प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रूसी संघ के राष्ट्रपति महामहिम व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बात की।

दोनों राजनेताओं ने हाल ही में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के दौरान चर्चा किये गए मुद्दों पर आगे बातचीत की। आज की बातचीत भविष्य की कार्यविधि को मजबूत करने में मदद करेगी, जिनमें रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के अवसर, उर्वरकों की आपूर्ति में सहयोग, रूसी सुदूर पूर्व के साथ भारत की परस्पर सहभागिता को बढ़ाना आदि शामिल हैं। बातचीत में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

दोनों राजनेताओं ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के तहत शामिल सभी पहलुओं पर नियमित संपर्क में रहने तथा द्विपक्षीय सहयोग को और मज़बूत करने के साथ-साथ बहुपक्षीय मंचों में परामर्श और समन्वय के लिए निरंतर प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Tariff cut to open door wider for exports, lift rupee, fund inflows: Nirmala Sitharaman

Media Coverage

Tariff cut to open door wider for exports, lift rupee, fund inflows: Nirmala Sitharaman
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 4 फ़रवरी 2026
February 04, 2026

Under PM Modi's Leadership: Digital Revolution, Trade Victories, and Economic Powerhouse Moments Redefining India