जब भी भारत से कोई अच्छी खबर आती है तो प्रवासी भारतीयों को काफी ख़ुशी मिलती है और वे चाहते हैं कि भारत नई ऊंचाइयों को छुए: पीएम मोदी 
भारत में लोगों को अब अवसर और सही माहौल मिल रहा है। जल्द ही वे देश में सकारात्मक बदलाव लाएंगे: प्रधानमंत्री 
भ्रष्टाचार घटाने में प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डीबीटी इसका एक उदाहरण है: प्रधानमंत्री मोदी 
प्रौद्योगिकी आधारित शासन के माध्यम से एक आधुनिक भारत का निर्माण किया जा रहा है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वाशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भारत से जब भी कोई कोई अच्छी खबर आती है अमेरिका में बसे भारतीय प्रवासी खुशी मनातें हैं और चाहते हैं कि भारत नयी ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की अमेरिकी अर्थव्यवस्था में योगदान की भूमिका की सराहना भी की।

उन्हेाने कहा कि भारत के लोगों को अब अवसर और बेहतर माहौल मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्दी ही ये लोग देश में भी बड़ा परिवर्तन लेकर आएंगे।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि पिछले तीन सालो में केन्द्र सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। उन्होंने भ्रष्टाचार खत्म करने में प्रौद्योगिकी की भूमिका की विशेष रुप से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना के लाभों का विस्तार से जिक्र करते हुए कहा कि इससे जरुरतमंदों तक सब्सिडी का लाभ पहुंचाने और इसमें किसी तरह की गड़बडी को रोकने में काफी मदद मिली है।

श्री मोदी ने एलपीजी सब्सिडी योजना को स्वत: छोड़ने वाले परिवारों को बधाई दी। उन्होंने इस संदर्भ में देश के पांच करोड गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिए जाने की योजना का जिक्र करते हुए कहा ‘ मैं जब भी एक विकसित भारत के बारे में सोचता हूं तो एक स्वस्थ्य भारत के बारे में सोचता हूं,जिसमें खासतौर से देश की महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की सोच होती है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिक आधारित शासन के जरिए एक आधुनिक भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों की आकांक्षाओं को सही नीतियों और कुशल प्रशासन के जरिए ही पूरा किया जा सकता है। आतंकवाद के खतरों पर उन्होंने कहा कि दुनिया आज इस खतरे को समझ रही है। उन्होंने इस संदर्भ में भारत की ओर से हाल में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया।
उन्हेाने इस अवसर पर दुनिया भर में संकट में फंसे लोगों की मदद में विदेश मंत्रालय और खासतौर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भूमिका की प्रशंसा भी की।

Click here to read full text speech

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
A Milestone in Financial Inclusion: The Success Story of PMSBY

Media Coverage

A Milestone in Financial Inclusion: The Success Story of PMSBY
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 9 मई 2026
May 09, 2026

Citizens Celebrate India’s Civilisational & Economic Awakening Under PM Narendra Modi