प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका संबंधों को और मज़बूत बनाने के लिए अमेरिकी कांग्रेस के निरंतर और द्विदलीय समर्थन की सराहना की
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बाइडेन के साथ अपने हाल की दूरभाष वार्ता और भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए दोनों नेताओं के साझा दृष्टिकोण को याद किया
प्रधानमंत्री और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, मजबूत द्विपक्षीय सहयोग, लोगों से लोगों के बीच दृढ़ संबंधों और अमेरिका में उत्साही भारतीय समुदाय को द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी के मजबूत स्तंभ के रूप में मान्यता दी
प्रधानमंत्री ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने के नए अवसरों पर चर्चा की

सीनेट में बहुमत के नेता चार्ल्स शूमर के नेतृत्व में नौ सीनेटरों के एक अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में सीनेटर रॉन विडेन, सीनेटर जैक रीड, सीनेटर मारिया कैंटवेल, सीनेटर एमी क्लोबुचर, सीनेटर मार्क वार्नर, सीनेटर गैरी पीटर्स, सीनेटर कैथरीन कॉर्टेज़ मस्तो और सीनेटर पीटर वेल्च शामिल थे।

प्रधानमंत्री ने भारत में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत बनाने के लिए अमेरिकी कांग्रेस के निरंतर और द्विदलीय समर्थन की सराहना की। प्रधानमंत्री ने समकालीन वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति जोसेफ बाइडेन के साथ अपनी हाल ही में हुई दूरभाष वार्ता और दोनों नेताओं के साझा दृष्टिकोण का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, मजबूत द्विपक्षीय सहयोग, लोगों से लोगों के बीच दृढ़ संबंधों और अमेरिका में उत्साही भारतीय समुदाय को द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी के मजबूत स्तंभों के रूप में मान्यता दी।

प्रधानमंत्री ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, स्वच्छ ऊर्जा पारेषण, संयुक्त विकास और उत्पादन एवं विश्वसनीय और उदारपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने के नए अवसरों पर चर्चा की।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Govt nod to 22 more firms under ECMS, investment worth Rs 42,000 crore

Media Coverage

Govt nod to 22 more firms under ECMS, investment worth Rs 42,000 crore
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने रानी वेलु नचियार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
January 03, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रानी वेलु नचियार की जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने रानी वेलु नचियार को वीरता और सैन्य कुशलता का प्रतीक बताते हुए भारत के सबसे वीर योद्धाओं में से एक के रूप में उन्हें याद किया।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि रानी वेलु नचियार औपनिवेशिक दासता के विरुद्ध उठ खड़ी हुईं और उन्होंने भारतीयों के स्वशासन के अधिकार पर बल दिया। सुशासन के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और सांस्कृतिक गौरव आज भी राष्ट्र को प्रेरित कर रहा है।

श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि उनका बलिदान और दूरदर्शी नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा जो भारत की प्रगति की यात्रा में साहस और देशभक्ति के एक प्रकाश स्तंभ के रूप में कार्य करेगा।

प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर अलग-अलग पोस्ट साझा करते हुए लिखा:

“रानी वेलु नचियार की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उन्हें भारत की सबसे साहसी महिला योद्धाओं में से एक के रूप में याद किया जाता है, जो अदम्य साहस और रणनीतिक कुशलता की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने औपनिवेशिक दासता के खिलाफ आवाज उठाई और भारतीयों के स्वशासन के अधिकार पर बल दिया। सुशासन और सांस्कृतिक गौरव के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी अत्यंत सराहनीय है। उनका बलिदान और दूरदर्शी नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

“ராணி வேலு நாச்சியாரின் பிறந்தநாளில் அவருக்கு மரியாதை செலுத்துகிறேன். துணிச்சலையும், வியூகத் திறமையையும் கொண்டிருந்த அவர், இந்தியாவின் துணிச்சல் மிக்க வீராங்கனைகளில் ஒருவராக நினைவுகூரப்படுகிறார். காலனித்துவ ஒடுக்குமுறைக்கு எதிராகக் கிளர்ந்தெழுந்த அவர், இந்தியாவை ஆள இந்தியர்களுக்கே உரிமை உண்டு என்பதை வலியுறுத்தினார். நல்லாட்சி மற்றும் கலாச்சார பெருமைக்கான அவரது உறுதிப்பாடும் போற்றத்தக்கது. அவரது தியாகமும் தொலைநோக்குத் தலைமையும் பல தலைமுறைகளை ஊக்கப்படுத்தும்.”