Text of PM’s address at launching ceremony of DD Kisan Channel

Published By : Admin | May 26, 2015 | 21:21 IST

देश के कोने कोने से आए हुए किसान भाईयों और बहनों, कृषि क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिक, अर्थवेयत्ता और उपस्थित सभी महानुभाव और इस कार्यक्रम में देश भर के लोग भी टीवी चैनलों के माध्यम से जुड़े हुए हैं, मैं उऩको भी प्रणाम करता हूं।

कई लोगों को लगता होगा, इतने channels चल रहे हैं, नया क्या ले आए हैं। कभी-कभी लगता है कि हमारे देश में टीवी चैनलों का Growth इतना बड़ा तेज है, लेकिन जब बहुत सारी चीजें होती हैं, तब जरूरत की चीज खोजने में जरा दिक्कत जाती है। अगर आज खेल-कूद के लिए अगर आपको कोई जानकारी चाहिए, तो टीवी Channel के माध्यम से सहजता से आपको मिल जाती है। भारत के खेल नहीं दुनिया के खेल का भी अता-पता चल जाता है। और आपने देखा है कि Sports से संबंधित चैनलों के कारण हमारे यहां कई लोगों की Sports के भिन्न-भिन्न विषयों में रूचि बढ़ने लगी है, जबकि हमारे स्कूल Colleges में उतनी मात्रा में Sports को प्राथमिकता नहीं रही है, लेकिन उन चैनलों को योगदान, जिन्होंने Sports के प्रति नई पीढ़ी में रूचि पैदा की और उसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले, पहले Sports को Sports के रूप में देखा जाता था। लेकिन धीरे-धीरे पता चलने लगा लोगों को भी, ये बहुत बड़ा अर्थशास्त्र है। लाखों लोगों की रोजी रोटी जुड़ी है, और खेल के मैदान में खेल खेलने वाले तो बहुत कम होंगे, लेकिन खिलाड़ियों के पीछे हजारों लोगों की फौज होती है, जो भिन्न-भिन्न प्रकार के कामों को करती हैं, यानी एक इतना बड़ा Institution है, इन व्यवस्थाओं के माध्यम से पता चला है, किसान हिन्दुस्तान में इतना बड़ा वर्ग है। उसके पास कृषि के क्षेत्र में चीजें कैसे पहुंचे। ये बात हमें मान करके चलना पड़ेगा कि अगर हमारे देश को आगे ले जाना है, तो हमारे देश के गांवों को आगे ले जाना ही पड़ेगा। गांव को आगे ले जाना है तो पेशे को प्राथमिकता देते हुए उसके बढ़ावा देना ही पड़ेगा। ये सीधा-साधा भारत के आर्थिक जीवन से जुड़ा हुआ सत्य है।

लेकिन दिनों दिन हालत क्या हुई है, आपको जानकर हैरानी होगी, हमारे देश के किसानों ने कितना बड़ा पराक्रम किया हुआ है, कितना सारा समाज जीवन को दिया हुआ है, पुराने Gadgets का जो लोग स्टडी करते हैं, आज से दो सौ साल पहले साऊथ इंडिया में, दक्षिण भारत में Consumer का इलाके के किसानों का Study हुई और आज आप हैरान होंगे दो सौ साल पहले जबकि यूरिया भी नहीं था, पोटास भी नहीं था, इतनी सुविधाएं भी नहीं थी, उस समय वहां का किसान एक हैक्टर पर 15 से 18 टन paddy का उत्पादन करता था। कहने का तात्पर्य यह है कि उस समय हमारे पूर्वजों के पास ज्ञान-विज्ञान नये प्रयोग तो कुछ न कुछ तो था, दो सौ साल पहले हमारे देश में गेहूं कुछ इलाकों में करीब-करीब 12 से 15 टन का उत्पादन प्रति हेक्टर हमारे किसान ने किया था। आज पूरे देश में औसत उत्पादन कितना है प्रति हेक्टर, सब प्रकार के धान मिला दिया जाए, औसत उत्पादन है प्रति हेक्टर दो टन। जनसंख्या बढ़ रही है, जमीन बढ़ती नहीं है, आवश्यकता बढ़ रही हैं, तब हमारे पास उपाय क्या बचता है, हमारे पास उपाय वही बचता है कि हम उत्पादकता बढ़ाएं, प्रति हेक्टर हमारे उत्पादकता बढ़ेगी तो हमारे आय बढ़ेगी।

आज देश में Average प्रति हेक्टर दो टन का उत्पादन है। विश्व का Average तीन टन का है। क्या कम से कम हिन्दुस्तान सभी किसान मिल करके वैज्ञानिक, टेक्नोलॉजी, बीज सप्लाई करने वाले, दवाई सप्लाई करने वाले, सब लोग मिल के क्या यह सोच सकते हैं कि प्रति हेक्टर तीन टन उत्पादन कैसे पहुंचाएं, अब यूं दो से तीन होना, लगता बहुत छोटा है, लेकिन वह छोटा नहीं, बहुत कठिन काम है, बहुत कठिन काम है, लेकिन सपने देखें तो सही, हर तहसील में स्पर्धा क्यों न हों कि बताओं भाई आज हमारी तहसील में इतनी भूमि जोती गई, क्या कारण है कि हम दो टन से सिर्फ इतना ही बढ़ पाए, और ज्यादा क्यों न बढ़ पाए।

देश में एक कृषि उत्पादन में अगर तहसील को यूनिट मानें तो एक बहुत बड़ी स्पर्धा का माहौल बनाने की आवश्यकता है और तहसील को यूनिट में इसलिए कहता हूं कि Climatic Zone होते हैं, कछ इलाके ऐसे होते है कुछ ही फसलें होती है, कुछ मात्रा नही हो सकती, कुछ इलाके ऐसे होते हैं, जहां कुछ फसल होती है अधिक मात्रा में होती है। लेकिन अगर तहसील इकाई होगी, तो स्पर्धा के लिए सुविधा रहती है और अगर हमारे देश के किसान को लाल बहादुर शास्त्री जी ये कहें जय जवान जय किसान का मंत्र दें। लाल बहादुर शास्त्री जी के पहले हम लोग गेहूं विदेशों से मंगवा करके खाते थे। सरकारी अफसरों के जिम्मे उस कालखंड के जो सरकारी अफसर हैं, वो आज शायद Senior most हो गये होंगे या तो Retired हो गए होंगे। District Collector का सबसे पहला काम रहता था कि कांडला पोर्ट पर या मुंबई के पोर्ट पर विदेश से जो गेहूं आया है, उसको पहुंचाने की व्यवस्था ठीक हुई है या नहीं, पहुंचा कि नहीं पहुंचा इसी में उनका दिमाग खपा रहता था, जवाब उन्हीं से मागा जाता था। देश बाहर से मंगवा करके खाना खाते था, यह हकीकत है।

देश के किसानों के सामने लाल बहादुर शास्त्री जी के ने लक्ष्य रखा, जय जवान, जय किसान का मंत्र दिया और युद्ध की विभिषिका का Background था, देश भक्ति का ज्वार था और लाल बहादुर जी की सादी- सरल भाषा में हुई है। हमारे देश के किसानों ने इस बात को पकड़ लिया, और देश के किसानों ने तय कर लिया कि हम अन्न के भंडार भर देंगे। हमारे देश के किसान ने उसके बाद कभी भी हिन्दुस्तान को भूखा नहीं मरने दिया। किसान की जेब भरे या न भरे, देश के नागरिकों का पेट भरने में कभी कमी नहीं रखी है। इस सच्चाई को समझने के बावजूद, हम बदले हुए युग को देखते हुए हम परिवर्तन नहीं लाएंगे तो परिस्थितियां नहीं पलटेंगी। एक समय था हमारे यहां कहा जाता था उत्तम से उत्तम खेती, मध्यम व्यापार और कनिष्ठ नौकरी ये हमारे घर-घर की गूंज थी, लेकिन समय रहते आज अगर किसी किसान के घर में जाईये तीन बच्चे हैं उससे पूछिए भाई क्या सोचा है ये तो पढ़ने में अच्छा है, जरा समझदार है, उसको तो कहीं नौकरी पर लगा देंगे। ये भी शायद कही काम कर लेगा, लेकिन ये छोटे वाला हैं न, वो ज्यादा समझता नहीं, सोच रहा हूं उसको खेती में लगा दूं। यानी ये घऱ में भी सोच बनी है कि जो तेज तर्रार बच्चा है उसको कहीं नौकरी करने के लिए भेज दूं। और जो ठीक है भाई और कहीं बेचारे को कहीं मिलता नहीं खेती कर लेगा, पेट गुजारा कर लेगा, जो खेती उत्तम मानी जाती था, वो खेती कनिष्ठ थी, और जो नौकरी कनिष्ठ मानी जाती थी, चक्र ही उलट गया, मुझे लगता है कि इसको फिर से हमें एक बार उल्टा करना है, और प्रयास करें तो सफलता मिल सकती है।

मेरा अपना एक अनुभव है गुजरात का मुख्‍यमंत्री होने के नाते मुझे एक बार जूनागढ़ Agriculture university में बुलाया गया था और प्रगतिशील किसानों को सम्‍मानित करना था। मैं जब जाने वाला था तो मैं सोच रहा था कि क्‍या उनके सामने क्‍या बात कहूंगा, दिमाग.. रास्‍ते में प्रवास करते हुए मैं चल रहा था और मेरे Mind में ऐसा बैठ गया था कि यह तो सभी बहुत वृद्ध किसान होंगे, बड़ी आयु के होंगे, तो उनके लिए ऐसी बात बताऊं, वैसी बात बताऊं तो जहां में पहुंचा। और Audience देखा तो मैं हैरान था। करीब-करीब सभी 35 से नीचे की उम्र के थे और मैंने उस दिन करीब 12 या 15 किसान को ईनाम दिया। वे सारे young थे, Jeans pant और T- shirt में आए हुए थे। मैंने उनको पूछा भई क्‍या पढ़े-लिखे थे.. सारे पढ़े-लिखे थे भाई। तो मैंने कहा कि खेती में वापस कैसे आ गए। तो बोले कुछ जो बदलाव आया है, उसका हम फायदा ले रहे हैं। अगर हम फिर से एक बार आधुनिक विज्ञान को, technology को गांव और खेत खलियान तक पहुंचा देंगे तो देश का सामान्‍य व्‍यक्ति, देश का नौजवान जो खेती से भागता चला गया है, वो फिर से खेती के साथ जुड़ सकता है और देश की अर्थव्‍यवस्‍था को एक नई गति दे सकता है। लेकिन इसके लिए हमें एक विश्‍वास पैदा करना पड़ेगा एक माहौल पैदा करना पड़ेगा।

हिंदुस्‍तान के 50 प्रतिशत से ज्‍यादा ऐसे किसान होंगे गांव में, जिन्‍हें यह पता नहीं होगा कि सरकार में Agriculture Department होगा, कोई Agriculture Minister होता है। सरकार में Agriculture के संबंध में कुछ नीतियां, कुछ पता नहीं होता। हमारे देश की कृषि किसानों के नसीब पर छोड़ दी गई है। और वो भी स्‍वभाव से इसी Mood का है, पर पता नहीं भाई अब कुदरत रूठ गई है। पता नहीं अब ईश्‍वर नाराज है यही बात मानकर बेचारा अपनी जिंदगी गुजार रहा है।

यह इतना क्षेत्र बड़ा उपेक्षित रहा है, उस क्षेत्र को हमने vibrant बनाना है, गतिशील बनाना है और उसके लिए अनेक प्रकार के काम चल रहे हैं। मैंने तो देखा है कि किसान अपने खेत में फसल लेने के बाद जो बाद की चीजें रह जाती हैं उसको जला देता है। उसको लगता है कि भई कहां उठाकर ले जाओगे, इसको कौन लेगा, वो खेत में ही जला देता है। उसे पता नहीं था कि यही चीजें अगर, मैं थोड़े-थोड़े टुकड़े करके फिर से गाढ़ दूं, तो वो ही खाद बन सकती है, वो ही मेरी पैदावर को बढ़ा सकती है। लेकिन अज्ञान के कारण वो जलाता है। यहां भी कई किसान बैठे होंगे वे भी अपनी ऐसी चीजें जलाते होंगे खेतों में। यह आज भी हो रहा है अगर थोड़ा उनको guide करे कोई, हमने देखा होगा केले की खेती करने वालों को, केला निकालने के बाद वो जो गोदा है उसको लगता है बाद में उसका कोई उपयोग ही नहीं है। लेकिन आज विज्ञान ने उस केले में से ही उत्‍तम प्रकार का कागज बनाना शुरू किया है, उत्‍तम प्रकार के कपड़े बनाना शुरू किया है। अगर उस किसान को वो पता होगा, तो केले की खेती के बाद भी कमाई करेगा और उस कमाई के कारण उसको कभी रोने की नौबत नहीं आएगी। एक बार मानो केला भी विफल हो गया हो ।

मैं एक प्रयोग देखने गया था, यानी केला निकालने के बाद उसका जो खाली खड़ा हुआ, यह उसका जो पौधे का हिस्‍सा रहता है अगर उसको काटकर के जमीन के अंदर गाढ़ दिया जाए, तो दूसरी फसल को 90 दिन तक पानी की जरूरत नहीं पड़ती। उस केले के अंदर उतना Water Content रहता है कि 90 दिन तक बिना पानी पौधा जिंदा रह सकता है। लेकिन अगर यह बातें नहीं पहुंची तो कोई यह मानेगा कि यार अब इसको उठाने के लिए और मुझे याद है वो खेत में से उठाने के‍ लिए वो खर्च करता था, ले जाओ भई। जैसे- जैसे उसको पता चलने लगा तो उसकी value addition करने लगा chain बनाने लगा।

हमारे देश में कृषि में multiple utility की दिशा में हम कैसे जाए, multiple activity में कैसे जाए, जिसके कारण हमारा किसान जो मेहनत करता है उसको लाभ हो। कभी-कभी किसान एक फसल डाल देता है, लेकिन अगर कोई वैज्ञानिक तरीके से उसको समझाए। इस फसल के बगल में इसको डाल दिया जाए, तो उस फसल को बल मिलता है और तुम्‍हारी यह फसल मुफ्त में वैसे ही खड़ी हो जाएगी। जो आप में से किसानों को मालूम है कि इस प्रकार की क्‍या व्‍यवस्‍था होगी। अब बहुत से किसान है उसको मालूम नहीं है वो बेचारा एक चीज डालता है तो बस एक ही डालता है। उसे पता नहीं होता है कि बीच में बीच में यह चीज डालें। वो अपने आप में एक दूसरे को compensate करते हैं और मुझे एक अतिरिक्‍त income हो जाती है। इन चीजों को उन तक पहुंचना है। हमारे देश के किसान का एक स्‍वभाव है। किसान का स्‍वभाव क्‍या है। कोई भी चीज उसके पास लेकर जाओ, वे Outright कभी Reject नहीं करता है। देखते ही नहीं-नहीं बेकार है, ऐसा नहीं करता है। वो Outright select भी नहीं करता। आपकी बात सुनेगा, अपना सवाल पूछेगा, पचास बार देखेगा, तीन बार आपके पास आएगा, उतना दिमाग खपाता रहेगा। लेकिन फिर भी स्वीकार नहीं करेगा। किसान तब स्वीकार करता है जब वे अपने आंखों से सफलता को देखता है। ये उसका स्वभाव है और इसलिए जब तक किसान के अंदर विश्वास नहीं भर देते उसको भरोसा नहीं होता। हां भाई जो व्यवस्था क्योंकि इसका कारण नहीं है की वह साहसिक नहीं है लेकिन उसे मामलू है एक गलती है गई मतलब साल बिगड़ गया। साल बिगड़ गया 18-20 साल की बच्ची हुई है हाथ पीले करने के सपने तय किये हैं अगर एक साल बिगड़ गया तो बच्ची की शादी चार साल रुक जाती है। ये उसकी पीड़ा रहती है और इसलिए किसान तुरंत हिम्मत नहीं करता है, सोचता है किसान के पास यह बात कौन पहुंचाये।

इन समस्याओं का समाधान करने के लिए किसान तक अनुभवों की बात पहुंचाने के लिए और किसान के माध्यम से पहुंचाने के लिए एक प्रयास ये है किसान चैनल और इसलिए एक बात हमें माननी होगी कि हमारे कृषि क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव लाना जरूरी है। आज global Economy है हम satellite पर ढेर सारा पैसा खर्च करते हैं एक के बाद एक satellite छोड़ रहे हैं । उन satellite के Technology का space Technology का सबसे बड़ा अगर लाभ हुआ है तो वो लाभ हुआ है मौसम की जानकारियां अब करीब-करीब सही निकलने लगी है। पहले मौसम की जानकारियां किसान को भरोसा नहीं होता था, यार ठीक है ये तो कहता था धूप निकलेगा नहीं निकला। लेकिन अब ये जो खर्चा कर रही है सरकार ढेर सारे satellite छोड़ रही है। ये अरबों- खरबों रुपये का खर्च हुआ है इसका अगर सबसे बड़ा लाभ मिल सकता है तो किसान को मिल सकता है। वो मौसम की खबर बराबर ले सकता है। मैं जिस किसान चैनल के माध्यम से, मैं हमारे किसानों को आदत डालना चाहता हूं कि वे इस मौसम विज्ञान को तो अवश्य टीवी पर देखें और मैं हमारे प्रसार भारती के मित्रों और किसान चैनल वालों को भी कहूंगा कि एक बार किसान को विश्वास हो गया कि हां भाई ये बारिश के संबंध में, हवा चलने के संबंध में, धूप निकलने के संबंध में बराबर जानकारी आ रही है तो उसका बराबर मालूम है कि ऐसी स्थिति में क्या करनी चाहिए वो अपने आप रास्ता खोज लेगा और परिस्थितियों को संभाल लेगा ये मुझे पता है।

आज ये व्यवस्था नहीं है आज general nature का आता है वो भी मोटे तौर पर जानकारी आती है उसमें रुचि नहीं है। मैं इस Technology में मेरी आदत है वेबसाइट पर जाने की लेकिन बारिश के दिनों में मैं कोई खबर सबसे पहले नहीं देखता हूं, वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले मैं उस समय 5-6 दुनिया के जितनी महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं थी। जहां से मौसम की जानकारी मिलती थी, तुरंत देखता था हर बार। 5-6 जगह पर रोज सुबह मॉर्निंग में मेरा यही कार्यक्रम रहता था। मैं देखता था कि भाई पूरे विश्व में मौसम की स्थिति क्या है, बारिश कब आएगी, बारिश के दिनों के बात है।

मैं चाहता हूं कि सामान्य मानवीय इससे जुड़े, दूसरा आज global economy है। एक देश है उससे हमें अगर पता चलता है कि वहां इस बार मुंगफली बहुत पैदा होती थी। लेकिन इस बार उसकी मुंगफली एक दम से कम हो गई है। तो भारत के किसान को पता चलेगा कि भाई सबसे ज्यादा मुंगफली देने वाला देश था उसकी तो हालत खराब है। मतलब Globally मुंगफली के Market मरने वाला है। किसान सोच सकता है कि भई उसके यहां तो दो महीने पहले फसल क्योंकि बारिश हरेक जगह तो अलग-अलग है तो निर्णय कर पायेगा कि भाई इस बार मौका है। उसके तो सब बुरा हो गया है मैं उसमें से कुछ कर सकता हूं मैं अगर मुंगफली पर चला जाउं तो मेरा Market पक्का हो जाएगा और वो चला जाएगा। हम पूरे वैश्विक दृष्टि से दुनिया के किस Belt में किसानों का क्या हाल है किस प्रकार का वहां पैदावार की स्थिति है, बारिश की स्थिति क्या है, बदलाव क्या आ रहा है, उसके आधार पर हम तय कर सकते हैं।

हमारे देश में जो खजूर की खेती करते हैं, अरब देशों में हम से दो महीने बाद फसल आती है। हमारे देश में जो लोग इसके खेती करते हैं उनको दो महीने पहले Market मिल जाता है और उसके कारण अरब देशों में जो क्वालिटी है उसकी क्वालिटी हमारी तुलना में ज्यादा अच्छी है क्योंकि natural crop वहीं का है। लेकिन उसके वाबजूद हमारे यहां खजूर की खेती करने वालों को फायदा मिल जाते है क्यों, क्योंकि हम दो महीने पहले आ जाते हैं। हम ये..ये global economy की जो चीजें हैं उसको अगर गहराई से समझ करके हम अपने किसानों को guide करें तो उसको पता चलेगा वर्ना कभी क्या होता है किसान को मुसीबत। एक बार हवा चल पड़ती है कि टमाटर की खेती बहुत अच्छी है तो किसान बेचारा आंख बंद करके टमाटर की खेती में लग जाता है और जब टमाटर बहुत ज्यादा पैदा हो जाती है तो दाम टूट जाता है। दाम टूट जाता है टमाटर लंबे दिन रहता नहीं तो वो घाटे में चला जाता है और इसलिए कृषि में उत्पादन के साथ उसकी अर्थनीति के साथ जोड़कर ही चलना पड़ेगा और उसमें एक मध्य मार्ग काम करने के लिए सरकारी तंत्र किसान चैनल के माध्यम से प्रतिदिन आपके साथ जुड़ा रह सकता है। आपको शिक्षित कर सकता है, आपका मार्गदर्शन करता है, आपकी सहायता कर सकता है।

हमें अगर बदलाव लाना है तो जिस प्रकार से विश्व में बदलते बदलावों को समझकर अपने यहां काम करना होगा। मौसम को समझकर काम की रचना कर सकते हैं। उसी प्रकार से हम Technology के द्वारा बहुत कुछ कर सकते हैं। आज दुनिया में कृषि के क्षेत्र में Technology के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हर किसान के पास यह संभव नहीं है कि दुनिया में Technology कहा है वो देखने के लिए जाए..विदेश जाए जाकर के देखें, नहीं है। मैं चाहूंगा कि इस किसान चैनल के माध्यम से नई-नई Technology क्या आई है वो नई-नई Technology किसान के लिए सिर्फ मेहनत बचाने के लिए नहीं उस Technology के कारण परिणाम बहुत मिलता है। Technology का Intervention कभी-कभी बहुत Miracle कर देता है। हम उसकी ओर कैसे जाए?

उसी प्रकार से राष्ट्र की आवश्यकता की ओर हम ध्यान कैसे दें। आज भी, लाल बहादुर शास्त्री ने कहा किसान ने बात उठा ली। अन्‍न के भंडार भर दिये। आज malnutrition हमारी चिंता का विषय है, कुपोषण यह हमारी चिंता का विषय है और कुपोषण से मुक्ति में एक महत्‍वपूर्ण आधार होता है प्रोटीन। ज्‍यादातर हमारे यहां परिवारों को गरीब परिवारों को प्रोटीन मिलता है दाल में से। Pulses में से। लेकिन देश में Pulses का उत्‍पादन बढ़ नहीं रहा है। प्रति हेक्‍टेयर भी नहीं बढ़ रहा है। और उसकी खेती भी कम हो रही है। अगर हमें हमारे देश के गरीब से गरीब व्‍यक्ति को प्रोटीन पहुंचाना है तो Pulses पहुंचानी पड़ेगी। Pulses ज्‍यादा मात्रा में तब पहुंचेगी जब हमारे यहां Pulses की ज्‍यादा खेती होगी, Pulses का उत्‍पादन ज्‍यादा होगा। हमारी University से भी मैं कहता हूं Agriculture University एक-एक अलग-अलग Pulses को लेकर हम उसमें Research कैसे करे? Genetic Engineering कैसे करें? हम प्रति हेक्‍टेयर उसका उत्‍पादन कैसे बढ़ाए? जो उत्‍पादति चीजों हो उसका प्रोटीन content कैसे बढ़े? उस पर हम कैसे काम करें, ताकि हमारे किसान को सही दाम भी मिले?

देश को आज Pulses Import करनी पड़ती है। हम ठान ले कि दस साल के भीतर-भीतर ऐसी मेहनत करे, जब 2022 में जब हिंदुस्‍तान आजादी के 75 साल मनाएगा उस समय हमें Pulses Import न करना पड़े। हमारी दाल वगैरह import न करनी पड़े। हम किसान मिलकर के यह काम कर सकते हैं, हम एक Mission Mode में काम कर सकते हैं और दुनिया में बहुत प्रयोग हुए हैं, दुनिया में बहुत प्रयोग हुए हैं, उसकी आवश्‍यकता है।

आज हमारे देश में Oil Import करना पड़ रहा है। एक तरफ हमारा किसान जो पैदावर करता है, उसके दाम नहीं मिलते और दसूरी तरफ देश की जरूरत है, वो पैदा नहीं होता। हमें विदेश से Oil लाने के लिए तो पैसा देना पड़ता है लेकिन किसान को देने को हमारे पास कुछ बचता नहीं है। अगर हमारा Oil Import बंद हो जाए, खाने का तेल, क्‍या हम उत्‍पादन नहीं कर सकते, हम Target नहीं कर सकते।

इन चीजों को हमारे किसान को हम कैसे समझाए और मुझे विश्‍वास है कि एक बार किसान को यह समझ में आ गई कि यह देश की आवश्‍यकता है, इसके दाम कभी गिरने वाले नहीं है, तो मैदान में आ जाएंगे। इस देश के पास करीब-कीरब 1200 टापू हैं। 1200 टापू है हिंदुस्‍तान के समुद्री तट पर। टापुओं पर उस प्रकार की खेती संभव होती है, जहां से हम हमारी तेल की Requirement पूरी कर सकते हैं। आज हम तेल बाहर से लाते हैं। हमारे किसान, हमारे पंजाब के किसान तो कनाडा में जाइये, खेती वहीं करते हैं, अफ्रीका में जाइये हमारे देश के किसान जाकर के खेती करते हैं। हमारे देश के किसान हमारे टापुओं पर जाकर कर सकते हैं खेती। कभी वैज्ञानिक अध्‍ययन होना चाहिए। और मैं चाहूंगा कि हमारे जो किसान चैनल है कभी जाकर के देखे तो सही, टापुओं का रिकॉर्डिंग करके दिखाए लोगों को कि यह टापू है, इतना बड़ा है, इस प्रकार की वहां प्राकृतिक संपदा वहाँ पड़ी है, यहां ऐसी ऐसी संभावना है। Climate उस प्रकार का है कि जो हमारे Oil seeds की जो requirement है उसे पूरा कर सके। वैज्ञानिक तरीके से हो, मैं इसका वैज्ञानिक नहीं हूं। मैं इसके लिए कुछ कह नहीं सकता। लेकिन मैं एक विचार छोड़ रहा हूं इस विचार पर चिंतन हो। सही हो तो आगे बढ़ाया जाए, नहीं है तो प्रधानमंत्री को वापस दे दिया जाए। मुझे कुछ नुकसान नहीं होगा। लेकिन प्रयास तो हो।

मैं चाहता हूं कि इस किसान चैनल के माध्‍यम से एक व्‍यापक रूप से देश के कृषि जगत में बदलाव कैसे आए। आर्थिक रूप से हमारी कृषि समृद्ध कैसे हो और जब हम कृषि की बात करते हैं तब बारिश के सीजन वाली कृषि से आप भटक नही सकते 12 महीने, 365 दिन का चक्र होता है।

हमारे सागर खेडू, समुद्र में जो हमारे लोग हैं, उनको भी सागर खेडू बोलते हैं…fishermen. वो एक बहुत बड़ा आर्थिक क्षेत्र है। वो Within India भी लोगों की आवश्‍यकता पूरी करती हैं और Export करके हिंदुस्‍तान की तिजौरी भी भरते हैं। अब इसके माध्‍यम से fisheries क्षेत्र को कैसे आगे बढ़ाए। बहुत कम लोगों को मालूम होगा। Ornamental Fish का दुनिया में बहुत बड़ा market है। जो घरों के अंदर Fish रखते हैं, रंग-बिरंगी Fish देखने के लिए लोग बैठते हैं उसका दुनिया में बहुत बड़ा Market है खाने वाला Fish नहीं, Ornamental Fish और उसको, उसके farm बनाए जा सकते हैं, उसकी रचनाएं की जा सकती है, उसकी Training हो सकती है। एक बहुत बड़ा नई पीढ़ी के लिए एक पसंदीदा काम है।

हमारी कृषि को तीन हिस्‍सों में बांटना चाहिए और हर किसान ने अपने कृषि के Time Table को तीन हिस्‍सों में बांटना चाहिए, ऐसा मेरा आग्रह है और प्रयोग करके देखिए। मैं विश्‍वास से कहता हूं कि मैं जो सलाह दे रहा हूं उसको स्‍वीकार करिए, आपको कभी सरकार के सामने देखने की जरूरत तक नहीं पड़ेगी। हमारी कृषि आत्‍म-निर्भर बन सकती है, हमारा किसान स्वावलंबी बन सकता है और हमारे कदम वहीं होने चाहिए, सरकारों पर dependent नहीं होना चाहिए और मैं इसलिए कहता हूं कृषि को तीन हिस्‍सों में बांटकर चलना चाहिए एक-तिहाई जो आप परंपरागत रूप से करते हैं वो खेती, एक-तिहाई Animal husbandry चाहे आप गाय रखें, भैंस रखे, दूध का उत्‍पादन करे, मुर्गी रखें, अंडे रखे, लेकिन एक तिहाई उसके लिए आपकी ताकत लगाइए और एक तिहाई आप अपने ही खेत में timber की खेती करें, पेड़ उगाए, जिससे फर्नीचर के लिए जो लकड़ी लगती है न वो बने। आज हिंदुस्‍तान को timber Import करना पड़ रहा है। जंगल हम काट नहीं सकते तो उपाय यही है और उसके लिए भी जमीन खराब करने की जरूरत नहीं है। आज हमारे देश की हजारों-लाखों हेक्‍टेयर भूमि कहां बर्बाद हो रही है। दो पड़ोसी किसान हो तो एक तो हमारे देश में सब छोटे किसान है, बड़े किसान नहीं है, छोटे किसान है और देश का पेट भरने का काम भी छोटे किसान करते हैं। बड़े किसान नहीं करते, छोटे किसान करते हैं। दो-तीन बीघा भूमि है, पड़ोसी के पास तीन बीघा है, तीनों भाई हैं, लेकिन बीच में ऐसी दीवार बना देते हैं, बाढ़ लगा देते हैं कि दो-तीन मीटर उसकी जमीन खराब होती है, दो-तीन मीटर इसकी खराब होती है। सिर्फ इसी के लिए अगर एक बार हम इस बाढ़ में से बाहर आ जाए और अगर पेड़ लगा दें एक पेड़ इस वाले का, एक पेड़ उस वाले का, एक इसका और एक उसका और आधे इसके आधे उसके। अब मुझे बताइये कि जमीन बच जाएगी कि नहीं बच जाएगी। लाखों एकड़ भूमि आज बर्बाद हो रही है। मैं किसानों से आग्रह करता हूं कि अड़ोस-पड़ोस से अपने भाई हो या और कोई हो दो खेतों के बीच में जो बाढ़ में दो-दो मीटर, पाँच-पांच, सात-सात मीटर जमीन खराब होती है उसकी जगह पर पेड़ लगा दें। और वो भी timber और सरकार आपको permission दें। आपके घर में बेटी पैदा हुई हो पेड़ लगा दीजिए, बेटी की शादी हो पेड़ काट दीजिए, शादी उतने ही खर्चें में हो जाएगी। और इसलिए मैं कहता हूं एक-तिहाई timber की खेती, एक-तिहाई हम regular जो खेती करते हैं वो और एक-तिहाई देश को Milk की बहुत जरूरत है। हम पशु-पालन कर सकते हैं और हमारी माताएं-बहनें करती हैं। 365 दिन का हमारा आर्थिक चक्र हम बना सकते हैं। और एक बार यह बनाएंगे, मैं नहीं मानता हूं हमारे कृषि क्षेत्र को हम परेशान होने देंगे। लेकिन इस काम के लिए हमने इस चैनल का भरपूर उपयोग करना है। लोगों को प्रशिक्षित करना है, उनमें विश्वास पैदा करना है।

उसी प्रकार से हमारे देश के हर तहसील में मैं कहता हूं एक-दो, एक-दो प्रगतिशील किसान हैं, प्रयोग करते हैं, सफलतापूर्वक करते हैं। उनके खेतों का Live Telecast, Video Conferencing खेत से ही हो सकता है। खेत में इस सरकार जाए, चैनल वहां लगाए, वो किसान दिखाएं घूम-घूम कर, देशभर के किसान देखें उसके पत्र-व्‍यवहार की व्‍यवस्‍था कर दी जाए। सारे देश के किसान उसको पूछते रहेंगे कि भई आप यह कर रहे हैं मुझे बताइये कैसे हो सकता है, मेरे यहां भी हो सकता है। हमारे देश में प्रगतिशील किसानों ने ऐसे पराक्रम किये हैं। मैंने कई किसानों को जानता हूं जिन्‍होंने Guinness Book of World Records में अपना नाम दर्ज कराया। मैं एक किसान को जानता हूं मुस्लिम नौजवान है, पिता जी तो खेती नहीं करते थे वो खेती में गया और आलू की पैदावर प्रति हेक्‍टेयर सबसे ज्‍यादा पैदा करके दुनिया में नाम कमाया उसने। अगर मेहनत करते हैं तो हम स्थितियों को बदल सकते हैं। और इसलिए मैं कहता हूं कि हम किसान चैनल के माध्‍यम से जहां भी अच्‍छा हुआ है, प्रयोग हुए हैं उसको हम करना चाहते हैं। आप पंजाब में जाइये हर गांव में एक-आध किसान ऐसा है जो Technology में master है। वो जुगाड़ करके ऐसी-ऐसी चीज बना देता है और वो जुगाड़ शब्‍द ही Popular है।

मैं पंजाब में मेरी पार्टी का काम करता था तो मैं चला जाता था खेतों में किसानों के साथ देखने के लिए, समझने के लिए, हरेक के पास मोटर साईकिल का पुर्जा है उठाकर के कहीं और लगा दिया है, मारूति कार का पुर्जा कहीं और लगा दिया है। और वो अपना पानी निकाल रहा था। ऐसे प्रयोगशील होते हैं। किसान इतनी Technology को करते हैं जी, मैं समझता हूं कि और लोगों को इसका परिचय Technology का परिचय दो। एक बार हम इन चीजों को जोड़े और दूसरी तरफ हमारी universities किसान चैनल को आधुनिक से आधुनिक चीजें मुहैया कराने का एक network बनाना चाहिए। और कभी किसान चैनल भी competition क्‍यों न करे। बस इस प्रकार की competition करे। अब जैसे यह चैनल वाले होते हैं गायकों को ढूंढते हैं, नाचने वाले को ढूंढते हैं, competition करते हैं, तो उत्तम प्रकार की खेती करने वालो के लिए भी competition हो सकती है, उनके भी प्रयोग हो सकते हैं, वो आएं, दिखाएं, समझाएं, मैं समझता हूं कि ये चैनल सबसे ज्यादा पॉपुलर हो सकते हैं और एक बार और प्रसार भारती मेरे शब्द लिख करके रखे, अगर आप सफल हो गए और मुझे विश्वास है कि जिस लगन से आपने कम समय पर काम किया है। ये सिर्फ technology नहीं है और कोई और चैनल चलाने के लिए technology सिर्फ चलती है, खेतों में जाना पड़ा है, गांव में जाना पड़ा है, किसानों से मिलना पड़ा है, आपका मटेरियल तैयार करना पड़ा है, मैं जानता हूं कि कितनी मेहनत इसमें लगी है तब जाकर चैनल का रूप आया है। लेकिन अगर बढ़िया ढंग से चली तो तीन साल के बाद आपको चलाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए मुश्किल हो जाएगा कि जो 24 घंटे वाले हैं न वह भी अपनी चालू कर देंगे। उनको उसकी ताकत समझ आएगी। आज उनके यहां इसको मौका नहीं है, लेकिन आप अगर सफल हो गए तो दूसरी 20 चैनल किसानों के लिए आ जाएगी और एक ऐसी competition का माहौल होगा, मेरे किसान का भाग्य खुल जाएगा।

और इसलिए मैं आज इस किसान के माध्यम से आपने जो नई शुरूआत की है देश के गांव और गरीब किसान को जोड़ने का प्रयास किया है, जिसे मैं आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़ना चाहता हूं, मैं जिसे satellite की technology के साथ जोड़ना चाहता हूं, जिसको अपना भविष्य बनाने का रास्ता बनाने के लिए तैयार करना चाहता हूं उस काम को हम सफलतापूर्वक करेंगे।

उसी एक विश्वास के साथ मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं देश के सभी किसान भाइयों और बहनों को मेरी हृदय से बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
ଶ୍ରୀରାମ ଜନ୍ମଭୂମି ମନ୍ଦିର ଧ୍ଵଜାରୋହଣ ସମାରୋହରେ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ଅଭିଭାଷଣ

ଲୋକପ୍ରିୟ ଅଭିଭାଷଣ

ଶ୍ରୀରାମ ଜନ୍ମଭୂମି ମନ୍ଦିର ଧ୍ଵଜାରୋହଣ ସମାରୋହରେ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ଅଭିଭାଷଣ
Emerging cities see 42% growth in GCC jobs, outpacing metros: Report

Media Coverage

Emerging cities see 42% growth in GCC jobs, outpacing metros: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
ରୋଜଗାର ମେଳା ଅନ୍ତର୍ଗତ ନିଯୁକ୍ତି ପତ୍ର ବଣ୍ଟନ ଅବସରରେ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ଅଭିଭାଷଣ
May 23, 2026
India’s youth are playing a vital role in accelerating the journey towards a Viksit Bharat: PM
Rozgar Mela reflects our Government’s commitment to empowering the Yuva Shakti with new opportunities: PM
The world is excited by India’s youth and technological progress and today the global community wants to partner in India’s development journey: PM
Sectors like clean energy, critical minerals, green hydrogen, and sustainable manufacturing are advancing rapidly and partnerships in these areas are creating new opportunities: PM Modi
Every Indian is moving forward with the resolve of building a Viksit Bharat by 2047: PM Modi at Rozgar Mela
Today, Rapid transformation is clearly visible even in rural areas; Enhanced connectivity has opened new avenues for farmers, small traders, and students: PM
Viksit Bharat will be built by the efforts of such youth who view their work as a means of national service: PM Modi

ବନ୍ଧୁଗଣ,

 

ଆଜି ଦେଶବ୍ୟାପୀ ହଜାର ହଜାର ଯୁବକ ଯୁବତୀଙ୍କ ପାଇଁ ଏକ ଅତ୍ୟନ୍ତ ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଦିନ।ଆଜି ୫୧ ହଜାରରୁ ଅଧିକ ଯୁବକ-ଯୁବତୀ ସରକାରୀ ଚାକିରିର ନିଯୁକ୍ତିପତ୍ର ପାଇଛନ୍ତି। ଆଜି, ଆପଣମାନେ ସମସ୍ତେ ଦେଶର ବିକାଶ ଯାତ୍ରାରେ ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଏବଂ  ଦାୟିତ୍ବପୂର୍ଣ୍ଣ ଅଂଶୀଦାର ହେବାକୁ ଯାଉଛନ୍ତି। ଆପଣମାନେ ରେଳବାଇ, ବ୍ୟାଙ୍କିଙ୍ଗ, ପ୍ରତିରକ୍ଷା, ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ, ଶିକ୍ଷା ଏବଂ ଆହୁରି  ଅନେକ କ୍ଷେତ୍ରରେ ନୂତନ ଦାୟିତ୍ୱ ଗ୍ରହଣ କରିବାକୁ ଯାଉଛନ୍ତି। ଆଗାମୀ ବର୍ଷଗୁଡ଼ିକରେ ଏକ ବିକଶିତ ଭାରତ ପାଇଁ ସଂକଳ୍ପ ପୂରଣ କରିବାରେ ଆପଣମାନେ ସମସ୍ତେ ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଭୂମିକା ଗ୍ରହଣ କରିବେ।

 

ବନ୍ଧୁଗଣ,

 

ଏହି ସ୍ଥାନରେ ପହଞ୍ଚିବା ପାଇଁ ଆପଣମାନେ ନିଶ୍ଚିତ ଭାବରେ ଅନେକ ପ୍ରସ୍ତୁତି ଏବଂ କଠିନ ପରିଶ୍ରମ କରିଛନ୍ତି। ଏହି ସଫଳତା ପାଇଁ ମୁଁ ଆପଣଙ୍କୁ ଏବଂ ଆପଣଙ୍କ ପରିବାରକୁ ଅଭିନନ୍ଦନ ଜଣାଉଛି। ଆପଣମାଙ୍କର ଏହି ସଫଳତା ପଛରେ   ପିତାମାତା ଏବଂ ପରିବାରର ଅବଦାନ ଅତୁଳନୀୟ । ଆମେ କେବଳ ନିଜ ପାଇଁ କିମ୍ବା ଆମ ପରିବାର ଯୋଗୁଁ ଏହି ପଦବୀରେ ପହଞ୍ଚି ନାହୁଁ ଏଥିରେ ସମାଜର ମଧ୍ୟ ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଅବଦାନ ରହିଛି  ।  ଏହି ବିଶାଳ ଦେଶର ୧୪୦ କୋଟି ନାଗରିକଙ୍କ ଅବଦାନର ମଧ୍ୟ ବହୁତ ମହତ୍ୱ ରହିଛି।  ସେଥିପାଇଁ ଆମର ଦାୟିତ୍ୱ କେବଳ ନିଜ ପ୍ରତି କିମ୍ବା ପରିବାର ପ୍ରତି ନୁହେଁ, ସମଗ୍ର ସମାଜ ପ୍ରତି ମଧ୍ୟ ରହିଛି।  ମୁଁ ନିଶ୍ଚିତ ଯେ ଆପଣମାନେ  ଏସବୁ କାର୍ଯ୍ୟ ପାଇଁ ନିଜକୁ ଆହୁରି ସକ୍ଷମ କରିବେ । ମୁଁ ଆପଣ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ଏଥି ପାଇଁ   ଅନେକ  ଅନେକ ଶୁଭେଚ୍ଛା ଜଣାଉଛି।

 

ବନ୍ଧୁଗଣ,

 

ଆପଣମାନେ ସମସ୍ତେ ଜାଣନ୍ତି ଯେ ମାତ୍ର ଦୁଇ ଦିନ ପୂର୍ବରୁ ମୁଁ ପାଞ୍ଚଟି ଦେଶର  ଯାତ୍ରା ଫେରିଥିଲି। ଯଦିଓ ଏହା କେବଳ ପାଞ୍ଚଟି ଦେଶ ଯାତ୍ରା ଥିଲା, ମୁଁ ଅନେକ  ଦେଶର ପ୍ରମୁଖ କମ୍ପାନୀର ନେତୃତ୍ୱଦାତାମାନଙ୍କ ସହିତ  ଭେଟିଥିଲି, କଥା ହୋଇଥିଲି ଏବଂ  ଆଲୋଚନା ମଧ୍ୟ କରିଥିଲି । ମୁଁ ପ୍ରତେକ  ସ୍ଥାନରେ  ଗୋଟିଏ କଥା ନିରନ୍ତର ଅନୁଭବ କରିଥିଲି। ସମଗ୍ର ବିଶ୍ୱ ଭାରତର ଯୁବଶକ୍ତି ଏବଂ ଭାରତର ପ୍ରଯୁକ୍ତିବିଦ୍ୟା  ପ୍ରଗତିକୁ ନେଇ ବହୁତ ଉତ୍ସାହିତ ଅଛି। ଆଜି, ବିଶ୍ୱ ଭାରତର ବିକାଶ ଯାତ୍ରାର ଏକ ଅଂଶ ହେବାକୁ ଚାହୁଁଛି। ଭାରତ ମଧ୍ୟ ବିଶ୍ୱର ବିଭିନ୍ନ ଦେଶ ସହିତ ସହଭାଗୀତା କରୁଛି। ଏହାର ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟ ହେଉଛି ଯୁବପିଢିଙ୍କ ପାଇଁ  ନୂତନ ସୁଯୋଗ ସୃଷ୍ଟି କରିବା , ନିଯୁକ୍ତି ପ୍ରଦାନ କରିବା  ଏବଂ ସେମାନଙ୍କର କ୍ଷମତାକୁ  ବିକାଶିତ କରିବା । ମୁଁ ପ୍ରକୃତରେ ଚାହୁଁଛି ଯେ ମୋ ଦେଶର ଯୁବପିଢ଼ି ବିଶ୍ୱସ୍ତରରେ  ପରିଚିତ ହୁଅନ୍ତୁ। ଏହି ଗସ୍ତ ସମୟରେ ନେଦରଲ୍ୟାଣ୍ଡରେ,ସେମିକଣ୍ଡକ୍ଟର, ଜଳ, କୃଷି ଏବଂ ଉନ୍ନତ ଉତ୍ପାଦନ ଉପରେ ଆଲୋଚନା ହୋଇଥିଲା। ସ୍ୱିଡେନ ସହିତ, କୃତ୍ରିମ ବୁଦ୍ଧିମତ୍ତା (AI) ଏବଂ ଡିଜିଟାଲ୍ ନବସୃଜନରେ ସହଯୋଗ ଉପରେ ଅନେକ ଆଲୋଚନା ହୋଇଥିଲା। ନରୱେ ସହିତ, ସବୁଜ ପ୍ରଯୁକ୍ତିବିଦ୍ୟା ଏବଂ ସାମୁଦ୍ରିକ ସହଯୋଗ ଉପରେ ଆଲୋଚନା ହୋଇଥିଲା । ରଣନୈତିକ ଶକ୍ତି ଏବଂ ପ୍ରଯୁକ୍ତିବିଦ୍ୟା ସହଭାଗୀତା ଉପରେ UAE ସହିତ ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଚୁକ୍ତିନାମା ହୋଇଥିଲା। ଇଟାଲୀ ସହିତ, ପ୍ରତିରକ୍ଷା, ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଖଣିଜ ପଦାର୍ଥ ଏବଂ ବିଜ୍ଞାନ ଓ  ପ୍ରଯୁକ୍ତିବିଦ୍ୟା ଭଳି ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ କ୍ଷେତ୍ରରେ ସହଭାଗୀତା ଉପରେ ଚୁକ୍ତିନାମା ସ୍ଵାକ୍ଷର  ହୋଇଥିଲା।

 

ବନ୍ଧୁଗଣ,

 

ଏହି ସମସ୍ତ ଚୁକ୍ତିନାମା ଭାରତର ଯୁବପିଢ଼ିଙ୍କୁ ସିଧାସଳଖ ଲାଭ ଦେବ।  ଯେପରି ଆପଣ ଲକ୍ଷ୍ୟ କରିଥିବେ, ଏହି ସମସ୍ତ ବିଷୟଗୁଡ଼ିକ ଏକ ଉଜ୍ଜ୍ୱଳ ଏବଂ ସମର୍ଥ ଭାରତର ଭବିଷ୍ୟତର ନିଶ୍ଚୟତା ନେଇ ଆସୁଛି।। କାରଣ ପ୍ରତ୍ୟେକ ନୂତନ ନିବେଶ, ପ୍ରତ୍ୟେକ ପ୍ରଯୁକ୍ତିବିଦ୍ୟା ସହଭାଗୀତା, ପ୍ରତ୍ୟେକ ଶିଳ୍ପ ସହଯୋଗ ଭାରତର ଯୁବପିଢ଼ି ପାଇଁ କେବଳ ନୂତନ ସୁଯୋଗ ଆଣିଥାଏ ତାହା ନୁହେଁ   ବରଂ  ଅଗଣିତ ନୂତନ ଅବସର  ମଧ୍ୟ ସୃଷ୍ଟି କରିଥାଏ।

 

ମୋର ଯୁବ ସାଥୀମାନେ,

 

ଆମକୁ ମନେ ରଖିବାକୁ ପଡିବ ଯେ ଏଗୁଡ଼ିକ ସେହି କ୍ଷେତ୍ର, ଯେଉଁଥିରେ ଆସୁଥିବା ନିବେଶ ଏବଂ ସହଭାଗିତା ଆଗାମୀ ୩-୪ ଦଶକର ବିଶ୍ୱ ଅର୍ଥନୈତିକ ବୃଦ୍ଧିକୁ ଦିଗନିର୍ଦ୍ଦେଶ କରିବାକୁ ଥିବା ଶିଳ୍ପଗୁଡ଼ିକୁ ଗଢ଼ି ତୋଳିବ। ଏଥିରେ ନିଶ୍ଚିତ ଭାବେ ଭାରତର ଯୁବମାନଙ୍କର ବହୁତ ବଡ଼ ଭୂମିକା ରହିବ।

 

ବନ୍ଧୁଗଣ,

 

ମୁଁ ଆପଣଙ୍କୁ ଏକ ଉଦାହରଣ ଦେବାକୁ ଚାହୁଁଛି, ଯେ ଭାରତ କିପରି ବିଶ୍ୱ ପାଇଁ ଏକ ବିଶ୍ୱସ୍ତ ଯୋଗାଣ ଶୃଙ୍ଖଳ ସହଭାଗୀ ହେଉଛି। ଉଦାହରଣ ସ୍ୱରୂପ, ନେଦରଲ୍ୟାଣ୍ଡର ଏକ ସେମିକଣ୍ଡକ୍ଟର କମ୍ପାନୀ ASML - ଆପଣମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରୁ ଅନେକ ଏହି ନାମ ସହିତ ପରିଚିତ ଥିବେ  - ଭାରତର ଟାଟା ଇଲେକ୍ଟ୍ରୋନିକ୍ସ ସହିତ ଏକ ଚୁକ୍ତିନାମା କରିଛି। ଭାରତ ବିଶ୍ୱର କେବଳ କିଛି ଦେଶ ମଧ୍ୟରୁ ଗୋଟିଏ ଯାହା ସହିତ ଏହି କମ୍ପାନୀ ଏକ ଚୁକ୍ତିନାମା ସ୍ୱାକ୍ଷର କରିଛି। କେବଳ ASML ଏବଂ ଟାଟା ଇଲେକ୍ଟ୍ରୋନିକ୍ସ ମଧ୍ୟରେ ଏହି ଚୁକ୍ତିନାମା ଭାରତରେ ଅଗଣିତ ନୂତନ ନିଯୁକ୍ତି ସୁଯୋଗ ସୃଷ୍ଟି କରିବ ଏବଂ ଭାରତକୁ ପରବର୍ତ୍ତୀ ପିଢ଼ିର ପ୍ରଯୁକ୍ତିବିଦ୍ୟା ପାଇଁ ନୂତନ ସମ୍ଭାବନା  ସୃଷ୍ଟି ମଧ୍ୟ  କରିବ । ସେହିପରି, ସ୍ୱିଡେନ ସହିତ ପ୍ରଯୁକ୍ତିବିଦ୍ୟା ଏବଂ AI ସହଭାଗୀତା ଓ  UAE ସହିତ ସୁପରକମ୍ପ୍ୟୁଟିଂ ସହଯୋଗ ଭାରତର ପ୍ରଯୁକ୍ତିବିଦ୍ୟା କ୍ଷମତାକୁ ଯଥେଷ୍ଟ ମଜବୁତ କରିବ। ଏହି ଚୁକ୍ତିନାମା ନିସନ୍ଦେହରେ ଯୁବପିଢ଼ି ପାଇଁ ନୂତନ ସୁଯୋଗ ସୃଷ୍ଟି କରିବ।

 

ବନ୍ଧୁଗଣ,

 

ଆଜି, ସ୍ୱଚ୍ଛ ଶକ୍ତି, ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଖଣିଜ ପଦାର୍ଥ, ସବୁଜ ହାଇଡ୍ରୋଜେନ ଏବଂ ସ୍ଥାୟୀ ଉତ୍ପାଦନ ସହିତ ଜଡିତ କ୍ଷେତ୍ରଗୁଡ଼ିକ ମଧ୍ୟ ଦ୍ରୁତ ଗତିରେ ବୃଦ୍ଧି ପାଉଛି ଏବଂ ଆଗକୁ ବଢ଼ୁଛି। ଏଗୁଡ଼ିକ ସହିତ ଜଡିତ ସହଭାଗୀତା ଏକ ନୂତନ ଅର୍ଥନୀତି ଏବଂ  ସୁଯୋଗର ଦ୍ୱାର ଖୋଲି ଦେଉଛି। ସ୍ୱିଡେନ୍, ନରୱେ ଏବଂ ଇଟାଲୀ ପରି ଦେଶମାନଙ୍କ ସହିତ ଗ୍ରୀନ୍ ଟ୍ରାନ୍ଜିସନ୍ ଏବଂ ସସ୍ଟେନେବଲ୍ ଟେକ୍ନୋଲୋଜିରେ ସହଯୋଗ ମଧ୍ୟ ବଢ଼ୁଛି। ଏହା ଭାରତକୁ କ୍ଲିନ୍ ମାନୁଫ୍ୟାକ୍ଚରିଂ ସମ୍ବନ୍ଧୀୟ ଭବିଷ୍ୟତ ଶିଳ୍ପଗୁଡ଼ିକରେ ଶକ୍ତିଶାଳୀ କରିବ। ଏହା ବ୍ୟତୀତ, ଭାରତ ବନ୍ଦର, ଜାହାଜ ଚଳାଚଳ ଏବଂ ସାମୁଦ୍ରିକ ଭିତ୍ତିଭୂମି ସହିତ ଜଡିତ ଚୁକ୍ତିନାମା ଉପରେ ଦ୍ରୁତ ଗତିରେ କାମ କରିଛି। UAE ଏବଂ ନରୱେ ସହିତ ସହଭାଗୀତା ଭାରତର ଜାହାଜ ନିର୍ମାଣ ଇକୋସିଷ୍ଟମକୁ ମଜବୁତ କରିବ।  ଆପଣମାନେ  ଜାଣନ୍ତି ଯେ, ଜାହାଜ ନିର୍ମାଣ ପାଇଁ ଯଥେଷ୍ଟ ପରିମାଣର ଦକ୍ଷ ମାନବଶକ୍ତି ଆବଶ୍ୟକ। ଏହାର ଅର୍ଥ ହେଉଛି ଯେ ଭାରତୀୟ ଇଞ୍ଜିନିୟର, ଟେକ୍ନିସିଆନ ଏବଂ କୁଶଳୀ ଶ୍ରମିକଙ୍କ ଚାହିଦା ପାଇଁ ଏତେ ଚାହିଦା ବଢ଼ିବ ଯେ ଆପଣମାନେ କଳ୍ପନା ମଧ୍ୟ କରିପାରିବେ ନାହିଁ।

ବନ୍ଧୁଗଣ,

 

ପ୍ରତ୍ୟେକ ନୂତନ ସହଭାଗିତା ସହିତ ଆମେ ଭାରତୀୟ ଷ୍ଟାର୍ଟଅପ୍, ଗବେଷକ ଏବଂ ଯୁବ ବୃତ୍ତିଗତଙ୍କ ପାଇଁ ବିଶ୍ୱ ସହିତ ଯୋଡ଼ିବାର ନୂତନ ପଥ ସୃଷ୍ଟି କରୁଛୁ। ଏହା ମାଧ୍ୟମରେ ଭାରତୀୟ ଯୁବମାନେ ଉନ୍ନତ ଦକ୍ଷତା, ବିଶ୍ୱ ବଜାର ଏବଂ ବିକାଶର ନୂତନ ସୁଯୋଗ ପାଇବେ। ଆଜି, ବିଶ୍ୱ ସେହି ଦେଶଗୁଡ଼ିକୁ ସମ୍ମାନ କରେ ଯେଉଁମାନେ ନବସୃଜନ କରନ୍ତି, ନିର୍ମାଣ କରନ୍ତି ଏବଂ ବଡ଼ ପରିମାଣରେ ସଫଳତାର ସହିତ କାର୍ଯ୍ୟକରି ପାରନ୍ତି। ଭାରତ ତିନୋଟି ଦିଗରେ ଦ୍ରୁତ ଗତିରେ ପ୍ରଗତି କରୁଛି, ଏବଂ ଏଏହି ପରିବର୍ତ୍ତନର ସବୁଠାରୁ ବଡ଼ ଶକ୍ତି ହେଉଛନ୍ତି ଆପଣମାନେ—ମୋର ଯୁବ ବନ୍ଧୁମାନେ, ଭାରତର ଯୁବଶକ୍ତି । ମୁଁ ବିଶ୍ୱର ଯେକୌଣସି ସ୍ଥାନକୁ ଯାଏ, ସେଠାରେ ଆଲୋଚନା ସମୟରେ ଭାରତର ଯୁବଶକ୍ତି ବିଷୟରେ ନିଶ୍ଚୟ ଆଲୋଚନା କରେ।

 

ବନ୍ଧୁଗଣ,

 

ଆଜି, ପ୍ରତ୍ୟେକ ଭାରତୀୟ ଏକ ଦୃଢ଼ ସଂକଳ୍ପ ସହିତ ଆଗକୁ ବଢ଼ୁଛନ୍ତି। ଏହି ସଂକଳ୍ପ ହେଉଛି ୨୦୪୭  ସୁଦ୍ଧା ଏକ ବିକଶିତ ଭାରତ ନିର୍ମାଣ କରିବା। ଏହି ଲକ୍ଷ୍ୟ ହାସଲ କରିବା ପାଇଁ, ଦେଶ ବିଭିନ୍ନ କ୍ଷେତ୍ରରେ ନିବେଶ କରୁଛି।  ଏହି ନିବେଶ ଦେଶର ଯୁବପିଢ଼ିଙ୍କ ପାଇଁ ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ନୂତନ ନିଯୁକ୍ତି ସୁଯୋଗ ସୃଷ୍ଟି କରୁଛି। ଉଦାହରଣ ସ୍ୱରୂପ, ଆଜି, ଭାରତରେ ଅର୍ଦ୍ଧପରିବାହୀ ଉତ୍ପାଦନ ପାଇଁ ଏକ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ଯୋଗାଣ ଶୃଙ୍ଖଳ ସୃଷ୍ଟି ହେଉଛି। ଆଗାମୀ ସମୟରେ, ଭାରତର ୧୦ଟି ବୃହତ୍ତମ ଅର୍ଦ୍ଧପରିବାହୀ ୟୁନିଟ୍ ବିଶ୍ୱ ସ୍ତରରେ ନିଜର ଛାପ ସୃଷ୍ଟି କରିବ। ଏଗୁଡ଼ିକ ଭାରତର ଯୁବପିଢ଼ିଙ୍କ ସମ୍ଭାବନା, ସେମାନଙ୍କର ବୁଦ୍ଧି, ସେମାନଙ୍କର ପ୍ରତିବଦ୍ଧତା ଏବଂ ସ୍ୱାଭାବିକ ଭାବରେ ନିଯୁକ୍ତି ସୁଯୋଗ ଦ୍ୱାରା ପରିଚାଳିତ ହେବ। ଭାରତ ଜାହାଜ ନିର୍ମାଣ ଠାରୁ ଆରମ୍ଭ କରି ଜାହାଜ ମରାମତି ଏବଂ ଓଭରହାଲିଂ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଏକ ଇକୋସିଷ୍ଟମ ମଧ୍ୟ ବିକଶିତ କରୁଛି। ଏଥିପାଇଁ ପ୍ରାୟ ୭୫,୦୦୦ କୋଟି ଟଙ୍କାର ନିବେଶ କରାଯାଉଛି। ସେହିପରି, ଆମେ ଭାରତ ଭିତରେ ଏକ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ MRO ଇକୋସିଷ୍ଟମ, ଅର୍ଥାତ୍ ରକ୍ଷଣାବେକ୍ଷଣ, ଓଭରହାଲ ଏବଂ ରିପେୟାର୍ ସୁବିଧା ମଧ୍ୟ   ବିକଶିତ କରୁଛୁ। ଏହା ଦେଶର ବିମାନ ଚଳାଚଳ କ୍ଷେତ୍ରକୁ ବହୁତ ଲାଭ ଦେବ  ଏବଂ ନିଶ୍ଚିତ ଭାବରେ ଭାରତର ଯୁବପିଢ଼ି ପାଇଁ ନିଯୁକ୍ତିର ଏକ ନୂତନ କ୍ଷେତ୍ର ସୃଷ୍ଟି କରିବ।

 

ବନ୍ଧୁଗଣ,

 

ଆଜି ଭାରତ  ଏକ ପ୍ରମୁଖ ଇଲେକ୍ଟ୍ରୋନିକ୍ସ ଉତ୍ପାଦନକାରୀ ଦେଶ।  ଆମେ ଭାରତ ଭିତରେ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ଇଲେକ୍ଟ୍ରୋନିକ୍ସ ମୂଲ୍ୟ ଶୃଙ୍ଖଳା ନିର୍ମାଣ କରୁଛୁ। ଚାଲୁଥିବା PLI ଯୋଜନା ଦେଶରେ ରେକର୍ଡ ସଂଖ୍ୟକ ଇଲେକ୍ଟ୍ରୋନିକ୍ସ ଉତ୍ପାଦନକୁ ଆଗେଇ ନେଉଛି, ଏବଂ ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ଯୁବକ ମଧ୍ୟ ଚାକିରି ପାଉଛନ୍ତି।

 

ବନ୍ଧୁଗଣ,

 

ଏପରି ଅନେକ ଅଭିଯାନରେ ଭାରତର ସରକାରୀ ଏବଂ ବେସରକାରୀ କ୍ଷେତ୍ର ମିଳିତ ଭାବେ ବହୁତ ବଡ଼ ନିବେଶ କରୁଛନ୍ତି। ଏହି ନିବେଶ ଦେଶର ଯୁବପିଢ଼ିଙ୍କୁ ଦେଶ ଭିତରେ ଚାକିରି ଯୋଗାଇ ଦେଉଛି ଏବଂ ସେମାନଙ୍କ ସ୍ୱପ୍ନ ପୂରଣ କରୁଛି। ଜଣେ ସରକାରୀ କର୍ମଚାରୀ ଭାବରେ, ଯାହା ଆଜି ଆପଣଙ୍କର ନିଯୁକ୍ତି ପତ୍ର ପୂରଣ କରିବା ପରେ ଆପଣଙ୍କର ପରିଚୟ ହେବ, ଆପଣଙ୍କୁ ସର୍ବଦା ମନେ ରଖିବାକୁ ପଡିବ ଯେ  ବ୍ୟବସାୟରେ  ସହଜୀକରଣ (Ease of Doing Business) କେତେ ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ।

 

ବନ୍ଧୁଗଣ,

 

 ଭାରତର ଅଭିବୃଦ୍ଧିର  କାହାଣୀ ଏବଂ  ନୂତନ ନିଯୁକ୍ତି ସୃଷ୍ଟି କରିବାର ସାମର୍ଥ କଥା ଆପଣ ସମସ୍ତେ ଜାଣିଛନ୍ତି । ଏଥିପାଇଁ ଭିତ୍ତିଭୂମି ଏକ ବିରାଟ ଭୂମିକା ଗ୍ରହଣ କରେ। ଯେତେବେଳେ ଗାଁ, ଛୋଟ ସହର ଏବଂ ଦୂରଦୂରାନ୍ତ ଅଞ୍ଚଳ ବିକାଶ ସହିତ ଯୋଡ଼ି ହୋଇଯାଏ, ଦେଶର ପ୍ରଗତିର ଲାଭ ଅଧିକ ଲୋକଙ୍କ ପାଖରେ ପହଞ୍ଚେ। ଗତ ୧୨   ବର୍ଷ ମଧ୍ୟରେ, ରେଳ, ରାଜପଥ, ବିମାନବନ୍ଦର, ଲଜିଷ୍ଟିକ୍ସ, ବନ୍ଦର ଏବଂ ଡିଜିଟାଲ୍ ଭିତ୍ତିଭୂମି ଏକ ଅକଳ୍ପନୀୟ ଗତିରେ ବିସ୍ତାରିତ ଏବଂ ବିକଶିତ ହୋଇଛି, ପ୍ରତ୍ୟେକ ସ୍ତରରେ କାମ କରାଯାଉଛି। ଆଜି, ଯଦି ଆପଣ ଆପଣଙ୍କ ଅଞ୍ଚଳରେ ଯେକୌଣସି ଦିଗରେ ୧୦୦  କିଲୋମିଟର ଯାତ୍ରା କରନ୍ତି, ତେବେ ଆପଣ ଭାରତ ସରକାରଙ୍କ ଦ୍ୱାରା  କୌଣସି ନା କୌଣସି ବିକାଶମୂଳକ କାମ ଚାଲୁଥିବା ଦେଖିବେ। ଗାଁଗୁଡ଼ିକରେ ମଧ୍ୟ ପରିବର୍ତ୍ତନ ଦ୍ରୁତ ଗତିରେ ଦୃଶ୍ୟମାନ ହେଉଛି। ବର୍ଦ୍ଧିତ ସଂଯୋଗୀକରଣ ଚାଷୀ, ଛୋଟ ବ୍ୟବସାୟ ଏବଂ ଛାତ୍ରଙ୍କ ପାଇଁ ନୂତନ ପଥ ଖୋଲିଛି। ଆଜି, ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ପରିବାରର ସ୍ଥାୟୀ ଘର ବସବାସ କରୁଛନ୍ତି। ଏହାର ଅର୍ଥ ହେଉଛି ଯେ ଆମେ ବିଶ୍ୱର ଅନେକ ଦେଶ ଅପେକ୍ଷା ବହୁ ଗୁଣ ଅଧିକ ନୂତନ ଘର ନିର୍ମାଣ କରୁଛୁ। କେବଳ ଏତିକି ନୁହେଁ, ମୁଁ କେବେବି ସ୍ୱଚ୍ଛତା ଅଭିଯାନକୁ ଭୁଲିବାକୁ ଦେଉନାହିଁ। ସ୍ୱଚ୍ଛତା ଅଭିଯାନରେ ଶୌଚାଳୟର ବଡ଼ ଭୂମିକା ରହିଛି ଏବଂ ଆମେ ମଧ୍ୟ ଏହା ଉପରେ ଅଧିକ ଗୁରୁତ୍ୱ ଦେଉଛୁ। ଆଜି ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ଘରେ ବିଦ୍ୟୁତ୍ ପହଞ୍ଚିଛି। ଛାତ ଉପରେ ସୌରଶକ୍ତି - ଏହି କ୍ଷେତ୍ରରେ ଅନେକ ନୂତନ ବିକ୍ରେତା ପ୍ରବେଶ କରିଛନ୍ତି। ଏବେ, ଜଳ ଜୀବନ ମିଶନକୁ ଦେଖନ୍ତୁ, ଯାହା ଟ୍ୟାପ୍ ପାଣି ଯୋଗାଇ ଦେଉଛି।  ମୁଁ ସହରଗୁଡ଼ିକରେ PNG ସଂଯୋଗ ବୃଦ୍ଧି କରିବାକୁ ଚାହୁଁଥିଲି, କିନ୍ତୁ ମୁଁ ପ୍ଲମ୍ବର ପାଇଲି ନାହିଁ; ଅଭାବ ଥିଲା, କାରଣ ବହୁ ସଂଖ୍ୟକ ପ୍ଲମ୍ବର ପୂର୍ବରୁ ଜଳ ଜୀବନ ମିଶନରେ ନିୟୋଜିତ ଥିଲେ। ଏବେ, ମୋତେ ଶକ୍ତି ପାଇଁ ବଡ଼ ବଡ଼ ସହରଗୁଡ଼ିକରେ PNG ସଂଯୋଗ ଦ୍ରୁତ ଗତିରେ ବୃଦ୍ଧି କରିବାକୁ ପଡିଲା, ତେଣୁ ଆପଣ କଳ୍ପନା କରିପାରିବେ ଯେ କେବେ କେବେ ଲୋକଙ୍କ ଆବଶ୍ୟକତା ବଢେ  ସେତେବେଳେ ଲୋକମାନଙ୍କର ଅଭାବ ମଧ୍ୟ ଦେଖାଯାଏ ।

 

ବନ୍ଧୁଗଣ,

 

ଏହି ପରିବର୍ତ୍ତନଗୁଡ଼ିକର ପ୍ରଭାବ ସାଧାରଣ ନାଗରିକଙ୍କ ସୁବିଧା ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ସୀମିତ ରହେନାହିଁ । ଯେତେବେଳେ  ଗାଁଗୁଡ଼ିକରେ ରାସ୍ତା ହେଲା , ବଜାରକୁ ଯାତାୟାତ ସହଜ ହୋଇଗଲା। ବିଦ୍ୟୁତ୍ ସୁବିଧା ଉନ୍ନତ ହେବା ସହିତ, ଛୋଟ ବ୍ୟବସାୟ ସମୃଦ୍ଧ ହେବା ଆରମ୍ଭ ହେଲା। ଗ୍ରାମଗୁଡ଼ିକରେ ମଧ୍ୟ, କୃଷି ସହିତ ମୂଲ୍ୟ ବୃଦ୍ଧି ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି। ପୂର୍ବରୁ, ସେମାନେ ଲାଲ ଲଙ୍କା ବିକ୍ରି କରୁଥିଲେ, କିନ୍ତୁ ବର୍ତ୍ତମାନ, ବିଦ୍ୟୁତ୍ ସହିତ, ସେମାନେ ଲଙ୍କା ପାଉଡର ତିଆରି କରନ୍ତି, ପ୍ୟାକେଟ  କରନ୍ତି ଏବଂ ତା'ପରେ ବିକ୍ରି କରନ୍ତି। ଏହା ଗ୍ରାମଗୁଡ଼ିକରେ ଛୋଟ ଶିଳ୍ପର ଅଭିବୃଦ୍ଧିକୁ ଦ୍ରୁତ କରିଛି । ଡିଜିଟାଲ୍ ସଂଯୋଗ ବୃଦ୍ଧି ସହିତ, ଗ୍ରାମବାସୀ ଆଧୁନିକତା ସହିତ ସମନ୍ୱିତ ହୋଇ ବିଶ୍ୱ ସହିତ ଯୋଡ଼ି ହେଉଛନ୍ତି। ସହର ଏବଂ ଗ୍ରାମ ମଧ୍ୟରେ ପାର୍ଥକ୍ୟ କାମ ହେଉଛି, ଅର୍ଥନୀତିର ଗତିକୁ ତ୍ୱରାନ୍ୱିତ କରୁଛି। ଏହି ସବୁର ସକାରାତ୍ମକ ପ୍ରଭାବ ଦେଶର ଯୁବପିଢ଼ିଙ୍କ ପାଇଁ ଏକ ଉଜ୍ଜ୍ୱଳ ଭବିଷ୍ୟତର ସୁନିଶ୍ଚିତ କରେ। କେବଳ ନିଯୁକ୍ତି ସୃଷ୍ଟି ହୁଏ ନାହିଁ, ବରଂ ଦେଶ ସ୍ୱାଭିମାନର ନୂତନ ଭାବନା ସହିତ ଆଗକୁ ବଢ଼େ ଏବଂ ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ଲୋକ ନୂତନ ସୁଯୋଗ ପାଆନ୍ତି।

 

ବନ୍ଧୁଗଣ,

 

ଆଜି, ଭାରତର ଯୁବପିଢ଼ିଙ୍କ ପାଖରେ ଆଗକୁ ବଢ଼ିବା ଏବଂ ସେମାନଙ୍କର ସ୍ୱପ୍ନ ପୂରଣ କରିବାର ସୁଯୋଗ ଅଛି ଯାହା ପୂର୍ବରୁ କେବେ ଦେଖାଯାଇନଥିଲା। ମୁଁ କାହାକୁ ଦୋଷ ଦେଉନାହିଁ, କିନ୍ତୁ ବାସ୍ତବତା ହେଉଛି ଯେ ସବୁକିଛି ବହୁତ ଦ୍ରୁତ ଗତିରେ, ବିଶାଳ ସ୍ତରରେ ଏବଂ ବିବିଧତାରେ ପରିପୂର୍ଣ୍ଣ ହେଉଛି। ଆଜି, ଉତ୍ପାଦନ, ପ୍ରଯୁକ୍ତିବିଦ୍ୟା, ଷ୍ଟାର୍ଟଅପ୍, ଡିଜିଟାଲ୍ ସେବା, ରେଳବାଇ, ପ୍ରତିରକ୍ଷା ଏବଂ ଏପରିକି ମହାକାଶ ସମେତ ଅନେକ କ୍ଷେତ୍ରରେ ଅଗଣିତ ସୁଯୋଗ ଆମ ପାଇଁ ଅପେକ୍ଷା କରିଛି। ଆମର ପ୍ରୟାସ ହେଉଛି ଯେ କିପରି ଯଥାସମ୍ଭବ ଅଧିକ ଯୁବକ ଏହି ନୂତନ ସୁଯୋଗର ଲାଭ  ନେଇପାରିବେ ଏବଂ ଦେଶର ଯୁବପିଢ଼ି ସେମାନଙ୍କର ପ୍ରତିଭା ପ୍ରଦର୍ଶନ କରିବାର ପ୍ରଚୁର ସୁଯୋଗ ପାଇବେ। ତେଣୁ, ଦକ୍ଷତା ବିକାଶ, ଶିଳ୍ପ-ସଂଯୁକ୍ତ ଶିକ୍ଷା ଏବଂ ଭବିଷ୍ୟତର ପ୍ରଯୁକ୍ତିବିଦ୍ୟା ଉପରେ ନିରନ୍ତର ଗୁରୁତ୍ୱ ଦିଆଯାଉଛି। ଆଇଟିଆଇ ଗୁଡ଼ିକୁ ଆଧୁନିକୀକରଣ କରାଯାଉଛି। ଜାତୀୟ ଦକ୍ଷତା ତାଲିମ ପ୍ରତିଷ୍ଠାନଗୁଡ଼ିକୁ ସୁଦୃଢ଼ ​​କରାଯାଉଛି। ପିଏମ ସେତୁ  ଭଳି ଅଭିଯାନ ଏହି ଦିଗରେ କାମ କରୁଛି।

 

ବନ୍ଧୁଗଣ,

 

ଗତ କିଛି ବର୍ଷ ମଧ୍ୟରେ, ଦେଶରେ ସ୍ୱ-ନିଯୁକ୍ତି ଏବଂ ଉଦ୍ୟୋଗର ଏକ ନୂତନ ସଂସ୍କୃତି ବିକଶିତ ହୋଇଛି। ଭାରତ ବିଶ୍ୱର ତୃତୀୟ ସର୍ବବୃହତ ଷ୍ଟାର୍ଟଅପ୍ ଇକୋସିଷ୍ଟ ପାଲଟିଛି । ଏହି ସଂଖ୍ୟା ମନେରଖନ୍ତୁ, ଦେଶରେ ୨୩୦,୦୦୦ରୁ ଅଧିକ ସ୍ୱୀକୃତିପ୍ରାପ୍ତ ଷ୍ଟାର୍ଟଅପ୍ ଅଛି।  ସେମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ, ଯୁବକମାନେ ମଧ୍ୟ ସାମିଲ ଅଛନ୍ତି। ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ କଥା ହେଉଛି ଏହି ପରିବର୍ତ୍ତନ କେବଳ ବଡ଼ ସହରଗୁଡ଼ିକରେ ସୀମିତ ନୁହେଁ, ଏବଂ ମୁଁ ଏଥି ପାଇଁ ବହୁତ   ଖୁସି। ଆଜିକାଲି, ଟାୟାର-୨ ଏବଂ ଟାୟାର-୩  ସହରଗୁଡ଼ିକର ବହୁ ସଂଖ୍ୟକ ଯୁବକ ମଧ୍ୟ ଷ୍ଟାର୍ଟଅପ୍ ଏବଂ ନବସୃଜନର ଦୁନିଆରେ ସେମାନଙ୍କର ଶକ୍ତି ପ୍ରଦର୍ଶନ କରୁଛନ୍ତି; ସେମାନଙ୍କର ସାମର୍ଥ୍ୟକୁ  ସ୍ୱୀକାରଯୋଗ୍ୟ । ଏହି ପରିବର୍ତ୍ତନ ଏବେ ଦେଶର ଅର୍ଥନୀତିର ଏକ ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଅଂଶ। ଏହି ପରିବର୍ତ୍ତନରେ ଆମର ମହିଳାମାନଙ୍କ ଭୂମିକା ମଧ୍ୟ ନିରନ୍ତର ବୃଦ୍ଧି ପାଉଛି। ଆଜି ମହିଳା ନେତୃତ୍ୱାଧୀନ ଷ୍ଟାର୍ଟଅପ୍ ବିଷୟରେ ଶୁଣିଲେ  ମନ ଗର୍ବରେ ଭରିଯାଏ। ମୁଁ ବିଶ୍ୱକୁ କହୁଛି ଯେ ଆମ ଦେଶର ଷ୍ଟାର୍ଟଅପ୍‌ରେ ମହିଳାଙ୍କ ଭୂମିକା ଯଥେଷ୍ଟ ବୃଦ୍ଧି ପାଉଛି, ଏବଂ ବହୁ ସଂଖ୍ୟକ ମହିଳା ଆଗକୁ ଆସୁଛନ୍ତି। ମୁଦ୍ରା ଯୋଜନା ଅଧୀନରେ, ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ମହିଳା ଆର୍ଥିକ ସହାୟତା ପାଇଛନ୍ତି। ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ସ୍ୱନିଧି ଭଳି ଯୋଜନା ମଧ୍ୟ ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ମହିଳାଙ୍କୁ ଆତ୍ମନିର୍ଭରଶୀଳ ହେବାର ସୁଯୋଗ ଦେଇଛି। ଆଜି, ଗାଁ ଏବଂ ଛୋଟ ସହରରେ, ପୂର୍ବ ଅପେକ୍ଷା ଅଧିକ ମହିଳା ନିଜସ୍ୱ ଭାବରେ ନୂତନ ବ୍ୟବସାୟ ଆରମ୍ଭ କରୁଛନ୍ତି।

 

ବନ୍ଧୁଗଣ,

 

ନୀତି ଏବଂ ନିଷ୍ପତ୍ତିର ଏହି ଅଭିଯାନ ମଧ୍ୟରେ, ଆପଣମାନଙ୍କୁ ଆଉ ଗୋଟିଏ କଥା ମନେ ରଖିବାକୁ ପଡିବ: ଯେକୌଣସି ବ୍ୟବସ୍ଥାର ପ୍ରକୃତ ଶକ୍ତି ଏହାର ଜନସାଧାରଣ । ଲୋକମାନେ ହେଉଛନ୍ତି ଶକ୍ତି  ଏବଂ ଏହା ହେଉଛି ଲୋକଙ୍କ ଶକ୍ତି ଯାହା ଜାତୀୟ ଶକ୍ତି ସୃଷ୍ଟି କରେ। ଆପଣ ଯେଉଁ ବ୍ୟବସ୍ଥାର ଅଂଶ ହେବାକୁ ଯାଉଛନ୍ତି ତାହା ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ଦେଶବାସୀଙ୍କ ଜୀବନ, ​​ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ଦେଶବାସୀଙ୍କ ଆଶା ଏବଂ ଆକାଂକ୍ଷା ସହିତ ସିଧାସଳଖ ଜଡିତ। ସରକାରୀ ଚାକିରି ହେଉଛି ଲୋକଙ୍କ ଜୀବନକୁ ସହଜ କରିବାର ଏକ ମାଧ୍ୟମ। ଆପଣ ଯେକୌଣସି ବିଭାଗରେ କାମ କରନ୍ତୁ, ଆପଣଙ୍କର ଆଚରଣ, ସମ୍ବେଦନଶୀଳତା ଏବଂ ଆଭିମୁଖ୍ୟ ବହୁତ ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ହେବ। ଦେଶ ଆପଣଙ୍କ ଉପରେ ନିଜର ବିଶ୍ୱାସ ରଖିଛି। ଏବେ ଆପଣଙ୍କ କାମ, ଆପଣଙ୍କ ଆଚରଣ, ଆପଣଙ୍କ କଥା ଏବଂ ଆପଣଙ୍କ ଆଚରଣ ମାଧ୍ୟମରେ ସେହି ବିଶ୍ୱାସକୁ ଆହୁରି ମଜବୁତ କରିବା ଆପଣଙ୍କର ଦାୟିତ୍ୱ। ଏକ ନୂତନ ବିଶ୍ୱାସ ଦେଶବାସୀଙ୍କ ହୃଦୟରେ ପୂର୍ଣ୍ଣ ହେବ, ଏବଂ ଆପଣଙ୍କୁ ଭେଟିବା ପରେ ସେମାନେ ନୂତନ ଆଶା ସହିତ ଆଗକୁ ବଢ଼ିବେ। ତେଣୁ, ପ୍ରତ୍ୟେକ ଯୁବ କର୍ମଯୋଗୀ ନିଜ କାର୍ଯ୍ୟକୁ ଏକ ଦାୟିତ୍ୱ ଭାବରେ ଦେଖିବେ।  ମୋ ପାଇଁ, ଆପଣମାନେ  ବହୁତ କିଛି । ପୂର୍ବରୁ, ଆମେ ଶୁଣିଥିଲୁ, "ସହସ୍ତ୍ରବାହୁ ୱାଲେ ଅମୁକ, ସହସ୍ତ୍ରବାହୁ ୱାଲେ ଧିକନେ।" ଆଜି, ଆପଣମାନେ  ସରକାରଙ୍କ ବଳ , ସରକାରଙ୍କ ଶକ୍ତି। ଯେଉଁମାନେ ପୂର୍ବରୁ ସରକାରରେ ଅଛନ୍ତି ସେମାନେ ସେଠାରେ ଅଛନ୍ତି, ଏବଂ ଯେଉଁମାନେ ନୂତନ ଅଛନ୍ତି ସେମାନେ ସେଠାରେ ଅଛନ୍ତି। ଆଜି, ଭାରତର ଲୋକଙ୍କ ଆକାଂକ୍ଷା ଦ୍ରୁତ ଗତିରେ ବୃଦ୍ଧି ପାଉଛି, ଏବଂ ମୁଁ ଏହାକୁ ବିକାଶର ଏକ ସକାରାତ୍ମକ ସଙ୍କେତ ବୋଲି ଭାବୁଛି। ଆମକୁ ଆମ ଲୋକଙ୍କ ଆକାଂକ୍ଷାକୁ ବୁଝିବାକୁ ପଡିବ ଏବଂ  ଦ୍ରୁତ ଗତିରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରିବାକୁ ପଡିବ। ଏପରି ପରିସ୍ଥିତିରେ, ସାର୍ବଜନୀନ ସେବାରେ ପ୍ରବେଶ କରୁଥିବା ଯୁବକମାନଙ୍କର ଭୂମିକା ବହୁତ ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ହୋଇଯାଇଛି। ଆପଣଙ୍କୁ ନିରନ୍ତର ଶିଖିବାକୁ ପଡିବ ଏବଂ ନୂତନ ପ୍ରଯୁକ୍ତିବିଦ୍ୟା, ନୂତନ ବ୍ୟବସ୍ଥା ଏବଂ ନୂତନ ଆବଶ୍ୟକତା ପାଇଁ ନିଜକୁ ପ୍ରସ୍ତୁତ କରିବାକୁ ପଡିବ। iGOT କର୍ମଯୋଗୀ ପ୍ଲାଟଫର୍ମ ଆପଣଙ୍କୁ ଏଥିରେ ବହୁତ ସାହାଯ୍ୟ କରିବ। କର୍ମଯୋଗୀ ପ୍ରାରମ୍ଭ ଭଳି ମଡ୍ୟୁଲ ଆପଣଙ୍କର ଦାୟିତ୍ୱ ବୁଝିବା ପାଇଁ ବହୁତ ସହଜ କରିବ। ମୁଁ ଆପଣଙ୍କୁ ଏହାର ସର୍ବାଧିକ ଲାଭ ଉଠାଇବାକୁ ଅନୁରୋଧ କରୁଛି।

 

ବନ୍ଧୁଗଣ,

 

ଆଜି, ଭାରତର ଯୁବପିଢ଼ି ବିଶ୍ୱର ପ୍ରତ୍ୟେକ କ୍ଷେତ୍ରରେ ନିଜର ପରିଚୟ  ସୃଷ୍ଟି କରୁଛନ୍ତି। ଏହି ସମାନ ଉତ୍ସାହ ଓ ଏହି ଶକ୍ତି ସାର୍ବଜନୀନ ସେବାରେ ମଧ୍ୟ ପ୍ରତିଫଳିତ ହେବା ଉଚିତ। ଏପରି ଯୁବକମାନଙ୍କ ପ୍ରୟାସରେ ଏକ ବିକଶିତ ଭାରତ ନିର୍ମାଣ ହେବ, ଯେଉଁମାନେ ନିଜ କାମକୁ ଦେଶ ଏବଂ ଲୋକଙ୍କ ସେବାର ଏକ ମାଧ୍ୟମ ବୋଲି ଭାବନ୍ତି। ଆମ ଦେଶରେ କୁହାଯାଏ ଯେ ଲୋକଙ୍କ ସେବା କରିବା ହେଉଛି ଈଶ୍ୱରଙ୍କ ସେବା। ମୋର ପୂର୍ଣ୍ଣ ବିଶ୍ୱାସ ଯେ ଆଜି ନିଯୁକ୍ତି ପତ୍ର ପାଇଥିବା ଆମର ଯୁବ ସହକର୍ମୀମାନେ ଭାରତର ବିକାଶ ଯାତ୍ରାକୁ ନୂତନ ଗତି ଦେବେ। ଆପଣଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟ ଏବଂ ଆପଣଙ୍କ ନିଷ୍ପତ୍ତି ଏକ ବିକଶିତ ଭାରତର ସଂକଳ୍ପକୁ ପୂରଣ କରିବ।  ଆପଣମାନେ କେବେବି ସେହି ମନ୍ତ୍ରକୁ ଭୁଲିଯିବା ଉଚିତ୍ ନୁହେଁ। ଆମର ମନ୍ତ୍ର ହେଉଛି: ନାଗରିକ ଦେବୋ ଭବ। ନାଗରିକମାନେ ହିଁ ଈଶ୍ୱର। ନାଗରିକଙ୍କ କଲ୍ୟାଣ ଆମର କର୍ତ୍ତବ୍ୟ। ପୁଣି ଥରେ, ମୁଁ ଆଜି ନିଯୁକ୍ତି ପତ୍ର ପାଇଥିବା ସମସ୍ତ ଯୁବକମାନଙ୍କୁ ସେମାନଙ୍କର ଆଗାମୀ ଜୀବନ ଏବଂ ଦେଶ ସେବା କରିବାର ଏହି ସୁଯୋଗ ପୂରଣ କରିବା ପାଇଁ ମୋର ଶୁଭକାମନା ଜଣାଉଛି। ଆପଣ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ବହୁତ ବହୁତ ଧନ୍ୟବାଦ।