राज कपूर ने भारत की सॉफ्ट पावर को उस समय स्थापित किया था जब यह शब्द गढ़ा भी नहीं गया था: प्रधानमंत्री
मध्य एशिया में भारतीय सिनेमा के लिए मौजूद अपार संभावनाओं को भुनाने की दिशा में काम करने की जरूरत है, मध्य एशिया में नई पीढ़ी तक पहुंचने के प्रयास किए जाने चाहिए: प्रधानमंत्री

महान राज कपूर की 100वीं जयंती के अवसर पर कपूर परिवार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से एक भावपूर्ण बातचीत की। इस विशेष मुलाकात में भारतीय सिनेमा में राज कपूर के अद्वितीय योगदान और उनकी चिरस्थायी विरासत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने कपूर परिवार के साथ खुलकर बातचीत की।

श्री राज कपूर की पुत्री सुश्री रीमा कपूर ने राज कपूर के आगामी शताब्दी समारोह के अवसर पर कपूर परिवार से मिलने के लिए अपना बहुमूल्य समय निकालने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। सुश्री कपूर ने राज कपूर की फिल्म के एक गीत की कुछ पंक्तियां सुनाईं और कहा कि पूरा भारत श्री मोदी द्वारा कपूर परिवार को दिए गए प्यार, गर्मजोशी और सम्मान का गवाह बनेगा। श्री राज कपूर के महान योगदान की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कपूर परिवार का स्वागत किया।

श्री मोदी ने कहा कि राज कपूर की 100वीं जयंती का उत्सव भारतीय फिल्म उद्योग की स्वर्णिम यात्रा की गाथा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘नील कमल’ 1947 में बनी थी और अब हम 2047 की ओर बढ़ रहे हैं और इन 100 वर्षों के दौरान उनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। कूटनीति के संदर्भ में इस्तेमाल किए जाने वाले ‘सॉफ्ट पावर’ शब्द का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि राज कपूर ने उस समय भारत की सॉफ्ट पावर की स्थापना की थी जब यह शब्द गढ़ा ही नहीं गया था। उन्होंने कहा कि भारत की सेवा में यह राज कपूर का बहुत बड़ा योगदान था।

प्रधानमंत्री ने कपूर परिवार से राज कपूर के बारे में विशेष रूप से मध्य एशिया पर केंद्रित एक फिल्म बनाने का अनुरोध किया, जो इतने सालों के बाद भी वहां के लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज कपूर का उनकी जिंदगियों पर प्रभाव था। श्री मोदी ने परिवार को बताया कि मध्य एशिया में भारतीय सिनेमा के लिए बहुत संभावनाएं हैं और इसे भुनाने की दिशा में काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें मध्य एशिया में नई पीढ़ियों तक इसे पहुंचाने के लिए प्रयास करने चाहिए और उन्होंने परिवार से एक ऐसी फिल्म बनाने का अनुरोध किया जो एक कड़ी के रूप में काम करे।

दुनिया भर से मिले प्यार और प्रसिद्धि को स्वीकार करते हुए सुश्री रीमा कपूर ने कहा कि श्री राज कपूर को ‘सांस्कृतिक राजदूत’ कहा जा सकता है और उन्होंने प्रधानमंत्री की भारत के ‘वैश्विक राजदूत’ होने के लिए प्रशंसा की और कहा कि पूरे कपूर परिवार को प्रधानमंत्री पर गर्व है। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि आज देश की प्रतिष्ठा बहुत बढ़ गई है और उन्होंने योग को एक उदाहरण के रूप में पेश किया जिसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अन्य देशों के नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान योग और इसके महत्व पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि शोध एक दिलचस्प गतिविधि है, जिससे सीखने के माध्यम से इससे जुड़ी प्रक्रिया का आनंद लिया जा सकता है। उन्होंने श्री राज कपूर के पोते श्री अरमान जैन को राज कपूर के बारे में शोध के बाद एक फिल्म बनाने के लिए बधाई दी, जिससे उन्हें अपने दादा की जीवन यात्रा को जीने का अवसर मिला।

सिनेमा की ताकत को याद करते हुए श्री मोदी ने एक घटना का जिक्र किया जब तत्कालीन जनसंघ पार्टी दिल्ली में चुनाव हार गई थी। तब नेताओं ने राज कपूर की फिल्म ‘फिर सुबह होगी’ देखने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अब फिर से सुबह देखी है। श्री मोदी ने एक घटना को भी याद किया जब उन्होंने चीन में बज रहे एक गाने की रिकॉर्डिंग श्री ऋषि कपूर को भेजी थी, जिससे वो बहुत खुश हुए थे।

श्री रणबीर कपूर ने प्रधानमंत्री को बताया कि कपूर परिवार 13, 14 और 15 दिसंबर 2024 को राज कपूर पर एक रेट्रोस्पेक्टिव शो करने जा रहा है। उन्होंने भारत सरकार, एनएफडीसी और एनएफएआई को उनकी मदद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि परिवार ने उनकी 10 फिल्में दी हैं और उनके ऑडियो और विजुअल को पुनर्स्थापित किया गया है, जिन्हें पूरे भारत में लगभग 40 शहरों के 160 सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। श्री कपूर ने प्रधानमंत्री को बताया कि प्रीमियर शो 13 दिसंबर को मुंबई में आयोजित किया जाएगा और इसके लिए, उन्होंने पूरे फिल्म उद्योग को आमंत्रित किया है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi Leads International Yoga Day Event In Kolkata, Says It Has Become 'World's Biggest Festival'

Media Coverage

PM Modi Leads International Yoga Day Event In Kolkata, Says It Has Become 'World's Biggest Festival'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister expresses grief over loss of lives in mishap in Tiruvallur district of Tamil Nadu
June 21, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has expressed deep grief over the loss of lives due to a mishap in Tiruvallur district of Tamil Nadu.

The Prime Minister conveyed his condolences to those who have lost their loved ones.

Shri Modi also prayed for the speedy recovery of the injured.

The Prime Minister’s Office posted on X;

“Deeply pained to hear about the loss of lives due to a mishap in Tiruvallur district of Tamil Nadu. My condolences to those who have lost their loved ones. Praying for the speedy recovery of the injured: PM @narendramodi”