छत्तीसगढ़ में 34,400 करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित और शिलान्यास किया
ये परियोजनाएं सड़क, रेलवे, कोयला, बिजली और सौर ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित हैं
एनटीपीसी के लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट चरण-I को राष्ट्र को समर्पित किया और एनटीपीसी के लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट चरण-II की आधारशिला रखी
‘छत्तीसगढ़ का विकास और जन-जन का कल्याण ही डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है’
‘विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण, गरीब, किसान, युवा और नारीशक्ति के सशक्तिकरण से होगा’
‘सरकार उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो करने का प्रयास कर रही है’
‘मोदी के लिए आप ही उनका परिवार हैं और आपके सपने उनके संकल्प हैं’
‘आने वाले 5 वर्षों में जब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा, तो छत्तीसगढ़ भी विकास की नई बुलंदी पर होगा’
‘जब भ्रष्टाचार समाप्त होता है, तो विकास शुरू होता है और रोजगार के अपार अवसर सृजित होते हैं’

जय जोहार।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, छत्तीसगढ़ के मंत्री गण, अन्य जन प्रतिनिधि और छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में, मुझे बताया गया कि 90 से अधिक स्थान पर हजारों लोग वहां जुड़े हुए हैं। कोने-कोने से जुड़े मेरे परिवारजनों! सबसे पहले तो मैं छत्तीसगढ़ की सभी विधानसभा सीटों से जुड़े लाखों परिवारजनों का अभिनंदन करता हूं। विधानसभा चुनावों में आपने हम सभी को बहुत आशीर्वाद दिया है। आपके इसी आशीर्वाद का परिणाम है कि आज हम विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आपके बीच में हैं। भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी, ये बात आज इस आयोजन से और पुष्ट हो रही है।

साथियों,

विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण, गरीब, किसान, युवा और नारीशक्ति के सशक्तिकरण से होगा। विकसित छत्तीसगढ़ की नींव, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से मज़बूत होगी। इसलिए आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हज़ार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े, बिजली से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स हैं। इनसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के और नए अवसर बनेंगे। इन परियोजनाओं के लिए छत्तीसगढ़ के मेरे सभी भाई-बहनों को, आप सबको बहुत-बहुत बधाई।

साथियों,

आज NTPC के 1600 मेगावाट के सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन स्टेज–वन को राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इसके साथ ही इस आधुनिक प्लांट के 1600 मेगावाट के स्टेज-टू का शिलान्यास भी हुआ है। इन प्लांट्स से देशवासियों को कम लागत पर बिजली उपलब्ध हो पाएगी। हम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का भी एक बहुत बड़ा केंद्र बनाना चाहते हैं। आज ही राजनांदगांव और भिलाई में बहुत बड़े सोलर प्लांट्स का लोकार्पण किया गया है। इसमें ऐसी व्यवस्था भी है, जिससे रात में भी आस-पास के लोगों को बिजली मिलती रहेगी। भारत सरकार का लक्ष्य सोलर पॉवर से देश के लोगों को बिजली देने के साथ ही उनका बिजली बिल जीरो करने का भी है। मोदी हर घर को सूर्य घर बनाना चाहता है। मोदी हर परिवार को घर में बिजली बनाकर, वही बिजली बेचकर कमाई का एक और साधन देना चाहता है। इसी उद्देश्य के साथ हमने पीएम सूर्यघर- मुफ्त बिजली योजना शुरु की है। अभी ये योजना 1 करोड़ परिवारों के लिए है। इसके तहत घर की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने के लिए सरकार मदद देगी, सीधे बैंक खाते में पैसा भेजेगी। इससे 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी और ज्यादा बिजली पैदा होगी, वो सरकार खरीद लेगी। इससे परिवारों को हर वर्ष हज़ारों रुपए की कमाई होगी। सरकार का जोर हमारे अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने पर भी है। सोलर पंप के लिए, खेत के किनारे, बंजर ज़मीन पर छोटे-छोटे सोलर प्लांट लगाने के लिए भी सरकार मदद दे रही है।

भाइयों और बहनों,

छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार जिस प्रकार अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है, वो बहुत प्रशंसनीय है। छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को 2 वर्ष का बकाया बोनस दिया जा चुका है। चुनाव के समय मैंने तेंदुपत्ता संग्राहकों के पैसे बढ़ाने की भी गारंटी दी थी। डबल इंजन सरकार ने ये गारंटी भी पूरी कर दी है। पहले की कांग्रेस सरकार गरीबों के घर बनाने से भी रोक रही थी, रोड़े अटका रही थी। अब भाजपा सरकार ने गरीबों के घर बनाने के लिए तेज़ी से काम कर दिया है। हर घर जल की योजना को भी सरकार अब तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। PSC परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच का भी आदेश दे दिया गया है। मैं छत्तीसगढ़ की बहनों को महतारी वंदन योजना के लिए भी बधाई देता हूं। इस योजना से लाखों बहनों को फायदा होगा। ये सारे निर्णय दिखाते हैं कि बीजेपी जो कहती है, वो करके दिखाती है। इसलिए लोग कहते हैं, मोदी की गारंटी यानि गारंटी पूरा होने की गारंटी।

साथियों,

छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान, प्रतिभाशाली नौजवान और प्रकृति का खज़ाना है। विकसित होने के लिए जो कुछ भी चाहिए, वो छत्तीसगढ़ के पास पहले भी मौजूद था और आज भी है। लेकिन आज़ादी के बाद जिन्होंने देश पर लंबे समय तक शासन किया, उनकी सोच ही बड़ी नहीं थी। वो सिर्फ 5 साल के राजनीतिक स्वार्थ को ध्यान में रखते हुए फैसले लेते रहे। कांग्रेस ने सरकारें बार-बार बनाईं, लेकिन भविष्य का भारत बनाना भूल गई, क्योंकि उनके मन में सरकार बनाना यहीं काम था, देश को आगे बढ़ाना ये उनके एजेंडा में ही नहीं था। आज भी कांग्रेस की राजनीति की दशा और दिशा यही है। कांग्रेस, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से आगे सोच ही नहीं पाती। जो सिर्फ अपने परिवारों के लिए काम करते हैं, वो आपके परिवारों के बारे में कभी नहीं सोच सकते। जो सिर्फ अपने बेटे-बेटियों का भविष्य बनाने में जुटे हैं, वो आपके बेटे-बेटियों के भविष्य की चिंता कभी नहीं कर सकते। लेकिन मोदी के लिए तो आप सब, आप ही मोदी का परिवार हैं। आपके सपने ही मोदी का संकल्प है। इसलिए, मैं आज विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की बात कर रहा हूं।

140 करोड़ देशवासियों को, उनके इस सेवक ने अपने परिश्रम, अपनी निष्ठा की गारंटी दी है। 2014 में, मोदी ने गारंटी दी थी कि सरकार ऐसी होगी कि पूरी दुनिया में हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा होगा। ये गारंटी पूरी करने के लिए मैंने अपने आप को खपा दिया। 2014 में, मोदी ने गारंटी दी थी कि सरकार गरीबों के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। गरीबों को लूटने वालों को गरीबों का पैसा लौटाना पड़ेगा। आज देखिए, गरीबों का पैसा लूटने वालों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। गरीबों का जो पैसा लुटने से बचा है, वही पैसा गरीब कल्याण की योजनाओं में काम आ रहा है। मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, सस्ती दवाएं, गरीबों के घर, हर घर नल से जल, घर-घर गैस कनेक्शन, हर घर टॉयलेट, ये सारे काम हो रहे हैं। जिन गरीबों ने इन सुविधाओं की कभी कल्पना भी नहीं की थी, उनके घर में भी ये सुविधाएं पहुंच रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, इसलिए ही गांव-गांव तक आई थी। और अभी माननीय मुख्यमंत्री जी ने गारंटी वाली गाड़ी में क्या-क्या काम हुए उसके सारे आकड़ें बताएं, उत्साह बढ़ाने वाली बातें बताई।

साथियों,

10 वर्ष पहले मोदी ने एक और गारंटी दी थी। तब मैंने कहा था कि ऐसा भारत बनाएंगे, जिसके सपने हमारी पहले वाली पीढ़ियों ने बहुत आशा के साथ, उन सपनों को देखा था, सपनों को संजोया था। आज देखिए, चारों तरफ, हमारे पूर्वजों ने जो सपने देखे थे ना वैसा ही नया भारत बन रहा है। क्या 10 वर्ष पहले किसी ने सोचा भी था कि गांव-गांव में भी डिजिटल पेमेंट हो सकता है? बैंक का काम हो, बिल जमा कराना हो, कहीं अर्जी-एप्लीकेशन भेजनी हो, वो घर से संभव हो सकता है? क्या ये कभी किसी ने सोचा था कि बाहर मजदूरी करने गया बेटा, पलक-झपकते ही गांव अपने परिवार तक पैसे भेज पाएगा? क्या कभी किसी ने सोचा था कि केंद्र की भाजपा सरकार पैसे भेजेगी और गरीब के मोबाइल पर तुरंत संदेश आ जाएगा कि पैसा जमा हो चुका है। आज ये संभव हुआ है। आपको याद होगा, कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री थे, उन प्रधानमंत्री ने अपनी ही कांग्रेस सरकार के लिए कहा था, खुद की सरकार के लिए कहा था, उन्होंने कहा था कि दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं तो गांव में जाते-जाते-जाते सिर्फ 15 पैसा पहुंचता है, 85 पैसा रास्ते में ही गायब हो जाता है। अगर यही स्थिति रहती तो आज आप कल्पना कर सकते हैं कि क्या स्थिति होती? अब आप हिसाब लगाइए बीते 10 साल में बीजेपी सरकार ने 34 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा, 34 लाख करोड़ से ज्यादा, ये आंकड़ा छोटा नहीं है, DBT, Direct Benefit Transfer यानि दिल्ली से सीधा आपके मोबाइल तक पैसा पहुंच जाता है। DBT के माध्यम से देश की जनता के बैंक खातों में 34 लाख करोड़ रूपये भेजे हैं। अब आप सोचिए, कांग्रेस सरकार होती और 1 रूपये में से 15 पैसे वाली ही परंपरा होती तो क्या होता, 34 लाख करोड़ में से 29 लाख करोड़ रुपए, रास्ते में ही कहीं न कहीं कोई बिचौलिया चबा जाता। बीजेपी सरकार ने मुद्रा योजना के तहत भी युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार के लिए 28 लाख करोड़ रुपए की मदद दी है। अगर कांग्रेस सरकार होती तो उसके बिचौलिए भी, इसमें से 24 लाख करोड़ मार लेते। बीजेपी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को पौने तीन लाख करोड़ रुपए बैंक में ट्रांसफर किए। अगर कांग्रेस सरकार होती तो इसमें से भी सवा दो लाख करोड़ तो अपने घर ले जाती, किसान को पहुंचते ही नहीं। आज ये भाजपा सरकार है जिसने गरीबों को उसका हक दिलाया है, उसका अधिकार दिलाया है। जब भ्रष्टाचार रुकता है तो विकास की योजनाएं शुरू होती हैं, रोजगार के अनेक अवसर मिलते हैं। साथ ही, आपपास के क्षेत्रों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाएं भी बनती हैं। आज जो ये चौड़ी सड़कें बन रही हैं, नई रेल लाइनें बन रही हैं, ये बीजेपी सरकार के सुशासन का ही नतीजा है।

भाइयों और बहनों,

21वीं सदी की आधुनिक जरूरतों को पूरा करने वाले ऐसे ही कामों से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना पूरा होगा। छत्तीसगढ़ विकसित होगा, तो भारत को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता है? आने वाले 5 वर्षों में जब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा, तो छत्तीसगढ़ भी विकास की नई बुलंदी पर होगा। ये विशेष रूप से फर्स्ट टाइम वोटर्स के लिए, स्कूल-कॉलेज में पढ़ रहे युवा साथियों के लिए बहुत बड़ा अवसर है। विकसित छत्तीसगढ़, उनके सपनों को पूरा करेगा। आप सभी को फिर से इन विकास कार्यों की बहुत-बहुत बधाई।

धन्यवाद !

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rolls-Royce joins with HAL at the wheel to make India a major aerospace hub

Media Coverage

Rolls-Royce joins with HAL at the wheel to make India a major aerospace hub
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister’s visit to the United Arab Emirates
May 15, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi paid an official visit to the United Arab Emirates today. He was received at the airport by His Highness Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan, President of the UAE and accorded a ceremonial welcome.

The two Leaders held a series of detailed discussions, during which Prime Minister reaffirmed India’s strong condemnation of the attacks on the UAE, as well as its solidarity with leadership and the people of the UAE. Prime Minister also conveyed India’s clear position in favour of ensuring safe transit passage and unimpeded navigation through the Strait of Hormuz, which is vital for enduring regional peace and stability, as well as energy and food security.

The Leaders also reviewed the entire gamut of bilateral relations and welcomed the deepening of the Comprehensive Strategic Partnership across multiple sectors, including energy, trade, investment, defense, security, fintech, infrastructure, education, culture and people to people ties. They acknowledged the success of the India–UAE Comprehensive Economic Partnership Agreement (CEPA), which has led to bilateral trade scaling new heights.

The two Leaders appreciated the vibrant and growing bilateral energy partnership, with the UAE maintaining its role as an important partner in India’s energy security, including in terms of crude oil, LNG and LPG supplies. The Leaders agreed to promote new initiatives for a comprehensive energy partnership. In this context, they welcomed the conclusion of a Strategic Collaboration Agreement between Indian Strategic Petroleum Reserves Limited and Abu Dhabi National Oil Company to enhance UAE’s participation in India’s Strategic Petroleum Reserves to 30 million barrels, and work together to set up strategic gas reserves in India. They also welcomed the arrangement entered into between Indian Oil Limited (IOCL) Company and Abu Dhabi National Oil Company (ADNOC) on long-term LPG supplies.

The two Leaders welcomed the announcement of USD 5 billion in investment into India by UAE entities. This includes investment of USD 3 billion by the Emirates New Development Bank (ENDB) in the RBL Bank of India, USD 1 billion by the Abu Dhabi Investment Authority (ADIA) with the National Infrastructure & Investment Fund of India (NIIF) in priority infrastructure projects in India, and USD 1 billion by the International Holding Company in Sammaan Capital of India. These investments underscore UAE’s sustained and long-term commitment to India’s growth story, while strengthening the bilateral strategic investment partnership.

The Leaders acknowledged the steady and strong bilateral defence cooperation as an important pillar of the Comprehensive Strategic Partnership. They welcomed the signing of the Framework for the Strategic Defence Partnership between the two countries during the visit. Under this, the two sides have agreed on deepening defence industrial collaboration and cooperation on innovation and advanced technology, training, exercises, maritime security, cyber defence, secure communications and information exchange.

The two Leaders also witnessed the conclusion of the following additional documents during the visit, which will further strengthen bilateral cooperation:

· MoU between Cochin Shipyard Limited and Drydocks World, Dubai on setting up Ship Repair Cluster at Vadinar, including offshore fabrication, under the Maritime Development Fund Scheme launched by the Government of India.

· Tripartite MoU between Cochin Shipyard Limited, the Drydocks World Dubai and Centre of Excellence in Maritime & Shipbuilding (CEMS) on Skill Development in Ship Repair. This establishes a framework to mobilize, train and employ a skilled maritime workforce, enhances the capabilities of the Indian maritime workforce and position India as a hub for skilled shipbuilding and ship repair professionals.

· Term Sheet for setting up 8 Exaflop Super Compute Cluster in partnership between CDAC, India and G-42, UAE.

The two leaders also welcomed the operationalisation of the Virtual Trade Corridor using MAITRI (Master Application for International Trade and Regulatory Interface interface). This digital framework, connecting customs and port authorities on both sides, will streamline cargo movement and reduce both costs and transit time, thereby enabling more efficient trade flows.

Prime Minister thanked President His Highness Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan for the warm welcome and gracious hospitality extended to him and invited him to visit India at an early date.