प्रधानमंत्री ने उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को सलाम किया
बचाव अभियान की सफलता हर किसी को भावुक कर रही है: पीएम
प्रधानमंत्री ने बचाए गए श्रमिकों के साहस और धैर्य की सराहना की;
उन्होंने श्रमिक भाइयों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को सलाम किया है।

श्री मोदी ने कहा कि उत्तरकाशी स्थित सुरंग में हमारे श्रमिक भाइयों के बचाव अभियान की सफलता हर किसी के लिए भावनात्मक क्षण है। उन्होंने सुरंग में फंसे लोगों के साहस और धैर्य की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है।

टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

यह अत्यंत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद अब हमारे ये साथी अपने प्रियजनों से मिलेंगे। इन सभी के परिजनों ने भी इस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है।

मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं। उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है। इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Slovak nationals welcome PM Modi with Vande Mataram, folk dance performances

Media Coverage

Slovak nationals welcome PM Modi with Vande Mataram, folk dance performances
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराई
June 16, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि पिछले दशक में बुनियादी ढांचे का रिकॉर्ड स्तर पर उन्नयन हुआ है। उन्होंने देश के लोगों के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है ताकि विकसित भारत के स्‍वप्‍न को साकार किया जा सके।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में‍ लिखा :

“पिछले दशक में बुनियादी ढांचे का रिकॉर्ड स्तर पर उन्नयन हुआ है। हम अपने देश के लोगों के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि विकसित भारत के हमारे स्‍वप्‍न को साकार किया जा सके।

#12YearsOfNayaBharatNirman”