसोट के लिए बाकायदा सिस्टम बना हुआ था। हमने लूट की इस व्यवस्था को खत्म करने के लिए तकनीक की मदद ली। जनधन खाते खोलना, आधार और मोबाइल नंबर से लिंक करना, सिस्टम को ठीक करने के ही प्रयास हैं।

DBT के माध्यम से हमने लाभार्थियों तक 36 लाख करोड़ रुपए पहुंचाए हैं। अगर ये व्यवस्था नहीं होती तो सोचिए देश का कितना पैसा बिचौलियों की जेब में चला जाता। हमने केंद्रीय भर्तियों की ग्रुप-सी, ग्रुप-डी भर्तियों से इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म की, तो इससे भ्रष्टाचार का बना-बनाया एक सिस्टम ध्वस्त हुआ।

देश में क्लियरेंस के लिए नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया। हमने सरकारी सेवाओं को फेसलेस बनाया। उन्हें ऑनलाइन कर दिया। आज सरकार के टेंडर भी ऑनलाइन होते हैं। फरार हुए अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के लिए फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स एक्ट पारित किया।

हमने PMLA को मजबूत बनाया। ऐसा भी नहीं है कि एजेंसियां सिर्फ राजनीतिक व्यक्तियों पर कार्रवाई कर रही हैं। ED ने अब तक जितने मामले दर्ज किए हैं, उनमें से सिर्फ 3 प्रतिशत मामले ही राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के हैं। 97 प्रतिशत केस अधिकारियों या अन्य लोगों के हैं।

 

 

भास्कर: महाराष्ट्र में इस बार वोटिंग भी कम हुई और पार्टियों के कई टुकड़े होने के कारण लोगों में कन्फ्यूजन भी लग रहा है। चुनाव परिणामों को आप किस रूप में देखते हैं?

मोदी: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार से विकास कार्यों को फिर से गति मिली है। यहां के किसानों को PM किसान सम्मान निधि के रूप में 12 हजार रुपए मिल रहे हैं। महाराष्ट्र के लोग देख रहे हैं कि केंद्र और राज्य की सरकार मिल कर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को जमीन पर उतार रही है।

दूसरी तरफ परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन है, जो अपने कुनबे को आगे बढ़ाने के लिए साथ आए हैं। उनकी पार्टियों में टूट भी परिवार मोह की वजह से हुआ है। आज नकली शिवसेना और नकली राष्ट्रवादी कांग्रेस की बातें भी लोगों को नकली लग रही हैं।

जनता के सामने ये स्पष्ट है कि कौन देश के लिए काम कर रहा है और कौन अपने परिवार की अगली पीढ़ी को स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। महा ‘विनाश’ अघाड़ी के पास महाराष्ट्र या देश के लिए कोई विजन नहीं है। जनता उनकी वास्तविकता को समझती है, इसलिए उसके मन में कोई कन्फ्यूजन नहीं है।

भास्कर: मध्य प्रदेश में आपकी सरकार बनी, यानी वहां सरकार विरोधी लहर नहीं थी। इस बार मप्र में आप क्या संभावनाएं देखते हैं?

मोदी: ये दिखाता है कि भाजपा और मध्य प्रदेश का रिश्ता कितना गहरा है। हमारी योजनाओं से लोगों को घर, शौचालय, बिजली-पानी, गैस कनेक्शन मिला। हमने यहां के उद्योगों को फिर से खड़ा किया और उन्हें आगे बढ़ाया। स्वच्छता अभियान में आगे रहकर मध्य प्रदेश ने अपनी पहचान को और समृद्ध किया।

मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों ने लोगों के जीवन को बदला है। यही कारण है कि राज्य के चुनाव में सरकार के पक्ष में लहर दिखी और हमें पहले से ज्यादा बहुमत मिला। लोगों में कांग्रेस के डेढ़ साल के कार्यकाल को लेकर अब भी इतना गुस्सा है कि कांग्रेस को फिर मौका नहीं मिलने वाला।

भास्कर: छत्तीसगढ़ से इस बार क्या उम्मीदें हैं? कांग्रेस को उम्मीद है कि वो इस बार राज्य में आपको झटका देगी।

मोदी: छत्तीसगढ़ की जनता ने हमें 3 बार सेवा करने का अवसर दिया। उसके बाद कांग्रेस को मौका मिला। कांग्रेस के 5 साल में लोग त्राहि-माम करने लगे, इसलिए उसे सरकार से बाहर कर दिया। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार और अराजकता का बोलबाला था। उनके नेताओं के यहां से नोटों के बंडल मिले। गरीब और वंचित कांग्रेस के 5 साल में परेशान रहे।

कांग्रेस की एक ही पारी में जनता इतना कुछ देख चुकी है कि छत्तीसगढ़ में इस बार उसका खाता खुलना भी मुश्किल है। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए विकास ही सबसे अहम मुद्दा है। लोगों को उम्मीद है कि भाजपा की सरकार आने के बाद यहां एक बार फिर विकास को गति मिलेगी।

भास्कर: NDA को 400 सीट पार करने के लिए UP से और सीटें जीतनी होंगी। क्या ये संभव है? UP में आपके सामने सपा और कांग्रेस गठबंधन की चुनौती है।

मोदी : UP में कांग्रेस और सपा के बीच 2017 में अलायंस था, 2019 में भी साथ थे और 2022 में भी गठबंधन था। हम इस अलायंस को हराने की हैट्रिक पहले ही बना चुके हैं। UP के लोग परिवारवादी पार्टियों से त्रस्त हो चुके हैं। इन पार्टियों की सोच परिवार से आगे बढ़ ही नहीं पाती। उनकी राजनीति कभी विकास के लिए नहीं होती।

चर्चा भी इसी बात की होती है कि उनके परिवार की सीट पर क्या होगा, उनके परिवार का ये सदस्य जीतेगा या नहीं। परिवारवाद प्रतिभाओं को कुचल देता है। परिवारवाद भ्रष्टाचार को जन्म देता है, अवसरों को खत्म कर देता है। भाजपा का UP में मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। आज UP के लोग कानून-व्यवस्था का बदलाव देख रहे हैं। उन्हें सुरक्षा का ऐसा एहसास पहले कभी नहीं हुआ। इस बार UP में सारे रिकॉर्ड टूटेंगे और भाजपा और ज्यादा सीटें जीतेगी।

 

भास्कर: संभावना है कि पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने वाली है। इसकी मुख्य वजह क्या मानते हैं?

मोदी : पश्चिम बंगाल के लोग TMC सरकार की असंवेदनशीलता से हैरान हैं। महिलाओं के प्रति इस सरकार के रवैये ने लोगों के सामने प्रश्न खड़ा कर दिया है कि क्या ऐसी सरकार में राज्य की महिलाएं कहीं भी सुरक्षित महसूस करेंगी? संदेशखाली की घटना ने हर वर्ग की महिला को परेशान किया।

अपराधियों को बचाने के लिए TMC सरकार जो कर रही थी, कल्पना से परे है। TMC ने पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और अराजकता को बढ़ावा दिया है। TMC सरकार ने तुष्टीकरण की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। अपने वोट बैंक के लिए पश्चिम बंगाल की सरकार देश की सुरक्षा के साथ भी समझौता करने को तैयार दिखती है।

पश्चिम बंगाल में गवर्नेंस नाम की कोई चीज बची नहीं है। पहले लेफ्ट ने बंगाल को बर्बाद किया। TMC भी वही काम करने लगी। वहां की ज्यादातर इंडस्ट्री कहीं और शिफ्ट हो गईं। आज वहां सिर्फ बम बनाने की इंडस्ट्री तेजी से फल-फूल रही है। TMC सरकार की छवि घोटाले करने वाली सरकार की हो गई है।

आज वहां लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। केंद्र सरकार लोगों के कल्याण की जो योजनाएं वहां चलाना चाहती है, उसमें भी अड़ंगा लगाया जाता है। जनता ने इस बार पश्चिम बंगाल सरकार के इस रवैये का जवाब देने का मन बना लिया है।

इस बार चुनाव में लोकतंत्र को कुचलने का TMC का हर दांव बेकार जाएगा। पश्चिम बंगाल के लोग भाजपा को एक उम्मीद की तरह देख रहे हैं। मुझे विश्वास है कि यहां भाजपा अप्रत्याशित जीत दर्ज करेगी।

भास्कर: आपको G7 समिट और पीस समिट का न्योता मिला है, जिसका आयोजन चुनाव नतीजों के बाद जून में होना है। इतना विश्वास देखकर आपको कैसा लगता है और आप क्यों मानते हैं कि भारत की अहमियत बढ़ रही है?

मोदी: 10 वर्ष पहले देश की जो स्थिति थी, उस समय के भारत को और आज के भारत को दुनिया अलग नजर से देखती है। बीते 10 वर्षों में भारत की आर्थिक शक्ति बढ़ी है। हर क्षेत्र में भारत का सामर्थ्य बढ़ा है। हम 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गए।

एजेंसियों का अनुमान है कि हम अगले वर्ष दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। जब हम टॉप-3 इकॉनॉमी बनने का लक्ष्य रखते हैं, जब हम 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की बात करते हैं तो दुनिया हम पर भरोसा करती है। हमारा अप्रोच नेशन फर्स्ट का है। हम भारत और भारतीय लोगों के हितों को प्राथमिकता देते हैं।

एक-दूसरे से टकराने वाले दो विरोधी देश भी हमारे दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं। हमने तेल की बढ़ती कीमतों का बोझ अपने नागरिकों पर नहीं डाला, बल्कि अपना पक्ष दुनिया के सामने मजबूती से रखा। आज जब ट्रेड डील होती है, कृषि से जुड़े समझौते होते हैं, तो भी भारतीयों का हित हमारी प्राथमिकता होती है।

पहले के समझौतों में लोगों का हित पीछे छूट गया था। अब दुनिया हमारे बदले हुए रुख का समर्थन करती है। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि हमारी प्रगति से दुनिया के किसी देश को खतरा नहीं है, बल्कि ये दुनिया के लिए अच्छा है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

Following is the clipping of the interview:

Source: Dainik Bhaskar

Explore More
প্রত্যেক ভারতীয়ের রক্ত ফুটেছে: মন কি বাত অনুষ্ঠানে প্রধানমন্ত্রী মোদী

জনপ্রিয় ভাষণ

প্রত্যেক ভারতীয়ের রক্ত ফুটেছে: মন কি বাত অনুষ্ঠানে প্রধানমন্ত্রী মোদী
Vande Mataram: The first proclamation of cultural nationalism

Media Coverage

Vande Mataram: The first proclamation of cultural nationalism
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Congress kept misleading ex-servicemen with false promises of One Rank One Pension: PM Modi in Aurangabad, Bihar
November 07, 2025
Record turnout in first phase shows Bihar has decided to retain the NDA government: PM Modi in Aurangabad rally
'Phir ek baar, NDA sarkar... Bihar mein phir se Sushasan sarkar...': PM Modi in Aurangabad
‘I do what I say’: PM Modi cites Ram Temple, Abrogation of Article 370 and Operation Sindoor as proof of NDA’s commitment

भारत माता की... भारत माता की... भारत माता की...

सूर्य देव के इ पावन भूमि के हम नमन करीत ही! उम्गेश्वरी माता एवं देवकुंड के इ वैभवशाली भूमि पर अपने सब के अभिनन्दन करीत ही !

साथियों,

औरंगाबाद, तप-त्याग और बलिदान की भूमि है। इस मिट्टी ने अनुग्रह बाबू और जगतपति जगदेव जी के रूप में महान स्वतंत्रता सेनानी दिए। औरंगाबाद हो या गयाजी हो...ये पक्के इरादे वाली धरती है। दशरथ मांझी जी...इसी का प्रतीक रहे हैं। मैं इस क्षेत्र की सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं।

साथियों,

कल ही बिहार ने पहले चरण का मतदान किया है। और वाकई बिहार के लोगों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिहार के इतिहास का अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है। और इसमें हमारी माताएं-बहने सुबह से ही कतार लगा के खड़ी हो गई और उन्होंने तो सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। पहले चरण में करीब पैंसठ परसेंट वोटिंग हुई है...ये दिखाता है कि NDA सरकार की वापसी का मोर्चा...खुद बिहार की जनता ने संभाला हुआ है। बिहार के नौजवानों ने संभाला है, बिहार की माताओं बहनों ने संभाला है, बिहार के किसान भाइयों ने संभाला है। साथियों, पहले चरण के मतदान से ये स्पष्ट है... बिहार के लोग अब किसी भी कीमत पर जंगलराज को लौटने देना नहीं चाहते। बिहार का नौजवान...RJD के झूठे वादों पर नहीं...NDA के ईमानदार इरादों पर वोट दे रहा है। आरजेडी ने झूठे वादों का भ्रम फैलाने की भरसक कोशिश की...इनके वादों पर तो खुद कांग्रेस को ही भरोसा नहीं है... इसलिए वो RJD के घोषणापत्र की बात ही नहीं करती। बिहार के लोगों ने...बिहार के नौजवानों ने भी...RJD के झूठ के पिटारे को खारिज कर दिया है।

साथियों,

बिहार का मतदाता...नरेंद्र-नीतीश के ट्रैक रिकॉर्ड पर भरोसा कर रहा है...हमारे पक्के इरादों को समर्थन दे रहा है। पहले चरण के मतदान से ये तय है...फिर एक बार...NDA सरकार! फिर एक बार... फिर एक बार... फिर एक बार...बिहार में फिर से...सुशासन सरकार!

साथियों,

मुझे बिहार के सामर्थ्य पर भरोसा है। बिहार के पास मां गंगा का आशीर्वाद है...यहां इतनी ऊपजाऊ भूमि है,यहां इतने परिश्रमी लोग हैं... बिहार को समृद्ध बनाने का संकल्प सच हो सकता है।

साथियों,

आप याद रखिए... आपने जब यहां नीतीश जी को अवसर दिया...तो उनके कार्यकाल के पहले नौ साल दिल्ली में RJD-कांग्रेस की सरकार थी। तब इन लोगों ने मिलकर दिल्ली में बैठे-बैठे दिन-रात एक ही काम किया बिहार से बदला लेना। और वो लगातार बिहार के विकास में रोड़े अटकाते रहते थे। नीतीश जी को काम नहीं करने देते थे। बिहार का एक काम होने नहीं देते थे। 2014 में जब आपने मुझे सेवा का अवसर दिया...जब पहली बार बिहार में डबल इंजन की सरकार बनी। हमारी डबल इंजन की सरकार ने बिहार के विकास के लिए तीन गुना ज्यादा पैसा दिया...आज बिहार के हर इलाके में...सड़कें बन रही हैं...लंबे-लंबे पुल बन रहे हैं...रेलवे के ट्रैक बन रहे हैं... नए अस्पताल और नए कॉलेज बन रहे हैं।

साथिय़ों,

अब NDA की डबल इंजन सरकार ने बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए नए संकल्प लिए हैं। हमने अपने घोषणापत्र में बताया है कि इन संकल्पों को सिद्धि का रास्ता क्या है। हम इसे कैसे करेंगे ये भी बताया है। अपनी घोषणाओं को हम कैसे पूरा करने वाले हैं।

साथियों,

NDA के पास हर क्षेत्र से और उसकी आवश्यकता के अनुसार वहां के लोगों की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग योजना है। कहीं फूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्योग पर बल दिया जा रहा है। कहीं टूरिज्म का विकास हो रहा है। कहीं टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियों का विस्तार करने वाले हैं। कहीं मैन्युफेक्चरिंग से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यानि जहां जैसा सामर्थ्य है, वहां वैसी ही इंडस्ट्री लगाई जा रही है। जैसे मगध का हमारा ये क्षेत्र है...यहां हज़ारों एकड़ इलाके में उद्योगों का खाका खींचा गया है। इसके लिए बिजली, सड़क, रेल का नेटवर्क, तेज़ी से बनाया जा रहा है। गया जी में बिहार का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बन रहा है। इसका फायदा...इस पूरे क्षेत्र को होगा।


साथियों,

मोदी और नीतीश जी का ट्रैक रिकॉर्ड सबके सामने है। अब आप याद कीजिए, जब मैं कहता हूं ये करने वाला हूं तो मैं उसे करके ही रहता हूं। मैं आपको याद दिलाता हूं, बिहार के मेरे भाई-बहन मोदी ने कहा था, मोदी ने कहा था- राम मंदिर बनेगा...आप मुझे बताइए, मंदिर बना की नहीं बना? मंदिर बना की नहीं बना? डंके की चोट पर बना कि नहीं बना। 500 साल का अधूरा काम पूरा किया कि नहीं किया। मोदी ने देश को वादा किया था और मैंने कहा था आर्टिकल 370 की दीवार गिरेगी...आप मुझे बताइए.. 370 हटा कि नहीं हटा? और मोदी ने बिहार की इसी धरती से पहलगाम हमले का बदला लेने की बात भी कही थी... और फिर आपने ऑपरेशन सिंदूर में तबाह होते पाकिस्तान को भी देखा है… मैंने बिहार की धरती से जो कहा था वो किया कि नहीं किया?

साथियों,

मोदी ने वन रैंक वन पेंशन,हमारे देश की रक्षा करने वालों, हमारे देश के वीर जवानों, हमारे फौजियों को वादा किया था, हम वन रैंक वन पेंशन लागू करेंगे। आज 7 नवंबर को ही वन रैंक वन पेंशन लागू हुए 11 वर्ष हो रहे हैं,.. 11 वर्ष। हमारे सैनिक परिवार...चार दशकों से OROP की मांग कर रहे थे। लेकिन कांग्रेस हर बार उनसे झूठ बोलती रही। कांग्रेस ने पांच सौ करोड़ रुपए दिखाकर कहा था कि लो OROP लागू हो गया। और इसके बाद भी उसने पूर्व फौजियों से किया वायदा कभी नहीं निभाया। आप मुझे बताइए अपने फौज के जवानों के किया वादा कोई धोखा कर सकता है क्या?. धोखा करना चाहिए क्या? अगर वे ऐसा धोखा करते हैं तो वो कितने निकम्मे लोग हैं। वो आप जानते हैं कि नहीं जानते हैं? मैंने अपने सैनिक भाइयों को OROP लागू करने की गारंटी दी थी। आप मुझे बताइए, ये गारंटी मैंने पूरी कि नहीं की। ये गारंटी मैंने पूरी कि नहीं की? और साथियों ये ऐसे ही गारंटी पूरी नहीं हुई है। आप जानते हैं इन 11 सालों में हमारे जो फौजी भाई-बहन हैं, जो निवृत्त फौजी भाई-बहन हैं, उनके परिवारों को कितना पैसा मिला है, आप अंदाजा कर सकते हैं। अब तक OROP लागू करने के कारण एक लाख करोड़.. कितना? कितना? कितना? ये आरजेडी वालों को एक लाख करोड़ रुपए कैसे लिखना, एक के पीछे कितने बिंदू लगेंगे, उनको इतना भी समझ नहीं आएगा। एक लाख करोड़ रुपया देश के खजाने से फौजियों के खाते में गए हैं। बताइए...कांग्रेस-आरजेडी वाले ये लोग 500 करोड़ का झूठ बोल रहे थे। यही इनकी सच्चाई है...इनकी राजनीति झूठ पर ही टिकी हुई है।

इसलिए साथियों,

जब हम कहते हैं कि बिहार में एक करोड़ नए रोजगार देंगे...तो देश के बिहार के नौजवानों को हमारी बात पर भरोसा होता है। बीते कुछ सालों में ही बिहार में लाखों भर्तियां हुई हैं...पूरी ईमानदारी से भर्तियां हुई हैं। जबकि साथियों, आपके सामने RJD-कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड भी है...ये वो लोग हैं... जो बिहार के युवाओं से नौकरी के बदले जमीन लिखवा लेते हैं… आपको नौकरी चाहिए तो आपके खेत मेरे परिवारवालों के नाम कर दो, ये खेल चला अदालत ने भी माना और आज ये जमानत पर बैठे हुए हैं। जांच एजेंसियां इनकी जांच कर रही हैं..ये जंगलराज वाले जमानत पर चल रहे हैं...ये आरजेडी-कांग्रेस वाले बिहार के युवाओं को कभी भी नौकरी नहीं दे सकते।

साथियों,

आप औरंगाबाद के लोग तो नक्सलवाद...माओवादी आतंक से भी पीड़ित रहे हैं। वो दिन भुलाए नहीं भूलते...जब अंधेरा होने से पहले ही यहां सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। यहां से आने-जाने वाली बसों को सुरक्षित चलने के लिए नक्सलियों को रंगदारी देनी होती थी। स्कूटर-मोटरसाइकिल से तो आने-जाने की कोई सोच भी नहीं पाता था। इस क्षेत्र की चर्चा...देश और दुनिया में नरसंहारों के लिए होती थी।

साथियों,

जैसे ही जंगलराज की सरकार गई...नीतीश जी के नेतृत्व में आप सुशासन लाए... तो नरसंहार की घटनाएं बंद हो गईं। जब आपने दिल्ली में मोदी को बिठाया...तो मैंने तय किया... कि नक्सलवाद..माओवादी आतंक की कमर तोड़कर करके रहूंगा। हमने नक्सलवाद, माओवादी आतंक के खिलाफ कार्रवाई की। आज बिहार...माओवादी आतंक के डर से मुक्त हो रहा है। माओवादी आतंक अब समाप्ति के कगार पर है। और य़े इसलिए हुआ है...क्योंकि बिहार में डबल इंजन की सरकार है।

साथियों,

जंगलराज और सुशासन राज में क्या अंतर आया है...ये हमने कल मतदान वाले दिन भी देखा है। कल बिहार के हर गरीब..दलित-महादलित, पिछड़े-अतिपिछड़े सबने, बिना किसी रोकटोक के वोट डाला। जबकि हमने जंगलराज का वो दौर भी देखा है। जब बूथ लूटे जाते थे...मतदान के दिन...गोलियां चलती थीं, बम फटते थे। खून की नदियां बहाई जाती थीं...गरीबों, दलितों, पिछड़ों की आवाज़ कुचल दी जाती थी।

साथियों,

जंगलराज के गुर्गे...साजिश तो अभी भी बहुत कर रहे हैं...लेकिन मैं चुनाव आयोग की प्रशंसा करूंगा। मैं चुनाव आयोग को बधाई दूंगा कि प्रथम चरण के चुनाव इतने अच्छे तरीके से संपन्न कराए हैं। और मुझे कुछ लोगों ने बताया कि कल जो मतदान का लोकतंत्र का उत्सव चल रहा था । बहुत सारे विदेश के लोग ये हमारे चुनाव देखने के लिए आए थे। हमारा मतदान देखने के लिए आए थे, मतदाताओं के उत्साह उमंग देख करके वो भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे थे।

साथियों,

आपको एक बात हमेशा याद रखनी है। जंगलराज वालों के पास हर वो चीज़ है, जो निवेश और नौकरी के लिए खतरा हैं। ये जंगलराज वालों का खतरा है। ये अभी से बच्चों तक को रंगदार बनाने की बातें कर रहे हैं। खुलेआम कर रहे हैं। ये लोग खुली घोषणा कर रहे हैं...कि भइया की सरकार आएगी तो...कट्टा, दु-नाली, फिरौती, रंगदारी, यही सब चलेगा। और इसलिए आपको इन लोगों से बहुत सतर्क रहना है। बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए...बिहार को कुशासन सरकार नहीं चाहिए…



साथियों,

बिहार को भाजपा-NDA पर भरोसा है। क्योंकि NDA ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला। अब बिहार को विश्वास है...कि NDA ही बिहार को विकसित बना करके ही रहेगी। इसलिए बिहार...NDA के ईमानदार संकल्प पत्र पर विश्वास करता है। बिहार की बहनें-बेटियां सब देख रही हैं।

((साथियों ये उमंग और उत्साह यहां पंडाल से भी ज्यादा लोग बाहर हैं.. चारो तरफ जो मैं उत्साह उमंग देख रहा हूं माताओं-बहनों में जो उत्साह देख रहा हूं मैं बिहार का उज्जवल भविष्य देख रहा हूं।))

साथियों

ये एनडीए ही है जिसने पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया...ये NDA ही है...NDA ने सरकारी नौकरी में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया.ये NDA ही है...जिसने विधानसभा और लोकसभा में भी महिलाओं को आरक्षण दिया.. और ये NDA ही है...जो बहनों-बेटियों को स्व-रोजगार के अवसर दे रहा है। लखपति दीदी का अभियान चल रहा है।

साथियो,

ये लोग जो संविधान दिखाने वाले लोग हैं न, उन्हें समान्य समाज के गरीबों की कभी याद नहीं आई। ये मोदी है जिसने सामान्य समाज के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण दे करके उनकी जिंदगी बदलने का काम किया है। हम सिर्फ घोषणाएं नहीं करते...काम करते हैं। जैसे मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना है..बिहार की एक करोड़ 40 लाख बहनों के खाते में...दस-दस हज़ार रुपए पहुंच चुके हैं। इस पैसे से किसी ने सिलाई मशीन खरीदी...किसी ने कुछ सामान बेचना शुरू किया...हमने जो कहा वो करके दिखाया... इसलिए बहनों को भरोसा है कि...NDA ही उनको जीवन के हर कदम पर आगे भी मदद करेगी।

साथियों,

अभी हमारे सम्राट जी लालटेन वाले की झूठ की बात कह रहे थे मैं आपको 2019 की बात याद दिलाता हूं। 2019 में जनवरी फरवरी महीने में हमने पीएंम किसान सम्मान योजना शुरू की और किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपया भेजना शुरू किया तो बिहार झारखंड और बंगाल जैसे राज्यों में ये पराजय के कारण भयभीत लोग झूठ फैलाने में लगे किसानों को जाके कहने लगे देखिए ये मोदी जी ने जो पैसा भेजा है ना वो आपसे सूद समेत वापस लेने वाला है। डरा रहे थे और झारखंड के एक इलाके में तो लोगों ने पैसा जमा करने से मना कर दिया इतना झूठ चलाते थे आज उस बात को 2019 से 2025 आ गया आज भी किसानों को पैसे देने का काम जारी है। मोदी जो कहता है ना वो काम पूरा करता है।

साथियों,

मोदी वंचितों को वरीयता देता है...पिछड़ों को प्राथमिकता देता है। आप देखिए...बिहार में साठ लाख गरीबों को पक्के आवास मिले हैं। 60 लाख ये पक्के घर...हमारे गरीब परिवारों को, हमारे दलित परिवारों को, हमारे माहदलित परिवारों को मेरे पिछड़े परिवारों को, मेरे अतिपिछड़े परिवारों के टोलों में बनाए गए हैं। उनको एक नई जिंदगी देने का काम किया। घर-घर बिजली, नल, शौचालय, मुफ्त गैस कनेक्शन...ये सबकुछ पहुंच रहा है। इसका फायदा भी वंचितों को ही सबसे ज्यादा हुआ है। मुफ्त अनाज हो या मुफ्त इलाज...इससे गरीब का, वंचित का फायदा हो रहा है।

साथियों,

कांग्रेस ने छोटे किसानों को कभी पूछा तक नहीं। ये मोदी है जो छोटे किसानों की चिंता करता है। हमारी सरकार किसानों के खाते में छह-छह हज़ार रुपए जमा कराती है। और अब तो बिहार एनडीए ने घोषणा की है...जब फिर से यहां NDA सरकार बनेगी, तो तीन हज़ार रुपए बिहार के किसानों को अतिरिक्त दिए जाएंगे। यानि डबल इंजन सरकार...बिहार के किसानों को नौ हज़ार रुपए देगी।

साथियों,

कांग्रेस और RJD ने...आप किसानों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाया था। आप याद कीजिए...उत्तर कोयल बांध परियोजना की चर्चा कबसे चल रही थी... इस क्षेत्र के किसानों ने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी। इस बांध के निर्माण का काम पूरा हो...इसके लिए हमने अतिरिक्त पैसा दिया और अब बांध का काम तेजी से चल रहा है। और मुझे मालूम है ये सुशील जी जब सांसद के रूप में काम को लेकर के दिन-रात मेहनत करते थे।

साथियों,

लालटेन वालों ने खेत को सिंचाई के लिए तरसाया...और बिहार को अंधेरे में रखा। हमारी सरकार बिजली कारखाने लगा रही है। कुछ महीने पहले ही...मुझे नबीनगर कारखाने के अगले चरण का शिलान्यास करने का अवसर मिला था। इससे आपको बिजली भी मिलेगी...और नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा।

साथियों,

कांग्रेस और आरजेडी वाले सत्ता के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं। औरंगाबाद तो इसका सबसे बड़ा साक्षी है। यहां जो कुटुंबा सीट है...उस पर क्या हुआ, ये पूरे बिहार ने देखा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तक को आरजेडी ने अपमानित किया। आरजेडी ने कांग्रेस को सिर्फ वही सीटें दीं...जहां वो 35-40 साल से नहीं जीत पाई है। आरजेडी ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर...मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी भी चोरी कर ली... आज भी अनेकों सीटों पर आरजेडी-कांग्रेस वाले आमने-सामने हैं। आप मुझे बताइए...जो अपने साथियों को धोखा दे सकते हैं...वो आपके सगे हो सकते हैं क्या? आपका भला कर सकते हैं क्या? ये वादे पूरे कर सकते हैं क्या?

साथियों,

कांग्रेस और आरजेडी...सिर्फ अपमान की, गाली-गलौज की राजनीति करते हैं। आपने देखा...कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार ने छठी मैया की पूजा को ड्रामा कहा। ये लोग महाकुंभ को भी फालतू कहते हैं...इन्हें हमारे हर पर्व-त्योहार से चिढ़ है। ये नामदार...हमारी आस्था को ऐसे ही अपमानित करते हैं। मैं जरा अपनी माताओ-बहनों से पूछना चाहता हूं..छठी मैया का महापर्व हमारी माताएं-बहनें पानी तक नहीं पीती पानी तक नहीं पीती ऐसी साधना करती हैं। अब उनको नौटंकी कहना.. ड्रामा कहना वो छठी मैया का अपमान है कि नहीं है? अपमान है कि नहीं है? जिन्होंने इस महान तपस्या का अपमान किया है उनको सजा मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए? इस चुनाव में उनको सजा दोगे कि नहीं दोगे? सारी माताएं-बहने पूरी ताकत से सजा दोगे कि नहीं दोगे?

साथियों,

याद रखना...11 नवंबर को अपने एक वोट से इन्हें सज़ा देनी है। आपका वोट उन्हे सजा देने की ताकत रखता है। NDA की अब तक की सबसे बड़ी विजय इस चुनाव में पक्की है दोस्तों। और इसलिए 14 तारीख के बाद आपको मैं कह रहा हूं विजयोत्सव की तैयारी कर लीजिए। जनता का मिजाज बताता है और कांग्रेस वालों की बातें भी बताती है कि वो पराजय के कारण अभी से ढूंढने में लग गए हैं। अभी से क्यों हार गए बिहार इसके लिए क्या-क्या कहना है अभी से इसकी प्रैक्टिस करना चालू कर दिया है उन्होंने... और इसलिए भाइयों-बहनों विजयी की ओर आगे बढ़ना है आपके आशीर्वाद से। मैं सभी उस्मीदवारों से आग्रह करूंगा कि जरा आगे आइए.. एक-एक दो-दो कदम आपके इन सभी उम्मीदवारों को आशीर्वाद चाहिए।

मेरे साथ बोलिए..

भारत माता की... जय!

भारत माता की... जय!

भारत माता की... जय!

वंदे.. वंदे.. वंदे.. वंदे.. वंदे..