Quoteঐখোয় মফম অসিদা মুখ্য মন্ত্রী দেবেন্দ্র ফদনাবিসকী লুচিং মখাদা অচেৎপা সরকার অমা শেম্ননবা অদোমগী মতেং নীবা লাকচবনিঃ জলগাওন্দা প্রধান মন্ত্রী মোদী
Quoteপ্রধান মন্ত্রী মোদীনা জলগাওন্দা হায়খ্রে, জম্মু অমসুং কশ্মীর অমসুং লদাখ অসি ঐখোয়গী লম মচেৎ অমখক্তা নত্তে মসি ভারতকী লুহুপনি
Quoteঐখোয়না ওগস্ত ৫দা, মমাংদা কনা অমত্তনসু খনখিদবা পুৱারী ওইরবা ৱারেপ অমা লৌখ্রেঃ আর্তিকল ৩৭০ মুথৎখিবা মতমদা প্রধান মন্ত্রী মোদী
Quoteপ্রধান মন্ত্রী মোদীনা হায়খ্রে, “ন্যু ইন্দিয়া” অসি হৌজিক্কী ওইরিবা মতম অসিদা শোইদ-ঙামদবতা নত্তনা তুংলমচৎকীদমক্তসু খুমাং চাউশিল্লি
Quoteঐখোয়না ২০২২ ফাওবগী মনুংদা মহারাস্ত্রগী অমসুং লৈবাক অসিগী মীপুম খুদিংমক্কী মংলান মংফাওনহন্নবা অঙম্বা থাক্তা হোৎনরিঃ প্রধান মন্ত্রী মোদী

भारत माता की जय, भारत माता की जय, भारत माता की जय। शरद पूर्णिमा का पावन अवसर भी है, आज भगवान वाल्मीकि का प्रकट दिवस भी है, मैं देशवासियों के, आप सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। राष्ट्र के विकास में हम सभी मिलकर इसी तरह काम करते रहें, यही हमारे उत्सवों और पर्वों का संदेश है, यही हमारी प्रेरणा है, यही हमारे सार्वजनिक जीवन के प्राण हैं।

साथियो, रैलियां तो लोकसभा के चुनाव के दौरान भी बहुत हुईं, यहां उत्तरी महाराष्ट्र में भी एक से एक विराट जनसभाएं हुई हैं लेकिन जलगांव की ये जनसभा अद्भुत है, अभूतपूर्व है और मैं देख रहा हूं पूरी जनसभा चल रही है एक भीड़ चलकर आ रही है। मुझे बताया गया है कि दोपहर के इस ताप में भी आप घंटों से यहां बैठे हैं। हम सभी साथियों के लिए आपके स्नेह को, इस सद्भावना को मैं आदरपूर्वक नमन करता हूं। भाइयो-बहनो, हम सभी आने वाले पांच वर्षों के लिए देवेंद्र फणनविस जी की अगुवाई में महायुती सरकार के लिए एक बार फिर आप सबका समर्थन मांगने के लिए आए हैं। लेकिन जलगांव की धरती पर आने का मकसद सिर्फ इतना ही नहीं है, आपने जो अभूतपूर्व विश्वास हम सब पर, मुझ पर, भाजपा पर एनडीए पर दिखाया है हम उसका आभार भी जताने आए हैं।

साथियो, चार महीने पहले आपने एक समर्थ और सशक्त नए भारत के निर्माण के लिए वोट दिया था, आपने एक ऐसे भारत के लिए जनादेश दिया था जो विश्व में अपने स्वाभाविक स्थान को हासिल करे, आपने एक ऐसे भारत के लिए हमें आदेश दिया था जो 130 करोड़ भारतीयों के सपने और आकांक्षाओं की पूर्ती के लिए हर संभव कदम उठाए। भाइयो-बहनो, आज जब आपके बीच मैं आया हूं तब कह सकता हूं कि नए भारत का नया जोश दुनिया को भी दिखने लगा है। आपको भी लगता है ना?, आपको भी लगता है ना? आपका भी विश्वास है ना? आप भी अनुभव कर रहे हैं ना? पहले ऐसे होता था? ये क्यों हो रहा है? ये मोदी के कारण नहीं हो रहा है, ये आपके उस वोट के कारण हो रहा है। आज दुनिया में नए भारत का अगर जलवा है तो इसके पीछे सिर्फ और सिर्फ 130 करोड़ मेरे देशवासी हैं, आपने जो भारी मतदान किया उससे दुनिया में भारत के लोकतंत्र का गौरवगान हो रहा है। हमारी बहनों ने जिस प्रकार भारी संख्या में वोटिंग की उससे भारत की नारी शक्ति का लोहा दुनिया मानने लगी है। मैं खास कर के महाराष्ट्र और हरियाणा जहां चुनाव इस बार चल रहे हैं, वहां की माताओं बहनों को विशेष आग्रह करना चाहता हूं।

लोकसभा के चुनाव में आपने मतदान करके पुरुषों की बराबरी कर ली, इसके लिए बधाई लेकिन विधानसभा चुनाव में मेरी माताएं बहने पुरुषों से भी आगे निकलनी चाहिए। होगा पक्का? देखता हूं महाराष्ट्र में महिलाएं आगे निकलती हैं कि पुरुष आगे निकलते हैं, आ जाएं मुकाबला हो जाए इस बार। आपने जिस तरह जाति, वर्ग, संप्रदाय, क्षेत्र से ऊपर उठकर एक निर्णायक जनादेश दिया है उसने भारत की छवि को चार चांद लगा दिए हैं। साथियो, आपके इसी जनादेश का परिणाम है कि आज भारत की आवाज दुनिया की हर बड़ी ताकत मजबूती से सुन रही है, विश्व का हर देश हर क्षेत्र आज भारत के साथ खड़ा दिखता है, भारत के साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए उत्साहित है। दुनिया भर में भारत को पुरस्कृत किया जा रहा है, सम्मानित किया जा रहा है तो इसके पीछे आप सभी साथियों का समर्पण है, उत्साह है, त्याग है, तपस्या है और जोश भी है और 130 करोड़ साथियों के इस जोश से ताल बिठाने की, आपकी भावनाओं को उचित स्थान देने की कोशिश उसमें हम कोई कमी नहीं रहने देंगे।

|

साथियो, आज नया भारत ठान चुका है कि उसे अतीत के अनावश्यक बंधनों में बंधकर नहीं रहना है, आज नया भारत अपने वर्तमान को मजबूत तो कर ही रहा है, खुद को भविष्य के लिए तैयार भी कर रहा है। महाराष्ट्र सहित पूरे भारत की भावनाओं के अनुसार बीते कुछ महीने से हम लगातार उन चुनौतियों को चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं। जो बाते दशकों से चली आ रही थीं आज हमने सामने से उनसे टकराने का मन बना लिया है। पांच अगस्त को, क्या हुआ पांच अगस्त को? पांच अगस्त को आपकी भावना के अनुरूप भाजपा एनडीए सरकार ने एक अभूतपूर्व फैसला लिया, जिसके बारे में सोचना तक पहले असंभव लगता था। एक ऐसी स्थिति, जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के गरीब की स्थिति, बहन-बेटियों की, दलितों की, शोषितों के विकास की संभावनाएं नहीं के बराबर थीं और आज जब हम वाल्मीकि जयंती मना रहे हैं। आप हैरान हो जाएंगे 70 साल हो गए, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रहने वाले मेरे वाल्मीकि भाइयो-बहनो को मानव को जो अधिकार होते हैं उन अधिकारों से भी वंचित कर दिया गया था। आज मैं भगवान वाल्मीकि के चरणों में नमन करते हुए कहता हूं कि मेरे वाल्मीकि भाइयों को गले लगाने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। एक ऐसी स्थिति, जिसमें सिर्फ और सिर्फ एक ही प्रकार का विस्तार हो रहा था, ये विस्तार था आतंक का, अलगाव का, एकता और एकीकरण की सोच के खिलाफ षडयंत्रों का।

भाइयो-बहनो, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमारे लिए सिर्फ एक जमीन का टुकड़ा भर नहीं है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का मस्तक है, मां भारती का शीष है। वहां का समूचा जीवन, वहां का कण-कण, भारत की सोच को, भारत की शक्ति को मजबूत करता है। अब आस-पड़ोस की नापाक शक्तियों की गिद्ध दृष्टि जम्मू-कश्मीर की शांति को भंग करने और वहां खून-खराबा कराने पर, और तब हमने सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम भी उठाए। समय के साथ-साथ तमाम सावधानियां बरतते हुए वहां की स्थिति को पूरी तरह से सामान्य बनाने के निरंतर प्रयास कर रहे हैं। 40 साल तक जो असामान्य परिस्थिति रही उसको सामान्य बनाने में चार महीने भी नहीं लगेंगे, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं लेकिन आज दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे देश के कुछ राजनीतिक दल, कुछ राजनेता, राष्ट्रहित में लिए इस निर्णय पर राजनीति करने में जुटे हैं और ये राजनीतिक दल यहां महाराष्ट्र में भी आपके वोट लेने के लिए आपके बीच में चक्कर काट रहे हैं।

भाइयो-बहनो, आप बीते कुछ महीनों में कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं के बयान देख लीजिए, इनके नेताओं की मेल-मुलाकातें देख लीजिए। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर जो देश सोचता है उससे एकदम उल्टा इनकी बातों में दिखता है, उनकी सोच में दिखता है, उनके व्यवहार में दिखता है। इन दलों की भूमिका भारत की कम, पड़ोसी देश के लोग जो भाषा बोलते हैं, ऐसा लग रहा है उनके साथ बड़ा तालमेल नजर आ रहा है। तरह-तरह के बहाने बनाकर ये महाराष्ट्र की, देश की भावनाओं के साथ खड़े रहने में संकोच कर रहे हैं।

साथियो, हमारे लिए तो पांच अगस्त का निर्णय और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को नए रास्ते पर लाने का निर्णय भी अटल है। और आज मैं महाराष्ट्र की धरती, बाबा साहेब अंबेडकर की धरती से, महात्मा ज्योतिराओ फुले की धरती से, छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती से मैं विरोधियों को चुनौती देता हूं अगर आप में हिम्मत है तो इस चुनाव में स्पष्ट स्टैंड लेकर के आप सामने आएं, अगर आप में हिम्मत है और कान खोलकर के हमारे विरोधी सुन लें अगर आप में हिम्मत है तो इस चुनाव में भी और आने वाले चुनावों में भी, आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विषय में अनाप-शनाप बातें करने वाले लोग अगर हिम्मत है तो अपने चुनावी घोषणा पत्र में घोषणा करें कि वे धारा-370, 35-ए जो भाजपा ने मोदी सरकार ने लगाई है वो घोषणा करें कि वापस लाएंगे, पांच अगस्त के निर्णय को हम पलट देंगे, चुनौती देता हूं मैं ये घड़ियाली आंसू बहाना बंद कर दो। आप मुझे बताइए, ये रोज घड़ियाली आंसू बना रहे हैं लोगों को मूर्ख बना रहे हैं, इनमें किसी में दम है अब 370 वापस ले आएं। आप लोग लाने देंगे? क्या हिंदुस्तान लाने देगा? और लाने की कोशिश करेगा वो बच पाएगा क्या? उसका राजनीतिक भविष्य बचेगा क्या? देश उसको स्वीकार करेगा क्या? जब इन लोगों को भी मालूम है कि इनकी चलने वाली नहीं है तो क्या घड़ियाली आंसू बहा रहे हो।

भाइयो-बहनो, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लिया गया फैसला भाजपा के उन संस्कारों का भी आईना है, हमारे वादों और इरादों में एक स्पष्टता भी है और वादों को पूरा करने का साहस भी है, हमारे लिए कथनी और करनी में भेद नहीं है इसका एक और उदाहरण तीन तलाक के खिलाफ बनाया गया कानून है। कांग्रेस समेत तमाम दलों ने कितनी ही कोशिशें कीं कि मुस्लिम बहू-बेटियों को इंसाफ ना मिल पाए, अधिकार ना मिल पाएं, कितनी ही बार उन्होंने कानून के रास्ते में रोड़े अटकाए लेकिन हमने मुस्लिम मां-बहनों को जो वादा किया था, हमने उसको निभाया है। हमारे संकल्प और उनकी सिद्धि ही हमारे संस्कार हैं और इसमें भी मैं विरोधी दलों को चुनौती देता हूं। आप में हिम्मत है तो आइए खुले मैदान में और घोषणा कीजिए कि हम फिर से तीन तलाक का कानून लाएंगे, करो, नहीं करेंगे क्योंकि उनको पता है कि तीन तलाक के कारण सिर्फ मुस्लिम मातओं बहनों को हक मिला ऐसा नहीं लेकिन मुस्लिम पुरुष, वो सिर्फ पति नहीं है वो पिता भी है, भाई भी है और मुस्लिम पुरुष भी सोचता है चलो अच्छा हुआ पति के नाते तो शायद मुझे ठीक नहीं लगता है लेकिन पिता के नाते मुझे लगता है अब मेरी बेटी सुरक्षित हो गई, भाई के नाते मुझे लगता है कि मेरी बहन सुरक्षित हो गई। इसलिए आज हिंदुस्तान के मुसलमान पुरुष हो या स्त्री हो तीन तलाक के मुद्दे पर उज्जवल भविष्य की ओर देखकर चलने के लिए तैयार हैं, देश को और क्या चाहिए। पांच वर्ष पहले अक्टूबर में मैं जब आपके बीच आया था तो मैंने देश के बाद महाराष्ट्र में भी भाजपा को महायुती को अवसर देने का आग्रह किया था। मैंने आपको वचन दिया था कि अगर आपने मौका दिया तो महाराष्ट्र को स्थिर सरकार मिलेगी, स्वच्छ सरकार मिलेगी, सशक्त सरकार मिलेगी, संवेदनशील सरकार मिलेगी, सबके साथ से सबका विकास करने वाली सरकार मिलेगी।

|

साथियो, आब आप बताइए ये पांचों बातें बीते पांच वर्षों में जमीन पर उतरी की नहीं उतरीं? पांच वर्ष में देवेंद्र फणनवीस के रूप में एक ही मुख्यमंत्री रहा कि नहीं रहा? वरना पहले तो ऐसे ग्रहों की छाया थी की इतने बड़े लंबे कालखण्ड में एक ही मुख्यमंत्री थे जिनको पांच साल रहने का सौभाग्य मिला था उसके बाद देवेंद्र फणनवीस दूसरे मुख्यमंत्री हैं जिनको पांच साल और ये राजनीतिक सिद्धा ने पूरे महाराष्ट्र की हिंदुस्तान में गरिमा बढ़ाई ऐसा नहीं है, आज दुनिया में भी महाराष्ट्र और मुंबई की वाहवाही होने लगी है। पांच वर्ष में हर क्षेत्र, हर वर्ग, हर समुदाय का एक समान विकास हुआ है या नहीं? पांच वर्ष में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से मुक्त शासन मिला या नहीं, पांच वर्ष में सामाजिक सद्भाव महाराष्ट्र में सशक्त हुआ या नहीं?

भाइयो-बहनो, बीते पांच साल में हमारे देवेंद्र फणनवीस जी और उनकी टीम ने महाराष्ट्र को विकास और विश्वास के नए रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम किया है। महाराष्ट्र का युवा हो महाराष्ट्र की बहन बेटियां हों, सभी के लिए एक विश्वस्त साथी के रूप में सरकार ने काम किया है। सड़क से लेकर सिंचाई तक, पढ़ाई से लेकर दवाई तक हर क्षेत्र में महाराष्ट्र देश के अग्रणी राज्यों में रहा है, किसान हो या कारोबार हर किसी को नया आत्मविश्वास देने में सरकार सफल रही है।

साथियो, बीते पांच वर्ष के हमारे काम से यहां विपक्ष भी हैरान और परेशान है, हमारे विरोधी भी आज ये मांग रहे हैं कि महायुती का नेतृत्व कर्मशील भी है और ऊर्जावान भी। थके हुए साथी एक दूसरे के लिए सहारा तो बन सकते हैं, महाराष्ट्र के सपनों को, हां के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने का माध्यम कभी नहीं बन सकते। आप देखिए हमारे यहां मंच पर एक से बढ़ कर एक नवजवान नेता दिखाई देंगे और लगातार नए नेता उभर रहे हैं। मैंने अभी एक वीडियो देखा सोशल मीडिया पर, सच्चा है झूठा है वो आप जांच कीजिए मैंने तो देखा इसलिए बताता हूं। एक नेता जी सोफा पर बैठे हैं उनकी पार्टी के नेता आए तो तीन-चार ने पकड़ कर उनको खड़ा किया और फिर माला पहनाई तो बीच में एक छोटी जगह थी तो एक नवजवान ने अपनी मुंडी दिखाई तो ये इतने बड़े नेता जिसकी जीवन भर अखबारों में फोटो छपती रही है, टीवी पर दिखते रहे हैं, बड़ा माना गया है लेकिन मन इतना छोटा था लेकिन एक नवजवान की मुंडी दिखी तो उसे कोहनी मारकर हटा दिया। मैं हैरान हो गया, जो लोग अपने ही दल के लोग जो मंच पर बैठे हुए अपने महत्वपूर्ण साथी की मुंडी भी माला में घुस गई तो कोहनी मारकर के बाहर निकाल दिया। जो अपने ही दल को बड़ा नहीं बना सकते, वो आपके बेटे को कैसे बड़ा बनाएंगे।

साथियो, मुझे खुशी है कि महाराष्ट्र के विकास की तेज गति और निरंतर प्रगति में एक सार्थक योगदान का अवसर हमें मिला है। जब यहां की गरीब बहनों, आदिवासी बहनों के जीवन में आए बदलाव के बारे में सुनते हैं तो हमें संतोष होता है। आज महाराष्ट्र की करीब 10 लाख बहनें हमारी सरकार की आवास योजना की वजह से अपने पक्के घर में अपने परिवार की देखभाल कर पा रही हैं अब उनको इस बात की चिंता नहीं है कि त्योहार में वो मेहमानों को कहां जगह देंगी, बरसात में बच्चों को कहां सुलाएंगी और 10 लाख बहनों को जो खुशी बीते पांच वर्ष में मिल चुकी है। आने वाले कुछ महीनों में 10 लाख और बहनों को अपना पक्का घर मिलना तय है। ऐसा पक्का घर जिसमें अपने भी बनेंगे और अपनों के सपने भी पलेंगे। महाराष्ट्र के, देश के हर गरीब के सपने को 2022 तक पूरा करने के लिए हम पूरे सामर्थ्य के साथ जुटे हैं और इस गति को और तेज करने के लिए देवेंद्र फणनवीस की अगुवाई पर भी फिर मोहर लगाने का आह्वाहन करने के लिए आज हम सभी यहां एकत्र हुए हैं।

भाइयो-बहनो, चार महीने पहले ही आपने ये तय किया है कि नए भारत के निर्माण में महाराष्ट्र की भूमि का अहम रोल है। किसान, जवान और नवजवान के जीवन को बेहतर बनाने के जिस संकल्प को लेकर भाजपा-एनडीए का गठबंधन आपके बीच आया था उस पर पूरे महाराष्ट्र ने विश्वास जताया। आज जलगांव से लेकर पूरे महाराष्ट्र की जनता देख रही है कि सरकार बनाने के बाद कितनी तेजी से संकल्प को सिद्धि में बदलने का काम शुरू हो चुका है। भाजपा के संकल्प पत्र की अनेक बातें अब या तो जमीन पर उतर चुकी हैं या तो उनको पूरा करने के लिए योजनाएं शुरू हो चुकी हैं।

|

साथियो, लोकसभा चुनाव के दौरान हमने आपसे वादा किया था कि सरकार बनते ही पीएम सम्मान निधि का दायरा हर किसान परिवार तक पहुंचाया जाएगा। आज महाराष्ट्र के हर किसान के बैंक खाते में सीधी मदद पहुंचाई जा रही है इसमें भी महाराष्ट्र प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। देवेंद्र जी आपको बधाई, आपकी टीम को भी बधाई। यहां के सात लाख किसानों के खाते में लगभग 2000 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं, इसमें कोई बिचौलिया नहीं है। जिन किसान का आधार लिंक करने में थोड़ी दिक्कत आ रही है, बैंक में नाम का स्पेलिंग एक है आधार में स्पेलिंग अलग है उनके लिए भी छूट देने का फैसला सरकार कर चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में ऐसे साथियों के बैंक खाते में भी सीधी-सीधी मदद पहुंचाई जाएगी और चार महीने के भीतर-भीतर, फिर से ये जो छोटी-छोटी टेक्निकल कमियां हैं इसके दूर करके चार महीने के भीतर-भीतर आधार से जोड़ने का काम भी कर दिया जाएगा और पैसे भी पहुंचा दिए जाएंगे।

भाइयो-बहनो, भाजपा के तमाम साथियों ने महाराष्ट्र सहित पूरे देश के छोटे किसानों को पेंशन की सुविधा से जोड़ने का भी संकल्प लिया है। सरकार बनते ही हमने निर्णय लिया कि छोटे किसान परिवारों और कारोबारी और दुकानदारों को 60 वर्ष के बाद तीन हजार रुपए की नियमित पेंशन की सुविधा भी दी जाएगी। आज पीएम किसान मानधन योजना और पीएम व्यापारिक पेंशन योजना से लाखों किसान और दुकानदार साथी जुड़ रहे हैं। अभी तक देश भर में करीब 18 लाख किसान पेंशन योजना का हिस्सा बन चुके हैं जिसमें से 70 हजार से अधिक यहीं ये मेरे महाराष्ट्र के हैं।

साथियों एक और बहुत बड़े संकल्प को हम जमीन पर उतारना शुरू कर चुके हैं, ये संकल्प पानी का है। महाराष्ट्र सहित पूरे देश के हर घर को जल से जोड़ने का, इस संकल्प को पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन पर साढ़े 3 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और ये तो स्वयं भी जलगांव है और जलगांव से ही जल पहुंचाने का संकल्प लेने का मुझे मौका मिला है। जाहिर है इस बजट का बहुत बड़ा लाभ महाराष्ट्र को होने वाला है। जलगांव सहित उत्तर महाराष्ट्र के हर जिले, हर गांव को इसका लाभ मिलने वाला है लेकिन इतने व्यापक अभियान को सिर्फ सरकार नहीं चला सकती है, इसमें पूरे महाराष्ट्र की भूमिका अहम रहने वाली है। जलयुक्ति शिवार का जो अभियान यहां देवेंद्र जी की टीम आप सभी साथियों के साथ मिलकर चला रही है उससे इस मिशन को और गति मिलने वाली है। आज जल बचाने और जल संरक्षण के लिए आप अपने स्तर पर जो भी प्रण कर रहे हैं उनको हम तकनीक से जोड़ने वाले हैं, हमारे पानी के स्रोतों को कैसे एक ग्रिड से जोड़ा जा सकता है और फिर कैसे उस ग्रिड से घर-घर तक पानी उचित मात्रा में पहुंचाया जा सकता है इसके लिए काम किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हमारी बहनों को पानी की चिंता से मुक्ति मिले और हमारे किसान परिवारों की बारिश पर निर्भरता भी कम हो।

भाइयो-बहनो, पानी सिर्फ किसान की ही आवश्यकता ही नहीं है बल्कि उद्योगों के लिए भी महत्वपूर्ण शर्त है। महाराष्ट्र के इस हिस्से में उद्योगों के लिए बहुत स्कोप है, विशेष तौर पर खेती से जुड़े उद्योगों के लिए यहां की स्थितियां और परिस्थितियां अनुकूल हैं, बीते पांच वर्षों में यहां इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत हुआ है। पिछली बार जब जलगांव आया था तो यहां के केला किसानों की समस्याओं के बारे में विस्तार से जाना था। महायुती की सरकार ने इन परेशानियों को दूर करने की पूरी कोशिश की है। पर्याप्त पानी और पर्याप्त बिजली के लिए यहां जिस तरह से कोशिशें हो रही हैं उसके बाद यहां के औद्योगिकरण में पंख लग जाएंगे, युवाओं को रोजगार के अनंत अवसर मिल पाएंगे। साथियो, अब हम किसानों को पोषक के साथ निर्यातक बनाने की भी गंभीरता से कोशिश कर रहे हैं। फूड प्रोसेसिंग उद्योगों की इसमें अहम भूमिका रहने वाली है। जलगांव का केला हो या फिर हमारे आदिवासी क्षेत्रों का वन-धन इस पूरे इलाके की आर्थिक स्थिति में तेजी से बदलाव आने वाला है। भाइयो-बहनो, जलगांव सहित इस पूरे क्षेत्र में आधुनिक सड़कों के साथ-साथ रेल-वे और हवाई कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जा रहा है। जलगांव अब उड़ान योजना के साथ भी जुड़ चुका है, रेलवे से जुड़े हुए प्रोजेक्ट्स पर काम पूरा हो चुका है और जिन पर काम चल रहा है वो जल्द ही कंप्लीट कर लिया जाएगा। मनमाड और इंदौर के बीच रेल लाइन का जो काम हमारी सरकार ने शुरू करवाया है।

साथियो, एक ओर राज्य में डबल इंजन का डबल शक्ति का उदाहरण महाराष्ट्र ने देश के सामने रखा था, उससे देश के अनेक राज्यों ने प्रेरणा ली। अब उसी संकल्प को दोहराने का समय है। महाराष्ट्र के विकास की गति को हमें इसी तरह निरंतरता देनी है, महाराष्ट्र के विकास की गति को हमें और तेज करना है ये तभी संभव हो पाएगा जब देवेंद्र फणनवीस जी के नेतृत्व में एक बार फिर मजबूत सरकार यहां बनेगी। मैं आप सब से सवाल पूछूं क्या? सब जवाब देंगे? क्या आप सभी ये काम करेंगे? 21 अक्टूबर को भारी मतदान सुनिश्चित करेंगे? इधर-उधर चले तो नहीं जाओगे ना?

भारत माता की जय, भारत माता की जय, भारत माता की जय।

  • Babla sengupta December 30, 2023

    Babla sengupta
  • Mahendra singh Solanki Loksabha Sansad Dewas Shajapur mp November 16, 2023

    नमो नमो नमो नमो
Explore More
২৭.০৪.২০২৫ দা শন্দোকখিবা মন কি বাতকী ১২১শুবা তাঙ্কক্ত প্রধান মন্ত্রীনা ফোঙদোকখিবা ৱারোল

Popular Speeches

২৭.০৪.২০২৫ দা শন্দোকখিবা মন কি বাতকী ১২১শুবা তাঙ্কক্ত প্রধান মন্ত্রীনা ফোঙদোকখিবা ৱারোল
International Yoga Day 2025: 17 world records that show Yoga's global rise

Media Coverage

International Yoga Day 2025: 17 world records that show Yoga's global rise
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Let this Yoga Day mark the beginning of Yoga for Humanity 2.0, where Inner Peace becomes Global Policy: PM Modi
June 21, 2025
QuoteYoga has united the entire world: PM
QuoteYoga is for Everyone, Beyond Boundaries, Beyond Backgrounds, Beyond age or ability: PM
QuoteYoga leads us on a journey towards oneness with the world, It teaches us that we are not isolated individuals but part of nature: PM
QuoteYoga is a system that takes us from Me to We: PM
QuoteYoga is the pause button humanity needs, to breathe, to balance, to become whole again: PM
QuoteLet this Yoga Day mark the beginning of Yoga for Humanity 2.0, where Inner Peace becomes Global Policy: PM

Andhra Pradesh Governor Syed Abdul Nazir Ji, the popular Chief Minister of this state, my dear friend Chandrababu Naidu Garu, my colleagues in the Union Cabinet, K. Rammohan Naidu Ji, Prataprao Jadhav Ji, Chandrashekhar Ji, Bhupati Raju Srinivas Verma Ji, the state's Deputy CM Pawan Kalyan Garu, other dignitaries and my dear brothers and sisters! Namaskar to all of you!

Best wishes to everyone in the country and across the world on International Yoga Day. Today, for the 11th time, the whole world is doing yoga together on 21 June. Yoga simply means to connect and it is wonderful to see how yoga has connected the whole world. When I look back at the journey of yoga over the past decade, I remember many things. The day when India proposed in the United Nations that 21 June be recognised as International Yoga Day and then in the shortest time 175 countries of the world stood with our proposal. Such solidarity and support are not a common occurrence in today's world. This was not just support for a proposal, it was a collective effort of the world for the good of humanity. Today, after 11 years, we see that yoga has become a part of the lifestyle of millions of people around the world. I feel proud when I see that our Divyang friends read Yoga Shastras in Braille, scientists do yoga in space, young friends in villages participate in Yoga Olympiad. Look here, a very wonderful yoga program is going on in all the Navy ships. Be it the steps of the Sydney Opera House, or the peak of Everest, or the expanse of the ocean, the message everywhere is the same – Yoga belongs to all, and is for all. Yoga is for everyone, beyond boundaries, beyond backgrounds, beyond age or ability.

|

Friends,

Today I am happy that we all are in Visakhapatnam. This city is a confluence of both nature and progress. The people here have organised this event so well. I congratulate Chandrababu Naidu Garu and Pawan Kalyan Garu, under your leadership Andhra Pradesh took a great initiative of YogAndhra Abhiyan. I would also like to specially praise the efforts of Nara Lokesh Garu. How should be the social celebration of yoga, how should every section of the society be connected, he has shown this in the YogAndhra campaign of the last one and a half months, and for this brother Lokesh deserves many congratulations. And I would also like to tell my countrymen that the work done by Lokesh brother should be seen as an example of how such opportunities can be taken deeply to the social level.

Friends,

I have been told that more than two crore people are associated with the YogAndhra campaign. This is the spirit of public participation which is the main basis of developed India. When the public itself comes forward and takes up a campaign, owns a goal, then no one can stop us from achieving that goal. This good will of the people and your efforts are visible everywhere in this event.

|

Friends,

The theme of this year’s International Day of Yoga is ‘Yoga for One Earth, One Health’. This theme reflects a deep truth. The health of every entity on Earth is interconnected. Human well-being depends on the health of the soil that grows our food, on the rivers that give us water, on the health of the animals that share our eco-systems, on the plants that nourish us. Yoga awakens us to this inter-connected-ness. Yoga leads us on a journey towards oneness with the world. It teaches us that we are not isolated individuals but part of nature. Initially we learn to take good care of our own health and wellness. Gradually, our care and concern extend to our environment, society and planet. Yoga is a great personal discipline. At the same time, it is a system that takes us from Me to We.

Friends,

This sentiment of ‘Me to We’ is the essence of the soul of India. When a person thinks about the society above his own interests, only then the entire humanity is benefited. Indian culture teaches us, सर्वे भवन्तु सुखिनः, that is, the welfare of all is my duty. This journey from ‘Me’ to ‘We’ is the basis of service, dedication and co-existence. This thinking promotes social harmony.

Friends,

Unfortunately, today the entire world is going through some kind of tension. Unrest and instability are increasing in many areas. In such a situation, yoga gives us direction to peace. Yoga is the pause button that humanity needs to breathe to balance to become whole gain.

I would like to make a request to the world community on this important occasion. Let this Yoga Day mark the beginning of Yoga for Humanity 2.O, where Inner Peace becomes Global Policy. Where yoga is not just a personal practice but becomes a medium of global partnership. Where every country, every society makes yoga a part of lifestyle and public policy. Where we together give impetus to a peaceful, balanced and sustainable world. Where yoga takes the world from conflict to cooperation and from tension to solution.

|

Friends,

To spread yoga in the world, India is further strengthening the science of yoga through modern research. Major medical institutions of the country are engaged in research on yoga. It is our endeavour to ensure that the scientific nature of yoga finds a place in the modern medical system. We are also encouraging evidence-based therapy in the field of yoga in the country's medical and research institutions. AIIMS, Delhi has also done very good work in this direction. AIIMS research has revealed that yoga plays an important role in the treatment of cardiac and neurological disorders and in women's health and mental well-being.

|

Friends,

The mantra of yoga and wellness is also being promoted through the National Ayush Mission. Digital technology has also played a big role in this. Through the Yoga Portal and YogAndhra Portal, more than 10 lakh events have been registered across the country. Today, events are being organised at so many places in every corner of the country. This also shows how much the scope of yoga is expanding.

Friends,

We all know that today the mantra of Heal in India is also becoming very popular in the world. India is becoming the best destination for healing for the world. Yoga also has a big role in this. I am happy that a Common Yoga Protocol has been created for yoga. More than 6.5 lakh trained volunteers of Yoga Certification Board, 10-day yoga module in about 130 recognized institutes and medical colleges, many such efforts are creating a holistic ecosystem. Trained yoga teachers are being deployed in our Ayushman Arogya Mandirs across the country. Special e-AYUSH visas are being given so that people from all over the world can benefit from this wellness ecosystem of India.

|

Friends,

Today on Yoga Day, I would like to draw everyone's attention towards obesity once again. Increasing obesity is a big challenge for the whole world. I had also discussed this in detail in Mann Ki Baat programme. For this, I had also started a challenge to reduce 10 percent oil in our food. I once again appeal to the countrymen and people across the world to join this challenge. We need to spread awareness on how we can reduce oil consumption in our food by at least 10 percent. Reducing oil consumption, avoiding unhealthy diet and doing yoga is the key to better fitness.

|

Friends,

Let us together make Yoga a mass movement. A movement that takes the world towards peace, health and harmony. Where every person starts the day with yoga and finds balance in life. Where every society is connected to yoga and is free from stress. Where yoga becomes a medium to bind humanity together. And where 'Yoga for One Earth, One Health' becomes a global resolution. Once again, while congratulating the leadership of Andhra, congratulating the people of Andhra and congratulating the yoga practitioners and yoga lovers spread across the world, I wish you all a very Happy International Yoga Day. Thank you!