प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 14 जून 2024 को इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री ने तीसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभालने पर हार्दिक शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की को धन्यवाद दिया।

दोनों नेताओं की सार्थक बैठक हुई जिसमें उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति और स्विट्जरलैंड द्वारा आयोजित होने वाले आगामी शांति शिखर सम्मेलन पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को प्रोत्साहित करना जारी रखेगा और दोहराया कि भारत शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने हेतु अपने साधनों के भीतर सब कुछ करना जारी रखेगा।

दोनों नेता परस्पर संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Major Make in India boost: Army tests Divyastra Mk-1 built for intelligence, surveillance

Media Coverage

Major Make in India boost: Army tests Divyastra Mk-1 built for intelligence, surveillance
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दृढ़ संकल्प, आत्मसंयम और बुद्धिमत्ता के गुणों पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। इसका तात्‍पर्य है दृढ़ संकल्प और आत्म-संयम ही वह शक्तियां हैं जो कठिनतम मार्गों को भी सुगम बना देती हैं। श्री मोदी ने कहा कि आज हमारे युवा इसी दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर जुटे हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

"दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन राह को भी आसान बना देती है। आज हमारे युवा साथी इसी संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर जुटे हुए हैं।

निश्चित्य यः प्रक्रमते नान्तर्वसति कर्मणः।

अबन्ध्यकालो वश्यात्मा स वै पण्डित उच्यते॥"

जो व्यक्ति किसी कार्य को भली-भांति सोच-समझकर दृढ़ निश्‍चय के साथ आरंभ करता है और बीच में अधूरा नहीं छोड़ता, जो समय का सदुपयोग करता है तथा अपनी इन्द्रियों पर पूर्ण नियंत्रण रखता है। ऐसा व्‍यक्ति ही वास्‍तव में बुद्धिमान होता है।