दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी और प्रगाढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री ने कहा कि वे राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने को उत्सुक हैं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को उनके 73वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सभी प्रयासों में सफलता की कामना की।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय कार्य-योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की तथा भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी और प्रगाढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने को उत्सुक हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
UP's exports to BRICS nations, partners cross $5.36 billion in FY26: Govt

Media Coverage

UP's exports to BRICS nations, partners cross $5.36 billion in FY26: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर ओडिशा के पहाड़पुर गाँव का दौरा किया
June 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उनके साथ ओडिशा के पहाड़पुर गाँव में होना सम्मान की बात है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि पहाड़पुर राष्ट्रपति का गाँव है। उन्होंने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा किए गए कार्य वाकई प्रेरणादायक हैं।

श्री मोदी ने राष्ट्रपति के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा;

“राष्ट्रपति जी के साथ ओडिशा के पहाड़पुर गाँव में होना सम्मान की बात है, और वह भी उनके जन्मदिन पर। यह उनका गाँव है और उन्होंने जो कार्य किया है, वह वाकई प्रेरणादायक है।

उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।

@rashtrapatibhvn”