प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जर्मनी की अपनी समकक्ष संघीय चांसलर डॉ. एंजेला मर्केल के साथ फोन पर बात की।

दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में बदल रही सुरक्षा की स्थिति और इस क्षेत्र व बाकी दुनिया पर उसके असर को लेकर चर्चा की। उन्होंने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया, जिसमें सबसे जरूरी प्राथमिकता वहां फंसे हुए लोगों की स्वदेश वापसी की है।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे के मुद्दों पर भी चर्चा की। इनमें कोविड-19 टीकों में सहयोग करना, जलवायु व ऊर्जा पर ध्यान के साथ विकास पर सहयोग करना और व्यापारिक व आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना शामिल है। उन्होंने बहुपक्षीय हितों वाले मुद्दों पर अपने विचार साझा किए जैसे कि आगामी सीओपी-26 बैठक पर और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में समुद्री सुरक्षा पर एक संवाद को बढ़ावा देने के लिए भारत की पहल पर। उन्होंने भारत-प्रशांत क्षेत्र में समावेशी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दोनों पक्षों के बीच दृष्टिकोण की समानता पर भी जोर दिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM walks among Yoga participants, guides them: Asanas performed on boats, swimming pools; soldiers practise at 14,000 feet

Media Coverage

PM walks among Yoga participants, guides them: Asanas performed on boats, swimming pools; soldiers practise at 14,000 feet
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने योग के परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया
June 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की उल्लेखनीय सफलता इस बात का प्रमाण है कि योग न केवल दुनिया भर में लाखों लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त करने में मदद कर रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत में एक सुभाषितम् साझा किया।

“चित्तप्रशमनोपायो योग इत्यभिधीयते। प्राणस्पन्दनिरोधो वा द्वेधा योगस्य धारणा॥”

यह सुभाषितम् बताता है कि योग मन को पूर्णतः शांत करने का साधन है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए योग की दो प्रमुख विधियाँ बताई गई हैं: मन को शांत करना और श्वास के प्रवाह को नियमित करना।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर लिखा;

“अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बड़ी सफलता इस बात का प्रमाण है कि योग न केवल दुनियाभर में करोड़ों लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बना रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।

चित्तप्रशमनोपायो योग इत्यभिधीयते। प्राणस्पन्दनिरोधो वा द्वेधा योगस्य धारणा॥”