प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी, 2019 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र का दौरा करेंगे और वहां महिला सररपंचों के स्वच्छ शक्ति 2019 सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा स्वच्छ शक्ति-2019 पुरस्कार वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र में स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रदर्शनी भी देखने जाएंगे और फिर वहां एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह हरियाणा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास / उद्घाटन करेंगे।

स्वच्छ शक्ति -2019 एक राष्ट्रीय आयोजन है, जिसका उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन में ग्रामीण महिलाओं द्वारा निभाई गई नेतृत्वकारी भूमिका पर प्रकाश डालना है। पूरे देश की महिला सरपंच और पंच इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस वर्ष महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से लगभग 15,000 महिलाओं के स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है।

पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्रालय, हरियाणा सरकार के साथ मिलकर स्‍वच्‍छ शक्ति 2019 का आयोजन कर रहा है। स्वच्छ भारत के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर अपनायी गयी बेहतरीन पद्धतियों को इसमें महिला सरपंचों द्वारा साझा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्वच्छ भारत की उपलब्धियों और हाल ही में आयोजित स्वच्छ सुंदर शौचालय, (स्वच्छ और स्वच्छ शौचालय) जो कि विश्‍व में अपनी तरह का एक अनूठा अभियान है का भी पहली बार इसमें प्रदर्शन किया जाएगा।

पृष्‍ठभूमि :

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2017 में गुजरात के गांधीनगर से स्‍वच्‍छ शक्ति कार्यक्रम का आगाज किया था। महिला दिवस के अवसर पर स्‍वच्‍छ शक्ति के बैनर तले देशभर से 6 हजार महिला संरपंच इसमें शामिल हुयी थीं। प्रधानमंत्री ने उन्‍हें संबोधित और सम्‍मानित किया था। दूसरा स्‍वच्‍छ शक्ति सम्‍मेलन 2018 उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित हुआ था। इसमें 8 हजार महिला सरपंच, 3 हजार महिला स्‍वच्‍छाग्रही तथा देशभर में विभिन्‍न क्षेत्रों से आयी महिलाओं ने बड़ी संख्‍या में भाग लिया था। स्‍वच्‍छ भारत अभियान के क्षेत्र में किए गए सराहानीय कार्यों के लिए इन महिलाओं को सम्‍मानित किया गया था। अब तीसरा स्‍वच्‍छ शक्ति सम्‍मेलन कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।

स्‍वच्‍छ शक्ति इस बात का एक नायाब उदाहरण है कि किस तरह ग्रामीण महिलाएं जमीनी स्‍तर पर स्‍वच्‍छ भारत के लिए काम कर रही हैं और इसके लिए सामुदायिक चेतना का माध्‍यम बन रही हैं। यह अभियान स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत संचालित गतिविधियों का हिस्‍सा है। प्रधानमंत्री ने स्‍वच्‍छ भारत मिशन की शुरुआत 2 अक्‍टूबर 2014 को की थी। इसका मुख्‍य उद्देश्‍य 2 अक्‍टूबर 2019 तक भारत को पूरी तरह स्‍वच्छ बनाना और खुले में शौच से मुक्‍त करना है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In

Media Coverage

From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कतर के अमीर ने टेलीफोन कॉल किया
June 23, 2026
कतर के अमीर ने कतर में हुई एक दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया
दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान के लिए सराहना व्यक्त की
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का टेलीफोन कॉल आया।

कतर के अमीर ने 21 जून को कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुई दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त के लिए कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और एक-दूसरे के प्रति अपना सहयोग और एकजुटता को फिर से व्यक्त किया।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता आएगी।

दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

दोनों नेताओं ने नियमित रूप से संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।