प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अस्‍ताना में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के दौरान कजाकिस्‍तान, चीन और उजबेकिस्‍तान के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

वीरवार को कजाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति नुरसुलतान नजरवायेव के साथ अपनी बैठक में प्रधानमंत्री ने वर्ष 2017-18 में संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्‍यता के लिए कजाकिस्‍तान को अपनी बधाई दी। राष्‍ट्रपति नजरवाये प्रधानमंत्री की गर्मजोशी से अगवानी की और 2015 में उनके कजाकिस्‍तान दौरे की याद दिलाई। दोनों ही नेताओं ने पिछले दौरे के दौरान निर्णयों एवं करारों की प्रगति की समीक्षा की। इस समय कजाकिस्‍तान भारत को यूरेनियम का सबसे बड़ा सप्‍लायर है और दोनों ही पक्षों ने साझेदारी कायम रखने पर सहमति जताई है। हाइड्रोकार्बन के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा हुई। 

  

प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्‍ट्रीय ऊर्जा समूह की सदस्‍यता के लिए कजाकिस्‍तान को आमन्त्रित किया। दोनों नेताओं ने कनेक्टिविटी बढ़ाने के महत्‍व पर भी चर्चा की। इस सन्‍दर्भ में ईरान में चाबहार पोर्ट के कनेक्टिीविटी पर भी विचार विमर्श किया गया। दिल्‍ली और अस्‍ताना को जोड़ने के लिए दो फ्लाईट शीघ्र ही शुरू की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने आज चीन के राष्‍ट्रपति शीं जिनपिंग के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्‍मक बैठक की। प्रधानमंत्री ने शंघाई सहयोग संगठन में भारत की पहुंच का समर्थन करने के लिए उनके प्रति धन्‍यवाद ज्ञापित किया। दोनों नेताओं ने बहुध्रुवीय विश्‍व की स्थिति और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते हुए उल्‍लेख किया कि भारत-चीन सम्‍बद्ध स्‍थायित्‍व का एक घटक है और दोनों देशों को साथ काम करना महत्‍वपूर्ण है। व्‍यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, युवा और सांस्‍कृति आदान-प्रदान के मुद्दों पर चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री ने उजबेकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति शवकत मिरजीयोयेव के साथ सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्‍मक बैठक की। इसमें आर्थिक, व्‍यापार और स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्रों में सशक्‍त प्रयासों पर चर्चा की गई। 

  

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अस्ताना में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-अफगानिस्तान के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर भी चर्चा की। 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's Rs 20,804-crore push to expand railway capacity across major corridors

Media Coverage

India's Rs 20,804-crore push to expand railway capacity across major corridors
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सुख, समृद्धि और ज्ञान के लिए आशीर्वाद मांगते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
September 10, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी के कल्याण, शुभता, सुरक्षा, शांति, ज्ञान और समृद्धि के लिए आशीर्वाद की कामना का भाव रखने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया। इस सुभाषितम में भगवान इंद्र, भगवान सूर्य, भगवान गरुड़ और भगवान बृहस्पति से आशीर्वाद की कामना की गई है।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया-

“स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः।
स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः।
स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु॥”

सुभाषित का अर्थ है कि वैभवशाली भगवान इंद्र हमें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें। संपूर्ण ब्रह्मांड के ज्ञाता और सबका पालन-पोषण करने वाले भगवान सूर्य हमारे लिए मंगलकारी हों। विघ्‍नों का नाश करने वाले भगवान गरुड़ हम सबकी रक्षा करें। ज्ञान के देवता भगवान बृहस्पति हमें शांति सद्बुद्धि और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

“स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः।
स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः।
स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु॥”