महामहिम, प्रधानमंत्री सोनसाय सिफांदोन

महानुभाव,

महामहिम,

नमस्कार।

आज, आसियान परिवार के साथ इस बैठक में ग्यारहवीं बार भाग लेते हुए मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

10 वर्ष पहले मैंने भारत के 'एक्ट ईस्ट' पॉलिसी की घोषणा की थी। पिछले एक दशक में इस नीति ने भारत और आसियान देशों के संबंधों को नई ऊर्जा, दिशा और गति दी है।

आसियान केंद्रीयता को प्रमुखता देते हुए 2019 में हमने हिंद-प्रशांत महासागर अभियान शुरू किया था। ये आसियान आउटलुक ऑन इंडो पैसिफिक को पूरक बनाता है।

पिछले वर्ष क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए, मैरीटाइम एक्सरसाइज की शुरुआत की गई है।

पिछले 10 वर्षों में आसियान क्षेत्रों के साथ हमारा व्यापार दोगुना होकर 130 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है।

आज सात आसियान देशों के साथ सीधी फ्लाइट कनेक्टिविटी है और शीघ्र ही ब्रुनेई के साथ भी सीधी उड़ानें शुरू होंगी।

तिमोर-लेस्ते में हमने नया दूतावास खोला है।

आसियान क्षेत्र में सिंगापुर पहला देश था, जिसके साथ हमने फिनटेक कनेक्टिविटी स्थापित की और अब ये सफलता अन्य देशों में भी दोहराई जा रही है।

जन केंद्रित दृष्टिकोंण हमारी विकास की साझेदारी का आधार है। 300 से अधिक आसियान छात्रों को नालंदा विश्वविद्यालय में स्कॉलरशिप का लाभ मिला है। नेटवर्क ऑफ यूनिवर्सिटीज शुरू किया गया है।

लाओस, कंबोडिया, वियतनाम, म्यांमार और इंडोनेशिया की साझी विरासत और धरोहर के संरक्षण के लिए काम किया गया है।

कोविड महामारी हो या फिर प्राकृतिक आपदा, मानवीय दायित्त्व उठाते हुए हमने एक-दूसरे को सहायता दी है।

विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी फंड, डिजिटल फंड और ग्रीन फंड स्थापित किए गए हैं। भारत ने इनमें 30 मिलियन डॉलर से अधिक का योगदान किया है। परिणामस्वरूप, हमारा सहयोग पानी के अंदर से लेकर अंतरिक्ष तक फैला है, यानि पिछले दशक में हमारी साझेदारी हर प्रकार से व्यापक हुई है।

और ये प्रसन्नता का विषय है कि 2022 में हमने व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया।

साथियों,

हम एक दूसरे के पड़ोसी हैं, ग्लोबल साउथ के साथी सदस्य हैं और भविष्य में तेजी गति से बढ़ने वाला क्षेत्र हैं।

हम शांतिप्रिय देश हैं। एक दूसरे की राष्ट्रीय अखंडता और संप्रुभता का सम्मान करते हैं और अपने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति हम प्रतिबद्ध हैं।

मेरा मानना है कि 21वीं सदी एशियाई सदी भारत और आसियान देशों की सदी है। आज जब विश्व के कई हिस्सों में संघर्ष और तनाव की स्थित है, तब भारत और आसियान की मित्रता, समन्वय, संवाद और सहयोग बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।

आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए मैं लाओ-पीडीआर के प्रधानमंत्री सोनसाय सिफांदोन को हार्दिक बधाई देता हूं।

मुझे विश्वास है कि आज की हमारी बैठक, भारत और आसियान साझेदारी में नए आयाम जोड़ेगी।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
18% tariffs, boosts to exports, agriculture protected: How India benefits from trade deal with US? Explained

Media Coverage

18% tariffs, boosts to exports, agriculture protected: How India benefits from trade deal with US? Explained
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की मलेशिया की राजकीय यात्रा
February 08, 2026

समझौते ज्ञापन / समझौते / दस्तावेज़

क्र.सं.

दस्तावेज़ का शीर्षक

दस्तावेज़ के आदान-प्रदान के लिए मलेशिया के प्रतिनिधि

दस्तावेज़ के आदान-प्रदान के लिए भारत के प्रतिनिधि

1.

भारत गणराज्य की सरकार और मलेशिया की सरकार के बीच ऑडियो-विजुअल सह-निर्माण समझौता

दातोसेरी उतामा हाजी मोहम्मद हाजी हसन

विदेश मंत्रीमलेशिया

डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्रीभारत

2.

आपदा प्रबंधन में सहयोग पर मलेशिया सरकार और भारत गणराज्य की सरकार के बीच समझौता ज्ञापन

दातोसेरी उतामा हाजी मोहम्मद हाजी हसन

विदेश मंत्रीमलेशिया

डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्रीभारत

3.

भ्रष्टाचार से निपटने और उसे रोकने में सहयोग हेतु मलेशिया सरकार और भारत गणराज्य की सरकार के बीच समझौता ज्ञापन

दातोसेरी उतामा हाजी मोहम्मद हाजी हसन

विदेश मंत्रीमलेशिया

डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्रीभारत

4.

भारत गणराज्य की सरकार और मलेशिया की सरकार के बीच संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर पत्र का आदान-प्रदान (ईओएल)

दातोसेरी उतामा हाजी मोहम्मद हाजी हसन

विदेश मंत्रीमलेशिया

डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्रीभारत

5.

भारत गणराज्य की सरकार और मलेशिया की सरकार के बीच सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग पर नोट का आदान-प्रदान (ईओएन)

दातोसेरी उतामा हाजी मोहम्मद हाजी हसन

विदेश मंत्रीमलेशिया

डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्रीभारत

6.

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस (आईबीसीए) पर ढांचागत समझौता

दातोसेरी उतामा हाजी मोहम्मद हाजी हसन

विदेश मंत्रीमलेशिया

डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्रीभारत

7.

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), भारत गणराज्य और सामाजिक सुरक्षा संगठन (पीईआरकेईएसओमलेशिया के बीच में बीमित व्यक्तियों के रूप में भारतीय नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों और गतिविधियों पर सहयोग ज्ञापन (एमओसी)

दातोश्री अमरान मोहम्मद ज़िन

महासचिव,
विदेश मंत्रालयमलेशिया

श्री पी. कुमारन

सचिव (पूर्वी क्षेत्र),
विदेश मंत्रालयभारत

8.

भारत गणराज्य की सरकार और मलेशिया की सरकार के बीच व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (टीवीईटी) में सहयोग पर नोट का आदान-प्रदान (ईओएन)

दातोश्री अमरान मोहम्मद ज़िन

महासचिव,
विदेश मंत्रालयमलेशिया

श्री पी. कुमारन

सचिव (पूर्वी क्षेत्र),
विदेश मंत्रालयभारत

9.

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और मलेशिया के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के बीच सुरक्षा सहयोग पर नोट का आदान-प्रदान (ईओएन)

दातोश्री अमरान मोहम्मद ज़िन

महासचिव,
विदेश मंत्रालयमलेशिया

श्री पी. कुमारन

सचिव (पूर्वी क्षेत्र),
विदेश मंत्रालयभारत

10.

भारत गणराज्य की सरकार और मलेशिया की सरकार के बीच स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग पर नोट का आदान-प्रदान (ईओएन)

दातोश्री अमरान मोहम्मद ज़िन

महासचिव,
विदेश मंत्रालयमलेशिया

श्री बीएन रेड्डी

मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त

11

10वें मलेशिया-भारत सीईओ फोरम की रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण

 

भारत-मलेशिया सीईओ फोरम के 10वें सह-अध्यक्ष श्री निखिल मेशवानी और वाईबीएचजी तन श्री कुनासिंगम वी सिट्टमपालन द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत रिपोर्टमलेशिया में भारत के उच्चायुक्त श्री बी.एन. रेड्डी और मलेशिया के विदेश मंत्रालय के महासचिव दातोश्री अमरान मोहम्मद ज़िन को सौंपी गई।

घोषणाएं

 

शीर्षक

1

मलेशिया में भारतीय वाणिज्य दूतावास की स्थापना

2

यूनिवर्सिटी मलायाकुआला लंपुर में एक समर्पित तिरुवल्लुवर केंद्र की स्थापना

3

मलेशियाई नागरिकों के लिए तिरुवल्लुवर छात्रवृत्ति संस्थान

4

एनआईपीएल और पेनेट एसडीएन बीएचडी के बीच सीमा पार भुगतान पर समझौता

5

साइबरजाया विश्वविद्यालय (यूओसी) और आयुर्वेद प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईटीआरए) के बीच शैक्षणिक सहयोग पर समझौता ज्ञापन।