Text of PM’s address on launching of the 'Soil Health Card' Scheme

Published By : Admin | February 19, 2015 | 21:01 IST

उपस्थित सभी मंचस्थ वरिष्ठ महानुभाव, राज्यों से पधारे हुए कृषि मंत्री, सरकारी अधिकारी, देश के अलग अलग कोने से आए हुए प्रगतिशील किसान, और प्यारे मेरे किसान भाईयों और बहनों,

भारत सरकार आज से एक नवीन योजना का आरंभ कर रही है। इस योजना का आज इस धरती से आरंभ हो रहा है, वह योजना हिंदुस्तान के सभी किसानों के लिए है।

आमतौर पर भारत सरकार ज्यादा से ज्यादा दिल्ली के विज्ञान भवन में कुछ लोगों को बुला करके कार्यक्रमों को करने की आदत रखती है। लेकिन मैं पुरानी आदतों को बदलने में लगा हूं। कुछ समय पहले भारत सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ इस अभियान का प्रारंभ किया। कई योजनाओं का प्रारंभ किया। लेकिन हमने तय किया कि योजनाएं हरियाणा में लागू की जाएं, शुरूआत वहां से की जाए क्योंकि हरियाणा में बेटों की तुलना में बेटियों की संख्या बहुत कम है और हरियाणा के लोगों को बुला करके बात बताई।

आज ये कार्यक्रम राजस्थान की धरती पर हो रहा है। अभी हमारी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बता रही थीं कि हमारे पास केवल एक प्रतिशत पानी है। अब एक प्रतिशत पानी है तो हमने कुछ रास्ते भी तो खोजने पड़ेंगे। राजस्थान को प्यासा तो नहीं रखा जा सकता। ..और यही तो राजस्थान है जहां कोई लाखा वणजारा हुआ करता था। जो जहां पानी नहीं होता था। वहां पहुंच जाता था, बावड़ी बनवाता था और प्यासे को पानी पहुंचाता था।

जब मैं गुजरात में मुख्यमंत्री के नाते से काम करता था, मेरा ये सौभाग्य था कि दक्षिण राजस्थान में नर्मदा का पानी गुजरात से राजस्थान पहुंचाने का मुझे सौभाग्य मिला और उस समय हमारे भैरोसिंह जी मुझे कहा करते थे कि नरेंद्र भाई राजस्थान को कोई रूपया दे दे, पैसा दे दे, हीरा दे दे, उसके लिए इतनी पूजा नहीं होती है, जितनी पूजा कोई पानी दे दे तो होती है।

पानी ये परमात्मा का प्रसाद है। जैसे मंदिर में प्रसाद मिलता है, गुरूद्वारे में प्रसाद मिलता है और एक दाना भी हम ज़मीन पर नहीं गिरने देते। अगर गिर जाए तो लगता है, पाप कर दिया है। ये पानी के संबंध में हमारे मन में यही भाव होना चाहिए कि अगर एक बूंद भी पानी बरबाद हुआ, गलत उपयोग हुआ तो हमने कोई न कोई पाप किया है, परमात्मा की क्षमा मांगनी पड़ेगी।

पानी का इतना महातम्य..और हम राजस्थान और गुजरात के लोग तो ज़्यादा जानते हैं, क्योंकि बिना पानी जि़ंदगी कितनी कठिन होती है, ये हम लोगों ने अनुभव किया है। .. और इसलिए आज किसानों के लिए ये कार्यक्रम का आरंभ हमने उस धरती से शुरू किया है, जहां मरूभूमि है, जहां पानी की किल्लत है, जहां का किसान दिन रात पसीना बहाता है, उसके बाद भी पेट भरने के लिए तकलीफ होती है.. उस राजस्थान की धरती से देश के किसानों को संदेश देने का प्रयास ..और इसलिए मैं आज राजस्थान के किसानों के चरणों में आ करके बैठा हूं।

हमें हमारे कृषि विकास को, परंपरागत कृषि पद्धतियों से बदलना पड़ेगा और इसके लिए वैज्ञानिक तौर तरीकों को अपनाना पड़ेगा। एक समय था, हमारे देश में बीमारू राज्य जैसा एक शब्द प्रयोग हुआ करता था..बीमारू! जिसमें कि पिछले 20 साल से ये शब्द प्रयोग चल रहा है। बीमारू राज्य का मतलब होता था- बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश..ये बीमारू राज्य हैं। लेकिन मुझे विश्वास है कि राजस्थान के लोगों ने ऐसी सरकार चुनी है, आपको ऐसे मुख्यमंत्री मिले हैं, देखते ही देखते ये राजस्थान बीमारू श्रेणी से बाहर निकल जाएगा।

मैं ये इसलिए कह रहा हूं कि मध्यप्रदेश की गिनती भी बीमारू राज्य में होती थी। लेकिन मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में आर्थिक विकास का एक अभियान चला और उसका परिणाम ये आया कि आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य में गिने नहीं जाते। उन्होंने जो विशेषता की, क्या की? मध्यप्रद्रेश ने जो सबसे बड़ा काम किया है, इसके लिए .. शिवराज जी तो आज आ नहीं पाए, लेकिन उनके राज्य को प्रथम नंबर का अवार्ड प्राप्त हुआ, तो सबसे ज्यादा कृषि उत्पादन के लिए हुआ। कृषि क्षेत्र में उन्होंने क्रांति की। उन्होंने सिंचाई की योजनाओं को आधुनिक बनाया, उन्होंने फसल को किसान के साथ आधुनिक शिक्षा पद्धति से जोड़कर develop किया..और कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि गंगा-यमुना के प्रदेशी कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं, मध्यप्रदेश ने गंगा और यमुना के प्रदेशों को पीछे छोड़ दिया और आज देश में नबंर एक पर आकर खड़ा हो गया। वही एक ताकत थी जिसके कारण मध्यप्रदेश आज बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आ गया।

राजस्थान में भी हम कृषि को, किसान को, गांव को, गरीब को.. एक के बाद एक जो कदम ले रहे हैं, राजस्थान सरकार और भारत सरकार मिल करके जो परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे हैं, उससे मुझे विश्वास है कि वसुंधरा जी के नेतृत्व में भी इसी सरकार के कार्यकाल में राजस्थान अब बीमारू नहीं रहेगा, ये मेरा पूरा विश्वास है।

मैं चुनाव में आया तब भी, कैंसर स्पेशल की चर्चा मैंने की थी। यहां की ट्रेन “कैंसर स्पेशल” के नाम से चर्चित हो गई थी। ये स्थितियां बदलनी हैं। मैंने अभी एक नीति आयोग के तहत सभी राज्यों को अपने अपने राज्य में कृषि को लेकर एक “हाई पावर कमेटी” बनाने के लिए कहा है; “एक्सपर्ट कमेटी” बनाने के लिए कहा है। नीति आयोग को भी कहा है कि वो भी एक एक्सपर्ट कमेटी बनाए। राज्य अपने राज्य की कृषि समस्याओं को ले करके, अपने राज्य में कृषि विकास के रास्ते तय करते हुए, वे अपनी योजना बनाएं। देश के सभी राज्य और भारत सरकार मिल करके उसमें से common minimum चीज़ों को छांट लें और पूरे देश में इसे कैसे लागू किया जाए..। अब तक top to bottom दूनिया चलती थी, अब हम bottom to top चलाने जा रहे हैं। पहले राज्य कृषि के विषय में योजना बनाएंगे, फिर भारत सरकार उनके साथ बैठ करके बनाएगी और वो काम अभी प्रारंभ हो चुका है।

इसी तरह पानी .. राज्यों के बीच कुछ न कुछ समस्याएं हैं। उन राज्यों का फैसला हो जाए, बातचीत हो जाए। बैठ करके, बातचीत करके रास्ते खोजे जाएं और देश की समृद्धि की यात्रा में छोटी मोटी जो भी कठिनाईयां हैं, उन कठिनाईयों से रास्ते निकाल करके हम तेज़ गति से आगे बढ़ना चाहते हैं। देश को तेज़ गति से नई ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते हैं।

आज Soil Health Card.. पूरे देश के लिए इस योजना का आरंभ हो रहा है। और Soil Health Card के लिए उसका घोष वाक्य है- “स्वस्थ धरा, खेत हरा”। अगर धरा स्वस्थ नहीं होगी तो खेत हरा नहीं हो सकता है। खातर कितना ही डाल दें, खाद कितना ही डाल दें, बीज कितना ही उत्तम से उत्तम ला दें, पानी में धरती को डूबो करके रखें, लेकिन अगर धरती ठीक नहीं है, धरा ठीक नहीं है तो फसल पैदा नहीं होती, अच्छी फसल पैदा नहीं होती। कम फसल पैदा होती है। हल्की क्वालिटी की फसल पैदा होती है। इसलिए किसान को पता होना चाहिए कि जिस मिट्टी पर वो मेहनत कर रहा है, उस मां की तबीयत कैसी है? ये धरा मेरी मां है। अगर घर में मेरी बूढ़ी मां अगर बीमार है, तो मैं चैन से सो नहीं सकता हूं। मैं तो किसान हूं, धरती का बेटा हूं, मैं धरती की बेटी हूं, अगर ये धरा बीमार हो तो मैं कैसे चैन से सो सकता हूं और इसलिए.. हमारी धरा, हमारी माता, ये हमारी मिट्टी, इसको बीमार नहीं रहने देना चाहिए। उसको और बीमार नहीं होने देना चाहिए। उसकी तबीयत की चिंता करनी चाहिए, उसके स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए और उसकी जो कमियां हैं, उन कमियों की पूर्ति करने के लिए वैज्ञानिक तौर तरीके अपनाने चाहिएं।

जैसे शरीर बीमार होता है और उसमें कभी डाक्टर कहते हैं- ये खाओ, ये न खाओ। कभी डाक्टर कहते हैं- ये दवाई लो, ये दवाई मत लो। कभी डाक्टर कहते हैं- थाड़े दिन आराम करो। जैसा शरीर के लिए नियम होते हैं न, वैसे ही सारे नियम ये मां के लिए भी होते हैं, ये मिट्टी के लिए भी होते हैं। ये हमारी मां हमने ऐसे वैसे नहीं कहा है। हमने उस मां की चिंता करना छोड़ दिया! क्योंकि हमें लगा- मां है, बेचारी क्या बोलेगी, जितना निकाल सकते हैं, निकालो! पानी निकालना है, निकालते चलो! यूरिया डाल करके फसल ज्यादा मिलती है, लेते रहो! मां का क्या होता है! कौन रोता है! हमने मां की परवाह नहीं की। आज समय की मांग है कि हम धरती मां की चिंता करें। अगर हम धरती मां की चिंता करेंगे तो मैं आपको वादा करता हूं, ये धरती मां हमारी चिंता करेगी।

जिस मनोभाव से मैंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का काम चलाया है, उतने ही मनोभाव से ये धरती रूपी मां को बचाने के लिए मैंने अभियान छेड़ा हुआ है और मुझे मेरे किसान भाईयों का साथ चाहिए, सहयोग चाहिए ये, मां को बचाने है, ये मिट्टी को बचाना है, ये धरा को बचाना है और तब जा करके हम सुजलाम सुफलाम भारत का सपना देख सकते हैं। वंदे मातरम गाते ही कितना गर्व होता है, लेकिन वंदे मारतम हमें संदेश देता है ‘सुजलाम सुफलाम’ भारत माता का। ‘सुजलाम सुफलाम’ भारत माता! तब तक ‘सुजलाम सुफलाम’ नहीं बन सकती, जब तक इस माटी के प्रति हमारी ममता न हो, ये मां के प्रति हमारा प्रेम न हो। ये मां की रक्षा करने के लिए हम कदम न उठाएं। इस दायित्व को पूरा करने के लिए Soil Health Card एक उपाय है।

आज से 40 साल 50 साल पहले अगर हम बीमार होते थे तो गांव का वैद्यराज भी कोई जड़ी बूटी देता था, हम ठीक हो जाते थे। लेकिन वक्त बदल गया। बड़े से बड़े डाक्टर के पास जाते हैं, तो भी वो दवाई पहले देता नहीं है। आपको जांच करने के बाद कहता है- ऐसा करो, ब्लड टेस्ट करा के ले आओ, यूरिन टेस्ट करा के ले आओ, कफ का टेस्ट कारा के ले आओ और हम लेबोरेट्री में जा करके रक्त परीक्षण करवाते हैं, लोहे का, हमारे रक्त का परीक्षण करवाते हैं, फिर उसकी रिपोर्ट के आधार पर डाक्टर तय करता है कि आपकी ये समस्या है। आपको ये इंजेक्शन लेना पड़ेगा, ये दवाई लेनी पड़ेगी, ये खाना पड़ेगा, ये नहीं खाना होगा ..ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर करता है। जैसा शरीर का है, ब्लड टेस्ट कराने के बाद डाक्टर दवाई देता है, वैसे ही किसान को भी अपनी धरती की ये टेस्टिंग कराना ज़रूरी है.. किस उसमें कोई बीमारी तो नहीं है? कोई कमी तो नहीं आ गई? कोई तकलीफ तो नहीं हो गई है? और अगर हो गई है, तो धरा के भी डाक्टर होते हैं? वो हमें बताएंगे कि ये..ये करिए, आपकी मिट्टी के लिए ये काम आएगा। अब तक हमने नहीं किया है, लेकिन अब हमें करना होगा ताकि इसके कारण हमारी मेहनत बच जाएगी, हमारे पैसे बच जाएंगे, हमारा साल बच जाएगा और हम फसल जितनी चाहते हैं, उतनी प्राप्त कर सकते हैं।

और किसान को..अब परिवार बढ़ता जा रहा है। पहले दो भाईयों के बीच में दस बीघा ज़मीन होगी, तो अब पांच भाईयों के बीच में दस बीघा ज़मीन हो जाती है तो फसल ज्यादा पैदा किए बिना किसान का परिवार ज्यादा चलने वाला नहीं है। इसलिए ये Soil Health Card, जिसका मंत्र है- “स्वस्थ धरा” और जिसका संदेश है- “खेत हरा”। “स्वस्थ धरा, खेत हरा”, ये सपना साकार करने के लिए मेरा सभी किसान भाईयों से आग्रह है कि हम हर वर्ष अपनी धरती का, अपनी खेती की ज़मीन का मिट्टी के नमूने का परीक्षण करवाएं। सरकार इस योजना को देश व्यापी लागू कर रही है। उसको और अधिक वैज्ञानिक बनाना है। जैसे आजकल हर छोटे मोटे शहर में ब्लड टेस्ट की लेबोरेट्री होती है, पेथालाजी लेबोरेट्री होती है, हम चाहते हैं कि आने वाले दिनों में लाखों की तादात में ऐसे नए entrepreneur तैयार हों, जिनको ये सायल टेस्टिंग का काम आता हो। वे अपनी लेबोरेट्री बनाएं और वे किसानों को लैब में परीक्षण करके दें। जहां एपीएमसी है, एपीएमसी के लोग भी अपने यहां एक लैब बनाएं और जितने किसान आते हैं, उनको माटी का परीक्षण करके देने की व्यवस्था खड़ी करें। इतना ही नहीं, मैं देश की सभी राज्य सरकारों से आग्रह करता हूं कि अपने अपने राज्य में 10वीं कक्षा, 11वीं कक्षा, 12वीं कक्षा, कालेज, जहां भी ज्ञान की स्कूल है, वहां पर लेबोरेट्री होती है। स्कूल की लेबोरेट्री फरवरी महीने से जून महीने तक बंद रहती है, क्योंकि बच्चे exam में लग जाते हैं, बाकी vacation शुरू हो जाता है। स्कूल की लेबोरेट्री को ही vacation के समय में soil टेस्टिंग लेबोरेट्री में convert करें। हम 10वीं- 12वीं कक्षा के बच्चों को soil टेस्टिंग सिखाएं। vacation में उन गरीब बच्चों की इनकम भी होगी और जो विज्ञानशाला होगी उसको कमाई भी होगी और उस इलाके के जो किसान होंगे, उनकी मिट्टी का परीक्षण भी हो जाएगा। एक पंथ, अनेक काज, हम एक के बाद एक काम को आगे बढ़ा सकते हैं। आगे चल करके यही विद्यार्थी, अगर ये विषय उनको आ गया तो स्वयं अपनी लेबोरेट्री खोल सकते हैं। वो अपना व्यापार धंधा इसी में शुरू कर सकते हैं और मेरा अनुभव है, जब मैं गुजरात में था, मैंने पूरे गुजरात में soil हैल्थ कार्ड लागू किया था। उसका परिणाम ये आया कि किसान मुझे कहने लगा कि साब हमें तो मालूम नहीं था कि हमारी मिट्टी ऐसी है। हम तो हर साल फसल डालते थे और हमारे रिश्तेदारों को तो ज्यादा फसल होती थी, हमारी नहीं होती थी। अब पता चला कि तकलीफ क्या थी। किसी ने कहा कि भई मैं तो ये दवाई डालता था, ये मिट्टी का परीक्षण करने के बाद पता चला कि मैं बेकार में दस हज़ार रूपए की दवा फालतू में डाल देता था। किसी ने देखा कि मैं फलाना फर्टिलाइज़र डालता था, ये परीक्षण के बाद पता चला कि मुझे तो फर्टिलाइज़र की ज़रूरत ही नहीं थी। हम जो फालतू खर्चा करते हैं, ये मिट्टी परीक्षण के कारण हमारा फालतू खर्चा अटक जाएगा। मैं विश्वास दिलाता हूं कि माटी परीक्षण के द्वारा हमें जो सूचना मिली हो अगर उस पद्धति से हम खेती करेंगे, उस पद्धति से फसल का फैसला करेंगे, उस पद्धति से पानी का उपयोग करेंगे, उस पद्धति से दवाई और फर्टिलाइज़र का उपयोग करेंगे, बिना मेहनत, अगर तीन एकड़ भूमि होगी तो किसान कम से कम 50 हज़ार रूपया बच जाएगा, ये मैं आज आपको विश्वास दिलाता हूं.. जो कि फालतू में ही जाता था ..। एक किसान का 50 हज़ार रूपया बच जाना, मतलब उसकी जि़ंदगी में बहुत बड़ी जीत हुई है।

हम वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ेंगे। फसल ज्यादा होगी, वो अलग, कमाई ज्यादा होगी वो अलग। फालतू खर्चा बच जाएगा। इसलिए मैं यहां आग्रह करने आया हूं कि जैसे हम बीमार होते हैं, ब्लड टेस्ट करवाते हैं, आप हमारी इस माटी का भी प्रतिवर्ष, खेती का सीज़न शुरू होने से पहले, उसका सायल टेस्टिंग कराना चाहिए। सरकार उसके लिए एक बड़ा अभियान चलाने वाली है, आप उसको सहयोग दीजिए।

दूसरी बात है, पानी। एक बात हमें समझनी होगी, पानी का अभाव जितना खतरनाक है, उतना ही पानी का प्रभाव भी खतरनाक होता है। हम पानी के अभाव के लिए तो रोते रहते हैं, लेकिन पानी के प्रभाव के कारण होने वाली परेशानियां.. उसकी तरफ हमारा ध्यान नहीं होता है। मुझे बताईए, हमारे गंगानगर इलाके में क्या हुआ? पानी तो था! लेकिन पानी का जो अनाप-शनाप उपयोग किया और उसके कारण हमारी मिट्टी का हाल क्या हो गया। सारा साल्ट मिट्टी पर कब्जा करके बैठ गया है। पूरी मिट्टी बरबाद कर दी, पानी ने बरबाद कर दी! क्यों? हमने पानी का अनाप-शनाप उपयोग किया। इसलिए मेरे भाईयों बहनों! पानी का अभाव और पानी का प्रभाव दोनों से बच करके चलना अच्छी खेती के लिए आवश्यक है और पानी के प्रभाव से बचना है तो हमें drip irrigation को लेना होगा। हमें पानी के अभाव से बचना है तो भी drip irrigation काम आएगा। हम micro irrigation पर चलें, स्प्रींकलर पर चलें।

इस्राइल! इस्राइल के अंदर राजस्थान से ज्यादा बारिश नहीं होती है। मैं और वसुंधरा जी दोनों इस्राइल गए थे। क्योंकि राजस्थान और गुजरात दोनों जगह पर बारिश कम है, हम चाहते थे कि पानी कम है तो खेती हमें आगे बढ़ानी है। और वहां से जो लाए हम.. आपने देखा होगा, आपके यहां olive की खेती हो रही है। इसी बेल्ट में हो रही है, आपके यहां खजूर की खेती हो रही है और आने वाले दिनों में राजस्थान खजूर export करने लग जाएगा। एक छोटा सा प्रयास कितना बड़ा परिवर्तन लाता है, वो राजस्थान की धरती ने देखा है। अगर हम, जो इस्राइल ने किया है, drip irrigation के द्वारा.. टपक सिंचाई..बूंद बूंद पानी..। कभी कभी मैं ये बात बड़े आग्रह से कहना चाहता हूं, अगर फसल भी, जैसे घर में बच्चों को बड़ा करते हैं न.. वैसा ही काम है। बालक को बड़ा करने के लिए जितनी care करनी पड़ती है, फसल को भी बड़ा करने के लिए उतनी ही care करनी पड़ती है। अब मुझे बताइए मेरे किसान भाईयों बहनों, मैं एक छोटा सा विषय आपके सामने रखता हूं। मैं आशा करता हूं, ज़रा गौर से सुनिए। मान लीजिए आपके घर में तीन साल का बच्चा है। लेकिन उसके शरीर में उसका विकास नहीं हो रहा है, ऐसे ही मरा पड़ा रहता है, बिस्तर पर ही पड़ा रहता है, उसके साथ खेलने का मन भी नहीं करता है, कभी हंसता नहीं है, ऐसी मरी पड़ी सूरत ले करके पड़ा रहता है, तो मां बाप को लगता है, कि बच्चे को कोई बीमारी है, कुछ करना चाहिए। मान लो, आपको, उस बच्चे का वजन बढ़े ऐसी इच्छा है, बच्चा तंदूरूस्त है, ऐसी इच्छा है तो कोई मां ये कहेगी कि बाल्टी भर दूध ले करके, दूध में केसर पिस्ता डाल करके, बढि़या सा दूध तैयार करके, फिर उस दूध में बच्चे को नहलाएगी? और रोज़ एक एक बाल्टी दूध से नहलाएगी! क्या बच्चे की तबीयत में फर्क आएगा क्या? माताएं बताएं, आएगा क्या? बच्चे की तबीयत में फर्क आएगा? बाल्टी भर रोज़ केसर का दूध, उसको नहलाते चले जाएं, बच्चे के शरीर में कोई बदलाव आएगा क्या? नहीं आएगा न? लेकिन एक चम्मच ले करके दो दो बूंद दूध उसको पिलाएंगे, दिन में 10 बार-12 बार पिलाएंगे तो महीने भर में उसके शरीर में बदलाव आना शुरू होगा कि नहीं होगा? बाल्टी भर दूध नहलाने से उसका शरीर नहीं बनता है। दो दो बूंद पिलाने से उसका शरीर बनने लग जाता है।

फसल का भी .. किसानों की सोच ऐसी है कि खेत लबालब पानी से भरा होगा पूरी फसल डूबी हुई होगी। पानी ही पानी नज़र आएगा तब फसल होगी। ये वैसी ही सोच है, जब बीमार बच्चे को दूध से नहलाते हैं। फसल को आप पानी से नहलाओ, ये ज़रूरी नहीं है। फसल को एक बूंद पानी पिलाना पड़ता है, एक-एक बूंद पानी पिलाना पड़ता है और इसलिए बूंद बूंद पानी से ही फसल अच्छी होती है। Flood-Irrigation से नहीं होता है। इसलिए मैं किसानों से आग्रह करने आया हूं कि भारत जैसे देश को यदि आगे बढ़ना है, तो हमें पानी बचाना पड़ेगा। “per drop more crop”.. एक एक बूंद पानी से अधिकतक फसल कैसे प्राप्त करें, ये ले करके हमें चलना है, तब जा करके हम कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ा सकते हैं।

ये Soil Health Card की बात हो, पानी बचाने की बात हो, कृषि क्षेत्र को आगे ले जाने का प्रयास हो। मैं मेरे देश के किसानों से कहना चाहता हूं.. मैं पूरी तरह समझता हूं कि हिंदुस्तान को अगर आगे बढ़ना है, तो हिंदुस्तान में गांव को आगे बढ़ाना पड़ेगा। गांव को को अगर आगे बढ़ना है तो किसान को आगे बढ़ाना पड़ेगा और किसान को अगर आगे बढ़ना है तो हमारे कृषि क्षेत्र में क्रांति लानी पड़ेगी। इसलिए मेरी सरकार.. गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ने का अगर सबसे बड़ा कोई ताकतवर हथियार है तो वो हमारी खेती है, हमारे किसान हैं, हमारी कृषि है, हमारी माटी है, हमारी फसल है। इसलिए सरकार की सारी योजनाएं कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाना, कृषि क्षेत्र को ताकतवर बनाना, इसी पर हमने केंद्रित की है और वैज्ञानिक आधुनिक कृषि के लिए आज हमें वैज्ञानिक योजनाएं ले करके, आज राजस्थान की धरती से उसका आरंभ कर रहें हैं।

आने वाले दिनों में, मैं किसानों से भी कहना चाहता हूं, हमें हमारी कृषि को आर्थिक रूप से भी अब जोड़ना चाहिए, उसका आर्थिक बैलेंस भी करना चाहिए। हमें अगर आगे बढ़ना है, तो किसानों को तीन भाग में खेती करनी चाहिए, तीन भाग में। एक तिहाई जो वो खेती करता है, अपनी परंपरागत करता रहे, उसमें आधुनिकता लाए, वैज्ञानिकता लाए, technology लाए। एक तिहाई हम वृक्षों की खेती करें, पेड़ की की खेती करें। आज हमारे देश में इतना टिम्बर इम्पोर्ट करना पड़ता है। हमारे खेत के किनारे पर हम बाड़ लगाते हैं और दो दो फीट दोनों किसानों की ज़मीनें खराब करते हैं। उस बाड़ की जगह पर अगर हम पेड़ लगा दें तो 15-20 साल के बाद वो पेड़ हमें लाखों रूपया दे सकते हैं। ज़मीन भी खराब नहीं होगी। पेड़ लगने से ज़मीन को भी लाभ होगा और हमारी फसल को भी लाभ होगा। एक तिहाई पेड़,एक तिहाई हमारी रेग्यूलर खेती और एक तिहाई पशु पालन, poultry farm , fisheries , इन कामों पर लगाया जाए। दूध उत्पादन करें, पाल्ट्री फार्म चलाएं, फिशरीज वाला काम करें। आप देखिए, किसान को कभी रोने की नौबत नहीं आएगी, गांव की economy बदल जाएगी। इसलिए मैं आज आपसे आग्रह करने आया हूं कि हम एक नए तरीके से कृषि जीवन को आगे बढ़ाने की दिशा में आगे काम करें। इसीलिए आज जब Soil Health Card आपके यहां आरंभ हो रहा है।

श्रेष्ठ कृषि करने वाले देश के किसानों को आज सम्मानित करने का मुझे अवसर प्राप्त हो रहा है। हम उनसे सीखें, वो किस प्रकार की फसल उगाए हैं, क्या प्रयोग किए हैं, हम उनसे जानें और हमारे इलाके में हम उनको लागू करें। मैं फिर एक बारे वसुंधरा जी का आभारी हूं, उन्होंने भारत सरकार का इतना बड़ा समारोह अपने यहां organize किया, इतनी बड़ी सफलता के साथ organize किया। मैं इसके लिए राजस्थान सरकार को हृदय से अभिनंदन करता हूं और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जितनी बातें आपने उठाई हैं, उन सारी बातों का समाधान हम मिल-जुल करके करेंगे और राजस्थान को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में भारत सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी, ये मैं आपकों विश्वास दिलाता हूं।

बहुत बहुत धन्यवाद।

Explore More
Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya

Popular Speeches

Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya
New I-T Act marks new chapter in India's tax administration, step towards Viksit Bharat: CBDT

Media Coverage

New I-T Act marks new chapter in India's tax administration, step towards Viksit Bharat: CBDT
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Congress has always compromised the interests of Assam: PM Modi in Biswanath
April 01, 2026
Wherever there is a BJP-NDA govt in the country, people repeatedly give us the opportunity to serve because of good governance: PM in Biswanath
Congress is openly defending encroachers and every vote will be key to safeguarding Assam’s identity: PM’s call for vigilance
Congress neglected tea garden communities for decades and basic rights like land ownership were denied to them: PM in Biswanath

भारत मात की... भारत मात की.. भारत मात की

जय गुरु शंकर ! जय गुरु शंकर!

नमोस्कार,

उजोनीर राइजोलोइ मॉरोम आरु श्रोद्धा जोनाइशु बिस्वनाथ जिले की ये धरती...एक महत्वपूर्ण तपस्थली है। यहां गंगमौ थान है... यहां महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव जी ने वर्षों तक साधना की... भक्ति और समाज सुधार की एक नई धारा प्रवाहित की। यहां से कुछ ही दूरी पर… मां कल्याणी का पावन स्थान है। और आपको मालूम है काशी के लोगों ने मुझे सांसद बनाया है। मैं तो बाबा विश्वनाथ की काशी का सांसद हूं...और आज यहां बिस्वनाथ की जनता-जनार्दन यहां की गुप्तकाशी में मैं यहां भी आपको प्रणाम करने आया हूं।

साथियों,

बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हम सभी पर रहा है...भाजपा-NDA पर रहा है। और यहां मैं देख रहा हूं, बिस्वनाथ में भी बीजेपी-NDA के लिए, अभूतूपूर्व समर्थन है। ये हुजूम...ये उत्साह...एक ही बात स्पष्ट कर रहा है... एक ही उद्घोष कर रहा है...

आकौ एबार... आकौ एबार... आकौ एबार... आकौ एबार...

आकौ एबार…बीजेपी शोरकार !

आकौ एबार…एनडीए शोरकार !

साथियों,

ये दिल्ली में बैठे हुए लोगों के दिमाग में बैठ नहीं सकता है। मेरी नजर जहां पहुंचे मैं लोग ही लोग देख रहा हूं जी और ये जिले की रैली है.. पिछले 20 साल में.. मैं दावे के साथ कह सकता हूं पिछले 20 साल में कांग्रेस ने पूरे हिंदुस्तान के लोगों को इकट्ठा करके भी इतनी बड़ी रैली नहीं कर पाए होंगे... मैं कांग्रेस वालों को चैलेंज करता हूं ये जो जनसैलाव है एक बार यदि ताकत हो तो पूरे हिंदुस्तान को इकट्ठा कर के दिखा दे...इतना ब़ड़ा... मैं सोच नहीं सकता हूं.. कि एक जिले से इतनी बड़ी तादाद में लोग हमें आशीर्वाद देने आए। ये बहुत बड़ी बात है... मैं एक बार एनडीए के जितने कैंडिडेट हैं इनको जरा आगे आने के लिए कह रहा हूं। सारे उम्मीदवार आगे आ जाए। जो इस बार चुनाव लड़ रहे हैं सब के सब एनडीए के। देकिए तीन उम्मीदवार और इतनी बड़ी सनसभा। मैं एक मिनट में इन तीनों के साथ फोटो निकलवा कर के आता हूं।

साथियों,

देश में जहां भी बीजेपी-NDA सरकार है...वहां की जनता सुशासन की वजह से हमारी सरकार को बार-बार सेवा का मौका देती है। असम में पिछले चुनाव में आपने हमें भरपूर आशीर्वाद दिया था। मुझे विश्वास है, असम की जनता इस बार भी बीजेपी-NDA को रिकॉर्ड बहुमत देने जा रही है। मेरी बात सही है तो हाथ ऊपर करके ताली बजाइए .. तीनों सीट आएगी यहां से भारी बहुमत से आएगी। असम में इस बार जीत की हैट्रिक बनने वाली है। देश की जनता ने, असम की जनता ने आप सबके आशीर्वाद से मुझे भी केंद्र में हैट्रिक लगाने का अवसर मिला था। ये चुनाव ऐसा है असम कांग्रेस भी अपनी पराजय की हैट्रिक लगाने वाले हैं। और इतना ही नहीं जब इस चुनाव के नतीजे आएंगे.. तब तक ये जो शाही परिवार के नामदार हैं ना ये दिल्ली में जो एक शाही परिवार है वो शाही परिवार के नामदार है ये नामदार पराजय की सेंचुरी लगाने वाले हैं

साथियों,

मेरे इस विश्वास की वजह... डबल इंजन सरकार का काम है। यहां इतनी सारी बहनें आई हैं... बीते 10-11 सालों में महिलाओं की सुरक्षा हो...या महिलाओं की कमाई की बात हो.. महिलाओं की पढ़ाई की बात हो. हर स्तर पर अभूतपूर्व काम हुआ है। लखपति दीदी अभियान के तहत...असम की लाखों बहनें लखपति बन चुकी हैं। और अभी जो संकल्प पत्र असम बीजेपी ने जारी किया है...उसमें घोषणा की गई है कि आने वाले समय में 40 लाख बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। इतना ही नहीं...40 लाख बहनें मतलब असम के 40 लाख परिवारों में लखपति दीदी होगी, आप सोचिए गांव की अर्थव्यवस्था में कितना बड़ा बदलाव आने वाला है। इतना ही नहीं असम बीजेपी ने, अरुणोदोई स्कीम का दायरा बढ़ाने की भी घोषणा की है। इससे लाखों बहनों को बहुत फायदा होगा। केंद्र सरकार की मुद्रा योजना से भी बहुत बड़ी संख्या में बहनों को बैंकों से सस्ते और आसान लोन मिल रहे हैं। इससे बहनें, आसानी से अपना कोई स्वरोजगार कर रही हैं।

साथियों,

हमारी सरकार, महिलाओं को अपने घर की मालकिन बना रही है। गरीबों को जो पक्के घर मिल रहे हैं... इसमें भी काफी सारी रजिस्ट्रियां घर की महिला सदस्य के नाम की जा रही है। अभी तक, असम में 22 लाख परिवारों को पक्के घर मिल चुके हैं। ये आंकड़ा आपको याद रहेगा. जरा बताइए ना याद रहेगा, मैं दोबारा बताता हूं। 22 लाख परिवारों को पक्के घर मिले हैं, …कितने… जरा जोर से बोलिए कितने… कितने.. 22 लाख परिवार... सोचिए... और असम बीजेपी आने वाले समय में 15 लाख और गरीब परिवारों के घर का सपना पूरा करने जा रही है। आप मेरा एक काम करेंगे… जरा हाथ ऊपर करके बताइए मेरा एक काम करेंगे। पक्का करेंगे... देखिए आप जब इस चुनाव प्रचार में जाएंगे… बूथ में जाएंगे… और किसी का घर कच्चा है, कोई अगर झोपड़ी में रहता है, कोई फुटपाथ पर रहता है तो उसको जाकर के बताना कि मोदी जी ने वादा किया है कि आपका घर भी पक्का बनकर रहेगा। मेरे लिए आप ही मोदी है। आप घर-घर जाकर मेरी तरह से बताएंगे। जो भी गरीब है उनको वादा करके आ जाइए। आप जो वादा करके आ जाएंगे मैं पूरा कर दूंगा।

साथियों

ये जो पक्के घर बनेंगे ना अनेक घर महिलाओं के नाम पर बनेंगे। घर हो, टॉयलेट हो, बिजली-पानी और गैस का कनेक्शन हो...ऐसी सारी सुविधाओं से असम की बहनों का जीवन बदल रहा है।

साथियों,

विकसित असम के निर्माण में...हमारे नौजवानों की बहुत बड़ी भूमिका है। इसके लिए असम में अच्छी सड़कों की...अच्छे ब्रिज की और आधुनिक रेलवे कनेक्टिविटी की बहुत ज़रूरत है। इससे खेती को भी फायदा होता है... उद्योगों के लिए भी आसानी होती है...और टूरिज्म भी बढ़ता है। यही वो सेक्टर हैं, जिसमें बहुत बड़ी मात्रा में बेटे-बेटियों के लिए रोजगार बनते हैं।

साथियों,

10 साल पहले तक जब कोई असम आता था.. तो असम की बदहाली को देखकर हैरान होते थे। आज असम की कनेक्टिविटी को देखकर, लोग खुशियों से भर जाते हैं। एक सकारात्मक हैरानी होती है। अभी कुछ ही समय पहले दुनिया ने असम का वो हाईवे भी देखा है... याद है आपको... ऐसा हाईवे, असम का हाईवे... जहां लड़ाकु विमान हाईवे पर उतर रहे हैं। पूरे देश में इसकी बहुत चर्चा हुई।

साथियों,

अब मैं आपको एक और खुशखबरी देना चाहता हूं। आपने हाईवे पर फाइटर जेट उतरते देखे... अब यहां ब्रह्मपुत्र के पानी के नीचे से भी गाड़ियां गुज़रेंगी। ऊपर से ब्रह्मपुत्र नदीं और नीचे से गाड़ियां चलेंगी। केंद्र सरकार ने ब्रह्मपुत्र के नीचे.. अंडरवाटर टनल को स्वीकृत कर लिया है। और इस पर करीब साढ़े 18 हज़ार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ये साढ़े 18 हजार करोड़ रुपये.. टनल तो बनेगी, लेकिन ये रुपया असम में लगने वाला है। यहां के लोगों का फायदा होने वाला है।

साथियों,

इस अंडर-वॉटर टनल के बनने से...नुमालीगढ़ और गोहरपुर के बीच की दूरी बहुत कम रह जाएगी। इससे असम की बाकी नॉर्थ ईस्ट से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। जब ये बनेगी तब तो फायदा होगा ही... लेकिन निर्माण के समय भी इससे अनेक रोजगार भी मिलने वाले हैं।

साथियों,

बीजेपी, असम की एक और बड़ी परेशानी को दूर करने के लिए... ईमानदारी से प्रयास कर रही है। ये परेशानी, बाढ़ की है, भूमि कटाव की है। अभी इसके लिए सैकड़ों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। असम बीजेपी ने घोषणा की है...कि बाढ़ और भूमि कटाव से बचाव के लिए 18 हज़ार करोड़ रुपए और खर्च किए जाएंगे। ये बहुत बड़ा काम होने जा रहा है। साथियों, बीजेपी-एनडीए सरकार का बहुत बड़ा लक्ष्य असम को आत्मनिर्भर बनाने का भी है। ये काम दशकों पहले हो जाना चाहिए था लेकिन कांग्रेस ने असम के सामर्थ्य के साथ न्याय नहीं किया। आज हमारी सरकार असम के सामर्थ्य को असम के विकास में लगा रही है जैसे पेट्रोलियम सेक्टर है। बीते एक दशक में असम में पेट्रोलियम और पेट्रो केमिकल उद्योगों को हमने बहुत बदल दिया है मुझे ये बताते हुए बहुत गर्व है कि आज असम कच्चे तेल के उत्पादन में नए रिकॉर्ड बना रहा है। पेट्रोल-डीजल और गैस का उत्पादन बहुत अधिक बढ़ा रहा है। आज जब दुनिया भर में तेल और गैस का संकट है...तब असम, भारत को बहुत बड़ी ताकत दे रहा है। और इसलिए मैं कहता था। ए फॉर असम, अल्फाबेट का ए असम का ए

साथियों,

पूरा देश जानता है कि कांग्रेस, विकास विरोधी है...कांग्रेस, आजाद भारत में भ्रष्टाचार की जननी है... लेकिन असम में तो कांग्रेस ने ऐस-ऐसे पाप किए हैं... जो सिर्फ आप जानते हैं, असम की जनता जानती है। कांग्रेस ने असम की आत्मा... असम की शान, पहचान और सुरक्षा से खिलवाड़ किया है।

साथियों,

आज़ादी के बाद से ही कांग्रेस ने सत्ता के लिए असमिया पहचान को दांव पर लगाया है। कांग्रेस ने असम के हितों से हमेशा समझौता ही किया है। कांग्रेस का सबसे बड़ा पाप... घुसपैठियों को मुख्यधारा में शामिल करने का रहा है। अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए... कांग्रेस ने यहां अवैध कब्ज़े होने दिए। बाहर से लोग आते थे और जहां मर्जी बस्ती बसा लेते थे। देखते ही देखते, असम की लाखों बीघा ज़मीन पर अवैध कब्जे हो गए।

साथियों,

यहां जो हमारे सत्र हैं, नामघर हैं... ये हमारी आस्था के स्थान हैं। लेकिन कांग्रेस ने, असम के अलग-अलग जिलों में...सत्र की हज़ारों बीघा भूमि पर अवैध कब्ज़े होने दिए। वोटबैंक को बचाने के लिए अवैध कब्जे होने दिए.. जहां 'कीर्तन', 'बोरगीत' और 'भागवत' से समाज का जुड़ाव होता... वहां कांग्रेस ने घुसपैठियों को बसा दिया। आज बीजेपी सरकार अवैध कब्ज़ों के खिलाफ एक्शन ले रही है। बीते सालों में सत्र से जुड़ी ऐसी हज़ारों बीघा ज़मीन से अवैध कब्जे हटाए हैं।

साथियों,

कांग्रेस की दुर्नीति ने असम की शान...यहां की सेंक्चुएरी को, जंगलों को, और एक सींग वाले राइनों तक को नहीं छोड़ा। लाओखोवा-बुराचापोरी में क्या हालत थी, ये आप सभी ने देखा है। लाओखोवा-बुराचापोरी सेंक्चुएरी, कभी राइनो का घर हुआ करता था। कांग्रेस ने राइनो का घर छीनकर, अपने वोटबैंक को दे दिया। इसलिए यहां राइनो को देखने के लिए लोग तरस गए। इसका सीधा असर टूरिज्म पर पड़। आपकी रोज़ी रोटी पर पड़ा, रोज़गार पर पड़ने लगा।

साथियों,

आपने बीजेपी-NDA सरकार बनाई... और हमारी सरकार ने अवैध कब्जों को हटाया... अब 40 साल बाद, इस सेंक्चुएरी में फिर से एक सींग वाले राइनो दिखने लगे हैं। ये सिर्फ घुसपैठियों से जमीन वापस लेने का अभियान नहीं है... ये असम की पहचान, परंपरा और प्रकृति को घुसपैठियों से बचाने का अभियान है। लेकिन आपको सावधान भी रहना है। कांग्रेस अब खुलकर अवैध कब्ज़े के पक्ष में आ गई है। कांग्रेस खुलकर, घुसपैठियों का बचाव कर रही है। इसलिए आपका एक वोट...असम की सुरक्षा तय करेगा...घुसपैठ और घुसपैठियों के इरादे पस्त करेगा। आपोनार एटा भोटे… अहोमोर हुरेक्खा हुनिश्चितो कोरिब… अनूप्रोवेश आरो अनूप्रोवेश-कारीर उद्देस्यो बिफोल कोरिबो।

साथियों,

एक तरफ बीजेपी-NDA सरकार, घुसपैठियों से अवैध कब्ज़े छुड़ा रही है... वहीं दूसरी तरफ...यहां की संतानों को भूमि के अधिकार दे रही है। ‘मिशन वसुंधरा’ के तहत, 23 लाख से अधिक...असम के मूल निवासी भूमि के मालिक बने हैं। ये जनजातीय समाज के लिए, SC कम्यूनिटी के परिवारों के लिए बहुत बड़ा सुरक्षा कवच बन रहा है। यही सच्चा सामाजिक न्याय है, यही बाबा साहेब अम्बेडर के संविधान का सम्मान है। असम बीजेपी ने घोषणा की है... कि हर ज़रूरतमंद आदिवासी और मूल निवासी परिवार को जमीन का मालिकाना अधिकार दिया जाएगा।

साथियों,

बिस्वनाथ की पहचान तो चाय बगानों से है, टी-गार्डन्स से है। यहां का मनोबारी चाय बागान, हमारी शान है। और इस चायवाले का मोह, चाय के बागानों से नहीं होगा, तो भला किसका होगा। आज मेरे लिए खुशी का बात है कि चुनाव घोषित होने के बाद मैं आज पहली बार आया तो मैंने चुनाव प्रचार का अभियान कहां से शुरू किया …मैं आज सुबह-सुबह चाय बागान चला गया, चाय बगान में काम करने वाली माताओं-बहनों के आशीवार्द लिए…चाय बागान में काम करने वाली माताओं-बहनों का आशीर्वाद लेने के बाद मैं असम में चुनाव के लिए वोट मांगने निकला हूं। और मुझे पक्का विश्वास है कि चाय बागान की माताओं-बहनों का आशीर्वाद कभी भी बेकार नहीं जाता है। यहां लगभग 200 सालों का परिश्रम है, पूरी परंपरा है। लेकिन आपको कांग्रेस के पाप नहीं भूलने हैं। कांग्रेस ने 60 सालों में चाय समुदाय को...चाय बागानों में काम करने वालों को छोटी-छोटी चीज़ों के लिए तरसाए रखा। कांग्रेस की सरकार को कभी याद ही नहीं आया कि टी-गार्डन में काम करने वालों को भी भूमि का अधिकार चाहिए।

साथियों,

बीजेपी-NDA सरकार ने लाखों परिवारों को भूमि के पट्टे देने का काम शुरू कर दिया है... भूमि पर अधिकार देना शुरू किया है। ये मेरा सौभाग्य है कि कुछ समय पहले, गुवाहाटी में मुझे भी ऐसे अनेक परिवारों को जमीन के दस्तावेज़ सौंपने का अवसर मिला था। अब टी-गार्डेन के लाखों परिवारों को पक्के घर, टॉयलेट, गैस सिलेंडर, नल से जल, बिजली... ऐसी अनेक सुविधाएं मिलना और भी आसान हो जाएगा। असम बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में...टी-गार्डन्स में काम करने वाले साथियों की मजदूरी बढ़ाने की भी घोषणा की है।

साथियों,

जिनको किसी ने नहीं पूछा..मोदी उनको पूजता है। डबल इंजन सरकार की जितनी भी कल्याणकारी योजना हैं...उनका सबसे अधिक लाभ, गरीबों को मिल रहा है। लाखों परिवारों को फ्री अनाज मिल रहा है, फ्री इलाज मिल रहा है। कांग्रेस के राज में बच्चों की स्कॉलरशिप्स तक में घोटाले ही घोटाले हुआ करते थे... आज SC/ST परिवारों के बच्चों की पढ़ाई के लिए उनके बैंक खाते में सीधे पैसे जमा किया जा रहा है। बीच में कोई कट कमिशन नहीं हो सकता। बीजेपी, तुष्टिकरण नहीं सबका साथ, सबका विकास करती है। इसलिए, बीजेपी-NDA को विजयी बनाना है।

बीजेपीये तुष्टिकोरोण नोहोय, हकोलोरे लॉगहोई, हकोलोर उन्नोति
हाधोन कॉरे। सेइ-कारणे, बीजेपी–एनडीएक जयि कोराबो लागे।

साथियों,

आपसे बात करते हुए मैं कनकलता बरुआ और मुकुंद काकोती को भी पुण्य स्मरण करूंगा याद करूंगा। आजादी की लड़ाई में...17 साल की एक बेटी…सीने पर गोली खाती है… लेकिन हाथ से तिरंगा नहीं छोड़ती…ऐसे बलिदानों ने हमें ये आजादी दी है। लेकिन कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई का सारा श्रेय सिर्फ एक शाही परिवार को दे दिया। आज की पीढ़ी, कांग्रेस की ये सच्चाई देखकर हैरान है। आज बीजेपी-NDA को पूरे देश में समर्थन इसलिए भी मिल रहा है...क्योंकि बीजेपी विकास भी करती है... और विरासत का सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित करती है। वहीं कांग्रेस को देश की विरासत से...देश के गौरवमयी इतिहास से नफरत है।

साथियों,

असम की जनता, भारत रत्न भूपेन हजारिका जी का अपमान भी नहीं भूल सकती। बीजेपी-NDA सरकार ने महान भूपेन हज़ारिका जी को भारत रत्न दिया... लेकिन कांग्रेस के जो वर्तमान अध्यक्ष हैं... उन्होंने इसका उपहास उड़ाया, मजाक उड़ाई। हमने तो कांग्रेस के उन नेताओं का भी सम्मान किया... जिन्होंने असम के लिए, देश के लिए अपना योगदान दिया है। लेकिन कांग्रेस, अपने नेताओं को भी भुला देती है। आप याद कीजिए…बाबू छबीलाल उपाध्याय जी, असम कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उनका इतना बड़ा योगदान… लेकिन कांग्रेस ने उनको भी दरकिनार कर दिया।

साथियों,

ये हमारी सरकार है, जिसने उनके नाम पर इंजीनियरिंग कॉलेज का नामकरण किया...गुवाहाटी और सोनितपुर में उनकी प्रतिमा लगाई... ताकि उनका योगदान भावी पीढ़ी जान सके। साथियों, बीते 10-11 वर्षों में बीजेपी-NDA सरकार ने...असम के, नॉर्थ ईस्ट के अनेकों लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। ये हमारी सरकार ही है... जिसने श्रीमंत शंकरदेव जी की जन्मभूमि, बतोद्रवा थान का विकास किया। ये बीजेपी सरकार ही है...जिसने असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। इसलिए, आपका वोट विकास और विरासत... दोनों के नाम पर पड़ना चाहिए।

आपोनालोकोर भोट बिकाह आरो हॉन्सकृति…

दुयोतारे नामोत पराटो उचित।

साथियों,

बीजेपी-NDA ने अपने बहुत परिश्रमी, काम करने वाले...अपने कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया है। इन सभी को भारी मतों से विजयी बनाना है। आप सभी को याद रखना है...बूथ जीतेंगे, तो चुनाव जीतेंगे। मेरे साथ बोलेंगे... मैं कहूंगा बूथ जीतेंगे तो आपको बोलना है चुनाव जीतेंगे... बूथ जीतेंगे... बूथ जीतेंगे... बूथ जीतेंगे... बूथ जीतेंगे... बूथ जिकिले, निर्वासोन जिकिम !

बूथ जिकिले, बूथ जिकिले, बूथ जिकिले, बूथ जिकिले, निर्वासोन जिकिम !

आपको मेरा एक और काम करना है...

आप जिससे भी मिलें, अभी मतदान नौ ताऱीख को होने वाला है। आप गांव-गांव जाएंगे... घर-घर जाएंगे.. आप जिसको भी मिलेंगे.. मेरा एक काम करेंगे.. जरा हाथ ऊपर करके बताएंगे मेरा एक काम करेंगे... सबके सबलोग करेंगे.. आप जबभी जिसको मिलें.. उनको कहिएगा कि मोदी जी ने बोहाग बिहू की शुभकामनाएं दी है। मेरी शुभकामनाएं पहुंचा देंगे.. हर किसी को पहुंचा देंगे..

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

मेरे साथ बोलिए...

भारत माता की..

भारत माता की...

भारत माता की.. वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे...