उन्होंने कहा कि विश्‍वकर्मा योजना कोकरीब 13-15 हजार करोड़ रुपये से शुरु किया जाएगा
हम दिव्‍यांगजनों के लिए एक सुगम भारत के निर्माण के लिए काम कर रहे है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
हम पैरालिंपिक में भी हिन्‍दुस्‍तान का तिरंगा झंडा फहराने के लिए हमारे दिव्‍यांगजनों को सामर्थ्‍यवान बना रहे हैं इसके लिए खिलाडि़यों को स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही हैं: पीएम नरेन्द्र मोदी

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि आने वाले महीने में विश्‍वकर्मा जयन्‍ती पर विश्‍वकर्मा योजना लॉन्‍च की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना परम्‍परागत कौशल्‍य वोले लोग अर्थात वह लोग जो औजार से और अपने हाथ से काम करने वाले वर्ग यानि जो कि ज्‍यादातर ओबीसी समुदाय से है। जैसे कि सुथार हों, सुनार हों, राजमिस्‍त्री हों, कपड़े धोने वाले काम करने वाले लोग हों, बाल काटने वाले भाई-बहन परिवार, ऐसे लोगों को एक नई ताकत देने का काम करेगी। इस योजना का आरंभ लगभग13-15 हजार करोड़ रुपये के बजट से किया जाएगा।

लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम दिव्‍यांगजनों के लिए एक सुगम भारत के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पैरालिंपिक में भी हिन्‍दुस्‍तान का तिरंगा झंडा लहराने के लिए दिव्‍यांगजनों को सामर्थ्‍यवान बना रहे हैं। जिसके लिए खिलाडि़यों को स्पेशल ट्रेनिंग दी जारही हैं। अपने भाषण में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज भारत के पास डेमोग्राफी है, डेमोक्रेसी है, और डाइवर्सिटी है। उन्होंने कहा कि डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी और डाइवर्सिटी की ये त्रिवेणी भारत के हर सपने को साकार करने का सामर्थ्‍य रखती है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Stranded in Tehran, 50 Iranian Sikhs return safely to India

Media Coverage

Stranded in Tehran, 50 Iranian Sikhs return safely to India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
August 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री पिंगली वेंकैया को राष्ट्र को तिरंगा प्रदान करने में उनकी अमूल्य भूमिका के लिए स्मरण किया और कहा कि उनके प्रयास आज भी लोगों को समर्पण एवं देशभक्ति की भावना के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय को अपार गर्व से भर देता है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए पूरे देश को प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

"श्री पिंगली वेंकैया जी की 150वीं जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। हमारे राष्ट्र को तिरंगा प्रदान करने में उनकी अमूल्य भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके प्रयास सदैव लोगों को समर्पण और देशभक्ति की भावना के साथ मातृभूमि की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"

तिरंगा हरेक भारतीय के हृदय को अपार गर्व से भर देता है और हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।