Earlier the Congress-DMK rule in Puducherry was marked by poor governance, neglect of public welfare, and economic decline: PM Modi
Puducherry has been massively transformed under the BJP-NDA’s double-engine government: PM Modi
Puducherry today offers a secure environment for women compared to several opposition-ruled states: PM Modi
The BJP-NDA stands for “Puducherry First” and “India First,” unlike opposition parties driven by “family-first” politics: PM Modi

मणक्कम!

पुडुचेरी के सभी बीजेपी कार्यकर्ता साथियों को वणक्कम। जब मैं पहले एक बार पुडुचेरी आया था, तब मैंने पुडुचेरी के विकास के लिए 'BEST' का एक मंत्र दिया था। BEST यानी Business, Education, Spirituality, Tourism. मुझे खुशी है कि पुडुचेरी के लोगों ने, खासतौर पर हमारे युवा साथियों ने उसको बहुत पसंद किया। कोई मुझे बता रहा था कि 'My Puducherry is BEST', ये सोशल मीडिया में काफी चर्चा में रहता है।

'एन बूथ वलिमियान बूथ' (मेरा बूथ सबसे मजबूत), ये हर बीजेपी कार्यकर्ता का पहला लक्ष्य होता है। आपकी तैयारियां निश्चित ही शानदार है। एक बीजेपी कार्यकर्ता होने के नाते मुझे लगा कि आपके अनुभवों से मैं भी कुछ सीख पाऊंगा, इसलिए आज इस कार्यक्रम के माध्यम से आपसे जुड़ रहा हूं। पहले कौन बात करेगा?

कृष्णराज- नमस्ते जी।

पीएम मोदी: नमस्ते जी, वणक्कम। 

कृष्णराज- कृष्णराज सर,

पीएम- कृणराज जी प्लीज टेल मी

कृष्णराज- हजार साल तपस्या करके जो भक्त को देवता का जो दर्शन मिलेगा, वैसे मैं खुश हूं आपसे अभी बात करके।

पीएम- अरे भाई, हम सब कार्यकर्ता हैं। हम कार्यकर्ता में कोई फर्क नहीं है, न कोई ऊपर है न कोई नीचे है।

कृष्णराज- ऐसे महान लीडर्स बाकी पार्टी में नहीं मिलेंगे, हमारे बीजेपी में ही मिलेंगे। इतना हंबल होकर आप बता रहे हैं।

पीएम- ये भारतीय जनता पार्टी की ताकत है, आप कार्यकर्ताओं की ताकत है। अच्छा कृष्णराज जी, पुडुचेरी में कुछ साल पहले कांग्रेस और डीएमके की सरकार थी। उस दौर को लेकर आज भी चर्चा होती है। जब आप लोगों से मिलते हैं, तो 2016 से 2021 के उस समय को लेकर पुराने लोग क्या बताते हैं? उनको सब पुरानी बातें याद हैं, बोलते हैं कि सब भूल गए?

कृष्णराज- हमें जो मंत्र आपने दिया है 'BEST Puducherry', वो बहुत बढ़िया मंत्र है। वो हमारा जो रूलिंग में 21 से 26 पुडुचेरी का काफी तरक्की हुआ है, काफी अच्छा हुआ है। मगर इनका पहला जो लोग क्या बोलते हैं, 2016 से 21 तक, 2021 तक 'WEAK Puducherry' था कांग्रेस-डीएमके गवर्नमेंट। WEAK- W for Worst governance, E for End of development, A for Against people, K for Killing economy. इतना बेकार सा हुआ था आपका BEST का अपोजिट उनका WEAK पुडुचेरी था।

पीएम- कृष्णराज जी, आपने बहुत बढ़िया तरीके से बात को रखा। ये WEAK और BEST का कंपैरिजन अब जरूर लोग करेंगे। कृष्णराज जी, आपने कांग्रेस और डीएमके के कारनामों से लोगों की नाराजगी के बारे में काफी विस्तार से बताया है। कांग्रेस और डीएमके अभी भी सुधरे नहीं हैं। आप देख रहे होंगे कि आज-कल भी ये आपस में खूब लड़ रहे हैं। कांग्रेस और डीएमके वाले जानते हैं कि पुडुचेरी की जनता मौका नहीं देगी, ये जानते हैं। फिर भी हर सीट के पीछे लड़ रहे हैं। ये इसलिए लड़ रहे हैं ताकि अगर गलती से भी मौका मिला, तो लूट में ज्यादा हिस्सेदारी मिल सके।

पीएम- कृष्णराज जी, आपके माध्यम से मैं पुडुचेरी के जो भी कार्यकर्ता अभी हमारे साथ इस कॉन्फ्रेंस में जुड़े हैं, सबको एक काम बताना चाहता हूं। आप लोगों को घर-घर जाकर के, एक-एक नागरिक को जाकर के मिलिए और साफ-साफ बताइए कि कांग्रेस-डीएमके यानी 'Family First' और बीजेपी-एनडीए यानी 'Puducherry First, India First'। कांग्रेस के नेता दिल्ली के इनके फर्स्ट फैमिली को ही खुश करने में लगी रहती है। ये वहां एक-एक युवाओं को बताना चाहिए और तर्क और तथ्यों के साथ बताना चाहिए। और सभी बूथ के कार्यकर्ताओं को मैं कहना चाहता हूं कि आपको बीजेपी-एनडीए की डबल ईंजन सरकार का फायदा भी बताना है। आपको केंद्र सरकार के हर ऐसे वेलफेयर स्कीम को विस्तार से बताना है जिसका पुडुचेरी के लोगों को पूरा बेनिफिट मिल रहा है। और ये भी बताना है कि पड़ोस में डीएमके की सरकार कैसे सेंट्रल गवर्नमेंट की हर स्कीम को रोकती है। कृष्णराज जी, आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा। चलिए, अब आगे कौन बात करेगा?

जयंती जी - जी नमस्कार,

पीएम- नमस्ते जयंती जी नमस्ते, जयंती जी अपने विषय में बताइए..

जयंती जी- जी, मैं महिला मोर्चा स्टेट प्रभारी हूं। मैं फौजी की बीवी हूं। 15 साल से पार्टी में जुड़ी हुई हूं जी।

पीएम- अच्छा जयंती जी, पुडुचेरी में तो बीजेपी-एनडीए सरकार ने लॉ एंड ऑर्डर पर बहुत काम किया है। लेकिन आप तमिलनाडु और कांग्रेस शासित राज्यों की खबरें देखते हैं और सुनते हैं। वहां बहनों-बेटियों के साथ क्या हो रहा है? आप जब लोगों से मिलते हैं, तो क्या इस पर भी चर्चा होती है क्या? सामान्य लोगों को भी इन मुसीबतों के विषय में जानकारी है क्या?

जयंती जी- जी, ऐसा है एनडीए गवर्नमेंट आने के बाद, मतलब 2021 के बाद अपना पुडुचेरी में तो महिलाओं तो इतना खुश है क्योंकि यहां तो कांग्रेस गवर्नमेंट पे पहला पीरियड में थे, बहुत डरते हैं। कोई बाहर जाने के लिए भी बहुत डरते हैं। ऐसा अभी जो तमिलनाडु में चल रहा है, वैसा यहां सभी औरतें, मतलब बच्चों से लेकर अभी तक इतना डरते हैं। एनडीए गवर्नमेंट अपना जो सरकार है वो आने के बाद सब लोग खुश है। मतलब इतना फ्रीडम मिला है, कोई भी रात को भी घूमने जाओ, कोई भी डर नहीं है। बहुत-बहुत खुश है जी।

पीएम- जयंती जी, आपने बहुत बढ़िया तरीके से बताया। क्या वहां पर जो महिलाओं के लिए विकास के काम हमारे हुए हैं, जैसे लखपति दीदी हो, ड्रोन दीदी हो या किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिलती हो, ये सारी बातों का लोगों को पता चल रहा है क्या? आप लोग बताते हैं क्या?

जयंती जी- जी-जी, वैसा है अभी आपने ड्रोन दीदी, मतलब लखपति दीदी के बारे में तो हमने बात किया था। यहां पांडिचेरी में तो 7000 के ऊपर ऐसा लखपति दीदी बन गए हैं अपना एनडीए गवर्नमेंट आने के बाद, इतना उनको तो सपोर्ट मिला है अपनी तरफ से, मतलब अपना गवर्नमेंट की तरफ से। वैसा है हम जैसा ग्राउंड में जाते हैं, सभी किसान महिला से और जो-जो छोटे-छोटे काम करते हैं, उन सबसे मिलते हैं। उन सबको इतना-इतना बेनिफिट मिला है अपनी गवर्नमेंट के हिसाब से। जैसा 50,000 यहां एनडीए गवर्नमेंट में से तरफ से जो महिला बच्चे, बेटियां होते हैं उनको तो मिल रहा है। वैसा समृद्धि योजना, वैसा उनको भी इतना फायदा उठा रहे हैं। सब लोग इतना खुशी है अपना जो सेंट्रल गवर्नमेंट के पूरा बेनिफिट है। महिलाओं को इतना सपोर्ट कर रहे हैं मोदी जी करके, इतना तारीफ कर रहे हैं। गवर्नमेंट को इतना-इतना अच्छा मतलब सपोर्ट कर रहे हैं जी, महिला की तरफ से बहुत सपोर्ट मिल रहा है जी।

पीएम- जयंती जी, आपकी बातें सुनकर के लगता है कि आप बूथ लेवल पर बहुत ही सक्रिय कार्यकर्ता हैं। आपको सब जमीनी हकीकतों का पता है। मुझे बहुत खुशी हुई आपकी बातों को सुनकर के। आपने बहुत अच्छे से महिलाओं की सुरक्षा का विषय भी बताया, विकास का विषय भी बताया। बीजेपी-एनडीए की सरकार को पूरे देश की बहनें-बेटियां बहुत आशीर्वाद देती हैं। क्योंकि बीते 11 वर्षों में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा के लिए जितने काम हुए हैं, वो पहले कभी नहीं हुए थे।

वहां जो बूथ के कार्यकर्ता मेरे साथ जुड़े हैं, उन सबको भी मैं कहना चाहूंगा। जब आप जनता के बीच जाएंगे, तो मेरे सुझावों को जरूर याद रखिएगा। आप जब भी बूथ में बहनों से बात करें, महिलाओं से बात करें, तो उन्हें आंकड़े बताएं। आप उनको बताएं कि NCRB के मुताबिक पुडुचेरी में विमेन क्राइम रेट 25 है, जो नेशनल एवरेज से भी कम है। इतना ही नहीं, यहां जो केस दर्ज होते हैं, उनकी पुलिस तेजी से जांच करती है।

साथियों,

बीजेपी-एनडीए सरकार ने महिला कल्याण के लिए बहुत कुछ किया है। आप बूथ की सभी बहनों से छोटी-छोटी टोलियों में मिलें। उन्हें केंद्र की विमेन एम्पावरमेंट वाली योजनाओं के बारे में बताइए। सुरक्षा के साथ-साथ बहनों-बेटियों की कमाई बढ़े, ये भी बीजेपी-एनडीए की बहुत बड़ी प्राथमिकता है। केंद्र सरकार ने जो लखपति दीदी अभियान शुरू किया है, और जयंती जी ने इसे बताया कि अकेले पुडुचेरी जैसे छोटे राज्य में 7000 लखपति दीदी बनी हैं। आप मेरी तरफ से बताइए, हम सरकार में आने के बाद और नई 10,000 लखपति दीदी बनाएंगे। ये बात लोगों को बताइए। आप ऐसी बहनों से मिलें और बाकी बहनों से उनको मिलाएं भी। उनको बताएं कि बीजेपी-एनडीए पुडुचेरी की अधिक से अधिक बहनों को लखपति बनाने के लिए काम कर रही है। और इनके छोटे-छोटे वीडियो बनाइए, जो लखपति दीदी बनी हैं वो अपने अनुभव बताएं और वो वीडियो सब जगह पर आप लोग दिखाइए। जयंती जी आपने बहुत बढ़िया तरीके से सारी चीजें बताईँ मेरे लिए भी काफी चीजें नई जानने वाली थी और सबसे बड़ी बात मैं तो तमिल बोल नहीं पाता हूं इसलिए इसका दुख मुझे बहुत रहता है। अच्छा होता मैं भी जीवन में तमिल सीख लेता क्योंकि इतनी समृद्ध भाषा मैं सीख नहीं पाया हूं। लेकिन आपने हिंदी में बताकर के मेरी कठिनाई को कम कर दिया। चलिए, अब आगे कौन साथी बात करेंगे?

आदलरसन जी- जी नमस्ते, मैं आदलरसन, स्टेट युवा मोर्चा प्रेसिडेंट पुडुचेरी।

पीएम- नमस्ते सो आप युवा नेता हैं। आदलरसन, पुडुचेरी देश के सबसे आकर्षक टूरिज्म डेस्टिनेशन में से एक है। यहां बहुत बड़ी संख्या में बाहर से लोग आते हैं। बीजेपी-एनडीए सरकार का बहुत अधिक फोकस कनेक्टिविटी पर रहा है ताकि टूरिज्म को लाभ हो। आप लोगों से मिलते हैं, तो इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर क्या कहते हैं? ये सारा इंफ्रास्ट्रक्चर जो डेवलप हो रहा है, उसमें युवाओं का भविष्य कैसे जुड़ा हुआ है? लोग क्या बताते हैं?

आदलरसन- आपने बहुत ही अच्छे तरीके से टूरिज्म की ताकत क्या है उसके विषय में बताया। देखिए टूरिज्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ी संख्या में रोजगार बनते हैं। दुनिया में कई ऐसे छोटे-छोटे देश हैं जिनकी पूरी इकोनॉमी ही टूरिज्म पर चलती है। इसलिए बीजेपी-एनडीए की केंद्र सरकार टूरिज्म पर इतना बल दे रही है। पुडुचेरी में तो डबल इंजन सरकार है, वहां ज्यादा तेजी से प्रोजेक्ट्स पूरे होते हैं। इसी से जुड़े कुछ सुझाव भी हैं जो आपको बूथ स्तर पर बहुत मदद कर सकते हैं। अपने बूथ पर ऐसे सभी लोगों से मिलें जो टूरिज्म पर निर्भर हैं। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में हैं, ट्रांसपोर्ट में हैं, गाइड का काम करते हैं, सबसे मिलें। और उनको बताएं कि बीते 4-5 सालों में पुडुचेरी में आने वाले टूरिस्टों की संख्या करीब दोगुनी हुई है। और अब तो भारत सरकार ने दुनिया के कई देशों से आने वाले लोगों के लिए वीजा फी फ्री की है, मुफ्त में वीजा दिया जाता है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों को तो एयरपोर्ट पर आते ही वीजा मिल जाता है, कुछ देशों में ऑनलाइन वीजा मिल जाता है। तो वीजा की सुविधा होने के कारण अब टूरिस्टों की संख्या भी बहुत बढ़ने जा रही है। और जिसका सबसे अधिक लाभ पुडुचेरी को मिलना ही मिलना है। आप लोगों को ये भी समझाएं कि ये इसलिए हुआ है क्योंकि डबल इंजन सरकार ने कनेक्टिविटी पर काम किया है।

आदलरसन- (इंगलिश)

पीएम- वाह, केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन स्कीम से इतिहास, आस्था और अध्यात्म से जुड़े स्थानों में बेसिक सुविधाओं का विकास किया गया है। बीते सालों में जो इंफ्रास्ट्रक्चर आपके इलाके में बना है वहां आप रील्स बनाकर पुरानी और नई तस्वीर दिखा सकते हैं।

चलिए आदलरसन, सभी युवाओं को मेरी तरफ से शुभकामनाएं दीजिए और बहुत मेहनत कीजिए, बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा। चलिए, अब अगले साथी कौन हैं?

गणपति जी- जी नमस्ते जी, आई एम गणपति, एक्स युवा मोर्चा स्टेट जनरल सेक्रेटरी।

पीएम- नमस्ते, गणपति जी आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा। पुडुचेरी के हमारे मछुआरे साथी इकोनॉमी का अहम हिस्सा हैं। क्या उन्हें फिशरमैन के लिए चलाई जा रही स्कीम्स की जानकारी है? और आप जब उनसे मिलते हैं, तो वो बीजेपी-एनडीए सरकार को लेकर क्या कहते हैं?

गणपति जी- (इंगलिश)

साथियों,

आपने पुडुचेरी के मिनावर परिवारों में हो रही चर्चा के बारे में बताया। आज जो नौजवान हैं, उनको पुरानी बातें याद करानी पड़ती हैं। कांग्रेस की सरकार ने इतने सालों तक देश में सरकारें चलाईं, लेकिन अलग फिशरीज मिनिस्ट्री तक नहीं बनाई। ये काम बीजेपी-एनडीए सरकार ने किया और पहली बार देश में फिशरमैन के लिए, फिशरीज के काम के लिए, ब्लू इकोनॉमी के लिए पहली बार नया मंत्रालय बनाया। उसके लिए अलग बजट बनाया, अलग योजनाएं बनाईं ताकि फिशरीज से जुड़े परिवारों का जीवन बेहतर हो।

पीएम- गणपति जी, मैं आपसे कहूंगा कि आपने सभी क्षेत्रों में कुछ बातें जरूर करनी हैं, कुछ काम जरूर करने हैं। आप जब भी मिनावर बस्तियों में जाएं, तो वहां कुछ बातें विस्तार से बताएं। जैसे आज मिनावर मछुआरा समुदाय को भी किसानों की तरह किसान क्रेडिट कार्ड मिल रहा है। ये सुविधा पहले नहीं थी। पीएम मत्स्य संपदा स्कीम के तहत हजारों मिनावर परिवारों को मदद दी जा रही है। पुडुचेरी की बीजेपी-एनडीए सरकार इसमें अपनी तरफ से भी हजारों रुपये की मदद देती है। यानी मिनावर कम्युनिटी को डबल इंजन का डबल बेनिफिट मिलता है।

पीएम- गणपति जी, आपने फिशरमैन की जिंदगी में कैसे बदलाव आया है उसे बहुत अच्छे ढंग से बताया है, आइए, मैं तो आपका आभार मानता हूं, अब अगले साथी की ओर चलते हैं... कौन बात करने वाले हैं।

पलानी जी- जी नमस्ते जी, मैं श्री पलानी बीजेपी वाइस प्रेसिडेंट पुडुचेरी जी

पीएम- बीते पांच वर्षों में पुडुचेरी में हेल्थ और एजुकेशन को लेकर बहुत काम हो चुके हैं। जब आप लोगों से मिलते हैं तो इन सुविधाओं और नए अवसरों को लेकर उनकी क्या प्रतिक्रीय रहती है ये सब जानकारियां हैं क्या? और लोगों को लगता है कि उसके कारण उसके परिवार का उनके बच्चों का सबका भला होगा सबके बच्चों का लाभ होगा?

पलानी जी- अभी फिशरमैन कम्युनिटी को फ्री एजुकेशन मिल रहा है पहले इस कम्यनिटी को फ्री एजुकेशन नहीं मिल रहा था। कांग्रेस गवर्नमेंट जब थी तब ड्रॉपआउट रेसियो बहुत ज्यादा था स्कूल एजुकेशन से बच्चे वापस जा रहे थे। अभी सभी लोग टेंथ तो पक्का ही कंप्लीट कर रहे हैं उससे आघे भी लोग खूब पढ़ रहे हैं। जहां तक हेल्थ की बात है तो महिलाओं के लिए काफी मदद मिल रही है फिशरमैन कम्युनिटी में उनको काफी मदद मिल रहा है। स्वच्छ भारत से इस कम्युनिटी का एरिया भी क्लीन है, काफी डेवलपमेंट हो रहा है। अपना एनडीए गवर्नमेंट में फिशरमैन कम्युनिटी इज वेरी हैप्पी साथ ही हेल्थ और एजुकेशन में उन्हें काफी मदद मिल रही है। डेफनेटली वो एनडीए को वो लोग वोट करेगा, उनको सपोर्ट करेंगे।

पीएम- पलानी जी, आज अगर बीजेपी-एनडीए डबल इंजन सरकार के बारे में लोग इतनी अच्छी बातें कहते हैं तो ये हम सभी के लिए गर्व का विषय है। केंद्र की सरकार हो या पुड्डुचेरी में बीजेपी-एनडीए सरकार हो एजुकेशन और हेल्थ केयर हमारी प्राथमिकता रही है। मेरा आप सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह रहेगा कि हमारा पूरा फोकस बूथ पर होना चाहिए। बूथ के अंदर जो पन्ना प्रमुख होंगे वो सभी की चिंता करें. बूथ में जितने मतदाता हैं, एक-एक मतदाता पर हम अपना ध्यान केंद्रित करे और ज्यादा से ज्यादा मतदान हो उस पर ध्यान केंद्रित करें। आप अपने बूथ पर ऐसे साथियों से जरूर मिलें जिनको बीते समय में आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज मिला है या वो अस्पतालों में इसका लाभ ले रहे है। आपके इलाके के आसपास जहां भी जन औषधि केंद्र है वहां पर आप लोगों से मिलिए और वहां लोगों से बातचीत के छोटे-छोटे वीडियो भी बना सकते हैं। कैसे वहां मार्केट से बहुत ही सस्ते दाम पर दवाइयां मिल रही हैं। आप एससी एसटी और गरीब परिवारों के युवाओं से भी मिलिए उनके लिए स्कॉलरशिप और अन्य सुविधाएं दी गई है इसको लेकर उनका फीडबैक बहुत काम आएगा। पलानी जी और सभी साथियों ने बहुत अच्छी तरीके से बातें बताईं। आज भले ही मैं पांच-छह साथियों से ही बात कर पाया लेकिन एक प्रकार से आप हजारों कार्यकर्ताओं की बात मेरे कानों तक पहुंची है। और आप जो परिश्रम कर रहे हैं, धरती की सारी जानकारियां आपके पास है, ये बूथ को मजबूत बनाने में बहुत मदद करेगी और बूथ मजबूत बनेगा तो भाजपा को विजय दिनाने में बहुत मदद करेगी। आज आपने जो अनुभव साझा किए ये पुडुचेरी की जनता का विश्वास है, उनकी उम्मीदें हैं और उनका आशीर्वाद है। लेकिन, साथियों चुनाव में सिर्फ माहौल काफी नहीं होता माहौल को मतदान में बदलना पड़ता है और ये काम सिर्फ और सिर्फ बूथ का कार्यकर्ता कर सकता है। इसलिए मेरे आपसे कुछ आग्रह है। आने वाले दिनों में दिन-रात एक कर दीजिए, हर वोटर तक पहुंचना है। हमें सरकारी योजनाओं के हर लाभार्थी से संपर्क करना है। हमें ये भी याद रखना है कि पुडुचेरी में एनडीए के बाकी साथी भी हमारे साथ चुनाव में हैं इन सभी दलों के कार्य़कर्ताओं के साथ हमारा संपर्क और संवाद अच्छा होना चाहिए और एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतें। इसके लिए सभी को सामूहिक रूप से मिहनत करनी है। किसी एक पार्टी के लिए काम करना है ऐसा नहीं, पूरे एनडीए के सभी साथियों के लिए एनडीए के सभी साथियों ने काम करना है और बूथ मजबूत बने और बूथ से ज्यादा से ज्यादा पोलिंग हो और पोलिंग में ज्यादा से ज्यादा वोट बीजेपी को मिले एनडीए को मिले इस तरफ हमारा ध्यान केंद्रित हो।

साथियों,

याद रखिए, ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ 'एन बूथ वलिमियान बूथ' यही हमारी जीत की गारंटी है। आइए, हम सब मिलकर पुडुचेरी में एक नया इतिहास रचें। आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं... वणक्कम।

Explore More
अयोध्येत श्री राम जन्मभूमी मंदिर ध्वजारोहण उत्सवात पंतप्रधानांनी केलेले भाषण

लोकप्रिय भाषण

अयोध्येत श्री राम जन्मभूमी मंदिर ध्वजारोहण उत्सवात पंतप्रधानांनी केलेले भाषण
99.92% villages in India covered with banking outlets within 5 km radius: Govt

Media Coverage

99.92% villages in India covered with banking outlets within 5 km radius: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister praises efforts by Acharya Shri Kailasasagarsuri Gyanmandir towards preserving manuscripts
March 31, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi, appreciated the work being done by Acharya Shri Kailasasagarsuri Gyanmandir towards preserving manuscripts. “I am proud that our nation has many such passionate teams that are at the forefront of this, ensuring that the coming generations remain connected to our rich history”, Shri Modi remarked.

The Prime Minister posted on X;

“Saw a glimpse of the work being done by Acharya Shri Kailasasagarsuri Gyanmandir towards preserving manuscripts. I am proud that our nation has many such passionate teams that are at the forefront of this, ensuring that the coming generations remain connected to our rich history.”