All-round development of Manipur is the priority of BJP: PM Modi

Published By : Admin | March 1, 2022 | 11:36 IST
For them, Manipur was just a haven for corruption. Congress did not develop Manipur, keeping Manipur away from peace and prosperity: PM Modi on how Manipur was treated earlier
Development of Manipur and balanced development of Manipur is the priority of BJP: PM Modi
Our government is working continuously to give you a pucca house, to provide a gas connection, to provide a good road till your homes: PM Modi

नमस्कार।

अईगी नुंगसी जराबा मणिपुर गी, चिंग अमदी तम गी इचिल इनाऊ,पुम्न् मक्पू, खुरुमजरी। सबसे पहले मैं ईबुधऊ पा-खंगबा, ईबुधऊ थांकचिंग और भगवान गोपीनाथ को प्रणाम करता हूँ! मणिपुर की ये धरती रानी गाइदिन्ल्यू, हाईपाऊ जादोनांग, जैनरल थंगाल जैसे राष्ट्र-भक्तों की भूमि है। ये राजा भाग्यचंद्र और सेनानायक पउना ब्रजबासी जैसे वीरों की धरती है। मैं इन महान आत्माओं को नमन करता हूँ।

साथियों, 

मणिपुर की इस ऐतिहासिक धरती ने कल एक नया इतिहास रचा है। और जैसे मुख्यमंत्री जी बता रहे थे कि पहले ही राउंड में जनता ने आशीर्वाद दे दिया है। और कल पहले चरण के चुनाव में मणिपुर ने ये तय कर दिया है कि पूर्वोत्तर में अब विकास का सूरज ही उगेगा। जिन लोगों ने मणिपुर को इतने दशकों तक पीछे धकेला, मणिपुर को अस्थिरता दी, उन्हें अब यहां के लोग फिर मौका नहीं देंगे। अब अगले चरण में भी मणिपुर में बीजेपी की, उसके सहयोगियों की पूर्ण बहुमत की सरकार के लिए ही वोट पड़ने वाले हैं।

साथियों,

मणिपुर में पिछली सरकारों को लगता था कि यहाँ के लोगों के पास विकल्प ही क्या है? उनके लिए मणिपुर भ्रष्टाचार करने का एक ठिकाना भर था। कांग्रेस ने मणिपुर का विकास नहीं किया, मणिपुर को शांति और खुशहाली से दूर ही रखा।

कांग्रेस ने अलगाववाद को बढ़ाया, हिल और वैली के नाम पर लोगों को बांटने के षड्यंत्र रचे! इन लोगों से मणिपुर के लोगों को हमेशा सावधान रहना है।

साथियों,

हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास की नीति पर चल रहे हैं। भाजपा सरकार ‘go to hills, go to village’ जैसे जोड़ने वाले अभियान चला रही है, जिसके कारण, इनके षड्यंत्र टूट रहे हैं। और जैसे-जैसे कांग्रेस की बांटो और राज करो की नीति ध्वस्त हो रही है, वैसे वैसे-वैसे ही काँग्रेस पार्टी भी ध्वस्त हो रही है।

भाइयों और बहनों,

भाजपा के लिए मणिपुर और पूर्वोत्तर हमारी राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय आस्था का केंद्र हैं। मणिपुर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय मधुमंगल शर्मा, मेरे बहुत ही अच्छे मित्र रहे वो, सालों तक हमने साथ काम किया। मधुमंगल शर्मा जी ने इस धरती के लिए अपना बलिदान दिया। अटल जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद इस क्षेत्र के विकास के लिए अलग से मंत्रालय बनाया। लेकिन, 2004 में जब यूपीए की सरकार दिल्ली में आई, तो उन्होंने नॉर्थ ईस्ट के विकास पर ध्यान देना बंद कर दिया, अटल जी के बनाए मंत्रालय को निष्क्रिय बना दिया। कांग्रेस का फोकस मणिपुर का विकास नहीं मणिपुर को लूटने पर था। यहाँ तक कि, इनके नेताओं को मिस्टर 10 परसेंट बुलाया जाता था। ये लोग लूट में इतना मगन थे कि इनके पास मणिपुर के लोगों की तकलीफें, उनका दुख-दर्द समझने का समय ही नहीं था। 

भाइयों बहनों,

मणिपुर का विकास, मणिपुर का संतुलित विकास भाजपा की प्राथमिकता है। हमने एक ऐसी सरकार चलाई है जिसके दरवाजे हमेशा जनता के लिए खुले रहते हैं, जो सरकार खुद जनता के दरवाजे चलकर जाती है। अब सरकार की कैबिनेट मीटिंग्स भी हिल डिस्ट्रिक्ट्स में भी होती हैं। बीरेन सिंह जी, मणिपुर के लोगों के लिए सहज उपलब्ध रहते हैं। मीयाम्गी नुमित और ‘HILL LEADERS DAY’ जैसे गवर्नेंस मॉडल विकास का नया आधार बन रहे हैं। केंद्र सरकार के मंत्री भी अब ज्यादा से ज्यादा मणिपुर और पूर्वोत्तर आते हैं। और मैं खुद पूर्वोत्तर के विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा करता हूं। एक्ट ईस्ट पॉलिसी पर चलते हुए हम मणिपुर के विकास को नई गति दे रहे हैं।

साथियों,

ये समय आत्मनिर्भर भारत और भारत के अमृतकाल का समय है। देश ये लक्ष्य तभी हासिल करेगा जब देश का हर राज्य एक साथ आगे बढ़े। ये दशक मणिपुर के विकास और प्रगति का दशक है, और मणिपुर इस दिशा में आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिस मणिपुर को कभी यहाँ की सरकारों ने बम और ब्लॉकेड में जकड़कर रख दिया था, वही मणिपुर आज पूरे भारत के लिए एक्सपोर्ट और इंटरनेशनल ट्रेड का गेटवे बन रहा है। यूरोप और एशिया को जोड़ने वाला एशियन हाइवे प्रोजेक्ट मणिपुर से गुजर रहा है।

साथियों, 

जब नियत में निष्ठा होती है तो नतीजे भी आते हैं। मणिपुर को आजादी के बाद से पहली ट्रेन का इंतजार था। भाजपा शासन में ही ये इंतज़ार खत्म हुआ, और मणिपुर रेल लाइन से देश के बाकी हिस्सों से जुड़ा है। वन्गाई-चुन्पाओ - इम्फाल रेलवे लाइन भी निर्माणाधीन है। मणिपुर को दशकों से अच्छी कनेक्टिविटी का इंतज़ार था, आज मणिपुर में नए हाइवेज़ बन रहे हैं। आज नए मणिपुर की पहचान स्किल, स्टार्ट अप्स और स्पोर्टस से बढ़ रही है। स्टार्टअप इंडिया के साथ स्टार्टअप मणिपुर कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। प्रदेश सरकार साढ़े पाँच हजार से ज्यादा स्टार्टअप्स को मदद दे रही है। आने वाले समय में हमारी सरकार 100 करोड़ रुपए का मणिपुर स्टार्टअप फंड भी स्थापित करेगी। मणिपुर में निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए दो स्पेशल इकोनॉमिक जोन भी बनाए जाएंगे। इन अवसरों के लिए हमारे युवाओं को तैयार करने के लिए मणिपुर स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना भी की जाएगी। मणिपुर के लिए ये संकल्प भाजपा ने लिए हैं, और यहां के लोगों के साथ मिलकर भाजपा ही इन्हें पूरा करेगी। 

साथियों, 

हमारे मणिपुर ने देश को मैरी कॉम और मीराबाई चानू जैसे खिलाड़ी दिये हैं। यहाँ के युवाओं में खेलों की असाधारण क्षमता है। लेकिन, खेल सुविधाओं के लिए युवाओं को भटकना पड़ता था। मणिपुर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना का काम भी डबल इंजन सरकार ने ही किया है। हमें इसे इंटरनेशनल लेवेल का स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट बनाना है।

साथियों,

डबल इंजन सरकार से पहले मणिपुर को दशकों तक मूलभूत सुविधाओं के लिए इंतज़ार करना पड़ा। अब जाकर ये इंतज़ार खत्म हो रहा है। आपको पक्के घर देने के लिए, गैस कनेक्शन देने के लिए, आपके घर तक अच्छी सड़क पहुंचाने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। आज जल जीवन मिशन के तहत मणिपुर के घर घर पानी पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। पांच सालों में पाइप कनेक्शन का कवरेज 10 गुना से ज्यादा हो गया है। आज बेहतर इलाज के लिए आयुष्मान योजना जैसी सुविधाएं आपके पास हैं। डबल इंजन सरकार अगले कार्यकाल में मणिपुर में एम्स की स्थापना भी करेगी। कोरोना के इस काल में हमारी सरकार मुफ्त राशन से लेकर मुफ्त वैक्सीन तक, सबकी व्यवस्था कर रही है।

साथियों,

मणिपुर हमेशा से भारत की एकता अखंडता का प्रतिनिधित्व करता रहा है। यहाँ के लोगों ने आजादी की लड़ाई में अपना बलिदान दिया था। लेकिन काँग्रेस ने मणिपुर के इस इतिहास को, इन बलिदानों को और नेताजी को कभी सच्चे मन से श्रद्धांजलि तक नहीं दी। मोइरांग का संग्रहालय बनाने में भी इन लोगों ने भ्रष्टाचार किया था। इनके इन पापों का हिसाब हमें वोट की ताकत से करना है। मणिपुर को रोकने के ये जो सपने देख रहे हैं, उन्हें जवाब देकर विकास की इस यात्रा को नई ताकत देनी है। डबल इंजन की सरकार के लिए मैं आपका निरंतर आशीर्वाद चाहता हूँ। 5 तारीख को आप बड़ी संख्या में मतदान करें, मणिपुर की शांति के लिए मतदान करें। मणिपुर के विकास के लिए मतदान करें। मणिपुर के भविष्य के लिए मतदान करें। यही अपेक्षा है। मैं मुख्यमंत्री जी का भी दिल से आभार व्यक्त करता हूं। आप सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रथम चरण में जिस प्रकार से उन्होंने उत्साह के साथ लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया और एक प्रकार से विजय सुनिश्चित किया, इसके लिए मैं मणिपुर के भारतीय जनता पार्टी के हर छोटे-मोटे कार्यकर्ता को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं मणिपुर के नागरिकों को भी हृदय से अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने मणिपुर के विकास को प्राथमिकता दी है, मणिपुर की शांति को प्राथमिकता दी है, मणिपुर के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्राथमिकता दी है और इसलिए मणिपुर की जनता का भी हृदय से बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।                 

बहुत बहुत धन्यवाद !

 

 

 

 

Explore More
Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya

பிரபலமான பேச்சுகள்

Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya
First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released

Media Coverage

First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
கடின உழைப்பு, முயற்சியின் வலிமையை எடுத்துக்காட்டும் சமஸ்கிருத நீதிமொழியைப் பிரதமர் பகிர்ந்து கொண்டுள்ளார்
August 14, 2026
PM shares Sanskrit Subhashitam highlighting the power of hard work and human endeavor

பிரிவினையின் கொடுமைகளை நினைவுகூரும் இந்தத் தினத்தை அனுசரிக்கும் இந்த வேளையில், பிரிவினையால் பாதிக்கப்பட்ட அனைவரது துணிச்சலான நடவடிக்கைளையும் நினைவுகூர்வதாகப் பிரதமர் திரு நரேந்திர மோடி தெரிவித்துள்ளார். இது வரலாற்றில் பலரது வாழ்க்கையில் பாதிப்பை ஏற்படுத்திய தருணம் என்றும், இதன் காரணமாக குடும்பங்கள் இடம்பெயர்ந்ததுடன் அன்புக்குரியவர்களை இழந்து எண்ணற்ற துன்பங்களை அனுபவிக்க நேர்ந்தது என்றும் அவர் குறிப்பிட்டுள்ளார்.

இந்தச் சூழலைக் கடந்து மக்கள் தங்களது வாழ்க்கையை மீண்டும் கட்டமைத்துத் துன்பங்களைச் சாதனைகளாக மாற்றி நாட்டின் முன்னேற்றத்திற்கு அளப்பரிய பங்களிப்பை வழங்கியுள்ளதாக பிரதமர் எடுத்துரைத்துள்ளார். அவர்களின் வாழ்க்கை அனுபவங்கள் மனித ஆன்மாவின் வலிமையை நம் அனைவருக்கும் நினைவூட்டும் வகையில் அமைந்துள்ளது என்று பிரதமர் தெரிவித்துள்ளார். நாட்டில் நல்லிணக்கம், சகோதரத்துவத்தைப் பேணுவதற்கும், வளர்ச்சியடைந்த இந்தியாவை உருவாக்குவதற்கும், நாம் அனைவரும் ஒன்றிணைந்து பணியாற்ற வேண்டும் என்று பிரதமர் கேட்டுக்கொண்டுள்ளார்.

இத்தகைய கொடுமைகள் நிறைந்த காலத்திலிருந்து மீண்டெழுந்து நாட்டின் முன்னேற்றத்திற்காக ஈடுஇணையற்ற பங்களிப்பை வழங்கிய அனைத்து நாட்டு மக்களுக்கும் மனமார்ந்த நன்றியைத் தெரிவித்துக்கொள்வதாகப் பிரதமர் கூறியுள்ளார்.

இக்கட்டான தருணங்களில் தீர்மானங்கள் எவ்வாறு நிறைவேற்றப்படுகின்றன என்பதைத் தங்களது துணிச்சல், திறமையின் மூலம் அவர்கள் எடுத்துக்காட்டியுள்ளதாக அவர் குறிப்பிட்டுள்ளார். நல்லெண்ணம், ஒற்றுமையின் உணர்வைத் தேசிய அளவில் வலுப்படுத்துவதற்கு அனைவரும் முன்வரவேண்டும் என்று திரு நரேந்திர மோடி அழைப்பு விடுத்துள்ளார்.

இது தொடர்பான சமஸ்கிருத நீதிமொழியைப் பகிர்ந்து கொண்டுள்ள பிரதமர், கடின உழைப்பு, அர்ப்பணிப்பு உணர்வுடன் கூடிய முயற்சி மூலம் பல்வேறு கலைகள், அறிவியல், தொழில்நுட்பத் திறன், கைவினைத்திறன், புதுமைக் கண்டுபிடிப்புகள் செழித்து வளர்வதற்கு வழிவகுக்கின்றன என்பதைப் பிரதமர் சுட்டிக்காட்டியுள்ளார். எனவே விதியைச் சார்ந்திடாமல் துணிச்சல், விடாமுயற்சி, தொடர் செயல்பாடுகள் மூலம் இலக்குகளை அடைவதற்கு மன உறுதியுடன் முன்னேற்றப் பாதையில் செல்ல வேண்டும் என்று வலியுறுத்தியுள்ளார்.

சமூக ஊடக எக்ஸ் தளத்தில் பிரதமர் வெளியிட்டுள்ள தொடர் பதிவுகளில் கூறியிருப்பதாவது;

“இன்றைய தினத்தை பிரிவினைவாதத்தின் கொடுமைகளை நினைவுகூரும் தினமாக அனுசரித்து வருகிறோம். பிரிவினையால் பாதிக்கப்பட்ட அனைவரின் துணிச்சலையும் இந்தத் தினத்தில் நினைவுகூர்கிறோம். இது வரலாற்றில் பலரது வாழ்க்கையில் பெரும் பாதிப்பை ஏற்படுத்திய தருணம். குடும்பங்கள் இடம்பெயர்ந்து, அன்புக்குரிய குடும்ப உறுப்பினர்களைப் பறிகொடுத்து அளவற்ற துன்பங்களை அனுபவித்தனர். இத்தகைய இக்கட்டான தருணங்களைக் கடந்து மக்கள் தங்கள் வாழ்க்கையை மீண்டும் கட்டமைத்து சோதனைகளைச் சாதனைகளாக மாற்றி நாட்டின் முன்னேற்றத்திற்கு அளப்பரிய பங்களிப்பை அளித்துள்ளனர். அவர்களது வாழ்க்கை அனுபவங்கள் மனிதகுல ஆன்மாவின் வலிமையை நமக்கு நினைவூட்டுகின்றன. இந்தத் தினம் நம் நாட்டில் நல்லிணக்கத்தையும், சகோதரத்துவத்தையும், பாதுகாப்பதற்கும் வளர்ச்சியடைந்த இந்தியாவை உருவாக்குவதற்கும் ஒன்றிணைந்து பணியாற்றுவதற்கான மன வலிமையை அதிகரிக்கட்டும்.”

"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन सभी देशवासियों का हृदय से नमन, जिन्होंने उस वीभत्स दौर से निकलकर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अपने साहस और सामर्थ्य से दिखाया कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी संकल्पों को सिद्ध किया जाता है। आइए, सद्भावना और एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें।

उद्यमस्य प्रसादेन दृश्यन्ते विविधाः कलाः।
कातरा एव जल्पन्ति यद् भाव्यं तद् भविष्यति॥”

It is through hard work, enterprise and dedicated effort that diverse arts, science, technological skills, craftsmanship and innovations flourish, paving the way for success. Therefore, one should not remain dependent on fate; rather, one should move steadily towards one's goals with courage, diligence and persistent effort, for it is human endeavor that shapes destiny.