टाइम्स नाउ समिट में मुख्य संबोधन देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 8 महीनों में सरकार द्वारा लिए गए बड़े फैसलों के बारे में बात की। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेहतर प्रदर्शन करने के साथ-साथ तेजी से आगे विकास करना है।

यहां पढ़ें, क्या हैं पिछले 8 महीनों में मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियां –

सभी किसानों को पीएम किसान योजना के तहत कवर किया गया

किसानों, मजदूरों, दुकानदारों को पेंशन सुनिश्चित की गई

जल जैसे महत्वपूर्ण विषय पर तमाम बाधाओं को समाप्त करने के लिए जल शक्ति मंत्रालय का गठन

मध्यम वर्ग के लिए आवास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 25,000 करोड़ रुपये की विशेष निधि

दिल्ली के 40 लाख लोगों को लाभ पहुंचाने वाली अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया गया

ट्रिपल तालक से संबंधित कानून

बाल उत्पीड़न के खिलाफ सख्त सजा का कानून

ट्रांसजेंडर को सशक्त बनाने वाला कानून

चिट फंड योजना में होने वाली धोखाधड़ी की रोक के लिए कानून

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम

कॉर्पोरेट टैक्स में ऐतिहासिक कमी

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति

देश को अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमान की डिलीवरी

बोडो शांति समझौता

ब्रू-रियांग लोगों का पुनर्वास

एक भव्य राम मंदिर के लिए ट्रस्ट का गठन

धारा - 370 निरस्त करने का निर्णय लिया गया

जम्मू, कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का निर्णय लिया गया

नागरिकता संशोधन अधिनियम

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Oman, India’s Gulf 'n' West Asia Gateway

Media Coverage

Oman, India’s Gulf 'n' West Asia Gateway
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया
December 23, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात लेखक और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि हिंदी साहित्य जगत में उनके अमूल्य योगदान का सदैव समरण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

"ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। हिन्दी साहित्य जगत में अपने अमूल्य योगदान के लिए वे हमेशा स्मरणीय रहेंगे। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।"