प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट की एक श्रृंखला में कहा:

'महात्मा गांधी ने उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में वर्णित किया है जो पूरी तरह से छुआछूत के खिलाफ थे, भारत की स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में अडिग थे और अहिंसा के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों में दृढ़ विश्वास रखते थे। वह एक उत्कृष्ट विचारक थे।

आचार्य विनोबा भावे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।

आचार्य विनोबा भावे ने भारत की आजादी के बाद महान गांधीवादी सिद्दातों को आगे बढ़ाया। उनके जन आंदोलनों का उद्देश्य गरीबों और दलितों के लिए जीवन की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। सामूहिक भावना पर उनका जोर हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।'

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Sabka Saath, Sabka Vikaas': Minority Enrolment In Schools Highest In Past 5 Years Under Modi Govt

Media Coverage

'Sabka Saath, Sabka Vikaas': Minority Enrolment In Schools Highest In Past 5 Years Under Modi Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रमंडल खेल 2026 में महिला डिस्कस थ्रो में कांस्‍य पदक जीतने पर सीमा को बधाई दी
July 31, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेल 2026 में महिला डिस्कस थ्रो स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक जीतने पर सीमा को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि सीमा ने 58.65 मीटर के सर्वश्रेष्‍ठ थ्रो के साथ पदक हासिल किया।

श्री मोदी ने कहा कि उनकी इस कामयाबी से भारत गौरवान्वित हुआ है और देश के युवाओं को प्रेरणा मिली है। उन्होंने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया;

“सीमा को महिलाओं के डिस्कस थ्रो स्‍पर्धा में 58.65 मीटर के सर्वश्रेष्‍ठ थ्रो के साथ कांस्‍य पदक जीतने पर बधाई। उनकी कोशिशों ने भारत को गर्व महसूस कराया है और हमारे देश के युवाओं को प्रेरित किया है। भविष्‍य के प्रयसों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

#CWG2026”