प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए लगभग 5000 करोड़ रुपये के कार्यक्रम राष्ट्र को समर्पित करेंगे
समग्र कृषि विकास कार्यक्रम' समर्पित दक्ष किसान पोर्टल के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में लगभग 2.5 लाख किसानों को कौशल विकास प्रदान करेगा; कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 2000 किसान खिदमत घर भी स्थापित किए जाएंगे
पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए, प्रधानमंत्री स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना के अंतर्गत 1400 करोड़ रुपये से अधिक राशि की 52 पर्यटन क्षेत्र की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और लॉन्च करेंगे
प्रधानमंत्री 'हज़रतबल तीर्थ का एकीकृत विकास', श्रीनगर परियोजना, राष्ट्र को समर्पित करेंगे
महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों, अनुभव केंद्रों, पर्यावरण पर्यटन स्थलों के साथ-साथ पूरे देश में पर्यटन सर्किट विकसित किए जाएंगे
प्रधानमंत्री चुनौती आधारित गंतव्य विकास योजना के अंतर्गत चयनित पर्यटन स्थलों की घोषणा करेंगे
प्रधानमंत्री 'देखो अपना देश पीपुल्स चॉइस 2024' और 'चलो इंडिया वैश्विक प्रवासी अभियान का शुभारंभ करेंगे'
प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में नई सरकारी भर्तियों को नियुक्ति आदेशों का वितरण करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 7 मार्च, 2024 को श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री बख्शी स्टेडियम, श्रीनगर पहुंचेंगे, जहां वह 'विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए लगभग 5000 करोड़ रुपये के कार्यक्रम- 'समग्र कृषि विकास कार्यक्रम' राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह स्वदेश दर्शन और प्रसाद (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन ड्राइव) योजना के अंतर्गत 1400 करोड़ रुपये से अधिक राशि की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे, इसमें 'हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास', श्रीनगर परियोजना भी शामिल है। प्रधानमंत्री ‘देखो अपना देश पीपुल्स चॉइस पर्यटन गंतव्य पोल और चलो इंडिया वैश्विक प्रवासी’ अभियान भी लॉन्च करेंगे। वह चुनौती आधारित गंतव्य विकास (सीबीडीडी) योजना के अंतर्गत चयनित पर्यटन स्थलों की भी घोषणा करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर के लगभग 1000 नए जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति आदेशों का वितरण करेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे, जिनमें उपलब्धि प्राप्त महिलाएं, लखपति दीदियां, किसान, उद्यमी आदि शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर की कृषि-अर्थव्यवस्था को पूर्ण रूप से बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री 'समग्र कृषि विकास कार्यक्रम' (एचएडीपी) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। एचएडीपी एक एकीकृत कार्यक्रम है जिसमें जम्मू और कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था के तीन प्रमुख क्षेत्र अर्थात बागवानी, कृषि और पशुधन पालन में गतिविधियों के पूर्ण परिदृश्य को सम्मिलित किया गया है। इस कार्यक्रम द्वारा समर्पित दक्ष किसान पोर्टल के माध्यम से लगभग 2.5 लाख किसानों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिए जाने की आशा है। कार्यक्रम के अंतर्गत, लगभग 2000 किसान खिदमत घर स्थापित किए जाएंगे और कृषक समुदाय के कल्याण के लिए मजबूत मूल्य श्रृंखलाओं की स्थापना की जाएंगी। इस कार्यक्रम से रोजगार सृजन होगा जिससे जम्मू-कश्मीर के लाखों सीमांत परिवार लाभान्वित होंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण इन स्थलों पर विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का निर्माण करके देश के प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के समग्र अनुभव की गुणवत्ता में सुधार करना है। इसके अनुरूप, प्रधानमंत्री 1400 करोड़ रुपये से अधिक राशि की स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजनाओं के अंतर्गत विविध पहल राष्ट्र को समर्पित करेंगे और लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित की जाने वाली परियोजनाओं में श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में 'हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास' का विकास, मेघालय के पूर्वोत्तर सर्किट में विकसित की गईं पर्यटन सुविधाएं; बिहार और राजस्थान में आध्यात्मिक सर्किट; बिहार में ग्रामीण एवं तीर्थंकर सर्किट; जोगुलम्बा गडवाल जिला, तेलंगाना में जोगुलम्बा देवी मंदिर का विकास; और अन्नुपुर जिला, मध्य प्रदेश में अमरकंटक मंदिर का विकास सम्मिलित है।

हजरतबल तीर्थ पर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के निर्माण और उनके समग्र आध्यात्मिक अनुभव की गुणवत्ता में सुधार, के प्रयास स्वरूप 'हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास' परियोजना क्रियान्वित की गई है। परियोजना के प्रमुख तत्वों में तीर्थस्थल की चारदीवारी के निर्माण सहित पूरे क्षेत्र का स्थल विकास शामिल है; हजरतबल तीर्थ परिसर की रोशनी; तीर्थस्थल के चारों ओर घाटों और देवरी पथों का सुधार; सूफी व्याख्या केंद्र का निर्माण; पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण; संकेतक की स्थापना; बहुस्तरीय मंजिला कार पार्किंग; सार्वजनिक सुविधा ब्लॉक और तीर्थस्थल के प्रवेश द्वार का निर्माण व अन्य शामिल हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लगभग 43 परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे जो देश में तीर्थयात्रा और पर्यटक स्थलों की एक विस्तृत श्रृंखला को विकसित करेंगे। इनमें आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में अन्नवरम मंदिर, तमिलनाडु के तंजावुर और मयिलादुथुराई जिले और पुडुचेरी के कराईकल जिले में नवग्रह मंदिर; कर्नाटक के मैसूर जिले में श्री चामुंडेश्वरी देवी मंदिर; राजस्थान के बीकानेर जिले में करणी माता मंदिर, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में माँ चिंतपूर्णी मंदिर; गोवा में बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस चर्च महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल शामिल हैं। परियोजनाओं में अरुणाचल प्रदेश में मेचुका एडवेंचर पार्क, गुंजी, पिथोरागढ़, उत्तराखंड में ग्रामीण पर्यटन क्लस्टर अनुभव; अनंतगिरि वन, अनंतगिरि, तेलंगाना में इकोटूरिज्म जोन; सोहरा, मेघालय में मेघालय युग की गुफा का अनुभव और झरना ट्रेल्स का अनुभव, जोरहाट, असम में सिनामारा टी एस्टेट की परिकल्पना, कांजली वेटलैंड,कपूरथला, पंजाब में इकोटूरिज्म का अनुभव, लेह में जूली लेह जैव विविधता पार्क जैसे विभिन्न अन्य स्थलों और अनुभव केंद्रों का विकास भी शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री चुनौती आधारित गंतव्य विकास (सीबीडीडी) योजना के तहत चयनित 42 पर्यटन स्थलों की घोषणा करेंगे। केंद्रीय बजट 2023-24 के दौरान घोषित की गई अभिनव योजना का उद्देश्य पर्यटन स्थलों के विकास को उत्प्रेरित करके पूर्ण रूप से पर्यटक अनुभव प्रदान करना है, साथ ही स्थिरता को प्रोत्साहन देना है और पर्यटन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का परिचय कराना है। 42 गंतव्यों की पहचान चार श्रेणियों में की गई है (संस्कृति और विरासत गंतव्य में 16; आध्यात्मिक स्थलों में 11; इकोटूरिज्म और अमृत धरोहर में 10; और वाइब्रेंट विलेज में 5)।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 'देखो अपना देश पीपल्स चॉइस 2024' के रूप में पर्यटन पर देश की नब्ज पहचानने की प्रथम राष्ट्रव्यापी पहल का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण का उद्देश्य नागरिकों के साथ जुड़कर सबसे पसंदीदा पर्यटक आकर्षणों की पहचान करना और 5 पर्यटन श्रेणियों - आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और विरासत, प्रकृति और वन्य जीवन, साहसिक और अन्य श्रेणियों में पर्यटकों की अवधारणा को समझना है। चार मुख्य श्रेणियों के अलावा, 'अन्य' श्रेणी वह है जहां कोई अपने व्यक्तिगत पसंदीदा पर्यटन के लिए मतदान कर सकता है और लुप्त पर्यटन आकर्षणों और स्थलों जैसे वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज, वेलनेस टूरिज्म, वेडिंग टूरिज्म आदि का अनावरण करने में सहायता कर सकता है। यह मतदान अभ्यास भारत सरकार के नागरिक सहभागिता पोर्टल मॉयगव प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारतीय प्रवासियों को अतुलनीय भारत के राजदूत बनने और भारत में पर्यटन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 'चलो इंडिया वैश्विक प्रवासी अभियान' का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान प्रधानमंत्री के आह्वान के आधार पर शुरू किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासी सदस्यों से कम से कम 5 गैर-भारतीय मित्रों को भारत भ्रमण के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया। 3 करोड़ से अधिक प्रवासी भारतीयों सहित, भारतीय पर्यटन के लिए प्रवासी भारतीय सांस्कृतिक राजदूत के रूप में कार्य करते हुए एक प्रमुख अग्रदूत के रूप में कार्य कर सकते हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Zojila Tunnel achieves final breakthrough at 11,578 feet, bringing Kashmir-Ladakh link closer

Media Coverage

Zojila Tunnel achieves final breakthrough at 11,578 feet, bringing Kashmir-Ladakh link closer
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
विश्व नेताओं ने देश के सर्वाधिक कार्यकाल के निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को बधाई दी
June 10, 2026

श्री नरेन्‍द्र मोदी को लगातार भारत के सबसे लंबे समय तक कार्यरत लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में विश्व भर के कई राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों से बधाई संदेश प्राप्त हुए हैं।
भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को बधाई देते हुए उन्हें मित्र, भाई और मार्गदर्शक बताया।
“प्रधानमंत्री @narendramodi मेरे मित्र, मेरे भाई, मेरे मार्गदर्शक।”

श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को हार्दिक बधाई दी और दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए श्रीलंका की प्रतिबद्धता को दर्शाया। भारत में श्रीलंका के उच्चायोग ने भी राष्ट्रपति दिसानायके का संदेश भारत और श्रीलंका को दिया, जिसमें भारत और श्रीलंका के बीच घनिष्ठ और दीर्घकालिक साझेदारी की पुष्टि की गई।

“मैं प्रधानमंत्री @narendramodi को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई देता हूं। श्रीलंका दोनों देशों के बीच हमारी घनिष्ठ साझेदारी को महत्व देता है और हमारे स्थायी संबंधों को और मजबूत करने के लिए तत्पर है। 

राष्ट्रपति @anuradisanayake ने भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने पर प्रधानमंत्री @narendramodi को हार्दिक बधाई दी है। इस संदेश में भारत और भारत के बीच घनिष्ठ और स्थायी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई है। 

मलेशिया के प्रधानमंत्री, महामहिम अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी और इसे उनके वर्षों के समर्पित लोक सेवा और नेतृत्व का प्रमाण बताया। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों के लोगों के लिए अवसरों का विस्तार करने के प्रति मलेशिया की प्रतिबद्धता को दोहराया।
भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री श्री मोदी को हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि भारत के विकास, समृद्धि और देश की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाने में उनके वर्षों के समर्पित जनसेवा और नेतृत्व का प्रमाण है। हम भारत के साथ अपनी घनिष्ठ और दीर्घकालिक मित्रता को महत्व देते हैं और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों के लोगों के लिए अवसरों का विस्तार करने में सहयोग जारी रखने की आशा करते हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी की निरंतर सफलता और भारत की जनता के लिए निरंतर शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।

#MalaysiaMADANI

#MADANIbekerja

#YakinMADANI”

नाइजीरिया के राष्ट्रपति महामहिम बोला अहमद टिनुबू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई दी और लगातार तीन कार्यकालों में भारत की जनता द्वारा उनके नेतृत्व पर जताए गए विश्वास और भरोसे का उल्लेख किया। राष्ट्रपति टिनुबू ने भारत-नाइजीरिया संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री श्री मोदी के योगदान को दर्शाया और उनके निरंतर स्वास्थ्य, बुद्धिमत्ता और सफलता की कामना की।

“ भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी (@narendramodi) को हार्दिक बधाई देता हूं।”
यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारत की जनता के अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाती है, जो उन्होंने आप पर अपने नेतृत्व के लिए दिखाया है। सार्वजनिक सेवा के प्रति उनका समर्पण, राष्ट्रीय विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और वैश्विक मंच पर उनका प्रभावशाली नेतृत्व दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहता है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी नाइजीरिया के एक महान मित्र होने के साथ-साथ मेरे व्यक्तिगत मित्र और भरोसेमंद सहयोगी भी हैं, जिन पर मैं हमेशा भरोसा कर सकता हूं। वर्षों से, मैं उनकी बुद्धिमत्ता, साहस और अपने राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का अत्‍यधिक प्रशंसक रहा हूं।
नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान, ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (जीसीओएन) के एक विशिष्ट प्राप्तकर्ता के रूप में, उन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग के बंधन को मजबूत करने में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है।

नाइजीरिया सरकार और जनता की ओर से, मैं प्रधानमंत्री श्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, बुद्धिमत्ता और सफलता की कामना करता हूं, क्योंकि वे भारत को और भी ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।
— बोला अहमद टिनुबू, जीसीएफआर
नाइजीरिया गणराज्य के राष्ट्रपति
राष्ट्रपति भवन, अबूजा
9 जून, 2026”

मालदीव के राष्ट्रपति, महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज़ू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को लगातार दिनों तक पद पर रहने वाले भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी और आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और साझा हितों के आधार पर भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने की अपने देश की इच्छा व्यक्त की।
“भारत में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले महामहिम प्रधानमंत्री @narendramodi को हार्दिक बधाई।
मालदीव पारस्परिक सम्मान, संप्रभु समानता और साझा हितों के मार्गदर्शन में भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए तत्पर है।”

केन्या के राष्ट्रपति महामहिम विलियम समोई रूटो ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को बधाई दी और इसे भारत की जनता द्वारा उनके नेतृत्व में रखे गए विश्वास और भरोसे का प्रतीक बताया। उन्होंने दोनों देशों के पारस्परिक लाभ के लिए भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए केन्या की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
“सार्वजनिक सेवा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को बधाई, क्योंकि आज आप भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।
यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में भारत की जनता द्वारा आपके नेतृत्व पर रखे गए विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।
साधारण शुरुआत से लेकर इस पद तक की आपकी यात्रा समर्पण, दृढ़ता और सार्वजनिक सेवा का प्रमाण है।
केन्या भारत के साथ अपनी मजबूत और दीर्घकालिक साझेदारी को महत्व देता है और दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए सहयोग को और गहरा करने की आशा करता है।
भारत की जनता की सेवा और निरंतर सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”

दक्षिण कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम ली जे-म्योंग ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने भारत के विकास और प्रगति में प्रधानमंत्री श्री मोदी की भूमिका को स्वीकार किया और कोरिया-भारत विशेष रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने में विश्वास व्यक्त किया।
“이재명 @Jaemyung_Lee (दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति)
“माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi
मैं आपको दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई देता हूँ।
आपने कई वर्षों तक भारत के विकास और प्रगति का नेतृत्व किया है तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत की प्रतिष्ठा को ऊँचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुझे विश्वास है कि यह उपलब्धि भारत के लोगों द्वारा आपके नेतृत्व पर जताए गए भरोसे को दर्शाती है।
अप्रैल में हमने कोरिया-भारत विशेष रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने तथा विकास और नवाचार से भरे भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई थी। मैं आपके साथ विश्वास और मित्रता को आगे बढ़ाने तथा हमारे दोनों देशों के लोगों के लिए लाभकारी ठोस परिणाम प्राप्त करने की आशा करता हूँ।
मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और भारत के लोगों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं।”

इटली की प्रधानमंत्री, महामहिम जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने रोम में हुई अपनी हालिया मुलाकात को याद किया और दोनों देशों और उनकी जनता के हित में भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
“Giorgia Meloni@GiorgiaMeloni
Translated from Italian
Congratulations to
@narendramodi
जो आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।
हाल के हफ्तों में रोम में दोबारा मिलकर और एक विशेष रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत करके हमें बेहद खुशी हुई है, जो हमारे राष्ट्रों और हमारे लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से भविष्य की ओर देखती है।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निरंतर सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ मिलकर काम जारी रखने और दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने तथा नए क्षेत्रों में इसका विस्तार करने की इच्छा जताई।

 

“प्रधानमंत्री फ्रेडरिकसेन: “भारत के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के सेवा करने की उपलब्धि पर @narendramodi को बधाई। मैं आपके साथ मिलकर काम जारी रखने और हमारी साझेदारी को और मजबूत करने तथा नए क्षेत्रों में इसका विस्तार करने के लिए उत्सुक हूं।” 

साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति, महामहिम निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को वर्षों की समर्पित सेवा और नेतृत्व का परिणाम बताया। राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स ने भारत के साथ सहयोग को और गहरा करने तथा दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के प्रति साइप्रस की प्रतिबद्धता को दोहराया।

“भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर प्रधानमंत्री @narendramodi को बधाई। यह ऐतिहासिक उपलब्धि वर्षों की समर्पित सेवा और नेतृत्व को दर्शाती है। साइप्रस भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को महत्व देता है और हमारे लोगों के लाभ के लिए सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है, ”

ग्रीस के प्रधानमंत्री, महामहिम किरियाकोस मित्सोताकिस ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने ग्रीस और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी और सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई और दोनों देशों के लोगों के फायदे के लिए यूरोप और एशिया के बीच मजबूत संबंध बनाने के साझा लक्ष्य पर ज़ोर दिया।  

“भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर @narendramodi को बधाई। मैं हमारी रणनीतिक साझेदारी और सहयोग को और गहरा करने के लिए उत्सुक हूं। साथ मिलकर, ग्रीस और भारत अपने लोगों के फायदे के लिए यूरोप और एशिया के बीच संबंध बनाना जारी रखेंगे।”