'Speed-breaker' Didi is hindrance to West Bengal's development: PM Modi

Published By : Admin | April 3, 2019 | 15:56 IST
‘Didi’ is the speed-breaker who is hindering rapid, inclusive development in Bengal: PM Modi in Bengal
The recently-launched manifesto of the Congress is not a ‘Ghoshna-Patra’ rather it is a ‘Dhakosala-Patra’ meant to make false promises to the people: Prime Minister Modi
It is high time that people of Bengal exercise their power and give a befitting reply to the ‘Bomb and Gun Culture’ of the TMC-Left combine: PM Modi
The people will never forget those who bowed down to terrorists and removed laws like TADA and POTA: Prime Minister Modi in Bengal

भारत माता की जय, भारत माता की जय, भारत माता की जय।

मंच पर विराजमान भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण इस चुनाव में हमारा समर्थन कर रहे हमारे सभी साथी, और विशाल संख्या में पधारे हुए मेरे प्यारे भाइयो और बहनो, आज दिल्ली से बहुत सारे कैमरा कोलकाता पहुंचे हैं। लेकिन एक नजर यहां भी कर लेते तो उन्हें पता चल जाता कि लहर किसको कहते हैं। हम बचपन से सुनते आए जो बंगाल करता है पूरा देश उसको फॉलो करता है। आज भी ये बंगाल जो कर रहा है पूरा हिंदुस्तान इसी कदमों पर चल पड़ा है भाई। बड़े-बड़े पॉलिटिकल पंडित भी, अरे मैं भी अगर यहां आकर के इतना बड़ा विशाल जन सागर न देखता तो मैं अंदाजा नहीं लगा सकता कि दीदी की नैया डूब चुकी है। कमाल कर दिया आपने, कमाल कर दिया आपने। मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मां काली और भवानी, भगवान शिव की धरती को मैं शीश झुका कर के नमन करता हूं।

साथियो, आप सभी एक ऐसी परपंरा के वाहक है जिनका राष्ट्र के लिए त्याग करना इसका एक समृद्ध इतिहास रहा है। अनेक वीर-सपूतों अनेक वीर गोरखाओं ने अपने संस्कारों से इस भूमि को सिंचित किया है, देश को प्रेरित किया है। आज भी नए भारत को दिशा देने के लिए आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। आपने बीजेपी के इस चौकीदार का हर बार भरपूर साथ दिया है। दार्जिलिंग हो नार्थ बंगाल हो भारतीय जनता पार्टी के प्रति आपका स्नेह, आपका समर्थन अभूतपूर्व है। आपके इस मजबूत विश्वास के कारण आपका ये चौकीदार बड़ों-बड़ों से भी टक्कर ले पा रहा है। आपके साथ के चलते ही मैं पांच वर्षों से मैं देश के विकास को एक नई गति दे पाया हूं। हां मुझे इस बात का मलाल जरूर है कि जिस गति से देश के दूसरे राज्यों में हम काम कर पाए है। उस गति से यहां काम नहीं हो पाया है। इसकी वजह जानते हैं, मैं पूरे देश में तेज गति से काम कर पाया लेकिन बंगाल में उतनी गति से काम नहीं कर पाया। इसका कारण क्या है... मालूम है, इसका कारण मालूम है, इसका कारण क्या है? आपने सही फरमाया। प. बंगाल में एक स्पीड ब्रेकर है स्पीड ब्रेकर.. इस स्पीड ब्रेकर को यहां के लोग दीदी के नाम से जानते हैं। ये दीदी आपके विकास की स्पीड ब्रेकर है।

साथियो, दीदी को गरीबों की चिंता नहीं है। आखिर दीदी गरीबों का पॉलिटिक्स करने में मशगूल है, वो गरीबी को खत्म करने के लिए कैसे काम कर सकती है। अगर गरीबी खत्म हो जाएगी तो दीदी की पॉलिटिक्स भी खत्म हो जाएगी। कांग्रेस का भी यही हाल है, कम्युनिस्टों की भी यहीं आदत है, इनको गरीबी चाहिए गरीब चाहिए, गरीबों को गरीब रखने में उनका राजनीतिक हित भरा पड़ा है। उन्होंने गरीबों के विकास पर ब्रेक लगाया हुआ है, पूरी साजिश करके रोका हुआ है कि किसी भी तरह गरीबों का भला ना हो जाए। वो गरीबी से बाहर न निकल पाए। भाइयो-बहनो, प. बंगाल में चिटफंड घोटाला हुआ। मेरे गरीब भाइयो और बहनो का पैसा चिटफंड के नाम पर, उसको लेकर दीदी के मंत्री, दीदी के विधायक, दीदी के साथी भाग गए। उन्होंने गरीबों को लूट लिया। जिस गरीब ने अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई बहुत विश्वास के साथ चिटफंड वालों को सौंपी थी। उसे अपने साथियों के जरिए तबाह करने काम, बर्बाद करने का काम दीदी ने किया है। 

साथियो, गरीब जब बीमार होता है तो उसकी सबसे बड़ी चिंता होती है इलाज का खर्चा। गरीब की इसी चिंता को समझते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एनडीए की सरकार ने गरीबों के लिए गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की। गरीबों को कहा कि बीमारी की स्थिति में पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा। आपको एक भी रुपया अस्पताल में खर्च नहीं करना पडेगा। लेकिन ये स्पीड ब्रेकर दीदी ने क्या किया। दोस्तों आपका प्यार मेरे सर आंखों पर, गरीब का भला करने वाली इस योजना पर प. बंगाल में ब्रेक लगा दिया गया। भाइयो और बहनो, स्पीड ब्रेकर दीदी के करनामों की लिस्ट बहुत लंबी है। दीदी ने प. बंगाल के 70 लाख से ज्यादा किसान परिवारों के लिए उनके विकास के काम पर भी ब्रेक लगा दिया है। देश के तमाम राज्यों में पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं। लेकिन दीदी तो दीदी है स्पीड ब्रेकर है इसलिए पीएम किसान सम्मान योजना पर भी उहोंने प. बंगाल में ब्रेक लगा दिया है। भाइयो- बहनो,, ये भाजपा एनडीए की सरकार है। आपका प्यार, आपका प्यार मेरे सर आंखों पर, भारत माता की जय... आप थोड़ा-थोड़ा शांत रहेंगे। आपका उत्साह... ये आपकी चेतावनी दीदी तक पहुंच गई है। ये आपका प्यार दीदी की नींद हराम कर देगा।

अगर आप इजाजद दें तो मैं बोलना जारी रखूं। बोलूं क्या.. लेकिन आप इतने नारे बोल रहे हो। आपका उत्साह इतना जबरदस्त है कि मेरे लिए बोलना भी मुश्किल है। ऐसा प्यार बंगाल मुझे दे रहा है। मैं सर झुका कर के नमन करता हूं भाइयो। ये भाजपा एनडीए की सरकार है जिसने गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन पर उसकी कमाई को उसको लूटने से बचाने के लिए रेरा का कानून बनाया। इसका मकसद यहीं था कि मध्यमवर्गीय परिवार अपना घर खरीदने जा रहा है। लेकिन परिवार का पैसा कोई बिल्डर लूट कर के भाग न जाए। इसको रोकने के लिए हमने रेरा कानून बनाया। लेकिन दीदी ने ये रेरा कानून को लागू करने से मना कर दिया। भाइयो-बहनो आप सभी गवाह हैं कि पहले यही काम ये लेफ्ट वाले किया करते थे। अब दीदी ने उनके हथियार पर कब्जा कर लिया है। सिर्फ कब्जा ही नहीं किया है उसे और धार दे दी है। मैं प. बंगाल की जनता को कहना चाहता हूं। ये भी चाहे लेफ्ट हो, कांग्रेस हो, या ममता दीदी हो ये एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। इनकी राजनीति प. बंगाल को गरीब करने पर ही टिकी हुई है। लेकिन ये भूल रहे हैं कि इनका मुकाबला एक चौकीदार से है। भाइयो-बहनो, बहुत ईमानदारी से बहुत परिश्रम से ये चौकीदार प. बंगाल के लोगों लिए काम कर रहा है। साथियो इन लोगों की तमाम अड़चनों के बावजूद गांव-गांव में गरीबों को गैस कनेक्शन देने का कम हम तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं। गरीबों को अपना पक्का घर दिया जाए। गांव-गांव में शौचालय बने, बिजली कनेक्शन दिए जाए। बच्चों और गर्ववती महिलाओँ का टिकाकरण किया जाए। भाइयो और बहनो, प. बंगाल के दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी के संसाधनों और सम्मान के प्रति आपका ये चौकीदार पूरी तरह से संवेदनशील है।

यहां के चाय के बगानों में काम करने वाले साथियों की जरूरतों का मुझे पूरा अहसास है। भाजपा सरकार की नीतियों से उन्हें काफी लाभ भी मिला है। ये और हो सकता था अगर दीदी का स्पीड ब्रेकर बीच में नहीं आता। यहां के आदिवासी बच्चों को शिक्षा, युवाओं को रोजगार के नए अवसर, पाइनएपल पैदा करने वाले किसानों के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट... मुझे आपकी हर आवश्यकता का पता है। बस मैं ये स्पीड ब्रेकर हटने का इतंजार कर रहा हूं। यहां पर तेज गति से तब तक विकास मुश्किल है जब तक कानून व्यवस्था बदहाल है। इसके अलावा कनेक्टिविटी भी टूरिज्म और उद्योगों के लिए बहुद जरूरी है। इसलिए एशियन वेस्टर्न हाईवे हो या रेलवे का काम हो, अनेक प्रोजक्ट पर काम चल रहा है। हाल में कलकत्ता हाई कोर्ट की सर्किट बेंच भी जलपाइगुड़ी में स्थापित की गई है। आपका ये चायवाला यहां के चाय बगानों के हित के लिए पूरी तरह समर्पित है। इस प्रकार असम में हमारी सरकार चाय बगान वाले लोगों को जीवन के हर चरण पर मदद दे रही है। वही काम हम यहां भी करेंगे। कोच राजबोंग्शी जैसी जनजातीयों की मांगों पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। भाइयो बहनो, इस बार के चुनाव दो स्पष्ट धाराओं के बीच का चुनाव है। एक तरफ ईमानदार चौकीदार है, और दूसरी तरफ दागदार ही दागदार है। एक तरफ आतंक को करारा जवाब देने वाली सरकार है और दूसरी तरफ पाकिस्तान के पैरोकार यहां दिखते हैं। साथियों जब बालाकोट में हमारे सपूतों ने आतंकियों को घर में घुसकर के मारा। जब आतंकियों को बालाकोट में घर में घुसकर के मारा । आपको खुशी हुई कि नहीं। आपका माथा गर्व से ऊंचा हुआ कि नहीं। आपका सीना चौड़ा हो गया कि नहीं हुआ। लेकिन जैसे ही बालाकोट में घुसकर के हमारे जवान वापस आए, तो रोना किसको चाहिए था? चिल्लाना किसको जरूरी था। लेकिन रोना कौन किया शुरू। हमारे ही लोग चिल्लाने लगे रोने लगे। अरे चोट वहां पहुंची है और दर्द तुम्हें क्यों हो रहा है। जितना दर्द इस्लामाबाद में हुआ लाहौर में हुआ, रावलपिंडी में हुआ। उससे भी ज्यादा दर्द ये कोलकाता में बैठी दीदी को हुआ। मोदी ने ये क्यों किया। मोदी सबूत दें। मोदी को आतंकियों के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए।

भाइयो बहनो, मोदी ने जो वो किया..क्या ठीक किया कि नहीं किया। सही किया कि नहीं किया। चौकीदार ने धुसकर के वहां मारा। आपको अच्छा लगा कि नहीं लगा। आप खुश है कि नहीं है। भारत के सपूतों को खुली छूट दी। ये मेरा निर्णय आपको मंजूर है पसंद है। आपको गर्व हुआ। लेकिन दीदी को ये पसंद नहीं आय़ा और ना ही ये महामिलावट के उनके साथियों को ये रास आया। ये सभी महामिलावटी इतना जोर-जोर से रोए कि पाकिस्तान में हीरो बन गए। वहां के मीडिया में छा गए। साथियों ये कैसा भारत चाहते हैं। इनकी मंशा बिल्कुल साफ होती जा रही है। दिल्ली में जब यूपीए की रिमोर्ट वाली सरकार थी तब आय दिन आतंकवादी हमले होते थे लेकिन इन्होंने कभी भी हमारे वीरों को खुली छूट नहीं दी। अब वो इनकी आतंक परस्त नीति ऐसी हो गई है। कि खुलेआम हमारे सुरक्षा बलों के सैनिकों के खिलाफ अनाब-शनाब बयानबाजी कर रहे हैं।कल कांग्रेस ने एक ढकोसला पत्र जारी किया। इस ढकोसला पत्र में कांग्रेस ने देश के सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने के उनके हौसले को चूर-चूर करने का काम किया है। साथियों कांग्रेस ने कहा है कि वो जम्मू-कश्मीर और हिंसा प्रभावित दूसरी जगहों पर हमारे सुरक्षा बलों को जो एक विशेष अधिकार मिला है उसको हटा देंगे। यानी कांग्रेस ने हमारे वीर जवानों को आतंकियों और पत्थरबाजों के सामने लाचार करने उनके हाथ बांधने की साजिश रच दी है। ये कैसी सोच है भाइयो-बहनो दार्जिलिंग के प. बंगाल के तो हजारों सपूत ऐसे क्षेत्रों में राष्ट्र रक्षा के काम में जुटे हैं। AFSPA सुरक्षा बलों के लिए कवच है ताकी वो सही तरीके से आतंकियों से निपट सके लेकिन क्योंकि इनको अपनी सेना पर विश्वास नहीं है सेना के नियम कायदों देश के नियम कानून पर विश्वास नहीं है इ सलिए ऐसा वादा करने की हिम्मत ये लोग कर रहे हैं। हमारे वीर जवानों को खतरे में डालने वाली साजिश को आप सभी को नाकाम करना है। नाकाम करोगे क्या। नाकाम करोगे क्या।

भाइयो बहनो,, इस चुनाव में आपका वोट सिर्फ भाजपा के एमपी बनाने का नहीं है । आपका वोट सिर्फ मोदी को प्रधानमंत्री बनाने वाला नहीं है। बल्कि आपका वोट हमारे देश के सुरक्षाबलों के सम्मान का भी वोट है। साथियों कांग्रेस की टीएमसी की इन सभी महामिलावटियों की यहीं नीति और रीति रही हैं कि देश को दशकों से आतंक झेलना पड़ा है। लेकिन आपका ये चौकीदार इनके सामने अब दीवार बनकर के खड़ा है। जिस तरह आतंकियों और नक्सलियों पर इस चौकीदार ने निर्णायक कार्रवाई की है। आप आश्वस्त रहिए ये मोदी है ये घुसपैठियों को भी छोड़ने वाला नहीं है, और दूसरी तरफ जो हमारे शरणार्थी है जो कांग्रेस की एतिहासिक भूल का शिकार रहे हैं। उनके साथ इंसाफ भी यही चौकीदार करेगा। साथियों मुझे पता चला है कि यहां पर एनआरसी को लेकर अफवाहें फैलाने का काम भी चल रहा है। मैं सभी गोरखा भाइयो-बहनो को इस मंच से आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपमें से किसी को भी इसकी वजह से नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। साथियो, मैं ऐसे-ऐसे हर व्यक्ति को टीएमसी के पेरोल पर घूम रहे हैं। जो टीएमसी के पेरोल पर रहकर आतंक फैला रहे हैं, डरा रहे हैं। ऐसे हर व्यक्ति को चेतावनी देता हूं कि उनके दिन अब गिन चुके हैं। बीजेपी की सरकार आते ही निर्दोष नागरिकों को परेशान करने वालों को हिसाब देना ही पड़ेगा और कानून को जवाब देना ही पड़ेगा। जगाई जगाई मथाई ये जगाई मथाई का गुड़ों और घुसपैठियों का ये गठजोड़ अब प. बंगाल में खत्म होने के दिन आ चुके हैं। साथियो, आपको वोट देने से कोई भी रोक नहीं सकता है। आने वाले चुनाव में आप बिना किसी डर से अपना वोट दीजिएगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं भी मैं कहना चाहता हूं कि आप पूरी शक्ति से डटे रहिए। आपका हौसला प. बंगाल के भाग्य को बदलने के लिए बहुद जरूरी है। साथियो, सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर चल रही एनडीए सरकार प. बंगाल को दीदी के स्पीड ब्रेकर से मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुझे पूरा भरोसा है कि प. बंगाल के हितों की रक्षा के लिए, यहां के गौरव की रक्षा के लिए, यहां की सांस्कृतिक की रक्षा के लिए, और अपने बेहतर भविष्य के लिए आप भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को वोट देंगे, और यहां जो उम्मीदवार है इसमें हमारा एक राजू है। दो दशक से मैं इसको जानता हूं। दो दशक से... ये हमारे तीनों साथी आपके ही संतान हैं। आपके ही साथी हैं। आपकी समस्याओं का इन्हें पता है। ये आपका पूरा ध्यान रखेंगे। मैं इनके साथ खड़ा रहूंगा ये आपको विश्वास दिलाता हूं। भाइयो-बहनो, बोजेपी और उसके साथियों के उम्मीदवारों को दिया हर वोट, आपका हर वोट सीधा सीधा मोदी के खाते में जाने वाला है। आपके वोट से ही मोदी जीतने वाला है। इसी विश्वास के साथ इतनी बड़ी तादात में आप आशीर्वाद देने के लिए आए मैं आपका बहुत बहुत आभारी हूं।

मैं एक नारा बोलवाऊंगा बोलेंगे... दोनों हाथ ऊपर कर के बोलेंगे। मुठ्ठी बंद कर के बोलेंगे। पूरी ताकत से बोलेंगे। मैं कहूंगा मैं भी आप कहेंगे चौकीदार हूं। मैं भी... चौकीदार हूं। मैं भी... चौकीदार हूं। मैं भी... चौकीदार हूं। आप बोलेंगे चौकीदार.... गली-गली में चौकीदार... गांव गांव में चौकीदार, शहर शहर में चौकीदार... घर-घर में चौकीदार... युवा नौजवान चौकीदार, माता-बहने चौकीदार..., बड़े –बुजुर्ग चौकीदार..., खेत खलिहान में चौकीदार..., बाग-बगीचे में चौकीदार..., हिंदुस्तान में चौकीदार.., सीमा पर भी चौकीदार..., देश का भविष्य चौकीदार.., देश का भविष्य चौकीदार.., देश का उजला काल चौकीदार... आपका सबका आशीर्वाद... बहुत बहुत धन्यवाद।

Explore More
శ్రీరామ జన్మభూమి ఆలయ ధ్వజారోహణ ఉత్సవం సందర్భంగా ప్రధానమంత్రి ప్రసంగం

ప్రముఖ ప్రసంగాలు

శ్రీరామ జన్మభూమి ఆలయ ధ్వజారోహణ ఉత్సవం సందర్భంగా ప్రధానమంత్రి ప్రసంగం
Indian Railways creates history with first live heart transport on Vande Bharat Express

Media Coverage

Indian Railways creates history with first live heart transport on Vande Bharat Express
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Andhra Pradesh has the potential to become the growth engine of a developed India: PM Modi
August 01, 2026
Today's projects across aviation, clean energy, semiconductors and connectivity will contribute to the development of Andhra Pradesh: PM
On the very land where Alluri Sitarama Raju ji dedicated his life to the welfare of tribal communities, a new airport for Andhra Pradesh is being inaugurated today: PM
This airport serves as the runway for the growth of Andhra and North Andhra and as a launchpad for a brighter future for the youth of Andhra: PM
The foundation stone laying ceremony for the new semiconductor plant in Visakhapatnam marks a significant step towards harnessing the potential of Andhra Pradesh's talented youth through futuristic technology industries: PM
Today, the nation is consistently bolstering its blue economy, with a vision to develop this entire region as a Coastal Economic Corridor by modernizing ports from Visakhapatnam to Krishnapatnam and constructing new ports in Mulapeta and Ramayapatnam: PM

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

आंध्र प्रदेश के गवर्नर अब्दुल नज़ीर जी, गोवा के गवर्नर और इस धरती के संतान अशोक गजपति राजू जी, सीएम, मेरे मित्र चंद्रबाबू नायडू जी, डिप्टी सीएम भाई पवन कल्याण जी, मंत्रिमंडल में मेरे साथी युवा ऊर्जा से भरे हुए भाई राममोहन नायडू जी, चंद्रशेखर पेम्मसानी जी, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा जी, राज्य सरकार के मंत्री भाई नारा लोकेश जी, उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधिगण, देवियों और सज्जनों।

अंदरिकी नमस्कारम्!

साथियों,

आज का दिन आंध्र प्रदेश के विकास के लिए, स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए ये बहुत अहम है। मुझे आज बहुत शुभ अवसर पर, एक शुभ मास में उत्तर आंध्र की इस पवित्र भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है। मैं सबसे पहले भगवान श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं श्री-कूर्मनाथ स्वामी और मां पैडितल्ली अम्मवारु को नमन करता हूं।

साथियों,

आज यहां करीब Eighteen Thousand Crore Rupees की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। एयरपोर्ट के साथ साथ ये प्रोजेक्ट्स आंध्र की रोड कनेक्टिविटी से भी जुड़े हैं। इनमें एनर्जी सिक्योरिटी से जुड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। ये विकास कार्य इस बात के प्रतीक हैं कि इस समय आंध्र किस स्पीड से आगे बढ़ रहा है। मैं आप सभी को इन प्रोजेक्ट्स की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

साथियों,

आज का ये आयोजन नया इतिहास, नए record, इसे रचने का भी है। आज एक ओर विकास के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, तो साथ ही धीमसा डांस का सांस्कृतिक record भी रचा गया है, और ये चंद्रबाबू की विशेषता है कि उन्होंने दो क्षितिजों को छुआ है। एक तरफ ऊंची आसमान को छूने वाली व्यवस्था एयरपोर्ट का निर्माण और दूसरी तरफ मेरे यहां के आदिवासी बहनों के द्वारा धीमसा नृत्य का विश्व रिकॉर्ड बनाना, मैं चंद्रबाबू के इस विजन को विशेषरूप से सराहना करता हूं।

Thirteen Thousand से ज्यादा आदिवासी बहनों और बेटियों की प्रस्तुति, उनका उत्साह, उनका अनुशासन और आदिवासी संस्कृति का गौरव, ये दृश्य वाकई अद्भुत था। इसमें देश की विविधता की झलक भी थी और पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजकर रखी गई जनजातीय विरासत भी थी। मैं इस प्रस्तुति के लिए आप सभी का और विशेष रूप से मेरी आदिवासी बहनों और बेटियों का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

साथियों,

ये धरती अल्लूरी सीताराम राजू की धरती है। अल्लूरी सीताराम राजू जी ने जिस धरती पर आदिवासी हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया, आज उसी धरती पर आंध्र प्रदेश के एक नए एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है। ये एयरपोर्ट आंध्र और उत्तर आंध्र की ग्रोथ का रन-वे है। ये आंध्र के युवाओं के बेहतर भविष्य का लॉंन्च पैड है। मैं आंध्र प्रदेश के लोगों को, देश के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

साथियों,

पहले जब एयरपोर्ट बनते थे, तो एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर चढ़ जाते थे, हमने इस परंपरा को बदला, हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम वाल्मीकि के नाम से जोड़ा, हमने पंजाब में संत रविदास जी के नाम से एयरपोर्ट का नाम जोड़ा।

और साथियों,

केंद्र की एनडीए सरकार ने ये निर्णय़ किया है कि इस नए एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर होगा। आंध्र प्रदेश का जो भी नागरिक, इस एयरपोर्ट से यात्रा करेगा, देश और दुनिया का जो भी नागरिक इस एयरपोर्ट से यात्रा करेगा, उसे अल्लूरी सीताराम राजू जी के नाम से जनसेवा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलेगी।

साथियों,

बीते twelve years में देश के एविएशन सेक्टर ने असाधारण प्रगति की है। 2014 तक देश में केवल Seventy Four एयरपोर्ट ऑपरेशनल थे। आज ये संख्या One Hundred Sixty Six है। एक समय था जब हवाई उड़ानें सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित थीं। NDA सरकार में आज छोटे शहरे के साधारण लोग भी फ्लाइट्स से आ-जा रहे हैं। Twelve years में सिर्फ एयरपोर्ट की संख्या ही नहीं बढ़ी है, हमारी उड़ान योजना के काऱण आज गरीब परिवार के लोगों को भी जहाज में बैठने का अवसर मिल रहा है। इस योजना ने गरीब से गरीब को अपना सपना पूरा करने में मदद की है। कुछ दिन पहले ही सरकार ने उड़ान योजना के दूसरे फेज की शुरुआत की है। इस पर भी Twenty Nine Thousand करोड़ रुपीज खर्च किए जाएंगे।

साथियों,

एविएशन सेक्टर में देश ने एक और बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है। कुछ ही दिन पहले काशी में जिस स्पोक एयरपोर्ट मॉडल का शुभारंभ हुआ, आज वही मॉडल पंजाब के अमृतसर तक पहुँच गया है। इससे अमृतसर से Twenty Five से ज्यादा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन जुड़ जाएंगे। मैं इस उपलब्धि के लिए आंध्र की इस धरती से पंजाब के लोगों को भी बधाई देता हूँ।

साथियों,

हमारे आंध्र प्रदेश के पास हमेशा से विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनने का सामर्थ्य रहा है। आंध्र प्रदेश के विकास के लिए हमारे प्रयास डबल इंजन की स्पीड से आगे बढ़ें, इसके लिए मैंने आंध्र के लोगों से डबल इंजन सरकार का आशीर्वाद मांगा था और आज चंद्रबाबू नायडू जी के नेतृत्व में, पवन कल्याण जी के नेतृत्व में NDA की पूरी टीम आंध्र प्रदेश के लिए डबल स्पीड से काम कर रही है।

साथियों,

आज देश ब्लू इकोनॉमी को लगातार मजबूत कर रहा है। हमारा विज़न है कि ये पूरा क्षेत्र कोस्टल इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में विकसित हो, इसी लक्ष्य के साथ विशाखापट्टनम से कृष्णापट्टनम तक हमारे पुराने पोर्ट्स को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा मुलापेटा और रामायापट्टनम में हम नए पोर्ट्स भी बना रहे हैं।

साथियों,

पोर्ट डेवलपमेंट के साथ-साथ पूरे आंध्र में हाइवे और एक्सप्रेसवे का नेटवर्क तैयार हो रहा है। विशाखापट्टनम-रायपुर एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट इस पूरे क्षेत्र को रफ्तार दे रहे हैं।

साथियों,

ये पूरा रीजन देश के बड़े औद्योगिक केंद्रों से आसानी से जुड़े इसके लिए आज आंध्र प्रदेश में करीब one lakh crore रुपीज की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है। राज्य के पूरे रेल नेटवर्क का electrification हो चुका है। यहां Seventy से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को भी आधुनिक बनाया जा रहा है।

साथियों,

आज इस क्षेत्र के विकास में पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। पीएम गति शक्ति के माध्यम से इस पूरे क्षेत्र में रेल, पोर्ट और एयरपोर्ट को एक साथ जोड़ा जा रहा है। जब यहां ये आधुनिक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क तैयार हो जाएगा, तो उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, किसानों को फायदा होगा और Ease of Doing Business भी बढ़ेगा।

साथियों,

आंध्र प्रदेश हमेशा भविष्य की सोच रखने वाला प्रदेश रहा है। सॉफ्टवेयर, IT और टेक सेक्टर में आंध्र के युवाओं ने पूरी दुनिया में अपना डंका बजाया है। और इसीलिए, सरकार यहां के टैलेंट को, आंध्र प्रदेश की डेवलपमेंट पावर से जोड़ना चाहती है। हमारे टैलेंटेड युवाओं की प्रतिभा का लाभ आंध्र प्रदेश और देश को ज्यादा से ज्यादा मिले, ये बहुत आवश्यक है। इसके लिए हमारा फोकस अब सेमीकंडक्टर जैसी futuristic टेक इंडस्ट्री पर है। विशाखापट्टनम में नए सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास, इसी दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। चंद्रबाबू के नेतृत्व में हमारा आंध्र अब सॉफ्टवेयर के साथ-साथ manufacturing का भी हब बनेगा। इससे आंध्र में futuristic jobs तैयार होगी, टेक इंडस्ट्रीज़ के लिए नया वातावरण तैयार होगा।

साथियों,

वर्ल्ड इकोनॉमी में कहीं भी, किसी भी ग्रोथ सेंटर का निर्माण सिर्फ एक फैक्ट्री से नहीं हो सकता, उसके लिए एक पूरे इकोसिस्टम की जरूरत होती है। आज आंध्र प्रदेश में हम ग्रोथ का वही इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू जी व्यक्तिगत स्तर पर दिन-रात मेहनत करते हैं। इसी का परिणाम है, आज दुनिया की कई बड़ी-बड़ी कंपनियां यहाँ निवेश करने के लिए आना चाहती हैं।

साथियों,

यहां सेमीकंडक्टर के साथ-साथ AI इन्फ्रा और डेटा सेंटर पर भी काम हो रहा है। Google ने भी यहां Fifteen Billion Dollars के AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर कैंपस की घोषणा की है। और भी कई ग्लोबल कंपनीज यहां नई संभावनाएं देख रही हैं। इसका बहुत बड़ा फायदा आंध्र प्रदेश के साथ-साथ देश के Youth को हो रहा है।

साथियों,

आंध्र की इंडस्ट्रियल ग्रोथ स्टोरी केवल डिजिटल टेक तक ही सीमित नहीं है। नक्कापल्ली में केंद्र सरकार बड़े फार्मा पार्क के लिए भी सहयोग दे रही है। इससे आंध्र प्रदेश, देश के एक बड़े फार्मा हब के रूप में भी विकसित होगा। ग्रीन एनर्जी की फील्ड में भी अकेले रायलसीमा क्षेत्र में Five Lakh Crore Rupees से ज्यादा का इनवेस्टमेंट हुआ है। मैं आज आंध्र प्रदेश के आप सभी लोगों को फिर विश्वास दिलाता हूं, हमारी सरकार ऐसी हर संभावनाओं को साकार करने के लिए दिन-रात, ये डबल इंजन सरकार काम करती रहेगी।

साथियों,

आज आंध्र प्रदेश में हर सेक्टर में किस स्पीड से काम हो रहा है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पिछली 3 यात्राओं में ही मैंने Two Lakh Crore Rupees के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ यहाँ किया है। मुझे खुशी है कि आंध्र की इस विकास यात्रा में ‘उत्तर आंध्र’ भी सशक्त हो रहा है। हम Visakhapatnam Economic Region, V.E.R को देश के बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है, V.E.R एशिया का प्रमुख economic hub बने। ये एयरपोर्ट से लेकर सेमीकंडक्टर यूनिट तक इसी मिशन का हिस्सा है।

साथियों,

हमारी सरकार का मंत्र है- Investment से Employment, इसलिए सरकार ने अपनी तरफ से भी Investment बढ़ाया है और हम प्राइवेट सेक्टर को भी Investment के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आप भी जानते हैं, जब Investment बढ़ता है, तो मैन्युफैक्चरिंग बढ़ती है, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ती है, तो एक्सपोर्ट बढ़ता है, एक्सपोर्ट बढ़ता है, तो रोजगार के नए अवसर बनते हैं और रोजगार बढ़ता है, तो लोगों की आमदनी बढ़ती है, परिवारों की ज़िंदगी बेहतर होती है और आंध्र प्रदेश में हम यही होते देख रहे हैं।

साथियों,

मुझे पूरा विश्वास है, आज यहां जितने भी प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हुई हैं, जिनकी नींव रखी गई हैं, वो सारे प्रोजेक्ट्स स्वर्ण आंध्रा और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में बहुत बड़ा योगदान देंगे। चंद्रबाबू जी के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए एक बहुत बड़ा ऊर्जा स्रोत बन रहा है। मैं एक बार फिर इन सभी परियोजनाओं के लिए आंध्र प्रदेश के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।

बहुत-बहुत धन्यवाद!

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

बहुत-बहुत धन्यवाद!