Congress can play whatever games it wants to, but no one can stop Modi from taking Chhattisgarh ahead. Modi is son of poor, understand their pain: PM Modi
Modi is guarantee of action against corruption. One who has done wrong, won't be spared: PM Modi in Raipur
Congress cannot breathe without corruption. Corruption is Congress ideology. It is a guarantee of commission: PM Modi
Chhattisgarh is like an ATM for Congress: PM Modi in Raipur

छत्तीसगढ़ महतारी,
माता बमलेश्वरी, माता दंतेश्वरी, माता महामाया,
बाबा भोरमदेव अऊ बाबा गुरु घासीदास जी के, ए पावन भुइयां ले,
आप जम्मो दाई-बहिनी, संगी-साथी मन ला, मोर जय जोहार !
आप यहां इतनी बड़ी संख्या में आए हैं। और लगातार बारिश के बावजूद भी आप सब का ये जोश, ये उत्साह, ये उमंग मैं हृदय से आपका अभिनंदन करता हूं और आभार भी व्यक्त करता हूं। मुझे पता चला कि आज सुबह रैली मे आ रहे छत्तीसगढ़ के तीन संतानों की, एक बस हादसे में उनकी दुखद मृत्यु हो गई। इस हादसे में कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। जिन लोगों का निधन हुआ है, मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देता हूं और जो लोग जख्मी हुए उनके इलाज में भी हरसंभव मदद की जा रही है। और इस कार्यक्रम के बाद पार्टी के हमारे सभी वरिष्ठ साथी भी इनके परिजनों के आवश्यक चिंता जरूर करेंगे। जो लोग अस्पताल में हैं उनकी जल्द स्वस्थ होने की मैं कामना करता हूं।

साथियो,
छत्तीसगढ़ वो राज्य है जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है। इसलिए आज दिल्ली से भाजपा सरकार, छत्तीसगढ़ के तेज विकास के लिए पूरी ताकत लगा रही है। आज भी यहां के विकास के लिए 7 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक इस काम का लोकार्पण या शिलान्यास हुआ है। इनमें रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर भी शामिल है। ये सारी परियोजनाएं आपके जीवन से मुश्किलें कम करेंगी, यहां रोजगार के हजारों नए मौके बनाएगी।

भाइयो और बहनो,
दो साल बाद छत्तीसगढ़ के निर्माण के 25 साल होने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़, युवा ऊर्जा से भरा हुआ है। और कहते भी हैं- छत्तीसगढ़िया....सबले बढ़िया ! साथियों, अगले 25 साल, छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत ही अहम है। लेकिन छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा, दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है। ये पंजा आपसे आपका हक छीन रहा है। कांग्रेस के इस पंजे ने ठान लिया है कि वो छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा। साथियों, गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। याद कीजिए, गंगा जी को साक्षी मानकर इन्होंने एक घोषणापत्र जारी किया था। दावा किया था कि 10 दिन के भीतर ये कर देंगे, वो कर देंगे। तब कांग्रेस ने बड़ी-बड़ी बातें की थीं। लेकिन आज उस घोषणापत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याद्दाश्त ही चली जाती है। साथियों, कांग्रेस के झूठ, इनके फरेब की पोल खोलने के लिए इनके एक वादे की याद मैं आपको ज़रूर दिलाना चाहूंगा। मैं चाहूंगा कि छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें-बेटियां इस बात को जरा गौर से सुनें। तब छत्तीसगढ़ से जो छत्तीस वादे कांग्रेस ने किए थे, उन छत्तीस वादो में से एक था कि राज्य में शराबबंदी लागू की जाएगी। कहा ये भी था कि जो अनुसूचित क्षेत्र हैं, वहां ग्रामसभाओं को शराबबंदी का अधिकार दिया जाएगा। अब 5 साल होने को है। और सच्चाई ये है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ रुपए का शराब घोटाला ज़रूर कर दिया है। इसकी पूरी जानकारी अखबारों में भरी-पड़ी है। यानि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों से धोखा किया, छत्तीसगढ़ से धोखा किया।

साथियो,
आरोप ये है कि ये जो कमीशन के पैसे उगाहे जाते थे, ये कांग्रेस पार्टी के खाते में गए हैं। इसलिए भांति-भांति की चर्चाएं यहां हो रही हैं। अब कहने वाले कहते हैं कि शराब घोटाले के पैसे की इसी मारामारी में यहां ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पद वाला फॉर्मूला लागू नहीं हो पाया। छत्तीसगढ़ के मेरे भाइयों-बहनों, आपको एक बात जरूर याद रखनी होगी। कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। अब आप समझ पाएंगे कि आखिरकार बीते 3-4 वर्षों में जो चुनाव देश में हुए, उसमें कांग्रेस, अपने छत्तीसगढ़ के नेताओं को क्यों जिम्मेदारी देती थी। और घोटाले घपले के ये आरोप सिर्फ शराब तक सीमित नहीं हैं। यहां ऐसा कोई विभाग नहीं है, ऐसा कोई काम नहीं है, जो संदेह के घेरे से बाहर है। कोल माफिया, सैंड माफिया, लैंड माफिया, ना जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के अभियान जल जीवन मिशन तक को इन्होंने नहीं छोड़ा। यहां सूबे के मुखिया से लेकर, तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक, पता नहीं कौन कितने लोग हैं, जिनपर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ सरकार, कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है। इसलिए ही आज छत्तीसगढ़ से चारों तरफ, हर कोने से, हर जुबां से एक ही आवाज़ उठ रही है, एक ही आवाज सुनाई दे रही है, एक ही आवाज गूंज रही है - बदलबो, बदलबो...ए दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो।

साथियो,
छत्तीसगढ़ में बीते 4 साल में जो कुछ हुआ, इससे फिर सिद्ध हुआ है कि कांग्रेस के कोर-कोर में करप्शन है। करप्शन के बिना कांग्रेस सांस भी नहीं ले सकती। करप्शन कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा है। जब मैं कहता हूं कि कांग्रेस, करप्शन की, कमीशनखोरी की गारंटी है, तो कुछ लोग नाराज़ हो जाते हैं। वे मोदी को भला-बुरा कहना शुरू कर देते हैं। इनकी नाराज़गी इस बात का प्रमाण है कि हमारी सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है। क्योंकि देश ने यही दायित्व मुझे दिया है। और इसलिए जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते थे, वे आज साथ आने के बहाने खोजने लगे हैं। उनको लगता है कि ऐसा करने से वे मोदी को डरा पाएंगे, मोदी को डिगा पाएंगे। देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए। वो.. वो अगर भ्रष्टाचार की गारंटी हैं, तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है। जिसने गलत किया है, वो बचेगा नहीं। औऱ ये कहने की हिम्मत मैं इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मेरे पास जो कुछ भी है, वो आपका दिया हुआ है और देश का दिया हुआ है। ये लोग मेरे पीछे पड़ेंगे, मेरी कब्र खोदने की धमकी देंगे, मेरे खिलाफ साजिशें रचेंगे, लेकिन उन्हें पता नहीं है, जो डर जाए- वो मोदी नहीं हो सकता।

साथियो,
कांग्रेस जितनी चाल चल लें, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोगों को आगे ले जाने के संकल्प से मोदी पीछे नहीं हटेगा। मोदी गरीब का बेटा है, गरीब का दुख-दर्द समझता है। मैं जानता हूं कि गांवों को सड़क से जोड़ने पर गरीब का कितना भला होता है। इसलिए हमने कांग्रेस सरकार से दोगुने पैसे, गांव की सड़कों को जोड़ने के लिए दिए हैं। जब गांव-गांव तक सड़क पहुंचेगी तो विकास भी तेजी से पहुंचेगा, रोजगार भी तेजी से पहुंचेगा। भाजपा सरकार आज कांग्रेस सरकार के मुकाबले, नेशनल हाईवे पर, रेलवे पर, कई गुना ज्यादा खर्च कर रही है। जब कनेक्टिविटी बढ़ती है, आना-जाना आसान होता है, तो गरीब का जीवन भी तो आसान होता है। आपकी हर मुश्किल को कम करने के लिए भाजपा दिन-रात मेहनत कर रही है। बीते 9 वर्षों में नक्सलवाद की समस्या से बाहर निकालने के हमारे प्रयासों का नतीजा भी आज देश देख रहा है। कुछ साल पहले तक देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 के आसपास थी। अब इनकी संख्या घटकर 70 के आसपास ही रह गई है।

भाइयो और बहनो,
अपने कुशासन और भ्रष्टाचार के दाग को कांग्रेस अब झूठी गारंटियों से छिपाने की कोशिश कर रही है। आपको ऐसी झूठी गारंटियों से बहुत सतर्क और सावधान रहने की ज़रूरत है। ये भाजपा है जो असली गारंटी देती है, जो वायदा करती है, उसे पूरा करके भी दिखाती है। आयुष्मान भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 40 लाख गरीबों का मुफ्त इलाज हुआ है। ये है भाजपा की असली गारंटी। कोरोना के संकटकाल में हमने छत्तीसगढ़ के लाखों परिवारों को मुफ्त राशन दिया, गरीब का चूल्हा बुझने नहीं दिया और आज भी मुफ्त राशन दिया जा रहा है। ये भाजपा की असली गारंटी है। पीएम फसल बीमा योजना से छत्तीसगढ़ के किसानों को साढ़े 6 हजार करोड़ रुपए मिल चुके हैं। उनके खाते में जमा हो चुके हैं। ये है भाजपा की असली गारंटी। पीएम किसान सम्मान निधि के 6 हजार 600 करोड़ रुपए से अधिक यहां के करीब 40 लाख किसानों को मिले हैं। ये है भाजपा की असली गारंटी।

साथियो,
भाजपा गरीब की चिंता करने वाली पार्टी है, गरीब का कल्याण करने वाली पार्टी है। लेकिन कांग्रेस, गरीब की सबसे बड़ी दुश्मन है। भाजपा सरकार दिल्ली से जो योजनाएं यहां शुरू करवाईं, उसमें भी यहां की कांग्रेस सरकार अड़ंगा लगा देती है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना इसका उदाहरण है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए 12 लाख घर बनाने की तैयारी की थी। जब तक यहां भाजपा सरकार रही तब तक तेजी से गरीबों के घर बने। लेकिन जैसे ही कांग्रेस सरकार आई, घर बनाने की रफ्तार पर रोक लग गई। जब यहां भाजपा सरकार थी, उसने हर साल यहां गरीबों के लिए 2 लाख से ज्यादा घर बनवाए। अब कांग्रेस सरकार, यहां एक साल में एक लाख घर भी नहीं बनवा रही है। और पैसे दिल्ली से भेजते हैं। आज यहां पीएम आवास योजना के लाखों घर वेटलिस्ट में हैं। इंतजार की सूची में पड़े हैं। आपके पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश में गरीबों के लिए घर बन रहे हैं, महाराष्ट्र में गरीबों के लिए घर बन रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के गरीबों के लाखों घरों को यहां कांग्रेस ने रोक कर के रखा है। भाजपा ने यहां गरीबों को पक्की छत के लिए मोर आवास-मोर अधिकार का आंदोलन किया है। यहां जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी, गरीब को घर देने का काम तेज किया जाएगा। और मैं उन सभी गरीब परिवारों को कहना चाहता हूं। जो लोग, जिनका पंजा आपके भाग्य को कुचल रहा है, ये पंजा हटते ही जिन गरीबों के घर नहीं बने हैं, ये मोदी गारंटी देता है कि उन गरीबों का घर भी बन जाएगा।

साथियो,
यहां धान की खरीदी को लेकर भी जो खेल कांग्रेस सरकार खेल रही है, वो आपके लिए जानना बहुत जरूरी है। यहां की सरकार धान किसानों को गुमराह करने में जुटी है। जबकि केंद्र की भाजपा सरकार का प्रयास छत्तीसगढ़ के धान किसानों से ज्यादा से ज्यादा धान खरीदने का है। यहां धान की जितनी सरकारी खरीद होती है, उसका 80 प्रतिशत से ज्यादा भारत सरकार के हिस्से का होता है। हमने ना सिर्फ धान पर MSP बढ़ाई है बल्कि लाभार्थी किसानों की संख्या भी बढ़ाई है। भाजपा सरकार के प्रयासों की वजह से आज छत्तीसगढ़, धान की खरीद मामले में बहुत आगे निकल चुका है। पिछले 9 साल में भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के धान किसानों को एक लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा दिए हैं। एक लाख करोड़ से भी ज्यादा... इस साल भी यहां के धान किसानों को 22 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा दिए गए हैं। ये भाजपा ही है जो यहां के किसानों की मेहनत को समझती है, उनके लिए काम कर रही है। जबकि कांग्रेस, सिर्फ और सिर्फ किसानों को धोखा दे रही है, उनसे झूठ बोल रही है।

साथियो,
कांग्रेस ने जनजातीय समाज को हमेशा वोटबैंक के रूप में उपयोग किया है। कांग्रेस ने जनजातीय समाज को हमेशा साधन और सुविधाओं से वंचित रखा है। छत्तीसगढ़ में हमारे आदिवासी समाज के अनेक समुदाय अपने अधिकारों से वंचित थे। भाजपा सरकार ने ही उन्हें जनजातियों की सूची में शामिल कर उनका अधिकार दिलवाया है। ये भाजपा सरकार है, जिसने अलग आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया था। ये भाजपा सरकार है जिसने आदिवासी बच्चों के लिए सैकड़ों नए एकलव्य म़ॉडल स्कूल खोले हैं। ये भाजपा सरकार है जिसने आदिवासी किसानों के लिए हजारों वनधन केंद्र खोले हैं। साथियों, ऐसे जिले जहां जाना मुश्किल है, उन्हें दुर्गम बताकर, पिछड़ा बताकर कांग्रेस हाथ पर हाथ धरकर बैठ जाती है। यहां छत्तीसगढ़ में भी ऐसे कितने ही जिले हैं। भाजपा सरकार ने ऐसे जिलों के विकास को अपनी प्राथमिकता में रखा है। हमने इन्हें आकांक्षी जिला Aspirational District घोषित किया है। आज इन जिलों में विकास की एक नई गाथा लिखी जा रही है। बीजापुर हो, सुकमा हो, दंतेवाड़ा हो, सभी आकांक्षी जिले विकास के पैरामीटर्स में अच्छा काम कर सके इसके लिए भारत सरकार भरपूर मदद कर रही है।

भाइयो और बहनो,
अभी कुछ दिन पहले ही सिकल सेल एनीमिया को लेकर एक बहुत बड़े अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत देश को सिकल सेल बीमारी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। ये बीमारी सबसे अधिक हमारे जनजातीय समुदाय को प्रभावित करती रही है। लेकिन कांग्रेस को कभी आदिवासी समाज की समस्या की याद नहीं आई। अब जाकर इससे आदिवासी समाज को मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत हुई है। अब सिकल सेल एनीमिया के मरीजों के लिए ब्लड बैंक खोले जा रहे हैं, बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा बढ़ाई जा रही है। हम देशभर में इसकी स्क्रीनिंग की सुविधा बढ़ा रहे हैं ताकि पीढ़ी दर पीढ़ी इसे फैलने से रोका जा सके।

भाइयो और बहनो,
कांग्रेस की सरकारों ने आदिवासी सेनानियों का भी हमेशा अपमान किया, उपेक्षा की। भाजपा सरकार ने पहली बार भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। हम दूसरे आदिवासी सेनानियों के नाम देशभर में स्मारक बनवा रहे हैं।रानी दुर्गावती के शौर्य को नमन करते हुए, अनेक महत्वपूर्ण स्थानों को उनका नाम दिया गया है। भाजपा सरकार, इस साल 5 अक्टूबर से एक साल पूरा रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर बहुत बड़ा आयोजन भी करने जा रही है। ऐसे सेवाकार्यों के कारण ही आज भाजपा आदिवासियों की, पिछड़ों की, दलितों की, गरीबों की पहली पसंद है। ऐसे काम के कारण ही आज छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। जनता ठान चुकी है कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
बदलबो, बदलबो...ए दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो। एक बार फिर आप सभी का इतनी बड़ी संख्या में यहां आने के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं।
मेरे साथ पूरे जोर से बोलिए...
भारत माता की... भारत माता की... भारत माता की...
बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya

Popular Speeches

Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya
Indian Railways creates history with first live heart transport on Vande Bharat Express

Media Coverage

Indian Railways creates history with first live heart transport on Vande Bharat Express
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM to launch ‘Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyan’ on 2nd August
August 01, 2026
Launch to mark Beginning of 100-Week Nationwide Jan Bhagidari Campaign against Substance Abuse

Prime Minister Shri Narendra Modi will launch the ‘Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyan’ on 2nd August 2026 at 11 AM through video conferencing. The initiative aims to inspire youth to stay away from substance abuse and encourage them to become ambassadors of positive social change in their communities

The launch will mark the beginning of a 100-week nationwide Jan Bhagidari campaign against substance abuse. Under this campaign, weekly activities will be organised every Sunday across the country to promote awareness and encourage public participation in building a drug-free society. The activities will include sports events, walkathons, meditation sessions, cultural programmes, awareness campaigns, nukkad nataks, discussion forums, art competitions and community engagement programmes.

The initiative seeks to further strengthen community participation by bringing together educational institutions, youth organisations, civil society groups, industry bodies and spiritual organisations on a common platform to create a collective movement against substance abuse.

The programme will witness participation from youth across the country from over 10,000 locations. MY Bharat Volunteers, MY Bharat National Service Scheme volunteers, youth clubs, schools, colleges, universities, NGOs, youth wings of industry associations and more than 125 partner spiritual organisations will participate in the programme virtually.