राष्ट्रपति पेज़ेशकियन ने ईरान और इस क्षेत्र की स्थिति पर अपना दृष्टिकोण साझा किया
प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों को सुलझाने पर भारत के निरंतर रुख को दोहराया
प्रधानमंत्री ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई, तथा ऊर्जा और सामान के निर्बाध आवागमन के संबंध में भारत की प्राथमिकता पर बल दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इस्लामी गणराज्य ईरान के के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मसूद पेज़ेशकियन के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की।

राष्ट्रपति पेज़ेशकियन ने प्रधानमंत्री को ईरान की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी और इस क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।

प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में बदलती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने भारत के इस निरंतर रुख को दोहराया कि सभी मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही सुलझाया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने ईरान सहित इस क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के संबंध में भारत की प्राथमिकता पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने ऊर्जा और सामान के निर्बाध आवागमन के महत्व पर भी ज़ोर दिया।

दोनों नेता एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From conflict to progress: Remote Irpanar village in Chhattisgarh gets electricity

Media Coverage

From conflict to progress: Remote Irpanar village in Chhattisgarh gets electricity
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रोफेसर गोबर्धन दास जी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
April 27, 2026

प्रो. गोबर्धन दास जी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा कि प्रो. गोबर्धन दास जी का व्यक्तिगत जीवन अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके हर संघर्ष ने समाज की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है, जो जन स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान में स्पष्ट रूप से झलकता है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

"आज सुबह प्रो. गोबरधन दास जी से मुलाकात हुई। उनका व्यक्तिगत जीवन अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके हर संघर्ष ने समाज सेवा और समाज को कष्टों से मुक्त करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। यह जन स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा विज्ञान में उनके योगदान में परिलक्षित होता है। उनका समृद्ध कार्य और विद्वत्ता हमारी नीति-निर्माण संरचना को समृद्ध करेगी।"

@dasgobardhan

"আজ সকালে প্রফেসর গোবর্ধন দাস জির সঙ্গে সাক্ষাৎ করলাম। তাঁর ব্যক্তি জীবনের গল্প অত্যন্ত অনুপ্রেরণাদায়ক। তাঁর প্রতিটি সংগ্রাম, সমাজকে সেবা এবং সমস্যামুক্ত করার প্রতি তাঁর অঙ্গীকারকে দৃঢ়তর করেছে। জনস্বাস্থ্য এবং ইমিউনোলজির ক্ষেত্রে তাঁর অবদানেও এর প্রতিফলন দেখা যায়। তাঁর সমৃদ্ধ কর্মকান্ড এবং পাণ্ডিত্য আমাদের নীতি-নির্ধারণী কাঠামোর ক্ষেত্রে গুরুত্বপূর্ণ অবদান রাখবে।"

@dasgobardhan