प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर अमरीका के राष्‍ट्रपति श्री डोनल्‍ड ट्रंप और प्रथम महिला श्रीमती मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी 2020 को भारत की राजकीय यात्रा पर आयेंगे। राष्‍ट्रपति श्री ट्रंप की यह भारत की पहली यात्रा होगी।

इस दौरे के अवसर पर, राष्‍ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला नई दिल्‍ली तथा गुजरात के अहमदाबाद में कई सरकारी कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे तथा भारतीय समाज के विभिन्‍न हिस्‍सों से बातचीत करेंगे।

भारत और अमरीका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी विश्‍वास, साझा मूल्‍यों, परस्‍पर सम्‍मान एवं समझदारी पर आधारित है, जो दोनों देशों के लोगों के बीच निकटता एवं मित्रता द्वारा पोषित है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रंप के नेतृत्‍व में, व्‍यापार, रक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, ऊर्जा, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर समन्‍वय तथा जन-जन के बीच संबंध सहित सभी क्षेत्रों में महत्‍वपूर्ण प्रगति के बल पर भारत और अमरीका के बीच संबंध अधिक मजबूत हुए हैं। इस दौरे से दोनों नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने तथा अपनी रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission

Media Coverage

On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद की कामना करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
July 16, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने रथ यात्रा के पावन अवसर पर महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद की कामन करते हुए संस्कृत में एक सुभाषितम् साझा किया।

“देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत।

पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तुते॥"

श्री मोदी ने यह आशा भी व्यक्त की कि महाप्रभु जगन्नाथ की दिव्य कृपा सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। उनकी दिव्य कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो।

देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत।

पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तुते॥