PM’s statement to media ahead of the Budget Session of Parliament

Published By : Admin | January 31, 2019 | 10:35 IST
PM’s statement to media ahead of the Budget Session of Parliament
‘Sabka Saath, Sabka Vikas’ is the mantra of the Government and this spirit will also be seen in the Parliament: PM
We are looking forward to discussing every issue in the Parliament: PM Modi

आप सबको 2019 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है। कुछ ही देर के बाद आदरणीय राष्‍ट्रपति जी दोनों सदनों के संयुक्‍त सत्र को संबोधित करेंगे।पिछली बार सदन का रुख हम सबने देखा है। आज देश में एक जागरूकता है, हर नागरिक सदन की गतिविधि को बहुत बारीकी से देखता है। और आज देश की हर छोटी-मोटी घटना को पहुंचने की reach भी बहुत है तो सामान्‍य मानवी तक सारी बातें पहुंचती हैं। और उसके कारण discussion में जिनका interest नहीं होता है, debate में जिनका interest नहीं होता है, उनके प्रति समाज में स्‍वाभाविक नाराजगी पैदा होती है।

मैं आशा करता हूं कि सभी हमारे आदरणीय सांसद इन जन-भावनाओं को ध्‍यान में रखते हुए इस बजट सत्र का उपयोग गहराई से, विस्‍तार से, जानकारियों से भरपूर, चर्चा में हिस्‍सा लें, अपने विचार रखें, सदन को लाभान्वित करें, सरकार को भी लाभान्वित करें और हमारे पास इस सत्र में जितना भी काम है, उसका सर्वाधिक उपयोग हमारे सभी आदरणीय सांसद करें; ऐसी मेरी उनसे अपेक्षा है और मैं ये भी जानता हूं कि अब जब अपने-अपने क्षेत्र में भी उनको जाना है, तो इस बार सदन में जो उत्‍तम और साकारात्‍मक व्‍यवहार रहा होगा, उसका एक सकारात्‍मक लाभ मैदान में भी, सदस्‍यों के तरफ लोगों के देखने के व्‍यवहार में भी नजर आता रहता है। 

मुझे विश्‍वास है इस गंभीरता को सभी लोग स्‍वीकार करेंगे। सबका साथ-सबका विकास- इस मंत्र को ले करके हम चलें हैं, आगे भी इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं, committed हैं। सदन में भी सबका साथ ले करके देश के विकास के लिए काम करने के निर्णयों में हम आगे बढ़ना चाहते हैं। हमारी पूरी कोशिश रहेगी, हर विषय पर चर्चा करने के लिए हम उत्‍सुक हैं। मैं स्‍वागत करूंगा खुले मन से चर्चा का, मैं स्‍वागत करूंगा सदन की कार्रवाई अच्‍छे ढंग से चले इसका, मैं स्‍वागत करूंगा कि यहां सभी सदस्‍य मिल करके भावी भारत के निर्माण में कुछ न कुछ योगदान देने की गर्व प्राप्‍त करें।

बहुत-बहुत धन्‍यवाद  

Explore More
প্রধান মন্ত্রীনা শ্রী রাম জন্মভুমি মন্দির দ্বাজরোহন উৎসবতা পীখিবা ৱারোলগী মৈতৈলোন্দা হন্দোকপা

Popular Speeches

প্রধান মন্ত্রীনা শ্রী রাম জন্মভুমি মন্দির দ্বাজরোহন উৎসবতা পীখিবা ৱারোলগী মৈতৈলোন্দা হন্দোকপা
I planned to set up semiconductor factory in India 2 decades ago, but government was shackled then: PM Modi

Media Coverage

I planned to set up semiconductor factory in India 2 decades ago, but government was shackled then: PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister pays tribute to Shri Ram Vilas Paswan ji
July 05, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, paid tributes to former Union Minister Shri Ram Vilas Paswan ji on his birth anniversary today."He made significant contributions to the upliftment of society's deprived and weaker sections. He will always be remembered for his dedication to public service and national service", Shri Modi remarked.

The Prime Minister posted on X:

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया। जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने समर्पण भाव के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।