उन्होंने उन्होंने जनऔषधि योजना के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और कहा, "मैंने भगवान को नहीं देखा है, लेकिन मैंने आप में भगवान को देखा है।"

पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा, "आपकी आवाज को सुनने और आपके आशीर्वाद के कारण, मैं ठीक हो रहा हूं और बोलने में भी सक्षम हूं।" महिला ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनकी मदद की।

उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि कैसे जनऔषधि योजना से उन्हें हर महीने लगभग 3,500 रुपये की बचत हो रही है।

पीएम मोदी ने उनके साहस की सराहना की और कहा, “आपने अपनी इच्छा शक्ति से बीमारी को हरा दिया है। आपका साहस ही आपका ईश्वर है और यही बात आपको इतने बड़े संकट से उभरने की ताकत देती है। आपको इस आत्मविश्वास को अपने अंदर बनाए रखना चाहिए।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s AI moment: Sarvam turns unicorn at $1.5 billion valuation

Media Coverage

India’s AI moment: Sarvam turns unicorn at $1.5 billion valuation
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने G7 समिट के दौरान UAE के राष्ट्रपति से मुलाकात की
June 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। वर्ष 2026 में दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी मुलाकात थी, जो भारत-यूएई की मजबूत और जीवंत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को दर्शाती है।

दोनों नेताओं ने जनवरी 2026 में राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा और मई 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के परिणामस्वरूप प्रौद्योगिकी, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति तथा सकारात्मक घटनाक्रमों की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए संवाद, कूटनीति तथा अंतरराष्ट्रीय कानून, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के महत्व को रेखांकित किया। दोनों पक्षों ने होर्मुज स्ट्रेट से निरंतर निर्बाध, सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के आवाजाही और व्यापार जारी रखने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को इस वर्ष के अंत में भारत की मेजबानी में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।