“खेल में कभी हार नहीं होती; आप या तो जीतेंगे या सीखेंगे"
"खेल के प्रति सरकार की भावना मैदान पर खिलाड़ियों के जोश में दिखती है"
"राजस्थान के वीर युवाओं ने लगातार देश का नाम रोशन किया है"
"खेल हमें सिखाते हैं कि उत्कृष्टता की कोई सीमा नहीं है और हमें अपनी पूरी ताकत से प्रयास करते रहना चाहिए"
"डबल इंजन सरकार का उद्देश्य राजस्थान के लोगों को सशक्त बनाना और उनके जीवन में सुगमता लाना है"


मेरे प्यारे युवा साथियों, पाली में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई। खेलों में हार तो कभी होती ही नहीं है। खेल में या तो आप जीतते हैं या तो आप सीखते हैं। इसलिए मैं सभी खिलाड़ियों के साथ ही उनके जो coach वहां उपस्थित हैं, जो परिवारजन वहां मौजूद हैं, उन सभी को भी अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

साथियों,

सांसद खेल महाकुम्भ में जो उत्साह दिख रहा है, ये जो आत्मविश्वास नज़र आ रहा है, आज हर खिलाड़ी, हर युवा की पहचान ये उत्साह, ये उमंग, ये जोश बन चुका है। आज खेलों के लिए सरकार की भी वही स्प्रिट है, जो मैदान पर खिलाडी की होती है। हमारे खिलाड़ी हमेशा से चाहते थे कि उन्हें ग्राउंड-लेवल पर ज्यादा से ज्यादा खेलने का मौका मिले, वो अपने गांवों में खेलें, अपने स्कूलों में खेलें, उन्हें यूनिवर्सिटीज़ में और फिर आगे नेशनल-इंटरनेशनल खेलने का मौका मिले। खिलाड़ियों की इस भावना को आज भारतीय जनता पार्टी सांसद खेल महाकुंभ से बहुत मदद मिलती है। मैं भारतीय जनता पार्टी की इस बात के लिए विशेष सराहना करूंगा कि वो अपने सांसदों के माध्यम से ऐसे खेल महाकुंभ करवा रही है। और ये सिलसिला पिछले कई वर्षों से अनवरत चला आ रहा है। बीजेपी सांसद खेल महाकुंभ ने जिलों में, राज्यों में लाखों-लाख होनहार खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया है। ये खेल महाकुंभ, नए खिलाड़ियों को तलाशने और तराशने का भी बड़ा माध्यम बन रहे हैंय़ और अब तो भाजपा सांसद, बेटियों के लिए भी विशेष खेल महाकुंभ का आयोजन करने जा रहे हैं। मैं भाजपा को, उसके सांसदों को इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए बधाई देता हूं।

साथियों,

मुझे बताया गया है कि पाली में भी 1100 से ज्यादा स्कूलों के बच्चों ने सांसद खेल महाकुंभ में हिस्सा लिया है। 2 लाख से ज्यादा खिलाड़ी, खेलने के लिए आगे आए हैं। इन 2 लाख खिलाड़ियों को इस महाकुंभ के माध्यम से जो एक्सपोजर मिला है, अपनी प्रतिभा दिखाने का जो मौका मिला है, वो अभूतपूर्व है। मैं संसद में अपने सहयोगी पी.पी चौधरी जी को बधाई देता हूं कि उन्होंने इतना शानदार आयोजन किया है। राजस्थान की वीर भूमि के युवाओं ने हमेशा ही सेना से लेकर खेलों तक में देश की शान बढ़ाई है। मुझे विश्वास है कि आप सब खिलाड़ी इस विरासत को ऐसे ही निरंतर आगे बढ़ाएंगे। आप जानते हैं कि खेलों की सबसे अच्छी बात है कि ये जीत की आदत तो डालते ही हैं पर ये आपको लगातार बेहतर बनने की सीख भी देते हैं। खेल सिखाता है कि सर्वश्रेष्ठ की कोई आखिरी सीमा नही होती है, हमें पूरी शक्ति से प्रयास करते रहना है। इसलिए ये खेल महाकुंभ, एक तरह से आपके जीवन बदलने का बहुत बड़ा महायज्ञ भी है।

साथियों,

खेलों की एक बहुत बड़ी ताकत ये भी होती है कि खेल युवाओं को बहुत सी बुराइयों से बचाकर रखते हैं। खेलों से इच्छाशक्ति मजबूत होती है, एकाग्रता बढ़ती है, हमारा फोकस क्लियर रहता है। चाहे ड्रग्स का जाल हो, दूसरे पदार्थों की लत हो, जो खिलाड़ी है, वो इन सबसे दूर रहता है। इसलिए खेल, व्यक्तित्व के विकास में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।

मेरे प्यारे साथियों,

बीजेपी सरकार, चाहे राज्य में हो या फिर केंद्र में, युवा हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके देने से... खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता आने से...सरकार द्वारा हर संसाधन उपलब्ध करवाने से...भारत के खिलाड़ियों को बहुत मदद मिली है। हमने पिछले 10 साल में खेलों का बजट पहले के मुकाबले 3 गुना बढ़ा दिया है। सैकड़ों एथलीट्स आज TOPS स्कीम के तहत देश विदेश में ट्रेनिंग और कोचिंग ले रहे हैं। खेलो इंडिया गेम्स के तहत भी 3 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों को 50 हजार रूपए महीने की मदद दी जा रही है। ग्रास रूट-लेवल पर करीब-करीब एक हजार से ज्यादा खेलों इंडिया सेंटर्स में लाखों खिलाड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। और इसके परिणाम हमारे सामने हैं...इस बार एशियन्स गेम्स में हमारे खिलाडियों ने 100 से अधिक मेडल्स जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। एशियन्स गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाडियों में बड़ी संख्या खेलो इंडिया गेम्स से निकले खिलाडियों की भी रही है।

मेरे प्यारे खिलाड़ियों,

खिलाड़ी जब किसी टीम से खेलता है तो वो व्यक्तिगत लक्ष्यों से ज्यादा प्राथमिकता अपनी टीम के लक्ष्यों को देता है। वो अपनी टीम, अपने प्रदेश, अपने देश के लक्ष्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता है। आज अमृतकाल में देश भी इसी युवा भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। इसी एक तारीख को जो बजट आया है, वो भी एक तरह से देश के युवाओं को ही समर्पित है। सरकार जो रेल-रोड पर, आधुनिक इंफ्रा पर 11 लाख करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है, उसके सबसे बड़े लाभार्थी तो युवा ही होंगे। अच्छी सड़कों की सबसे ज्यादा ख्वाहिश किसे है? हमारे युवा को। नई वंदे भारत ट्रेनों को देखकर कौन सबसे ज्यादा खुश होता है? हमारे नौजवान, हमारे युवा। बजट में जो 40 हजार वंदे भारत जैसे डिब्बे बनाने का ऐलान हुआ है, उसका फायदा किसे मिलेगा? हमारे युवाओं को। भारत आधुनिक इंफ्रा पर जो 11 लाख करोड़ रुपए खर्च करने जा रहा है, उससे युवाओं के लिए ही सबसे ज्यादा रोजगार के नए मौके बनेंगे। भारत के युवा, नई-नई खोज कर सकें, खेल हो या दूसरे क्षेत्रों हों, अपनी बड़ी-बड़ी कंपनियां बना सकें, इसके लिए एक लाख करोड़ रुपए का एक फंड बनाया गया है। सरकार ने स्टार्ट अप्स के लिए टैक्स में छूट के विस्तार का भी ऐलान किया है।

साथियों,

चौतरफा हो रहे विकास कार्यों ने पाली के भाग्य को भी बदला है, पाली की तस्वीर भी बदली है। आपके पाली लोकसभा में ही करीब 13 हजार करोड़ की लागत की सड़कें बनी हैं। रेलवे स्टेशन का विकास हो, रेलवे ब्रिज हो, रेलवे लाइनों का दोहरीकरण हो, ऐसे अनेक विकास कार्यों का लाभ आप सभी को लाभ मिल रहा है। सरकार का ध्यान पाली के विद्यार्थी और युवा को ज्यादा से ज्यादा अवसर देने पर भी है, उनके कौशल विकास पर भी है। पाली में कई नए आईटी सेंटर बनाए गए हैं, 2 केंद्रीय विद्यालय भी खोले गए हैं। सरकारी विद्यालयों में नए कमरे बनवाना हो, नई कम्प्यूटर लैब्स का निर्माण हो, हर दिशा में पूरा प्रयास किया जा रहा है। यहां मेडिकल कालेज बनने से, पासपोर्ट केंद्र बनने से, गांवों में सौर ऊर्जा लाइटें लगने से, पाली के लोगों का जीवन और आसान हुआ है। हमारी कोशिश है कि डबल इंजन सरकार में पाली समेत पूरे राजस्थान का हर नागरिक सशक्त बने, सफल बने। बीजेपी सरकार के इन प्रयासों से पाली और इस पूरे क्षेत्र के युवाओं का जीवन भी आसान बन रहा है। और जब जीवन से मुश्किलें कम होती हैं, तो खेल में मन भी लगता है, जीतने की संभावना भी बढ़ती है। मैं एक बार फिर सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। बहुत बहुत धन्यवाद।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Tax Bill 2026 clears tax hurdles for electronics manufacturing and boosts India's global supply chain competitiveness

Media Coverage

Tax Bill 2026 clears tax hurdles for electronics manufacturing and boosts India's global supply chain competitiveness
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री ने विभाजन पीड़ितों के साहस को किया याद
August 14, 2026
प्रधानमंत्री ने परिश्रम और पुरुषार्थ के महत्व को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हम विभाजन से प्रभावित सभी लोगों के साहस को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास का वह एक ऐसा क्षण था जिसने कई जिंदगियां तबाह कर दीं, लोगों के परिवार उजड़ गए, कई लोगों को अपनों को खोना पड़ा और लोगों ने अत्यधिक पीड़ा झेली।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति में भी लोगों ने शून्य से शुरू कर अपना जीवन पुनर्स्थापित किया, विपरीत परिस्थितियों को उपलब्धियों में बदला और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इन लोगों का जीवन सभी को मानवीय जिजीविषा की शक्ति की याद दिलाता है। श्री मोदी ने उम्मीद जताई कि यह दिन हमारे देश में सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने तथा विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने के हमारे संकल्प को और मजबूत करे।

प्रधानमंत्री ने उस भयावह दौर से उबरकर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान देने वाले सभी देशवासियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अपने साहस और क्षमता से उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी संकल्पों को साकार करने का उदाहरण प्रस्तुत किया। श्री मोदी ने सभी से सद्भावना और एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने एक सुभाषितम् साझा करते हुए इस बात पर बल दिया कि परिश्रम, उद्यम और समर्पित प्रयासों से ही विविध कलाएं, विज्ञान, तकनीकी कौशल, शिल्प तथा नवाचार विकसित होते हैं और सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसलिए, किसी को भाग्य के भरोसे नहीं बैठना चाहिए बल्कि साहस, कर्मठता और निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर दृढ़ता से अग्रसर रहना चाहिए क्योंकि पुरुषार्थ ही भाग्य का निर्माता है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर श्रृंखलाबद्ध पोस्ट में लिखा:

आज हम #PartitionHorrorsRemembranceDay मना रहे हैं। विभाजन से प्रभावित सभी लोगों के साहस को हम याद करते हैं। इतिहास का वह क्षण कई जिंदगियों को तहस-नहस कर देने वाला था…परिवार उजड़ गए, लोगों ने अपनों को खोया और असहनीय पीड़ा सहनी पड़ी।
इन सब पर विजय प्राप्त करते हुए, लोगों ने शून्य से अपना जीवन पुनर्स्थापित किया, विपत्ति को सफलता में परिवर्तित किया और राष्ट्र की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया। उनकी जीवन यात्राएं हमें मानवीय जिजीविषा की शक्ति की याद दिलाती हैं। आशा है कि यह दिन हमारे देश में सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने के हमारे संकल्प को और मजबूत करेगा और हम सब मिलकर एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करेंगे।

"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन सभी देशवासियों का हृदय से नमन, जिन्होंने उस वीभत्स दौर से निकलकर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अपने साहस और सामर्थ्य से दिखाया कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी संकल्पों को सिद्ध किया जाता है। आइए, सद्भावना और एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें।

उद्यमस्य प्रसादेन दृश्यन्ते विविधाः कलाः।
कातरा एव जल्पन्ति यद् भाव्यं तद् भविष्यति॥”

It is through hard work, enterprise and dedicated effort that diverse arts, science, technological skills, craftsmanship and innovations flourish, paving the way for success. Therefore, one should not remain dependent on fate; rather, one should move steadily towards one's goals with courage, diligence and persistent effort, for it is human endeavor that shapes destiny.