प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे युवा मित्रों की अद्भुत प्रतिभा ने मुझे नई ऊर्जा प्रदान की है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन की यात्रा की। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने युवा मित्रों के साथ गर्मजोशी से बातचीत की, जिन्होंने उन्हें कई चित्रों और कलाकृतियों का उपहार दिया।

प्रधानमंत्री ने नए, उभरते भारत के बारे में एक कविता पढ़ने वाली एक युवा लड़की के साथ बातचीत करते हुए उनकी प्रशंसा की। श्री मोदी ने एक लड़के के साथ भी बातचीत की जिसने उन्हें एक पेंटिंग भेंट की और वह एक घर का लाभार्थी भी था। उन्होंने लड़के से नए घर में उसकी प्रगति के बारे में पूछा और उसे शुभकामनाएं दीं। एक अन्य लड़की ने भी प्रधानमंत्री को एक कविता सुनाई जिसके लिए श्री मोदी ने उनकी तारीफ की।

प्रधानमंत्री ने इसके बाद महिला लोको पायलटों के साथ बातचीत की, जिन्होंने अपनी नौकरी पर खुशी और गर्व व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने उनसे अत्यधिक एकाग्रता के साथ काम करने का आग्रह किया और उन्हें अपनी नई नौकरियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Boost for India! IMF raises GDP growth forecast to 6.5% for FY27 despite Middle East conflict; lower US tariffs to benefit economy

Media Coverage

Boost for India! IMF raises GDP growth forecast to 6.5% for FY27 despite Middle East conflict; lower US tariffs to benefit economy
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं
April 15, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह पवित्र देवभूमि अपनी समृद्ध परंपराओं, अनुपम सांस्कृतिक धरोहर तथा यहां के लोगों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता के कारण एक विशेष पहचान रखती है।

इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के सभी परिवारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा;

“समस्त हिमाचलवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन देवभूमि अपनी समृद्ध परंपराओं, अनुपम सांस्कृतिक धरोहर और यहां के लोगों की कर्मठता, कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता के कारण विशेष पहचान रखती है। इस पुनीत अवसर पर मैं प्रदेश के सभी परिवारजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”