श्री मोदी ने गरबा गीत की मधुर प्रस्तुति के लिए पूर्वा मंत्री को धन्यवाद दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज देवी दुर्गा की प्रार्थना के रूप में लिखा एक गरबा गीत 'आवती कलाया मदी वाया कलाया' साझा किया।

श्री मोदी ने गरबा गीत गाने के लिए गायिका पूर्वा मंत्री को भी धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"यह नवरात्रि का शुभ अवसर है और लोग मां दुर्गा की भक्ति में एकजुट होकर अलग-अलग तरीकों से जश्न मना रहे हैं। श्रद्धा और आनंद की इस भावना में यहां #AavatiKalay प्रस्‍तुत है। यह गरबा गीत मैंने उनकी शक्ति और कृपा के लिए एक प्रार्थना के रूप में लिखा है। उनका आशीर्वाद हमेशा हम सभी पर बना रहे।"

"मैं इस गरबा को गाने और इसकी इतनी मधुर प्रस्तुति देने के लिए एक प्रतिभाशाली उभरती गायिका पूर्वा मंत्री को धन्यवाद देता हूं। #AavatiKalay"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Vikas Bhi, Virasat Bhi: How JATAN, AI and Digital Archives are revolutionising India’s cultural heritage preservation

Media Coverage

Vikas Bhi, Virasat Bhi: How JATAN, AI and Digital Archives are revolutionising India’s cultural heritage preservation
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन के वीर आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
August 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी आंदोलनकारियों को स्मरण करते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस और दृढ़ संकल्प को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व से प्रेरित भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया तथा औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लिए भारत के लोगों के अटूट संकल्प को प्रतिबिंबित किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी आंदोलनकारियों को स्मरण करता हूँ। उनका साहस प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। महात्मा गांधी जी के नेतृत्व से प्रेरित भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया तथा औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लिए हमारे लोगों के अटूट संकल्प को प्रतिबिंबित किया।