प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सौराष्ट्र तमिल संगमम के वास्ते पहले जत्थे को ले जाने के लिये विशेष रेलगाड़ी को मदुरै से झंडी दिखाकर रवाना किये जाने की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कियाः

“पुत्ताण्डु के विशेष अवसर पर, मदुरै से वरावल की विशेष यात्रा का शुभारंभ। #एसटीसंगमम अत्यंत बहुप्रतीक्षित कार्यक्रमों में से एक है और उसने बहुत सकारात्मक वातावरण निर्मित किया है।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने वातावरण की जीवंतता व सकारात्मकता की आगे और प्रशंसा की है।

संगमम की यात्रा के दौरान व्याप्त त्यौहारी माहौल के बारे में एसटी संगमम के एक ट्वीट पर प्रधानमंत्री ने कहाः

“बहुत बढ़िया! #एसटीसंगमम के विषय में उत्साह स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
What's in a name? Pakistan boxer's hate for 'Narendra'

Media Coverage

What's in a name? Pakistan boxer's hate for 'Narendra'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने व्यक्ति के जीवन और चरित्र को निखारने वाले आठ आवश्यक गुणों पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 11, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने व्यक्ति के जीवन को उज्ज्वल और उसके चरित्र का निर्माण करने वाले आठ आवश्यक गुणों को दर्शाने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"अष्टौ गुणाः पुरुषं दीप्यन्ति प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च।
संयोगश्च बहुभाषिता च दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च।।"

ये आठ गुण व्यक्ति के जीवन को उज्ज्वल बनाते हैं। ज्ञान उसे सही मार्ग दिखाता है। अच्छा आचरण उसके चरित्र को शुद्ध रखता है और आत्म-संयम उसे अनुशासित रखता है। ज्ञान उसे समझ प्रदान करता है, साहस उसे कठिन परिस्थितियों में दृढ़ रहने में सहायता करता है और कुशल वाणी उसे समाज में सम्मान दिलाती है। अपनी क्षमता के अनुसार दान करना और दयालुता के लिए कृतज्ञ होना व्यक्ति को पूर्ण बनाता है।