मेरे मित्र प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के निमंत्रण पर, मैं मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए मॉरीशस की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जा रहा हूँ।

मॉरीशस एक करीबी समुद्री पड़ोसी, हिंद महासागर में एक प्रमुख साझेदार और अफ्रीकी महाद्वीप का प्रवेश द्वार है। हम इतिहास, भूगोल और संस्कृति से जुड़े हुए हैं। प्रगाढ आपसी विश्वास, लोकतंत्र के मूल्यों में साझा भरोसा और हमारी विविधता का उत्सव मनाना हमारी शक्ति हैं। लोगों के बीच घनिष्ठ और ऐतिहासिक जुड़ाव साझा गौरव का स्रोत है। हमने पिछले दस वर्षों में लोगों को ध्यान में रखकर पहल करते हुए महत्वपूर्ण प्रगति की है।

मैं अपने सागर विजन के हिस्से के रूप में, अपने लोगों की प्रगति और समृद्धि के साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए अपनी स्थायी मित्रता को मजबूत करने तथा अपने सभी पहलुओं में अपनी साझेदारी को बढ़ाने के लिए मॉरीशस नेतृत्व के साथ जुड़ने के अवसर की प्रतीक्षा में हूँ।

मुझे विश्वास है कि यह यात्रा अतीत की नींव पर आधारित होगी तथा भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों में एक नया और उज्ज्वल अध्याय जोडेगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India clears a major nuclear milestone as Kalpakkam fast breeder reactor turns 'critical'

Media Coverage

India clears a major nuclear milestone as Kalpakkam fast breeder reactor turns 'critical'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
April 07, 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साई ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

"छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai ने प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।"