म्यांमार डिफेंस सर्विसेज के कमांडर-इन-चीफ सीनियर जनरल यू मिन आंग हलाइंग ने पीएम मोदी से मुलाकात की
म्यांमार भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति का एक प्रमुख स्तंभ: प्रधानमंत्री मोदी

म्‍यांमार डिफेन्‍स सर्विसेज के कमांडर इन चीफ सीनियर जनरल यू. मिन ऑग हिलियांग ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की है।

अमरनाथ यात्रा के तीर्थ यात्रियों पर हुए हाल के आतंकी हमले की भर्त्‍सना करते हुए सीनियर जनरल यू.मिन अंग ने हमले के शिकार लोगों के प्रति अपने संवेदना व्‍यक्‍त की।

प्रधानमंत्री ने 07 जून 2017 को दु:खद विमान दुर्घटना में मारे गए म्‍यांमार सशस्‍त्र सेनाओं के कार्मिकों और परिवारों के निधन पर अपना शोक जताया।

सीनियर जनरल यू. मिन अंग हिलियांग ने प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने भारत की सशस्‍त्र सेना और म्‍यांमार के बीच निकट सहयोग को सराहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि म्‍यामार भारत की ‘एक्‍ट ईस्‍ट’ नीति का स्‍तम्‍भ है और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने की अपनी पूरी वचनबद्धता व्‍यक्‍त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rameswaram temple in backdrop as Modi welcomes leaders

Media Coverage

Rameswaram temple in backdrop as Modi welcomes leaders
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी
September 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम का आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज़्बा पूरी तरह दिखाई दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को खेलने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;

“भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल!

एशिया कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और उल्लेखनीय जज़्बा पूरी तरह देखने को मिला।

यह विजय देशभर के लाखों युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करे।”