ओमान के विदेश मामलों के मंत्री यूसुफ बिन अलवाई बिन अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

ओमान के विदेश मामलों के मंत्री यूसुफ बिन अलवाई बिन अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री और यूसुफ अब्दुल्ला ने भारत और ओमान के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रहे घनिष्ठ संबंधों पर विचार-विमर्श किया।

यूसुफ़ बिन अलॉवी बिन अब्दुल्ला ने अपने महामहिम सुल्तान कबूस बिन सईद अल सईद की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने भी उनके महामहिम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


