INDI alliance was defeated in first phase of elections, & devastated in second: PM Modi in Beed
During Congress's time, terrorists were welcomed at the Prime Minister's residence: PM Modi in Beed

हर- हर महादेव।

मैं संत भगवान, बाबा संत नारायण महाराज को नमन करता हूं। योगेश्वर देवी को प्रणाम करता हूं। बीड का हमारे स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे जी से दिल का रिश्ता रहा है। वो हमेशा मुझसे बीड और मराठवाड़ा के विकास के लिए चर्चा करते थे। मैं उन्हें बहुत भावपूर्वक याद कर रहा हूं और साथियों, मेरा एक दुर्भाग्य रहा कि 2014 में आपने जब मुझे देश की सेवा करने का दायित्व दिया तब मैं देशभर में से गोपीनाथ जी जैसे साथियों को चुन-चुन करके दिल्ली ले गया था, ताकि हम मिलकर के देश की सेवा करें। गोपीनाथ जी के पास मुझसे भी ज्यादा अनुभव था लेकिन मेरा ये दुर्भाग्य रहा कि आने के कुछ ही समय में मुझे मेरे साथी को मुझे गंवाना पड़ा और इन कार्यकाल में मुझे मेरे बहुत साथी खोने पड़े। गोपीनाथ जी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, मनोहर पर्रिकर यानी ये आप कल्पना कर सकते हैं कि मेरे जैसे व्यक्ति को जब मेरे हाथ कट जायें तो मेरी मुसीबत कितनी बढ़ गई होगी और इसलिए इन सब साथियों की मुझे बहुत याद आना और यहां जब आया हूं तो स्वाभाविक रूप से गोपीनाथ जी की याद आना और जो मैं कमी महसूस करता हूं वो मुझे फील होता है।

साथियों,

आज तीसरे फेज का मतदान खत्म होने पर है और साथ ही, इंडी अघाड़ी की उम्मीदें भी खत्म हो गई है। पहले चरण में इंडी अघाड़ी पस्त हुआ, दूसरे में ध्वस्त हुआ और आज तीसरे चरण में इंडी अघाड़ी का कहीं कोई छोटा-मोटा दीया अगर जल रहा था वो भी बुझ गया है।

साथियों,

मोदी विकसित भारत के मिशन पर निकला हुआ है। इस संकल्प के लिए आज मैं आपसे कुछ मांगने के लिए आया हूं, मुझे आपसे आशीर्वाद चाहिए। और मेरी विरासत आप ही हैं, आपकी आने वाली पीढ़ियां वो ही मेरी विरासत है। मैं आपके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निकला हूं। मैं आपके बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा हूं। आप ही मेरा परिवार है, मेरा भारत- मेरा परिवार। लेकिन साथियों, आप जानते हैं ये इंडी अघाड़ी किस एजेंडे के साथ चुनाव में है? इनका एक ही एजेंडा है। ये सरकार में आएंगे, तो ‘मिशन कैंसल’ चलाएंगे। इन्होंने कहा इंडी वाले जब सरकार में आए तो वो आर्टिकल 370 जो मोदी ने हटाया है उसको ये हटाकर के फिर बिठा देंगे। इंडी वाले सरकार में आए तो मोदी जो CAA लाया है, उसको कैंसल करेंगे। इंडी वाले सरकार में आए तो मोदी जो तीन तलाक के खिलाफ कानून लायें हैं, उसको कैंसल करेंगे। ये लोग मोदी जो किसान सम्मान निधि का पैसा किसानों को भेजता है, उसको कैंसल कर देंगे। मोदी जो मुफ्त राशन की योजना लेकर के गरीब को मुफ्त राशन दे रहा है, उसको कैंसल कर देंगे। हम देश के 55 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दे रहे हैं, कांग्रेस NDA की ये योजना भी कैंसल कर देगी और इतना ही नहीं कांग्रेस वाले, इंडी अघाड़ी वाले राम मंदिर को भी कैंसल कर देंगे। आप चौंकिए नहीं, एक पुराने कांग्रेसी नेता ने जो 20-25 साल कांग्रेस में रहे, जिन्होंने कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़ी है उन्होंने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि जब कोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में फैसला आया था, तो शहजादे ने खास लोगों की एक मीटिंग बुलाई थी। शहजादे ने कहा था कि कांग्रेस सरकार आएगी तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट देंगे। इनके पिताजी ने तुष्टिकरण के लिए तीन तलाक के मामले में शाहबानो केस में सुप्रीम कोर्ट का जो जजमेंट आया था उसके निर्णय को पलट दिया था कहते हैं वैसे ही अब राम मंदिर के फैसले को भी पलट देंगे।

साथियों,

आज ही इंडी गठबंधन के एक और नेता ने कहा है कि राम मंदिर तो बेकार है। बताइये, यही नेता पहले भगवान राम की पूजा को पाखंड बता चुके हैं। किसी और धर्म के लिए ये ऐसी भाषा सपने में भी बोलने की हिम्मत नहीं दिखा सकते। लेकिन तुष्टिकरण के लिए, वोट बैंक के लिए ये लोग बार-बार प्रभु श्रीराम का, रामभक्तों का लगातार अपमान कर रहे हैं। क्या ऐसे लोगों का इंडी गठबंधन आप मुझे जवाब देना, क्या ऐसे लोगों का इंडी गठबंधन महाराष्ट्र के गौरव को बढ़ा पाएगा? जरा पूरी ताकत से बोलिए क्या बढ़ा पाएगा? बढ़ा पाएगा?

साथियों,

कांग्रेस अब खुलकर वोट बैंक और तुष्टिकरण का खेल खेल रही है। आपने सुना होगा इंडी अघाड़ी के लोग वोट जिहाद की अपील कर रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के लोग 26/11 के मुंबई हमले के आतंकियों को क्लीन चिट दे रहे हैं। शिंदे जी ने अभी अपने भाषण में इसका उल्लेख भी किया, कसाब समेत जो दस आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे ऐसा लगता है कांग्रेस उनसे कोई रिश्तेदारी निभा रही है। देश पूछना चाहता है कांग्रेस के लोगों और आतंकवादियों का ये रिश्ता क्या कहलाता है? देश भूला नहीं है वो दिन जब कांग्रेस के समय में आतंकियों का स्वागत प्रधानमंत्री आवास में होता था और देश ने वो दिन भी देखा था, जब दिल्ली में बाटला हाउस में मारे गए आतंकियों के लिए कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता आंसू बहा रही थीं। आतंकवादियों के मरने पर इंडी अघाड़ी वालों वही दिन देश में वापस लाना चाहते हो याद रखो मोदी चट्टान बनकर तुम्हारे सामने खड़ा है।

साथियों,

शहजादे तुष्टिकरण की सनक में एक और खतरनाक चाल चल रहे हैं। आप भी जानते हैं बाबासाहेब अंबेडकर ने दलितों, पिछड़ों को, आदिवासियों को आरक्षण का अधिकार दिया था। बाबासाहेब ने इस बात का भी पुरजोर विरोध किया था कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता इस बात पर बाबा साहेब अड़े हुए थे, पूरी संविधान सभा ने आज से 75 साल पहले लंबी चर्चा करके तय किया था कि धर्म के आधार पर इस देश में आरक्षण नहीं दिया जा सकता, लेकिन कांग्रेस पार्टी दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है। आपको मैं एक उदाहरण बताता हूं ये कल्पना नहीं है ये हो चुका है और आप चौंक जाएंगे आपके सामने कितनी बड़ी मुसीबत दरवाजे पर दस्तक दे रही है मैं उदाहरण के साथ आज मेरे बीड के भाई-बहनों को समझाना चाहता हूं। मैं मेरे देश के लोगों को समझाना चाहता हूं। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है वहां पर OBC को 27 परसेंट आरक्षण मिला हुआ है इन्होंने क्या किया रातों-रात एक फतवा निकाला सरकार ने, रातों-रात उन्होंने एक ऑर्डर निकाला ठप्पे मार दिए, सिग्नेचर कर दिया और ऑर्डर क्या निकाला, कर्नाटक में जितने भी मुसलमान हैं सबको रातों-रात उन्होंने OBC बना दिया, घोषित कर दिया रात से ये OBC है परिणाम क्या हुआ, जो OBC समाज के लोगों को 27 परसेंट आरक्षण मिला था, बाबासाहेब अंबेडकर ने दिया था, संविधान ने दिया था, भारत की संसद ने दिया था रातों-रात मुसलमानों को OBC बनाकर उसमें डाल दिया, तो जो OBC के पास था उसमें डाका डाल दिया, रातों-रात चोरी करके लूट लिया और जो पहले इसका लाभ लेते थे उसका बहुत बड़ा हिस्सा मुसलमानों के खाते में चला गया। अब मुझे बताइये क्या इस प्रकार का खेल आपको मंजूर है? पिछले दरवाजे से OBC का आरक्षण लूट लिया जाए ये आपको मंजूर है, जरा पूरी ताकत से बताओ तो पता चलेगा कि मंजूर है कि नहीं है। आपको मंजूर है ऐसा पाप अब यही काम ये देश में हर राज्य में करना चाहते हैं।

साथियों,

आज सुबह ही इंडी गठबंधन के एक और नेता ने इनकी साजिश को खुद ही स्वीकार कर लिया है और उनके झूठ को बेनकाब कर दिया है और ये नेता वही है जिन्हें चारा घोटाले में अदालत ने सजा दी है। जानते हैं ना नाम तो, कौन है? चलिए बीड वाले भी जानते हैं। इंडी गठबंधन के इस नेता ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि ये लोग मुसलमानों को पूरा का पूरा आरक्षण देना चाहते हैं। यानी अभी जो SC-ST-OBC को आरक्षण मिलता है वो बंद करके ये लोग पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमानों को देना चाहते हैं। आज सुबह उन्होंने कहा है ये इस देश के हर दलित-पिछड़े-आदिवासी के लिए खतरे की घंटी है, इसलिए आपको इंडी गठबंधन के इरादों से सावधान रहना है। भाइयों- बहनों, ये मोदी है आप भी इसको भली-भांति जानते हैं, मैं आपको गारंटी देता हूं जब तक मोदी जिंदा है, जब तक मोदी जिंदा है दुनिया की कोई ताकत दलितों का, आदिवासियों का, पिछड़ों का, ओबीसी का आरक्षण नहीं ले सकती है, ये मोदी की ताकत है।

भाइयों- बहनों,

आज कोई भी राष्ट्रवादी ताकत कांग्रेस के साथ नहीं बची है। असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, बीजेपी के साथ है। बाला साहेब ठाकरे की असली राष्ट्रवादी शिवसेना, बीजेपी के साथ है और कांग्रेस के साथ कौन है? नकली शिवसेना, नकली राष्ट्रवादी कांग्रेस और ये कर क्या रहे हैं? ये नकली वादे कर रहे हैं, नकली वीडियो बना रहे हैं।

साथियों,

कांग्रेस की आदत है, ना काम करो-ना काम करने दो। आपको याद होगा मैंने गुजरात और महाराष्ट्र के बीच बुलेट ट्रेन का काम शुरू किया। कांग्रेस ने पहले उसका मज़ाक उड़ाया, फिर उसका विरोध किया और जब तक महाविनाश अघाड़ी की सरकार रही, इन्होंने काम बढ़ने ही नहीं दिया। अब ये अगर सरकार में आएंगे, तो बुलेट ट्रेन का काम ठप्प कर देंगे। एक ओर बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में बुलेट ट्रेन के विस्तार की बात कर रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस और इंडी अघाड़ी बुलेट ट्रेन का विरोध कर रहे हैं। आप मुझे बताइये, 21वीं सदी के भारत को कौन सी सरकार चाहिए? क्या देश को इन विकास विरोधी लोगों के हाथ में हम दे सकते हैं क्या?

साथियों,

कांग्रेस जहां भी आई है, उसने सपनों को कुचला है। महाराष्ट्र और मराठवाड़ा खुद इसके भुक्तभोगी हैं। इंडी अघाड़ी ने कभी यहां सूखे की समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। इन्होंने बस फीते काटे और भ्रष्टाचार किया। 60 वर्षों से मराठवाड़ा जल ग्रिड परियोजना ठप्प पड़ी थी। आज एकनाथ शिंदे जी, देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार मिलकर सिंचाई परियोजनाओं को मिशन मोड में आगे बढ़ा रहे हैं।

साथियों,

हमने पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत महाराष्ट्र के 27 प्रोजेक्ट को चुना है। इनमें से 10 प्रोजेक्ट पूरे भी हो चुके हैं। बाकी प्रोजेक्ट भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। जब देवेंद्र फडणवीस जी की सरकार ने महाराष्ट्र के लिए बलिराजा जल संजीवनी स्कीम बनाई थी। लेकिन इंडी अघाड़ी सरकार ने उसे भी रोक दिया था। लेकिन, अब इस स्कीम को गति मिली है। NDA को आपका आशीर्वाद ये सुनिश्चित करेगा कि ये मराठवाड़ा पानी के संकट से मुक्त हो।

साथियों,

मोदी किसी बड़े शाही परिवार से नहीं है। वो गरीबी से निकलकर आपके आशीर्वाद से यहां पहुंचा है। मुझे पता है किसान एक फसल के लिए कितनी मेहनत करता है। उसकी फसल अगर खराब हो जाती थी, तो उस पर क्या बीतती थी। इसलिए, मोदी ने फसल बीमा की गारंटी दी। आज हर वर्ष बीड के किसानों को बीमा के 500 से 700 करोड़ रुपए मिलते हैं। महायुति सरकार ने भी 1 रुपए में फसल बीमा की स्कीम शुरू की है। महाराष्ट्र सरकार किसान सम्मान निधि में भी 6 हजार रुपए जोड़कर दे रही है। साथियों, मराठवाड़ा के विकास NDA की ज़िम्मेदारी है। आज भारतमाला परियोजना के तहत सूरत-अक्कलकोट रोड हो, 3 हजार करोड़ रुपए की लागत से बन रहा छत्रपति संभाजी नगर से येडशी तक नेशनल हाईवे हो, अहमदनगर- बीड- परली रेल लाइन का निर्माण हो, कांग्रेस ने जिस मराठवाड़ा की अपेक्षा की थी, आज वो विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

साथियों,

13 मई को महाराष्ट्र और देश के विकास की गारंटी का महापर्व है। आपका हर वोट मोदी के विकसित भारत के विज़न को मजबूती देगा। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए ने गोपीनाथ जी के सपनों को पूरा करने की ज़िम्मेदारी बेटी पंकजा को दी है। मेरा अनुरोध है, 13 मई को बेटी पंकजा मुंडे जी को भारी मतों से विजयी बनाएं। बनाएंगे, इसके लिए काम करेंगे, ज्यादा से ज्यादा मतदान कराएंगे? मतदान के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे? कितनी ही गर्मी क्यों ना हो मतदान ज्यादा होगा, अब पार्लियामेंट तो जीतना है लेकिन मेरा एक और काम है करोगे, मुझे पोलिंग बूथ जीतना है ये पार्लियामेंट सीट में जितने पोलिंग बूथ है वो सारे पोलिंग बूथ जीत सकते हैं क्या? आप पोलिंग बूथ जीत करके दिखाएंगे क्या? सारे के सारे पोलिंग बूथ में भाजपा का, एनडीए का झंडा झुकना नहीं चाहिए, करेंगे। अच्छा मेरा एक काम करेंगे? ये, ये जो मेरा काम है ना ये चुनाव वाला काम नहीं है, ना ही वो पंकजा वाला काम है, ना वो भाजपा वाला काम है, ये मेरा पर्सनल काम है करोगे?, ये ठंडे पड़ गए यार जरा हाथ ऊपर करके ताकत से बताओ ना, करेंगे? पक्का करेंगे, तो एक काम मेरा जरूर करना ज्यादा से ज्यादा घरों में जाकर के परिवार के सबको मिलना और मिलकर के कहना कि अपने मोदी आए थे और मोदी ने आपको प्रणाम भेजा है, मेरा प्रणाम पहुंचा दोगे, घर- घर पहुंचा दोगे, हर माता-बहन को पहुंचा दोगे, हर बुजुर्ग को पहुंचा दोगे जब आप उनको मेरा प्रणाम पहुंचाओ ना वो जरूर मुझे आशीर्वाद देंगे और जब वो मुझे आशीर्वाद देते हैं तो मेरी ऊर्जा अनेक गुना बढ़ जाती है और आपके लिए खपने का मेरा संकल्प मजबूत हो जाता है। मेरे साथ बोलिए भारत माता की.. भारत माता की.. भारत माता की।
बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ-ਭੂਮੀ ਮੰਦਿਰ ਧਵਜਾਰੋਹਣ ਉਤਸਵ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਭਾਸ਼ਣ ਦਾ ਪੰਜਾਬੀ ਅਨੁਵਾਦ

Popular Speeches

ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ-ਭੂਮੀ ਮੰਦਿਰ ਧਵਜਾਰੋਹਣ ਉਤਸਵ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਭਾਸ਼ਣ ਦਾ ਪੰਜਾਬੀ ਅਨੁਵਾਦ
IIT Delhi tops India in QS Rankings 2027; 52 Indian institutions feature

Media Coverage

IIT Delhi tops India in QS Rankings 2027; 52 Indian institutions feature
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Text of Prime Minister addresses the Indian Community in Paris
June 18, 2026

नमस्ते!

बों जू!

ऐसा लग रहा है, आप सब छुट्टी के मूड में हैं।

साथियों,

ये पेरिस शहर, Lights का शहर है, रंगों का शहर है, यहां Art है, Ideas हैं, और innovation की प्रेरणा भी है। इस शहर को भारत के अलग-अलग राज्यों से आए आप सभी लोग और भी खूबसूरत बना देते हैं। नए नए रंगों से भर देते हैं।

कोई तमिल है, कोई पंजाबी है, कोई गुजराती है, तो कोई मराठी है, और कोई बंगाली है। भारत के हर कोने का प्रतिनिधित्व यहां दिखाई देता है।

साथियों,

मैं जब 14 जून को नीस पहुंचा था तो सबसे पहले भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में शामिल हुआ था। आज जब मैं फ्रांस से वापसी की तैयारी में हूं तो लग रहा है जैसे भारत कनेक्ट्स कार्यक्रम में आ गया हूं।

फ्रांस में रहने वाले आप लोगों ने 21वीं सदी के भारत-फ्रांस रिश्तों को जिस तरह कनेक्ट किया है, वो हमारी Strategic Partnership की बहुत बड़ी ताकत बन रही है। मैं आप सभी के लिए भारत से 140 करोड़ देशवासियों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। इस आत्मीय स्वागत के लिए, मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

साथियों,

आज मैं ऐसे समय में फ्रांस आया हूं जब कुछ ही दिन पहले हमारी सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए हैं। चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप निरंतर 12 साल तक देश की सेवा करना मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है। यह भारत के लोकतंत्र की शक्ति है जिसने एक चायवाले को यहां तक पहुंचा दिया।

साथियों,

बीते 12 वर्ष, 140 करोड़ भारतीयों के अद्भुत सामर्थ्य के रहे हैं। 12 साल के इस कालखंड में भारत का GDP दोगुना हुआ है। Airports की संख्या दोगुनी हुई है। Universities की संख्या भी दोगुनी हो गई है। Highway Construction की स्पीड तीन गुना बढ़ गई। और Metro Network, चार गुणा बड़ा हो गया है।

मैं आपको कुछ और फैक्ट्स दूंगा, उससे आप अंदाजा लगा पाएंगे कि भारत किस स्पीड और कितने बड़े स्केल पर काम कर रहा है। पिछले 12 वर्षों में भारत का Defence Export 35 गुणा यानि Thirty Five Times बढ़ गया है।

औऱ एक फैक्ट सुनिए भारत में मोबाइल मैन्यूफैक्टरिंग यूनिट्स में, 100 गुणा की बढ़ोतरी हुई है। 100 times. भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा mobile phone manufacturer है। इसी गति, इसी प्रगति का नतीजा है कि आज भारत दुनिया की Fastest Growing Major Economy है।

साथियों,

आज भारत की कहानी सिर्फ Economic Progress की कहानी नहीं है। सिर्फ यहाँ अटक नहीं जाती है। ये Social Transformation की भी कहानी है।

पिछले 12 साल में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। यानि एक ऐसी प्रगति जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। फ्रांस में जितने घर हैं, उससे भी अधिक पक्के घर बीते 12 वर्ष में हमने जरूरतमंदों के लिए बनाए हैं।

अब हर परिवार के पास, गरीब से गरीब क्यों न हो, Bank Account है। Financial Inclusion एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का अभियान बना है।

साथियों,

इन 12 वर्षों की उपलब्धियों में, एक उपलब्धि ऐसी भी है जिसे किसी आंकड़े से, या अंकों से, नहीं मापा जा सकता। वह है 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास।

आज का भारत और आज के भारत का युवा बहुत बड़े सपने देख रहा है। भारत का किसान नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत की महिलाएं नए नेतृत्व का परिचय दे रही हैं। इसलिए ये सिर्फ Achievements के 12 साल नहीं हैं, ये भारत की एस्पिरेशन्स को नई बुलंदी देने का कालखंड रहा है।

साथियों,

एक समय था जब दूर-दराज के गांवों तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाना वाकई बहुत मुश्किल भरा था। आज उन्हीं गांवों में बिजली भी है, इंटरनेट भी है, और डिजिटल सेवाओं की पूरी दुनिया भी है। आज एक क्लिक पर, कभी भी, कहीं भी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हैं।

आज मोबाइल फोन, भारत के नागरिकों को अनेक सुविधाओं से कनेक्ट कर रहा है। हमारे किसान, हमारे मछुआरे, हमारे dairy farmers, हमारी महिलाएं, हमारे स्टूडेंट्स, सभी टेक्नोलॉजी के माध्यम से सशक्त हो रहे हैं, और अपने लिए नए अवसर बना रहे हैं।

साथियों,

आपने 125 करोड़ से अधिक Aadhaar IDs के बारे में सुना है। लेकिन आज भारत सिर्फ पहचान को डिजिटल नहीं बना रहा। आज करीब 90 करोड़ भारतीयों की Unique Digital Health IDs बनाई जा चुकी हैं। जिससे मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित और accessible बन गए हैं। इससे हेल्थकेयर डिलीवरी और अधिक आसान और efficient हो रही है।

साथियों,

इन उपलब्धियों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इनमें से अधिकांश चीजें कुछ वर्ष पहले तक कल्पना जैसी लगती थीं। कौन सोच सकता था कि गांव-गांव तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचेगा ? कौन सोच सकता था कि दूर-सुदूर के गांवों में भी QR code जीवन का हिस्सा बन जायेगा ? गांव में कोई बहन, ड्रोन से खेती करने में मदद करेगी, ये भी असंभव लगता था।

लेकिन आज यह सब, भारत के करोड़ों लोगों के जीवन का सामान्य हिस्सा बनता जा रहा है। और आपको गर्व होगा साथियों, यही नए भारत की पहचान है।

जो कभी सपना था, वह आज सच्चाई है। जो कभी नामुमकिन लगता था, वो आज मुमकिन हुआ है, औऱ ये करने के पीछे सबसे बड़ी ताकत क्या है? किसकी वजह से ये सब संभव हुआ है? यह मोदी के कारण नहीं, वो ताकत है- भारत का लोकतंत्र, भारत की डेमोक्रेसी। इस डेमोक्रेसी में सबका साथ है, सबका विकास है।

साथियों,

आज से 50 या 100 साल बाद जब भारत के इस कालखंड की समीक्षा होगी, तो ये बात उभरकर सामने आएगी कि इस कालखंड को भारत की Aspirations ने ड्राइव किया। यह भारत के एस्पिरेशन्स का नया युग है।

जहां बिजली पहुंची है, वहां लोग सिर्फ बिजली नहीं चाहते, वे Smart Living चाहते हैं। जहां ट्रेन पहुंची है, वहां लोग High-Speed Connectivity चाहते हैं। जहां हाईवे बने हैं, वहां लोग World-Class Expressways चाहते हैं। जहां इंटरनेट पहुंचा है, वहां लोग AI और Digital Innovation में नेतृत्व चाहते हैं।

यानि आज भारत के लोग अपने जीवन को भी Next Level पर ले जाना चाहते हैं, और भारत को भी Next Level पर ले जाना उनका मकसद है, उनका संकल्प है, उनके सपने है।

और साथियों,

यही Aspirations आज भारत की विकास यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति हैं। मैं आपको भारत की Space Journey का उदाहरण दूंगा।

भारत ने चंद्रयान को चंद्रमा के South Pole पर उतारा। दुनिया ने इसे एक बहुत बड़ी उपलब्धि माना। लेकिन भारत इसे अपनी मंजिल मानकर रुका नहीं। आज देश गगनयान की तैयारी कर रहा है। भारत अंतरिक्ष में अपना Space Station बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

हमारे Space Startups Global Space Economy में अपनी जगह बनाने के लिए पुरजोश काम कर रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं।

साथियों,

Green Energy के क्षेत्र में भी भारत की यही एस्पिरेशंस दिखाई देती है। Solar Power में भारत की उपलब्धियों की दुनिया भर में लगातार चर्चा हो रही हैं। लेकिन भारत अगली छलांग की तैयारी कर रहा है।

Green Hydrogen में बड़े निवेश हो रहे हैं। Advanced Nuclear Energy पर तेजी से काम हो रहा है। आपने भारत के Fast Breeder nuclear Reactor से जुड़ी प्रोग्रेस के बारे में भी सुना ज़रूर होगा। ये भारत के न्यूक्लियर एनर्जी लैंडस्केप में क्रांतिकारी परिवर्तन करने का बहुत बड़ा अचीवमेंट हमारे सीसेन्टिस्टों ने किया है।

साथियों,

आज का भारत भविष्य का पूरा Ecosystem बना रहा है। भारत एक साथ हर उस क्षेत्र में निवेश कर रहा है, जो आने वाले दशकों की दिशा तय करेगा।

अभी आपने कुछ दिन पहले ही देखा है नीस में भारत इनोवेट्स का एक आयोजन किया। ये इवेंट भारत के डीप टेक सामर्थ्य को दुनिया तक पहुंचाने का एक और माध्यम था। इसमें भारत के 120 Deep-Tech Startups उपस्थित थे। Bharat Innovates में करीब एक हजार चार सौ B2B Meetings हुईं है। कई Startups के लिए Investment Commitments आगे बढ़ीं, Commercial Orders के लिए रास्ते खुले। French और European Universities तथा Incubators के साथ Engagements बढ़ रही हैं।

Student Exchanges, Joint Research, और Innovation Support के नए रास्ते बने। इसलिए Bharat Innovates सिर्फ एक Summit नहीं रहा। यह Innovation Diplomacy का एक नया मॉडल बना है।

और आज ही पेरिस में VivaTech इवेंट के जरिए, इस यात्रा को हमने और आगे बढ़ाया। नीस में हमने Ideas को Capital से जोड़ा और पेरिस में Indian Innovation को Global Scale से जोड़ा। आज दुनिया देख रही है भारत केवल भविष्य के लिए तैयार नहीं हो रहा है। भारत भविष्य को आकार दे रहा है।

साथियों,

एक समय था, जब देशों के बीच रिश्ते केवल व्यापार से तय होते थे। आज व्यापार के साथ-साथ Trust यानि भरोसा भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है।

हर देश Reliable Supply Chains चाहता है। हर देश Stable Partnerships चाहता है। हर देश ऐसे साथियों की तलाश में है, जिन पर लंबे समय तक भरोसा किया जा सके। और ऐसे समय में, भारत विश्व में एक Trusted Partner के रूप में उभर रहा है।

एवियां में G7 बैठक के दौरान मैंने trust based partnerships बनाने पर ज़ोर दिया। ग्लोबल साउथ के देशों के साथ equal पार्टनर्स के रूप में आगे बढ़ने का आह्वान किया। भारत का G7 समिट में संदेश था Global Governance तभी प्रभावी होगी जब वह Inclusive होगी। Global Growth तभी Sustainable होगी जब वह शेयर्ड होगी। और Global Technology तभी मानवता के लिए उपयोगी होगी जब वह Trusted होगी।

साथियों,

भारत और दुनिया के बीच व्यापारिक रिश्तों में नई ऊर्जा नज़र आ रही है। फ्रांस के साथ भारत का ट्रेड लगतार बढ़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने दुनिया के अनेक देशों के साथ Free Trade Agreements किए हैं। यूरोपियन यूनियन हो, यूनाइटेड किंगडम हो दुनिया के हर देश, हर रीजन के साथ भारत समझौते कर रहा है।

अगले महीने से भारत और UK के बीच ट्रेड एग्रीमेंट भी लागू हो जाएगा। यह एग्रीमेंट भारत के farmers, workers और innovators को अनेक नए अवसर प्रदान करेगा।

साथियों,

आज दुनिया Uncertainty और Disruption के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत और फ्रांस की साझेदारी विश्वास, स्थिरता और सहयोग का एक मजबूत स्तंभ बन रहा है।

इस वर्ष हमने भारत और फ्रांस के संबंधों को Special Global Strategic Partnership का दर्जा दिया था। नीस में मेरे मित्र President Macron और मैंने हमारे संबंधों को force for global good बनाने पर चर्चा की। Defence से लेकर space और नुक्लियर तक AI और क्रिटीकल मिनरल्स से लेकर high speed railway तक, हर क्षेत्र में हम मिलकर आगे बढ़ेंगे।

साथियों,

Solar energy हो, या AI के क्षेत्र में सहयोग हो, भारत और फ्रांस मिलकर ऐसे समाधान विकसित कर रहे हैं जो पूरी मानवता के हित में हैं। पिछले वर्ष पेरिस में और इस वर्ष दिल्ली में हमने AI Summit को Co-chair किया।

अब हम साथ मिलकर अगले वर्ष “तृष्णा” satellite को लॉन्च करने जा रहें हैं। यह “तृष्णा” satellite जो विश्व में फूड और वाटर सिक्युरिटी सुनिश्चित करने में योगदान देगा।

और साथियों,

यह सभी गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट पहलो में आप सभी का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। ये आप हैं जो भारत और यूरोप के बीच सबसे मजबूत सेतु हैं। आप दोनों समाजों को समझते हैं। दोनों बाजारों को समझते हैं। आने वाले समय में Talent, Trade, Technology, Tourism और Investment के नए अवसरों को आगे बढ़ाने में आपकी भूमिका लगातार बढ़ने वाली हैं।

साथियों,

भारत और फ्रांस के रिश्तों को साझा इतिहास, साझा मूल्यों और साझा विश्वास ने आगे बढ़ाया है। विश्व युद्धों के दौरान फ्रांस की धरती पर बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों की स्मृतियां आज भी हमें जोड़ती हैं।

मुझे पहले नव शापेल में श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला, पिछले वर्ष प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ मार्सेय के वॉर मेमोरियल जाने का अवसर भी मिला। ये हमारी साझा विरासत है।

फ्रांस, भारतीयों के योगदान को संजोता भी है और सराहता भी है। भारतीय मूल की नूर इनायत खान हों, जिन्होंने फ्रांस की Resistance के लिए अपना जीवन बलिदान किया, या महाराजा रणजीत सिंह के साथ काम करने वाले जनरल जां फ्रांस्वा अलार हों ये सभी भारत और फ्रांस की साझा विरासत के प्रतीक हैं।

भारत के राज्य पुडुचेरी में भी फ्रेंच विरासत की झलक दिखाई देती है। वहां का Architecture, वहां की कला-संस्कृति और खान-पान सभी में हमारे संबंधों की महेक है।

साथियों,

इस समय फ्रांस समेत पूरी दुनिया में International Yoga Day की तैयारी भी चल रही है। इस अवसर पर मैं, फ्रांस में योग को आगे बढ़ाने वाले श्रीमान महेश घाट्राड्याल जी को भी आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। मैं पद्म पुरस्कार से सम्मानित, शार्लोत शोपां जी को भी प्रणाम करता हूं। जिन्होंने सौ वर्ष की आयु में भी, योग के माध्यम से फ़्रांस को भारत की विरासत से जोड़ा है। उनका जीवन यह सिद्ध करता है: Yoga does not add years to life, it adds life to years.

साथियों,

मैं फ्रेद नेग्री जी को भी आदरपूर्वक श्रद्धापूर्वक याद करता हूं। भारतीय विरासत को संरक्षित करने में उनका योगदान अतुल्य रहा है।

साथियों,

भारत और फ्रांस को कनेक्ट करने वाली एक और चीज है, और वो है फुटबॉल। इस वक्त यहां फुटबॉल फीवर पूरे जोर पर है। फ्रांस में इसकी दीवानगी, चप्पे-चप्पे पर दिखती है। लेकिन भारत में भी फुटबॉल का क्रेज़ सिर चढ़कर बोलता है।

खासतौर पर फ्रांस की टीम के फैन्स भारत में बहुत अधिक हैं। फ़्रांस ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत एक जोरदार जीत से शुरू की है। मैं फ्रांस की टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

साथियों,

जाने से पहले, आप सभी के लिए कुछ और अच्छी खबरें भी लेकर के आया हूँ। वो आपके लिए हैं। पिछले वर्ष, मार्सेय में कॉन्सुलेट खोला गया, इससे काफी अधिक सुविधा मिल रही है। कुछ हफ्ते पहले, Indian Nationals के लिए French Airports पर Visa-free Transit की व्यवस्था शुरू हो गई है।

Students और Professionals की Mobility बढ़ाना हो, या Educational Qualifications की Mutual Recognition की बात हो, या फिर French Universities के भारत में Campus खोलना हो, इन सभी पर हम मिलकर आगे बढ़ रहें हैं।

अब फ्रांस में UPI के उपयोग का दायरा भी और बढ़ने जा रहा है। यानि भारत-फ्रांस कनेक्ट भी Instant और आपसी Payment भी Instant!

साथियों,

इन सभी पहलों से, हम भारत और फ़्रांस को और करीब ला रहें हैं। और मैं फिर कहूंगा इस साझेदारी की नींव, इस रिश्ते की असली ताकत आप सभी हैं। आप सब मेरे देशवासी हैं।

आज जब भारत तेज़ी से विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, तो मैं आप सभी से भारत के साथ और गहराई से जुडने का आग्रह करूंगा। इससे भारत की विकास यात्रा को नई शक्ति मिलेगी, और आपको अपनी पुरखों की धरती की सेवा करने का अवसर भी मिलेगा।

इन्हीं शब्दों के साथ आप सभी के प्रेम आपके उत्साह और इस आत्मीय स्वागत के लिए मैं एक बार फिर आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

भारत माता की जय!

बहुत बहुत धन्यवाद।