“RJD forced Congress to surrender its CM claim at gunpoint,” declared PM Modi in Bhagalpur
NDA aims to make Bihar a hub of textiles, tourism, and technology: PM Modi
‘A vote for NDA is a vote for Bihar’s stability and prosperity,’ says PM Modi in Bhagalpur

भारत माता की... भारत माता की... भारत माता की...

हो भाई, बहिन सब हम्में दानवीर कर्ण के ई चंपानगरी बाबा बूढ़ानाथ आरू मंदार पर्वत, बाबा बासुकीनाथ के ई पवित्र भूमि के प्रणाम करै छिये। अपने सबके आशीर्वाद चाही!!!

साथियों,

देश में दो ही ऐसी जगह है, जहां गंगा उत्तरवाहिनी होती है। एक बनारस और दूसरा भागलपुर। गंगा मइया के आदेश पर मैं बनारस के लोगों की सेवा कर रहा हूं। और आज यहां, मैं भागलपुर में NDA के अपने साथियों के लिए... गंगा मइया का आशीर्वाद लेने आया हूं... आप सबका आशीर्वाद लेने आया हूं। बनारस में हमें बाबा काशी विश्वनाथ की कृपा मिलती है, यहां अजगैबीनाथ बाबा के चरणों में हमें प्रणाम करने का सौभाग्य मिलता है। और इसीलिए भागलपुर आना मेरे लिए बहुत विशेष हो जाता है। साथियों, भागलपुर संघर्ष, संस्कार और सम्मान की धरती है। इसी धरती ने देश को वो सपूत दिए, जिन्होंने इतिहास की दिशा बदल दी। तिलका मांझी ने बंदूक से नहीं, अपने साहस से अंग्रेजों के अहंकार को तोड़ा था। कादंबिनी गांगुली ने अपनी निष्ठा और समर्पण से बेटियों के लिए नया रास्ता खोला था। मैं इस धरती की इन महान विभूतियों को नमन करता हूं। विक्रमशीला की इस भूमि ने हर युग में देश और समाज को दिशा दिखाई है। एक बार फिर भागलपुर की धरती से पूरे बिहार को संदेश जा रहा है, फिर एक बार...NDA सरकार! फिर एक बार... फिर एक बार... फिर एक बार... बिहार में फिर से...सुशासन सरकार !

साथियों,

पहले चरण के मतदान की.. और मतदाताओं का जो उत्साह है.. और अब तक जो मुझे जानकारियां मिली हैं... मतदान की शानदार तस्वीर सामने आ रही हैं। हमारी माताएं-बहनें...बहुत उत्साह के साथ मतदान कर रही हैं। बिहार की बेटियां...जंगलराज से बिहार को दूर रखने के लिए आज दीवार बनकर खड़ी है। मतदान मिथक पर तरह से किले की तरह लाइन बना दी है। भारी मात्रा में मतदान कर रही है। सुशासन की सरकार में....बिहार में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है...माताओं और बहनों को सम्मान मिला है... और इसलिए वे भारी संख्या में वोट देने के आज सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। बिहार में कांग्रेस-RJD के लोगों ने अनेक दशकों तक सरकारें चलाईं.. लेकिन उनको कभी जीविका दीदी बनाने की याद नहीं आई... उनको लखपति दीदी बनाने के बारे में कभी सोचा ही नहीं... उन्हें पशुपालक बहनों के खाते में सीधा पैसा डालने का ख्याल ही नहीं आया... उनको कभी ये याद नहीं आया कि... बहनों का बैंक खाता खुलवाना है... उन्होंने ये भी नहीं सोचा.. कि आवास योजनाओं के घर बहनों के नाम पर कराना है...

साथियों,

ये काम NDA की डबल इंजन सरकार कर रही है। मोदी ने बहनों के जन-धन खाते खुलवाए... आज नीतीश जी की सरकार...सीधे दस-दस हज़ार रुपए, नए-नए रोजगार शुरू करने के लिए बहनों के खाते में जमा कर रही है। अभी तक एक करोड़ चालीस लाख बहनों के खाते में ये पैसा पहुंच चुका है। आप कल्पना कीजिए... अगर बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार...और देश का सबसे भ्रष्ट परिवार... जो दोनों आभी जमानत पर बाहर है, ये दोनों अगर सत्ता में होते... तो ये पैसे बहनों के खाते में नहीं, ये कांग्रेस-आरजेडी के नेताओं की तिजोरी में पहुंच जाते।

साथियों,

अभी तो सत्ता से इनका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है.. तब भी एक दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे हुए हैं। ये नाम के साथी हैं...काम तो एक-दूसरे को नीचे घसीटने का ही कर रहे हैं। आप मुझे बताइए साथियों... शहर में RJD वालों के इतने पोस्टर लगे हैं... आपने उनमें कांग्रेस के नामदार की एक भी तस्वीर देखी है क्या? दिखाई दिया है क्या.. अगर कहीं होगी भी....तो दूरबीन से देखे बिना दिखेगी नहीं। अब दूसरी तरफ आप लोग... कांग्रेस के नामदारों की रैलियां देखिए... उनमें कांग्रेस के नामदार...आरजेडी के नेता का नाम तक नहीं लेते। ऐसी छूआछूत..ऐसी छूआछूत कि एक दूसरे की छाया से उनको डर लगता है। आरजेडी के नेता जो घोषणा करते हैं...उस पर कांग्रेस के नेता चुप हो जाते हैं।

साथियों,

असल में बीते कुछ महीने से कांग्रेस के नेता दावा कर रहे थे कि...उनकी पार्टी बड़ी है और आरजेडी तो छोटी पिछलग्गु है। लेकिन आरजेडी वालों ने कांग्रेस के इस अहंकार को चुनौती दे दी। उनके नामदार के अहंकार को चुनौती दे दी, और उन्होंने तय कर लिया मैं तो मरूं तुझे मार कर के रहूंगा। ये एक दूसरे को मारने में लगे हैं। और कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर...सीएम पद की उम्मीदवारी चोरी कर ली। अब कांग्रेस के लोग आरजेडी से बदला लेने में जुटे हैं। ये जो कांग्रेस के नामदार हैं...वो काफी समय से गायब है। लोग बताते हैं कि ये तो बिहार आना भी नहीं चाहते थे... इनको जबरदस्ती यहां लाया गया है... लेकिन अब ये उल्टा आरजेडी को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। सत्ता के स्वार्थ के लिए जो अपने साथियों के साथ ऐसा दगा कर सकते हैं... वे बिहार के लोगों के हितैषी कभी नहीं हो सकते।

साथियों,

मोदी आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए काम कर रहा है... स्वदेशी को बढ़ावा दे रहा है...वोकल फॉर लोकल पर बल दे रहा है। ये जो आपलोग चीजें बनाते हैं ना.. मोदी कहता है ये पूरे हिंदुस्तान में बिकनी चाहिए... आप जो चीजें बनाते हैं... वो चीजें दुनिया में बिकनी चाहिए। अगर आपकी चीजें देश और दुनिया में बिकेगी.. तो यहां के लोगों को फायदा होगा कि नहीं होगा? आप जरा जवाब दीजिए फायदा होगा कि नहीं होगा? यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा कि नहीं मिलेगा? यहां के लोगों की कमाई बढ़ेगी कि नहीं बढ़ेगी? तो हम सब ने यहां की बनी हुई चीजों की खरीद करनी चाहिए कि नहीं करनी चाहिए? यहां बनी हुई चीजें बेचनी चाहिए कि नहीं बेचनी चाहिए? हम दिन रात गांव-गांव, गली-गली जाकर ये कह रहे हैं। हमारे अभियान से... यहां के रेशम उत्पादक... हमारे बुनकर भाई-बहन... हमारे कारीगर भाई-बहन, हमारे विश्वकर्मा साथियों को बहुत बड़ा फायदा मिलेगा। भागलपुर का रेशम, मंजूशा आर्ट...मधुबनी की कला, दरभंगा का मखाना, मुजफ्फरपुर की लीची, ये सब हमारे गौरव हैं। हम एक जिला, एक उत्पाद अभियान के तहत, बिहार के हर जिले के उत्पादों को दुनिया तक पहुंचाने में जुटे हैं। लेकिन साथियों, क्या आपने कभी आरजेडी को आत्मनिर्भरता की बात करते सुना है क्या? क्या कांग्रेस के नेताओं को स्वदेशी की चर्चा करते सुना है क्या? जो यहां बनता है वो बिकना चाहिए उनके मुंह से निकलता है क्या? क्या दुश्मनी है गरीबों से? क्या दुश्मनी है छोटे-छोटे कारीगरों से? क्या दुश्मनी है जो गरीब लोग चीजें बनाते हैं उससे? आत्मनिर्भरता और स्वदेशी ये कांग्रेस और उनके साथियों ने उनकी डिक्शनरी में ये शब्द ही नहीं रख है। जंगलराज की जिस पाठशाला में ये RJD वाले पढ़े हैं ना... वहां अ से अपहरण...और अ से अत्याचार ही पढ़ाया जाता है। RJD के लोगों को फ से फिरौती और र से रंगदारी ही समझ आता है। उनकी पाठशाला में प से परिवारवाद सिखाया जाता है। घ से घोटाले की सीख दी जाती है। RJD का ककहरा है- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, करप्शन और कुशासन।

साथियों,

कांग्रेस और RJD ने बिहार के समाज को भी बांटने का पाप किया है। RJD ने बिहार को...जातीय दंगों में झोंक दिया... तो कांग्रेस ने...मज़हबी दंगे करवाए, भड़काए। भागलपुर दंगों का दाग...कांग्रेस अपने दामन से कभी नहीं छुड़ा पाएगी। जैसे सीखों की हत्या का दाग कांग्रेस के दामन से मिट नहीं सकता वैसे ही भागलपुर के हत्याकांड का दाग कांग्रेस के दामन से कभी हट नहीं सकता। ये दंगे कांग्रेस के कुशासन का सबसे बड़ा प्रतीक हैं।

साथियों,

विनाश की राजनीति करने वालों को...आरजेडी-कांग्रेस वालों को बिहार का विकास पसंद ही नहीं है। आप से बेहतर ये कौन जानता है... कि इन्हीं दलों की कुनीतियों के कारण बिहार के नौजवानों को पलायन का अभिशाप सहना पड़ा... लेकिन NDA ने ठाना हुआ है बिहार का नौजवान... बिहार में काम करेगा...बिहार का नाम करेगा। ये NDA का संकल्प है। हमारा प्रयास है कि बिहार...टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल और टूरिज्म का हब बने। हमारा बिहार सिल्क के लिए जाना जाता है... हमारा प्रयास है कि बिहार अब सेमीकंडक्टर के लिए पहचाना जाए। इस बार संकल्प पत्र हमने जो आपके सामने रखा है... उसमें भी एक करोड़ रोजगार देने की घोषणा की गई है। ये सिर्फ घोषणा नहीं हैं... इसके लिए हमने एक पक्का रोडमैप भी तैयार किया है।

साथियों,

रोजगार के लिए एक अहम ज़रूरत...बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर की होती है। NDA की डबल इंजन सरकार...इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में बिहार का कायाकल्प कर रही है। इसका प्रमाण हमारा...विक्रमशिला पुल है। फोर लेन वाला ये ब्रिज ट्रैफिक जाम से राहत देगा और शहर की आवाजाही आसान कर देगा। इसी तरह, कोसी पर 7 किलोमीटर लंबा चार लेन का पुल बन रहा है। इससे दूरी भी घटेगी...समय और किराए-भाड़े की भी बचत होगी। आज बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं है जहां निर्माण कार्य ना हो रहा हो... आज चारों तरफ हाईवे, एक्सप्रेसवे, हाई-स्पीड कॉरिडोर.बनाए जा रहे हैं। साथियों, हमारी सरकार ने बक्सर-भागलपुर हाईस्पीड कॉरिडोर को भी स्वीकृति दे दी है। इससे भागलपुर और आसपास के सभी जिलों को बहुत फायदा होगा। यहां हज़ारों करोड़ रुपए का नया निवेश आएगा।

साथियों,

आज बिहार में बिजली की बहुत अच्छी व्यवस्था हो रही है। बिहार के सामान्य परिवारों का बिजली बिल कम हुआ है... क्योंकि आज बिहार राज्य में ही काफी बिजली पैदा कर रहा है.. NDA की डबल इंजन सरकार, बिहार में बिजली के अनेक नए कारखाने भी लगा रही है। यहां पीरपैंती में एक बड़ा बिजली कारखाना बन रहा है। बक्सर और नवीनगर में भी बड़े-बड़े कारखाने लग रहे हैं। आज बिहार में ऐसे काम हो रहे हैं...इसलिए निवेशक यहां आने के लिए, यहां नई फैक्ट्रियां, नई कंपनियां खोलने के लिए आतुर हैं। लेकिन साथियों आपको बहुत सतर्क रहना है... अगर निवेशकों को किसी भी तरह की अस्थिरता की आशंका हो गई... RJD-कांग्रेस और लालझंडा गैंग इनका ये जंगलराज की अगर आहट भी मिल गई... तो निवेशक...उल्टे पांव वापस भाग जाएगा। बिहार के नौजवानों के लिए बन रहे अवसरों पर ब्रेक लग जाएगा। आपको...11 नवंबर को वोटिंग वाले दिन... इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए... एनडीए के पक्ष में भारी मतदान करना है।

साथियों,

बिहार के नौजवानों के लिए अवसरों से भरा एक और सेक्टर है...जिस पर हमारा बहुत अधिक फोकस है। ये सेक्टर है पर्यटन का, तीर्थ यात्राओं का...हैरिटेज टूरिज्म का है। यहां तो गंगा जी का किनारा भी है... यहां विक्रमशिला का गौरव भी है... अंग प्रदेश की इस धरती को इतिहास, आस्था और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां की हर पहाड़ी, हर पहाड़ी हर घाट, हर मंदिर अपनी एक कहानी कहता है।

साथियों,

एनडीए सरकार ने बांका के मंदार पर्वत पर रोपवे सेवा शुरू की है। अब उज्जैन और काशी की तरह ही, अजगैबीनाथ कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है। मां गंगा की अमृत धारा...विकसित बिहार की धारा बन रही है। यहां जो डॉल्फिन मछली है...वो बहुत बड़ा आकर्षण है... साथियों, गंगा जी से हमारे नाविकों को, हमारे युवाओं को अधिक से अधिक कमाई के अवसर मिलें...ये टूरिज्म और ट्रांसपोर्ट बढ़ने से ही संभव होगा। गंगा जी पर जो नदी-जलमार्ग बना है...इससे भागलपुर को बहुत फायदा होगा।

साथियों,

एक तरफ NDA सरकार, बिहार की धरोहर को दुनिया तक पहुंचाने में जुटी है... वहीं दूसरी तरफ...कांग्रेस वाले, RJD वाले.. हमारी आस्था का अपमान कर रहे हैं। आपने कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की बातें सुनी होंगी... उन्होंने छठ महापर्व को ड्रामा बताया है, नौटंकी बताया। अरे हमारी माताएं-बहनें छठ मैइया की तपस्या करती है, पानी तक नहीं लेती है। आप मुझे बताइए साथियों... छठ महापर्व का अपमान... बिहार का अपमान है कि नहीं नहीं है? माताओ-बहनों की तपस्या का अपमान है कि नहीं है? ये सूर्यपुत्र, अंगराज कर्ण की भूमि है। आपको अपनी शक्ति का परिचय करना है। बिहार के उज्ज्वल भविष्य का फैसला करना है। आपके बच्चों के भविष्य के लिए एनडीए की मजबूत सरकार बनाने के लिए आपके एक वोट की बहुत बड़ी ताकत है। और उस वोट की ताकत से एनडीए की मजबूत सरकार तो बनानी है, लेकिन छठ महापर्व का अपमान करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा भी करनी है।

साथियों,

जो लोग तुष्टिकरण के लिए हमारी आस्था का अपमान करते हैं... वो पर्यटन और तीर्थयात्रा पर बल दे ही नहीं सकते। ये RJD और कांग्रेस वाले...तुष्टिकरण के लिए घुसपैठियों को बचाने में लगे हैं। एक समय था...इन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए माओवादी आतंक को बढ़ावा दिया... अपहरण-फिरौती वालों के सिर पर हाथ रखा... उसका परिणाम बिहार की कई पीढ़ियों ने भुगता है। अब ये घुसपैठियों को बचाने में जुटे हैं। ये घुसपैठिए...देश की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं। आपको अपने एक वोट से...RJD-कांग्रेस वालों की हर साजिश का परमानेंट इलाज करना है।

साथियों,

आपको NDA के साथियों को विजयी बनाना है। जब बिहार की हर सीट पर एनडीए का उम्मीदवार जीतेगा... तो हर बूथ पर हर कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ेगा... आपका वोट, मोदी को मिलेगा आपका वोट नीतीश जी को मिलेगा। आपको मेरा एक और काम करना है...आप जब आने वाले तीन-चार दिन लोगों के पास जाएंगे.. तो कहना है कि मोदी जी आए थे.. मोदी जी ने आपको प्रणाम भेजा है। मेरा प्रणाम पहुंचा देंगे। कई लोग छठ महापर्व मनाने क लिए गांव आए हुए हैं। उनको भी मिलिए और कहिए कि मोदी जी ने कहा है कि अगर आपका वोट यहा है, तो वोट डालकर के जाइए, वोट डाले बिना जाना नहीं है। थोड़े दिन और रुक जाइए.. मैं मेरे सभी उम्मीदवारों से आग्रह करता हूं जरा आगे आ जाएं.. इस चुनाव में जो उम्मीदवार हैं वो आगे आ जाएं... मैं हरेक के पास नमस्ते करने के लिए जाना चाहता हूं। आप सब भारत माता की जय बोलकर के इस सब को विजय की गारंटी दे दीजिए...इस सबको आशीर्वाद दीजिए... भारत माता की... भारत माता की... भारत माता की... बहुत बहुत धन्यवाद।

Explore More
Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya

பிரபலமான பேச்சுகள்

Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya
India's electronics exports cross $47 billion in 2025 on iPhone push

Media Coverage

India's electronics exports cross $47 billion in 2025 on iPhone push
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
List of Outcomes: Visit of His Highness Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of UAE to India
January 19, 2026
S.NoAgreements / MoUs / LoIsObjectives

1

Letter of Intent on Investment Cooperation between the Government of Gujarat, Republic of India and the Ministry of Investment of the United Arab Emirates for Development of Dholera Special Investment region

To pursue investment cooperation for UAE partnership in development of the Special Investment Region in Dholera, Gujarat. The envisioned partnership would include the development of key strategic infrastructure, including an international airport, a pilot training school, a maintenance, repair and overhaul (MRO) facility, a greenfield port, a smart urban township, railway connectivity, and energy infrastructure.

2

Letter of Intent between the Indian National Space Promotion and Authorisation Centre (IN-SPACe) of India and the Space Agency of the United Arab Emirates for a Joint Initiative to Enable Space Industry Development and Commercial Collaboration

To pursue India-UAE partnership in developing joint infrastructure for space and commercialization, including launch complexes, manufacturing and technology zones, incubation centre and accelerator for space start-ups, training institute and exchange programmes.

3

Letter of Intent between the Republic of India and the United Arab Emirates on the Strategic Defence Partnership

Work together to establish Strategic Defence Partnership Framework Agreement and expand defence cooperation across a number of areas, including defence industrial collaboration, defence innovation and advanced technology, training, education and doctrine, special operations and interoperability, cyber space, counter terrorism.

4

Sales & Purchase Agreement (SPA) between Hindustan Petroleum Corporation Limited, (HPCL) and the Abu Dhabi National Oil Company Gas (ADNOC Gas)

The long-term Agreement provides for purchase of 0.5 MMPTA LNG by HPCL from ADNOC Gas over a period of 10 years starting from 2028.

5

MoU on Food Safety and Technical requirements between Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority (APEDA), Ministry of Commerce and Industry of India, and the Ministry of Climate Change and Environment of the United Arab Emirates.

The MoU provides for sanitary and quality parameters to facilitate the trade, exchange, promotion of cooperation in the food sector, and to encourage rice, food products and other agricultural products exports from India to UAE. It will benefit the farmers from India and contribute to food security of the UAE.

S.NoAnnouncementsObjective

6

Establishment of a supercomputing cluster in India.

It has been agreed in principle that C-DAC India and G-42 company of the UAE will collaborate to set up a supercomputing cluster in India. The initiative will be part of the AI India Mission and once established the facility be available to private and public sector for research, application development and commercial use.

7

Double bilateral Trade to US$ 200 billion by 2032

The two sides agreed to double bilateral trade to over US$ 200 billion by 2032. The focus will also be on linking MSME industries on both sides and promote new markets through initiatives like Bharat Mart, Virtual Trade Corridor and Bharat-Africa Setu.

8

Promote bilateral Civil Nuclear Cooperation

To capitalise on the new opportunities created by the Sustainable Harnessing and Advancement of Nuclear Energy for Transforming India (SHANTI) Act 2025, it was agreed to develop a partnership in advance nuclear technologies, including development and deployment of large nuclear reactors and Small Modular Reactors (SMRs) and cooperation in advance reactor systems, nuclear power plant operations and maintenance, and Nuclear Safety.

9

Setting up of offices and operations of UAE companies –First Abu Dhabi Bank (FAB) and DP World in the GIFT City in Gujarat

The First Abu Dhabi Bank will have a branch in GIFT that will promote trade and investment ties. DP World will have operations from the GIFT City, including for leasing of ships for its global operations.

10

Explore Establishment of ‘Digital/ Data Embassies’

It has been agreed that both sides would explore the possibility of setting up Digital Embassies under mutually recognised sovereignty arrangements.

11

Establishment of a ‘House of India’ in Abu Dhabi

It has been agreed in Principle that India and UAE will cooperate on a flagship project to establish a cultural space consisting of, among others, a museum of Indian art, heritage and archaeology in Abu Dhabi.

12

Promotion of Youth Exchanges

It has been agreed in principle to work towards arranging visits of a group of youth delegates from either country to foster deeper understanding, academic and research collaboration, and cultural bonds between the future generations.