प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सौराष्ट्र तमिल संगमम के तहत गुजरात और तमिलनाडु के बीच के संबंधों को लेकर मनाए जा रहे उत्सवपर प्रकाश डाला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एसटी संगमम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’का उत्सव मनाता है।

केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के एक ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“#STSangamam गुजरात और तमिलनाडु के बीच एक प्राचीन संबंध का उत्सव मनाता है। सदियों पहले गुजरात के लोगों ने तमिलनाडु को अपना घर बनाया और वहां की स्थानीय संस्कृति को अपनाया। तमिल लोगों ने भी अपनी बाहें फैला कर उनका स्वागत किया। यह संगमम‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’का उत्सव मनाता है।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
US tariff cut to boost India textile exports, double-digit growth seen

Media Coverage

US tariff cut to boost India textile exports, double-digit growth seen
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए स्वास्थ्य और प्रसन्‍नता के लिए हंसी की शक्ति पर प्रकाश डाला
February 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज प्राचीन ज्ञान पर आधारित एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने सर्वोत्तम औषधि के रूप में हंसी के शाश्वत मूल्य पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक संस्कृत श्लोक उद्धृत करते हुए इस बात पर बल दिया कि:

"औषधेष्वपि सर्वेषु हास्यं श्रेष्ठं वदन्ति ह।

स्वाधीनं सुगमं चैवरोग्यानंदविवर्धनम्।"