सुप्रभात ह्यूस्टन,
सुप्रभात टेक्सास,
सुप्रभात अमेरिका,
भारत और दुनिया भर में मेरे साथी भारतीयों को शुभकामनाएं।
दोस्तों,

आज सुबह हमारे साथ एक बहुत ही खास व्यक्ति है। उन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। उनका नाम इस ग्रह का प्रत्येक व्यक्ति जानता है।

वैश्विक राजनीति पर दुनिया की लगभग हर बातचीत में उनका नाम आता है। उनके प्रत्येक शब्द का करोड़ों लोगों द्वारा अनुसरण किया जाता है।

इस महान देश में सर्वोच्च पद ग्रहण करने से पहले भी वह हर घर का जाना-पहचाना नाम था और बहुत लोकप्रिय था।

सीईओ से लेकर कमांडर-इन-चीफ, बोर्डरूम से लेकर ओवल ऑफिस तक, स्टूडियो से लेकर ग्लोबल स्टेज तक, राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था और सुरक्षा तक हर जगह उन्होंने गहरा और स्थायी प्रभाव छोड़ा है।

आज वे हमारे साथ यहां है। इस शानदार स्टेडियम और शानदार सभा में उनका स्वागत करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।

और मैं कह सकता हूं कि मुझे अक्सर उनसे मिलने का मौका मिला और हर बार मुझे मित्रता, गर्मजोशी, ऊर्जा मिली, ये हैं- संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति - श्री डोनाल्ड ट्रम्प।

यह असाधारण है, यह अभूतपूर्व है।

दोस्तों,

जैसा कि मैंने आपको बताया कि हम कुछ बार मिले हैं और हर बार वे उतनी ही गर्मजोशी, दोस्ताना, सुलभ, ऊर्जावान और वाक्-पटुता से भरे हुए मिले। मैं कुछ और बातों के लिए भी उनकी प्रशंसा करता हूँ।

उनकी नेतृत्व की क्षमता, अमेरिका के लिए एक जुनून, प्रत्येक अमेरिकी के लिए लगाव, अमेरिकी भविष्य में एक विश्वास और अमेरिका को फिर से महान बनाने का एक मजबूत संकल्प।

और उन्होंने पहले ही अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत बना दिया है। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया के लिए बहुत कुछ हासिल किया है।

दोस्तों,

हम भारत में राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ बहुत जुड़ाव रखते हैं । उम्मीदवार ट्रम्प के शब्द – ‘अबकी बार ट्रम्प सरकार’ जोर से और स्पष्ट रूप से गूँज रहे हैं और व्हाइट हाउस में उनके उत्सव से लाखों लोगों के चेहर्रों पर खुशी और प्रशंसा की चमक पैदा की है ।

जब मैं उनसे पहली बार मिला, तो उन्होंने मुझसे कहा, ‘व्हाइट हाउस में भारत का एक सच्चा मित्र’ है। आज यहां आपकी मौजूदगी इसका एक प्रबल साक्ष्य है।

इन वर्षों में हम दोनों राष्ट्र अपने रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं। श्रीमान राष्ट्रपति, आज सुबह ह्यूस्टन में, विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के इस उत्सव में आप इस महान साझेदारी की धड़कन सुन सकते हैं।

आप हमारे दो महान राष्ट्रों के बीच मानवीय संबंधों की ताकत और गहराई महसूस कर सकते हैं। ह्यूस्टन से हैदराबाद तक, बोस्टन से बेंगलुरु तक, शिकागो से शिमला तक, लॉस एंजिल्स से लुधियाना तक, न्यू जर्सी से नई दिल्ली तक सभी लोगों का दिल से रिश्ता है।

भारत में इस समय रविवार को देर रात होने के बावजूद करोड़ों लोग अपने टीवी से चिपके हुए हैं और विश्व भर में भी अलग-अलग समय क्षेत्र में लाखों लोग आज हमारे साथ हैं। वे सब इतिहास को बनते हुए देख रहे हैं।

राष्ट्रपति महोदय, आपने मुझे 2017 में अपने परिवार से मिलवाया था और आज मुझे आपको अपने परिवार, एक अरब से अधिक भारतीयों और दुनिया भर में भारतीय विरासत के लोगों से मिलवाने का सम्मान मिला है।

देवियो और सज्‍जनो, मैं आज अपने मित्र, भारत के एक मित्र, एक महान अमेरिकी राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रम्प को आपके समक्ष प्रस्तुत करता हूँ।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From Vajpayee to Modi: India’s growing influence at the G-7 Summit

Media Coverage

From Vajpayee to Modi: India’s growing influence at the G-7 Summit
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने युवा-नेतृत्व वाले विकास और भारत के मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम को रेखांकित किया
June 13, 2026
प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में युवा शक्ति के उल्लेखनीय योगदान और वैश्विक पटल पर उनके बढ़ते प्रभाव पर जोर दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि सरकार युवा नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों की एक प्रमुख विशेषता यह रही है कि भारत के युवाओं ने अपने सपनों को आत्मविश्वास के साथ साकार किया है।

श्री मोदी ने इस बात का उल्‍लेख किया कि स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलों के माध्यम से एक ऐसा वातावरण विकसित हुआ है जो नवाचार, उद्यमिता और उद्यम को प्रोत्साहित करता है। प्रधानमंत्री ने बताया कि आज भारत विश्व के अग्रणी स्टार्टअप केंद्रों में से एक है और इन सफलताओं की कई कहानियां छोटे शहरों और गांवों से हमारी युवा शक्ति द्वारा लिखी जा रही हैं।

उन्‍होंने कहा कि भारत के युवा विज्ञान और प्रौद्योगिकी से लेकर विनिर्माण, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन तक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो राष्ट्र और विश्व के भविष्य को आकार देंगे। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि हमारे युवाओं ने खेल के क्षेत्र में भी देश का नाम रोशन किया है और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत खेल व्यवस्था, बेहतर बुनियादी ढांचा और खिलाड़ियों को मिलने वाला अधिक समर्थन युवा प्रतिभाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है और उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर कई पोस्टों की एक श्रृंखला में साझा किया:

"राजग सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती से काम कर रही है। पिछले 12 वर्षों की एक प्रमुख विशेषता यह रही है कि भारत के युवाओं ने आत्मविश्वास के साथ अपनी आकांक्षाओं को पूरा किया है।"

स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलों के माध्यम से एक ऐसा प्रक्रियागत तंत्र उभरा है जो नवाचार, उद्यमिता और उद्यम को प्रोत्साहित करता है।

आज भारत दुनिया के अग्रणी स्टार्टअप गंतव्यों में से एक है और इन सफलता की कहानियों में से कई हमारी युवा शक्ति द्वारा लिखी जा रही हैं, और वह भी छोटे कस्बों और गांवों से।

#युवाशक्तिके12साल

“भारत के युवा विज्ञान और प्रौद्योगिकी से लेकर विनिर्माण, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन तक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। यह देखकर बेहद खुशी होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो हमारे राष्ट्र और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे।”

हमारे युवाओं ने खेल के क्षेत्र में भी देश का नाम रोशन किया है। अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने लगातार राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाया है।

इसके साथ ही, एक मजबूत खेल व्यवस्था, बेहतर बुनियादी ढांचा और खिलाड़ियों को मिलने वाला अधिक समर्थन युवा प्रतिभाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है और उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

#युवाशक्तिके12साल