केले की खेती करने वाले किसान श्री धर्म राजन ने किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, पीएम किसान सम्माननिधि, पीएमजेबीवाई, पीएमएसबीवाई की मदद से पैसे बचाए
श्री राजन का जीवन वास्तव में प्रेरणादायक हैः प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की और उन्हें संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

केरल के कोझिकोड के केला किसान और वीबीएसवाई लाभार्थी श्री धर्म राजन ने प्रधानमंत्री को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, पीएम किसान सम्माननिधि, पीएमजेबीवाई, पीएमएसबीवाई का लाभ उठाने के बारे में बताया। पहले की तुलना में इस तरह के लाभों की उपलब्धता के प्रभाव के बारे में प्रधानमंत्री के पूछने पर, श्री धर्म राजन ने उर्वरकों और अन्य उपकरणों की उपलब्धता सहित कृषि में आर्थिक सहायता के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम किसान सम्माननिधि के तहत मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कृषि कार्यों के लिए करते हैं।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकारी योजनाएं और ऋण श्री धर्म को परिवार के लिए अधिक पैसा बचाने में मदद कर रहे हैं, जो अन्यथा उधार देने वालों की उच्च ब्याज दरों पर खर्च हो जाता। अपनी दोनों बेटियों को शिक्षित करने के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी देते हुए, श्री राजन ने सरकारी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया, जिससे उन्हें बड़ी बेटी की शादी के लिए पैसे बचाने में सहायता मिली है, जो अगले साल फरवरी में होने वाली है।

श्री राजन ने बेहतर जीवन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। यह उल्लेख करते हुए कि श्री राजन एक प्रगतिशील किसान हैं जिन्होंने अपनी बेटियों को शिक्षित किया है और पैसे का अच्छा उपयोग किया है, प्रधानमंत्री ने कहा कि वह वास्तव में प्रेरणास्रोत हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India eyes record $1 billion hotel transactions in 2026 amid travel uncertainties

Media Coverage

India eyes record $1 billion hotel transactions in 2026 amid travel uncertainties
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
May 28, 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर पोस्ट किया;

"महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis ने आज प्रधानमंत्री श्री @narendramodi से मुलाकात की।"

@CMOMaharashtra