तीन प्रमुख बंदरगाहों और 17 गैर-प्रमुख बंदरगाहों के साथ, तमिलनाडु समुद्री व्यापार का एक प्रमुख केंद्र बन गया है
भारत विश्व को सतत विकास और दूरदर्शी सोच का मार्ग दिखा रहा है
नवाचार और सहयोग भारत की विकास यात्रा की सबसे बड़ी ताकत हैं
भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक प्रमुख हितधारक बन रहा है और यह बढ़ती क्षमता हमारी आर्थिक वृद्धि की नींव है

मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी सर्वानन्द सोनोवाल जी, शांतनु ठाकुर जी, तूत्तुक्कुडी पोर्ट के अधिकारी-कर्मचारी अन्य महानुभाव, देवियों और सज्जनों,

आज विकसित भारत की यात्रा का एक अहम पड़ाव है। ये नया तूत्तुक्कुडी इंटरनेशनल कंटेनर टर्मिनल भारत के मरीन इंफ्रास्ट्रक्चर का नया सितारा है। इस नए टर्मिनल से V.O. चिदंबर नार पोर्ट के सामर्थ्य में भी विस्तार होगा। Fourteen मीटर से ज्यादा deep draft...Three Hundred से ज्यादा मीटर बर्थ वाला नया टर्मिनल...इस पोर्ट की capacity को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे V.O.C पोर्ट पर logistics costs में कमी आएगी और भारत के foreign exchange की भी बचत होगी। मैं इसके लिए आप सभी को, तमिलनाडु के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

मुझे याद है...दो साल पहले, मुझे V.O.C. पोर्ट से जुड़े कई प्रोजेक्ट के शुभारंभ का अवसर मिला था। तब इस पोर्ट की cargo handling capacity को बढ़ाने के लिए बहुत से काम शुरू हुए थे। इस साल फरवरी में, जब मैं तूत्तुक्कुडी आया था...तब भी पोर्ट से जुड़े अनेक काम शुरू हुए थे। आज इन कामों को तेजी से पूरा होते देख, मेरा भी आनंद दोगुना हो जाता है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि इस नए बने टर्मिनल पर Forty परसेंट employee महिलाएं होंगी। यानि ये टर्मिनल, मैरीटाइम सेक्टर में Women Led Development का भी प्रतीक बनेगा।

साथियों,

देश की अर्थव्यवस्था के विकास में तमिलनाडु के समुद्र तटों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यहां के पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में three major ports और seventeen non-major ports शामिल हैं। इसी सामर्थ्य की वजह से आज तमिलनाडु maritime trade network का बहुत बड़ा हब है। हम port-led development के मिशन को गति देने के लिए Outer हार्बर Container Terminal का विकास कर रहे हैं। इस पर Seven Thousand करोड़ रुपीज से ज्यादा का investment किया जा रहा है। हम V.O.C. पोर्ट की कपैसिटी को भी लगातार बढ़ा रहे हैं। यानी, V.O.C पोर्ट देश के सामुद्रिक विकास का एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार हो रहा है।

साथियों,

आज भारत का Maritime मिशन सिर्फ infrastructure development तक ही सीमित नहीं है। भारत आज दुनिया को sustainable और forward-thinking development का रास्ता दिखा रहा है। और ये भी हमारे V.O.C. पोर्ट में साफ नजर आता है। इस पोर्ट को Green Hydrogen हब और Offshore Wind के लिए Nodal Port के रूप में जाना जाता है। आज दुनिया क्लाइमेट चेंज की जिन चुनौतियों से जूझ रही है, उससे निपटने में हमारी ये पहल बहुत कारगर साबित होगी।

साथियों,

भारत की विकास यात्रा में innovation और collaboration हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। आज जिस नए टर्मिनल का उद्घाटन हुआ है, वो भी हमारे इसी सामर्थ्य का प्रमाण है। हम collective efforts करके well connected भारत के निर्माण में जुटे हैं। आज देश के कोने-कोने में रोडवेज, हाइवेज, वाटरवेज और एयरवेज के विस्तार से कनेक्टिविटी बढ़ी है। इससे global trade में भारत ने अपनी स्थिति को बहुत मजबूत कर लिया है। भारत आज ग्लोबल सप्लाई चेन का भी बहुत बड़ा स्टेकहोल्डर बन रहा है। भारत का ये बढ़ता सामर्थ्य, ये हमारी economic growth का आधार है। यही सामर्थ्य भारत को तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनॉमी बनाएगा मुझे खुशी है कि तमिलनाडु, भारत के इस सामर्थ्य को और बढ़ा रहा है। एक बार फिर आप सबको V.O.C. पोर्ट के नए टर्मिनल की बहुत-बहुत बधाई। धन्यवाद। वण्क्कम।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s data centre boom: Mumbai cracks global top 15, Hyderabad pipeline set to surge 15x

Media Coverage

India’s data centre boom: Mumbai cracks global top 15, Hyderabad pipeline set to surge 15x
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री 27 अगस्त को 'खेलो इंडिया डायलॉग' में युवाओं को संबोधित करेंगे
August 26, 2026
'खेलो इंडिया डायलॉग' एक ऐसा साझा मंच होगा, जहां खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक कर्तव्य, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण का एक साथ संगम देखने को मिलेगा 
खेलो इंडिया डायलॉग के तहत 'युवा संवाद' में पांच मुख्य थीमों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा: खेल, ओलंपिक आकांक्षाएं, युवा नेतृत्व, विकसित भारत और नशामुक्त युवा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'खेलो इंडिया डायलॉग' को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी आकांक्षाओं को साझा करना और युवा-नेतृत्व वाले विकसित भारत के निर्माण के लिए उनके विचारों का योगदान प्राप्त करना है।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उत्सव के एक हिस्से के रूप में 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले से दो-दो कॉलेजों के युवाओं की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास के एजेंडे के केंद्र में रखते हुए एक फिट, अनुशासित और खेल-समर्पित राष्ट्र का निर्माण करना शामिल है।

राष्ट्रव्यापी 'खेलो इंडिया डायलॉग' खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक जिम्मेदारी, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण को एक साझा मंच पर एक साथ लाएगा। यह युवाओं को देश की खेल संबंधी आकांक्षाओं से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा, साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि उनके विचार और दृष्टिकोण भारत के युवा व खेल इकोसिस्टम पर चल रही निरंतर चर्चा का हिस्सा बनें।

राष्ट्रीय कार्यक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर संवाद आयोजित किए जाएंगे, जिनमें युवा प्रतिभागी, MY भारत के स्वयंसेवक, स्थानीय खिलाड़ी और जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस पहल की एक प्रमुख विशेषता खेल में रुचि रखने वाले युवाओं और भारत के अग्रणी एथलीटों व पदक विजेताओं के बीच सीधा संवाद होगी। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र 'युवा संवाद' होगा, जहां युवा प्रतिभागियों को अपने विचारों, दृष्टिकोणों और आकांक्षाओं को व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह संवाद पांच थीम पर आधारित होगा:

  • बेहतर सुविधाओं, कोचिंग, खेल विज्ञान और समावेशी भागीदारी के माध्यम से भारत के खेल इकोसिस्टम में सुधार करना;
  • वैज्ञानिक तरीकों से प्रतिभा की पहचान, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और एथलीटों के लंबे समय तक विकास के जरिए 2036 ओलंपिक के लिए नए खिलाड़ियों को तैयार करना;
  • गवर्नेंस प्लेटफ़ॉर्म और 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) के वॉलंटियरिंग अभियानों के ज़रिए नए युवा लीडर्स तैयार करना;
  • नागरिक कर्तव्य भाव, भविष्य के लिए उपयोगी कौशल और व्यवस्थित स्वयंसेवा के माध्यम से विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना;
  • 'नशा मुक्त युवा' अभियान को बढ़ावा देने के लिए खेल और साथियों के नेटवर्क का उपयोग किया जा रहा है, ताकि मादक पदार्थों के व्यसन के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ी जा सके। इस पहल को 2 अगस्त 2026 को शुरू किए गए प्रधानमंत्री के 100-सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित साप्ताहिक 'जन भागीदारी' कार्यक्रमों से और अधिक बल मिल रहा है।