प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महारानी एलिज़ाबेथ के कोविड से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिये प्रार्थना की है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के ट्वीट के प्रत्युत्तर में प्रधानमंत्री ने कहा हैः
“मैं महारानी एलिज़ाबेथ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिये प्रार्थना करता हूं।”
I wish Her Majesty Queen Elizabeth a speedy recovery and pray for her good health. https://t.co/Em873ikLl8
— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2022


