प्रधानमंत्री, श्री नरेन्‍द्र मोदी कहा है कि देश के जिन क्षेत्रों से सम्‍पर्क स्‍थापित नहीं हो सका है और जो पीछे छूट गए थे, उन्हें रेलवे के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। श्री मोदी देश के विभिन्न क्षेत्रों को गुजरात के केवडिया से जोड़ने वाली आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने और राज्य में रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बोल रहे थे।

प्रधानमंत्री ने दृढ़ता से कहा कि बड़ी लाईन और विद्युतीकरण की गति में तेजी आई है और पटरियां तेज गति के लिए तैयार की जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे सेमी हाई स्पीड ट्रेनें चलने में सक्षम हुई हैं और हम उच्च गति क्षमताओं की ओर बढ़ रहे हैं, इस कार्य के लिए बजट को कई गुना बढ़ाया गया है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि रेलवे पर्यावरण के अनुकूल हो। केवड़िया स्टेशन भारत का पहला रेलवे स्टेशन है, जिसे ग्रीन बिल्डिंग प्रमाणपत्र के साथ शुरू किया गया है।

उन्होंने रेलवे से संबंधित विनिर्माण और प्रौद्योगिकी में आत्‍मनिर्भरता के महत्व पर भी जोर दिया जिसके अब अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। यह उच्च हार्स पावर के इलेक्ट्रिक इंजन के स्थानीय निर्माण के कारण संभव हुआ कि भारत दुनिया की पहली डबल स्टैक्ड बहुत लम्‍बी कंटेनर ट्रेन शुरू कर सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा, आज स्वदेश में निर्मित आधुनिक रेलगाड़ियों की एक श्रृंखला भारतीय रेल का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री ने रेलवे में परिवर्तन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए कुशल विशेषज्ञों और पेशेवरों की आवश्यकता पर बल दिया। इस जरूरत ने वड़ौदरा में डीम्ड रेलवे यूनिवर्सिटी की स्थापना की। भारत में उन कुछ देशों में से एक है जहां इस तरह की क्षमता वाला संस्थान है। रेल परिवहन के लिए आधुनिक सुविधाएं, बहु-अनुशासनात्मक अनुसंधान, प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। 20 राज्यों के प्रतिभाशाली युवाओं को रेलवे के वर्तमान और भविष्य को चलाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपनी बात समाप्‍त करते हुए कहा कि यह नवाचार और अनुसंधान के माध्यम से रेलवे को आधुनिक बनाने में मदद करेगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit

Media Coverage

PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
May 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उपराष्ट्रपति विकसित भारत के सामूहिक स्वप्न को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बहुआयामी प्रयास कर रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि संसदीय कार्यवाही की उत्पादकता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उनके निरंतर प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्वांगीण विकास के प्रति उपराष्ट्रपति का अटूट समर्पण और गरीबों एवं वंचितों के प्रति उनकी चिंता भी उतनी ही प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन समर्पण, अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्य की भावना से प्रेरित है। श्री मोदी ने उपराष्ट्रपति के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और राष्ट्र की सेवा में निरंतर रत रहते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे विकसित भारत के हमारे सामूहिक स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। संसदीय कार्यवाही की उत्पादकता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उनके प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। गरीबों और वंचितों के प्रति चिंता के साथ सर्वांगीण विकास के प्रति उनका पूर्ण उत्साह भी उतना ही प्रेरणादायक है। उनका सार्वजनिक जीवन समर्पण, अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्यबोध से प्रेरित है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख और राष्ट्र की सेवा निरंतर रत रहते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं।