प्रधानमंत्री हैदराबाद में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे
प्रधानमंत्री वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे और संगारेड्डी में जहीराबाद औद्योगिक क्षेत्र की नींव रखेंगे
प्रधानमंत्री हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को चार लेन करने के लिए निर्माण कार्य की नींव रखेंगे
प्रधानमंत्री हैदराबाद के मलकापुर में इंडियन ऑयल के ग्रीनफील्ड टर्मिनल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे
प्रधानमंत्री हैदराबाद में कैंसर के उपचार के लिए चार भागों वाले अत्याधुनिक मल्‍टी सुपर स्‍पेशलिटी देखभाल अस्पताल सिंधु अस्पताल को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे
प्रधानमंत्री बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 10 मई, 2026 को कर्नाटक और तेलंगाना की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे बेंगलुरु में 'आर्ट ऑफ लिविंग' की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और इस अवसर पर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री हैदराबाद के लिए रवाना होंगे और दोपहर लगभग 3 बजे वे लगभग 9,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 3:45 बजे हैदराबाद में सिंधु अस्पताल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री बेंगलुरु में

गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर द्वारा 1981 में स्थापित, आर्ट ऑफ लिविंग एक वैश्विक स्वयंसेवी और शैक्षणिक संगठन के रूप में विकसित हुआ है। यह संगठन 182 देशों में है। प्रधानमंत्री संगठन की 45वीं वर्षगांठ और गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिन समारोह में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नवनिर्मित ध्यान मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे। यह आंतरिक शांति और समग्र कल्याण के लिए एक समर्पित ध्यान कक्ष है। वे आर्ट ऑफ लिविंग की राष्ट्रव्यापी सेवा पहलों का भी शुभारंभ करेंगे, जिनमें मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, प्रकृति का संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन पर वर्ष भर चलने वाली परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री हैदराबाद में

प्रधानमंत्री लगभग 9,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं का सामूहिक उद्देश्य संपर्क को मजबूत करना, रसद दक्षता में सुधार करना, सुरक्षा बढ़ाना और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

प्रधानमंत्री हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 के चार लेन के निर्माण की नींव रखेंगे। इस परियोजना की कुल लागत 3,175 करोड़ रुपये से अधिक है। इस परियोजना से सुगम, सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुनिश्चित होगा जिससे यात्रा के समय में लगभग 1 घंटा 30 मिनट की कमी आएगी और ईंधन की खपत तथा वाहन रखरखाव लागत में भी कमी आएगी। यह राजमार्ग तेलंगाना और कर्नाटक के बीच संपर्क को मजबूत करेगा और दोनों राज्यों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।

प्रधानमंत्री संगारेड्डी जिले में हैदराबाद-नागपुर औद्योगिक गलियारे (एचएनआईसी) के अंतर्गत विकसित किए जा रहे ज़हीराबाद औद्योगिक क्षेत्र की नींव भी रखेंगे। यह परियोजना राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम का हिस्सा है। 3,245 एकड़ में फैले इस क्षेत्र को 2,350 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना रणनीतिक रूप से राष्‍ट्रीय राजमार्ग-65 के किनारे स्थित है और प्रमुख शहरों, बंदरगाहों, रेल नेटवर्क और हवाई अड्डों से निर्बाध बहुआयामी संपर्क प्रदान करेगी।

एक स्मार्ट एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप के रूप में परिकल्पित, ज़हीराबाद औद्योगिक क्षेत्र में उन्नत और टिकाऊ बुनियादी ढांचा होगा और यह अगली पीढ़ी के उद्योगों के लिए सहायक होगा। प्रमुख क्षेत्रों में ऑटोमोबाइल, खाद्य प्रसंस्करण, मशीनरी, धातु और विद्युत उपकरण शामिल हैं। इस परियोजना से लगभग 10,000 करोड़ रुपये का निवेश होने और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्‍पन्‍न होने की उम्मीद है जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

प्रधानमंत्री वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे, जिसे काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क के नाम से भी जाना जाता है और यह पीएम मित्र योजना के अंतर्गत विकसित किया गया है। लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित यह पार्क भारत का पहला पूर्णतः चालू पीएम मित्र पार्क है और भारत सरकार के 5एफ विजन - फार्म टू फाइबर टू फैक्ट्री टू फैशन टू फॉरेन - को साकार करता है। प्रस्तावित नागपुर-विजयवाड़ा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (राष्‍ट्रीय राजमार्ग -163जी) के निकट और राष्‍ट्रीय राजमार्ग-163 के करीब स्थित यह पार्क प्रमुख रेलवे नेटवर्क और बंदरगाहों से उत्कृष्ट मल्टीमॉडल संपर्क प्रदान करता है, जिससे वैश्विक व्यापार के लिए सुगम रसद सुनिश्चित होती है। विश्व स्तरीय औद्योगिक तंत्र के रूप में डिज़ाइन किया गया यह पार्क अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित है जिसमें एक व्यापक आंतरिक सड़क नेटवर्क, समर्पित विद्युत सबस्टेशन और निश्चित जल आपूर्ति शामिल है। यह शून्‍य तरल प्रवाह तकनीक वाले सार्वजनिक दूषित जल शोधन संयंत्र के माध्यम से सतत विकास पर भी बल देता है।

प्रधानमंत्री लगभग 1,535 करोड़ रुपये की प्रमुख रेलवे अवसंरचना परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें काजीपेट-विजयवाड़ा बहु-ट्रैकिंग परियोजना के 118 किलोमीटर लंबे कई खंड शामिल हैं। यह परियोजना व्यस्त ग्रैंड ट्रंक गलियारे की लाइन क्षमता को बढ़ाएगी, जिससे ट्रेनों का संचालन तेज होगा, भीड़ कम होगी, समय की पाबंदी में सुधार होगा और पूरे क्षेत्र में माल ढुलाई को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अलावा, काजीपेट रेल अंडररेल बाईपास राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। यह रणनीतिक परियोजना हैदराबाद, बलहारशाह और विजयवाड़ा की ओर एक साथ ट्रेनों के आवागमन को सक्षम बनाकर काजीपेट जंक्शन पर भीड़भाड़ को कम करेगी, जिससे परिचालन दक्षता में सुधार होगा और देरी कम होगी।

प्रधानमंत्री हैदराबाद में इंडियन ऑयल की 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित मलकापुर टर्मिनल परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। मलकापुर टर्मिनल की स्थापना पेट्रोलियम उत्पादों की उत्‍पादन क्षमता बढ़ाने और क्षेत्र की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए की गई है। इस टर्मिनल की कुल टैंक क्षमता 1,65,000 किलोलीटर है।

भारत के स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, प्रधानमंत्री हैदराबाद में स्थित सिंधु अस्पताल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह कैंसर के उपचार के लिए अत्याधुनिक मल्‍टी सुपर स्‍पेशलिटी गैर-लाभकारी संस्थान है। 2.1 मिलियन वर्ग फुट में फैले 18 मंजिला इस अस्पताल में 1,500 बिस्तर, 150 से अधिक डॉक्टर परामर्श कक्ष और 29 उन्नत ऑपरेशन थिएटर हैं। अस्पताल में कीमोथेरेपी, विकिरण चिकित्सा, कैंसर सर्जरी, अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण, उन्नत गहन देखभाल और 33 से अधिक विशेषज्ञताओं सहित व्यापक देखभाल प्रदान की जाती है। इसमें अत्याधुनिक निदान, आधुनिक प्रयोगशाला और रक्त केंद्र सुविधाएं हैं।

ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री के 'विकसित तेलंगाना फॉर विकसित भारत' के दृष्टिकोण को दर्शाती हैं। यह दृष्टिकोण आर्थिक विकास को गति देने, जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने और एक तेज, अधिक संयोजित राष्ट्र के निर्माण के लिए एकीकृत अवसंरचना विकास पर केंद्रित हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In

Media Coverage

From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
June 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

प्रधानमंत्री ने डॉ. मुखर्जी को एक विशिष्ट देशभक्त, विद्वान और राजनेता बताया, जिन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित कर दिया। श्री मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का अटूट विश्वास, सार्वजनिक जीवन में साहस और राष्ट्रीय हित के प्रति उनकी दृढता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की सामूहिक स्मृति में अंकित है।

डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और समाज की निस्वार्थ सेवा में समर्पित कर दिया। श्री मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के गहन विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने संस्कृत में रचित सुभाषितम भी साझा किया:

“न कर्मणा न प्रजया धनेन त्यागेनैके अमृतत्वमानशुः।”

परेण नाकं निहितं गुहायां विभ्राजते यद्यतयो विशन्ति॥”

सुभाषितम् में इस बात पर जोर दिया गया है कि अमरत्व कर्मों, धन-दौलत या वंश से नहीं, बल्कि त्याग और महान आदर्शों के प्रति पूर्ण समर्पण से प्राप्त होता है। वे महान आत्माएं जो राष्ट्र, समाज और सत्य के लिए अपने स्वार्थों का त्याग कर देते हैं, समय की सीमाओं को पार करते हुए जनमानस में अमर हो जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर, मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जो एक विशिष्ट देशभक्त, विद्वान और राजनेता थे जिन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित कर दिया। सार्वजनिक जीवन में उनका अटूट विश्वास, साहस और राष्ट्रीय हित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। डॉ. मुखर्जी का बलिदान हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित है। हम उनके द्वारा संजोए गए और अपनी अंतिम सांस तक सेवा किए गए मूल्यों के मार्गदर्शन में एक मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के प्रति अपनी दृढता की पुष्टि करते हैं।”

“निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा में आजीवन समर्पित रहे देश की महान विभूति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनके प्रखर विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

न कर्मणा न प्रजया धनेन त्यागेनैके अमृतत्वमानशुः।

परेण नाकं निहितं गुहायां विभ्राजते यद्यतयो विशन्ति॥”