Excellency,

आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का भारत में हार्दिक स्वागत है। आज का दिन हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। हम भारत-फिलीपींस संबंधों को strategic partnership स्तर पर ले जा रहे हैं। इससे हमारे संबंधों को एक नई गति और गहराई मिलेगी। रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में हमारे संबंधों को बल मिलेगा। पिछले कुछ वर्षों में, हमारे संबंधों में, सभी क्षेत्रों में प्रगति हुई है। इसमें व्यापार, डिफेंस, मेरीटाइम, स्वास्थ्य, सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, डेवलेपमेंट पार्टनरशिप और पीपल टू पीपल टाइज भी शामिल है। बहुत खुशी की बात है कि आज हम अगले पांच साल के लिए एक plan of action बना रहे हैं।

Excellency,

जुलाई 2027 तक फिलीपींस, आसियान में भारत का country coordinator है। 2026 में आप आसियान चेयर की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। हमें विश्वास है कि फिलीपींस के नेतृत्व में, भारत-आसियान रिश्तों को भी और मजबूती मिलेगी।

Excellency,

वैसे हम अभी जब बैठे थे, तो करीब-करीब सभी विषयों पर काफी विस्तार से चर्चा हुई है। इसलिए मैं इसे ज्यादा रिपीट भी नहीं करना चाहता, दोहराने की भी आवश्यकता नहीं है और इसलिए मैं आपसे भी आग्रह करता हूं, कि आपका opening remarks हमारे लिए इन विषयों को आगे ले जाने में काम आएगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending

Media Coverage

Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
झारखंड के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 03, 2026

झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा,

“झारखंड के राज्यपाल श्री @संतोषगंगवार ने प्रधानमंत्री @नरेन्द्रमोदी से मुलाकात की।

@jhar_governor”