Press Statement by PM Modi during visit of PM Deuba of Nepal

Published By : Admin | August 24, 2017 | 12:43 IST
PM Modi, PM Deuba inaugurate the Kataiya-Kusaha & Raxaul-Parwanipur cross border Transmission lines
India and Nepal are cooperating in several sectors like energy, water resources, connectivity projects: PM Modi
India committed to expand development ties with Nepal: PM Modi

His Excellency Right Honourable Prime Minister 

शेर बहादुर देउबा, 
विशिष्ट अतिथिगण, 
मीडिया के साथियों, 

भारत को छीमेकी मित्र राष्ट्र नेपाल को प्रधान मंत्री Right Honourable शेर बहादुर देउबा जी, अन्य नेपाली अतिथिगण, तपायींहरू का भारत मा हार्दिक स्वागत गर्दा मलाई धेरे ख़ुशी लागद छ मेरा सौभाग्य है कि मुझे भारत में प्रधानमंत्री देउबा जी का स्वागत करने का अवसर मिला है।

Excellency, 

आपकी ये यात्रा एक ऐसे ऐतिहासिक समय पर हो रही है जब हम अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हालांकि हमारे संबंध हिमालय जितने पुराने हैं।

Excellency, 

हमारे दोनों देशों की नियति एक दूसरे से जुड़ी हुई है। एक दूसरे की समृद्धि और सुख में दोनों देशों की ही महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। हम एक दूसरे की उपलब्धियों पर गर्व करते हैं, ठीक वैसे ही, जैसे एक दूसरे की पीड़ा का अनुभव भी करते हैं। एक करीबी पड़ोसी और मित्र देश की तरह भारत, नेपाल में शांति, स्थायित्व और उसकी आर्थिक समृद्धि के प्रति हमेशा सजग रहता है। भारत को नेपाल के विकास और आर्थिक प्रगति के प्रयासों में साझीदार होने का सौभाग्य प्राप्त है।

Excellency, 

लोकतंत्र से आई उन्नति, शांति की स्थापना और सर्वांगीण विकास के लिए नेपाल के नागरिकों की उपलब्धियों की हम भूरी भूरी प्रशंसा करते है, सराहना करते हैं। मैं नेपाल सरकार को बधाई देता हूं कि स्थानीय निकाय के चुनावों को दो चरणों में सफलता पूर्वक कराया गया। नेपाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए, आपने जिस तरह व्यक्तिगत तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसकी हम प्रशंसा करते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके कुशल और अनुभवी नेतृत्व में, समाज के सभी वर्गों से बात करने की प्रक्रिया को जारी रखते हुए, नेपाल अपने सभी नागरिकों की आकांक्षाओं को समाहित करते हुए, संविधान को सफलता के साथ लागू कर सकेगा। साथियों, आज प्रधानमंत्री देउबा और मैंने, दोनों देशों की साझेदारी की असीम संभावनाओं पर बहुत विस्तार से और बहुत सकारात्मक बातचीत की है। हमने विभिन्न स्तर पर, अलग-अलग क्षेत्रों में, दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने वाले नए रास्तों और नए अवसरों पर विशेष तौर से ध्यान दिया है। हमें खुशी है कि नेपाल में भारत के सहयोग से चल रही विकास परियोजनाओं, जैसे Hulaki roads, trans-border power transmission lines, और integrated check posts पर काम हो रहा है। आज, हमने संयुक्त रूप से कटैया-कुसहा और रक्सौल-परवानिपुर ट्रांसमिशन लाइन्स का उद्घाटन किया है। इससे भारत द्वारा नेपाल को दी जा रही लगभग 350 मेगावॉट बिजली में 100 मेगावॉट अतिरिक्त बिजली और जुड़ जाएगी। हम अपनी आर्थिक साझेदारी के विभिन्न आयामों, जैसे उर्जा, जल संसाधन, connectivity projects और भूकंप के बाद reconstruction के कार्यों में साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री देउबा और मैं इस बात पर सहमत हुए हैं कि पहले से चल रहे hydro-power projects को तय समयसीमा में पूरा करने के लिए अपने प्रयास हम और बढ़ाएंगे। मुझे ख़ुशी हुई जब देउबा जी ने मुझे बताया की अरुण-3 (थ्री) के लिए नेपाल में भूमि का मामला सुलझा लिया गया है। मैं देउबाजी का धन्यवाद करता हूं कि उसके शिलान्यास के लिए उन्होंने मुझे नेपाल का निमंत्रण दिआ है, मैं उनका आभारी हूँ । हम इस बात भी सहमत हुए हैं कि पंचेश्वर प्रोजेक्ट के लिए Detailed Project Report को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाएगी। नेपाल में आई बाढ़ के संदर्भ में बात करें, तो मैंने भारत की तरफ से हर संभव सहायता का प्रस्ताव फिर दोहराया है। हम इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ नियंत्रण पर coordination और consultation को और मजबूत किया जाए और एक दूसरे के हितों को ध्यान में रखते हुए इसके long-term solutions पर सोचा जाए। हम दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर भी सहमत हुए हैं। यह न सिर्फ दोनों देशों के नागरिकों के हित में होगा, बल्कि क्षेत्रीय समृद्धि के लिए भी यह बहुत ही आवश्यक है। नेपाल के लोगों और नेपाल की सरकार की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए, नेपाल के विकास में अपनी साझेदारी बढ़ाने के लिए, भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए, हम कई ऐसे economic, connectivity और development projects पर सहमत हुए हैं जो नेपाल की national priority हैं। इसमें भारत की grant सहायता के अंतर्गत धनगढ़ी में Technical Institute एवं GP Koirala National Centre for Respiratory Diseases की स्थापना पर सैद्धांतिक सहमती हुई है। मुझे खुशी है कि आज जिन आठ MOUs पर हस्ताक्षर किये गए हैं, उनमें से चार भूकंप के बाद पुनर्निर्माण कार्यों के लिए भारत की तरफ से किए गए एक बिलियन डॉलर की सहायता के वायदे और आगे बढ़ाएंगे। रक्षा क्षेत्र और सुरक्षा में सहयोग हमारी पार्टनरशिhiप का बहुत महत्वपूर्ण पहलू है। हमारे सुरक्षा हित भी एक दूसरे पर निर्भर हैं और एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। हमारी खुली सीमाओं का दुरुपयोग रोकने के लिए, दोनों देशों के लोगों की सुरक्षा के लिए, हमारी defence and security एजेंसियों के बीच close cooperation बहुत अहम है। हम इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि हमें बेहतर कनेक्टिविटी के जरिए, बौद्ध और रामायण टूरिज्म सर्किट का विकास करके, skill development और capacity-building initiatives के माध्यम से people to people relations को और विस्तार देना चाहिए।
 

Excellency,

आपकी इस यात्रा ने परस्पर सहयोग के हमारे प्रयासों को और गतिशीलता दी है। मुझे विश्वास है कि हमारी आज की चर्चा और जिन समझौतों पर हमने सहमति जताई है, वो हमारे द्विपक्षीय संबंधों में एक नई ऊर्जा का संचालन करेंगे। इन्हीं शब्दों के साथ,  

Excellency, 

मैं आपका और आपके साथ आए शिष्ठ मंडल का भारत में एक बार फिर स्वागत करता हूं। मुझे उम्मीद है कि आपका भारत में ये प्रवास बहुत ही सुखद रहेगा।

धन्यवाद !!! 

Explore More
ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ-ਭੂਮੀ ਮੰਦਿਰ ਧਵਜਾਰੋਹਣ ਉਤਸਵ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਭਾਸ਼ਣ ਦਾ ਪੰਜਾਬੀ ਅਨੁਵਾਦ

Popular Speeches

ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ-ਭੂਮੀ ਮੰਦਿਰ ਧਵਜਾਰੋਹਣ ਉਤਸਵ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਭਾਸ਼ਣ ਦਾ ਪੰਜਾਬੀ ਅਨੁਵਾਦ
From welfare to opportunity: How DPI 2.0 and AI will unlock India’s productivity

Media Coverage

From welfare to opportunity: How DPI 2.0 and AI will unlock India’s productivity
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Press Statement by Prime Minister during Joint Press Statement with President of Seychelles
June 28, 2026

Your Excellency, डॉक्टर पैट्रिक एर्मिनी,
दोनों देशों के delegates,
मीडिया के साथियों,

नमस्कार

हमारे स्नेहपूर्ण स्वागत और आतिथ्य-सत्कार के लिए मैं राष्ट्रपति एर्मिनी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।

उनके द्वारा “Guardian of the Blue Horizon” से सम्मानित किया जाना मेरे लिए और 140 करोड़ भारतवासियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। मैं इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए, उन सभी देशों को समर्पित करता हूँ, जो climate change की चुनौती से लड़ रहे हैं, और पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ियों के प्रति अपना दायित्व मानते हैं।

Friends,

मेरी यात्रा ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर हो रही है, जब सेशेल अपनी स्वतंत्रता के पचास वर्ष पूरे कर रहा है, और हम भारत-सेशेल राजनयिक संबंधों की भी पचासवीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

इन पचास वर्षों की यात्रा में हमने मित्रता को विश्वास में, विश्वास को सहयोग में, और सहयोग को जन-कल्याण में बदला है।

Friends,

हिन्द महासागर ने सदियों से भारत और सेशेल के संबंधों को सींचा है। इसकी लहरों ने हमारे बीच व्यापार, संस्कृति और मानवीय संबंधों को निरंतर पोषित किया है।

We believe the Indian Ocean is our shared home; Its security, sustainability and prosperity are our shared responsibility. यही भावना हमारे MAHASAGAR विज़न का आधार है।

Friends,

इस वर्ष फरवरी में राष्ट्रपति जी की भारत यात्रा के दौरान जारी किए गए Joint Vision से हमारी भावी साझेदारी का blueprint तैयार हुआ है। इस पर आगे बढ़ते हुए हर क्षेत्र में हमारा सहयोग मजबूत हो रहा है।

आज हमने हमारे आर्थिक सहयोग को और अधिक resilient और future-ready बनाने पर चर्चा की। हम दोनों देशों के उद्योगों के लिए नए अवसरों की तलाश जारी रखेंगे।

भारत और सेशेल के बीच connectivity बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा। इससे हमारा व्यापार तो बढ़ेगा ही, साथ-साथ पूर्वी अफ्रीका और हिंद महासागर क्षेत्र के साथ सबंधों को भी बल मिलेगा।

हमारा विश्वास है कि Digital Technology दोनों देशों के बीच की दूरी को कम करने का प्रभावी माध्यम है। हम Digital Public Infrastructure में भारत के सफल अनुभव को सेशेल के साथ साझा करेंगे। और मुझे प्रसन्नता है कि आज UPI को सेशेल में लागू करने के लिए MOU किया जा रहा है।

Friends,

विकास साझेदारी हमारे संबंधों की मजबूत पहचान रही है। भारत हमेशा सेशेल की प्राथमिकताओं, आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहा है।

राष्ट्रपति जी की भारत यात्रा के दौरान हमने 175 मिलियन डॉलर के Special Economic Package की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत Social housing, transport, skilling, food security, शिक्षा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में काम किया जा रहा है। सेशेल के human resource development में सहयोग भारत की विशेष प्राथमिकता रही है।

मुझे खुशी है कि हम सेशेल के civil servants की training में योगदान दे रहे हैं। आज Professional and Technical Centre की virtual ground-breaking भी की जा रही है। हमारा विश्वास है कि यह Centre आने वाले समय में सेशेल के युवाओं के कौशल, रोजगार और आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा।

Friends,

स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी है। कोविड के मुश्किल समय में vaccines की आपूर्ति से हमने एक मित्र के रूप में अपना दायित्व निभाया।

आज जन औषधि पर किए गए MOU से सेशेल के लोगों को quality और affordable medicines उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा। हम capacity building और ट्रेनिंग के माध्यम से सेशेल की medical care को और सशक्त बनाने के प्रयास करते रहेंगे।

ऊर्जा और climate action में भी हमारा सहयोग निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम Green Hydrogen सहित clean energy के नए क्षेत्रों में भी win-win सहयोग जारी रखेंगे। Blue Economy हमारे संबंधों का एक स्वाभाविक और strategic क्षेत्र है।

हम Ocean observation, marine science और coastal management में भारत की expertise सेशेल के साथ साझा करेंगे। स्पेस के क्षेत्र में हम मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। मुझे खुशी है कि इस विषय पर आज दोनों पक्षों के बीच MOU किया गया है।

हमारा मानना है कि भारत और सेशेल की रक्षा और सुरक्षा एक दूसरे से अभिन्न है। हम इस दिशा में अपना करीबी सहयोग जारी रखेंगे।

Friends,

भारत-सेशेल संबंधों की असली शक्ति हमारे people-to-people ties हैं। हमारी आज की चर्चाओं से यह संबंध और मजबूत होंगे। दोनों देशों के sportsmen और athletes के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए हम संस्थागत रूप से आगे बढ़ेंगे।

सेशेल में योग और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता हमारे सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाती है। इसी भावना के साथ हम दोनों देशों के लोगों, विशेषकर युवाओं के बीच संपर्क बढ़ाने के प्रयास जारी रखेंगे।

Friends,

मेरी सेशेल की यात्रा का संदेश स्पष्ट है: भारत ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है, जहाँ समुद्री सुरक्षा के साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े; जहाँ हमारी साझेदारी आकार नहीं, आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित हो; और जहाँ हम हर देश के पास-पास नहीं, साथ-साथ चलें।

Our vision is to make Indian Ocean into an Ocean of Opportunity.

Excellency,

हमारे संबंधों के पिछले पचास वर्ष गहरे विश्वास और साझा प्रगति के रहे हैं। आने वाले पचास वर्ष innovation, sustainability और shared prosperity के होंगे।

मैं एक बार फिर भारत के प्रति आपकी मित्रता और हमारे संबंधों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूँ।

आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।