Published By : Admin |
January 17, 2024 | 17:13 IST
Share
कार्यक्रम में देश भर से हजारों विकसित भारत संकल्प यात्रा लाभार्थी शामिल होंगे
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 18 जनवरी, 2024 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर, 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरु होने के बाद से पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ नियमित रूप से बातचीत की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांच बार (30 नवंबर, 9 दिसंबर, 16 दिसंबर, 27 दिसंबर और 8 जनवरी, 2024) बातचीत हुई है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अपनी वाराणसी यात्रा के दौरान लगातार दो दिन (17-18 दिसंबर) को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ आमने-सामने बातचीत की।
देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की परिपूर्णता प्राप्ति है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने वालों की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। यह जमीनी स्तर पर गहरा प्रभाव पैदा करने में यात्रा की सफलता का प्रमाण है जो देश भर के लोगों को विकसित भारत के साझा विजन की ओर एकजुट कर रहा है।
Press statement by the Prime Minister during the Joint Press Statement with the Prime Minister of Israel
February 26, 2026
Share
Your Excellency प्रधानमंत्री और मेरे मित्र नेतन्याहू, Mrs. Netanyahu, दोनों देशों के delegates, मीडिया के साथियों,
नमस्कार!
"शालोम"!
मेरे और भारतीय delegation के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू का एक बार फिर हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
नौ वर्ष पहले मुझे इजरायल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य मिला था। एक बार फिर इजरायल की ऐतिहासिक भूमि पर कदम रखना मेरे लिए गर्व और भावुकता का क्षण है।
कल मुझे इजरायल की पार्लियामेंट को भी संबोधित करने का अवसर मिला। वहां मुझे Speaker of the Knesset मेडल से भी सम्मानित किया गया। मैं इस सम्मान के लिए क्नेसेट, स्पीकर महोदय, मेरे मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू, और इसराइल के लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। और इसे 140 करोड़ भारतवासी और भारत-इसराइल मित्रता को मैं समर्पित करता हूँ।
Friends,
हमारे संबंध गहरे विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, और मानवीय संवेदनाओं की मजबूत आधारशिला पर स्थापित हैं। हमारे रिश्ते समय की हर कसौटी पर खरे उतरे हैं।
आज हमने अपनी time tested साझेदारी को "Special Strategic Partnership” का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह निर्णय दोनों देशों के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।
Friends,
आज की बैठक में हमने अपने सहयोग को नई दिशा और तेज़ गति देने पर चर्चा की। हमारा आर्थिक सहयोग growth, innovation और shared prosperity का इंजन बना हुआ है।
आपसी निवेश को बढ़ावा देने के लिए हमने पिछले वर्ष Bilateral Investment Agreement किया। हम शीघ्र ही एक mutually beneficial Free Trade Agreement को भी अंतिम रूप देंगे।
टेक्नोलॉजी हमारी भावी साझेदारी का केंद्र है। आज हमने Critical and Emerging Technologies Partnership स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे AI, Quantum और Critical Minerals जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलेगी।
मुझे खुशी है कि इजरायल में UPI के इस्तेमाल के लिए समझौता किया गया है। Digital Health के क्षेत्र में भी हम अपने अनुभव साझा करते हुए लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
रक्षा के क्षेत्र में हमारा दशकों पुराना विश्वसनीय सहयोग रहा है। पिछले वर्ष हुए MOU से इसमें नए आयाम जुड़ेंगे। हम मिलकर joint development, joint production, और transfer of technology की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
साथ ही हम civil nuclear energy और स्पेस जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग को आगे बढ़ाएंगे।
Friends,
दोनों देशों के बीच कृषि सहयोग का लंबा और सफल इतिहास रहा है। आज हमने इस सहयोग को futuristic दिशा दिशा देने का संकल्प लिया है।
इजरायल के सहयोग से भारत में स्थापित Centres of Excellence आज हमारी मित्रता के उत्तम उदाहरण हैं। इनकी सफलता देखते हुए, हमने इनकी संख्या 100 तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इस दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए हम Villages of Excellence बनाने पर काम कर रहे हैं। इससे इजरायली टेक्नॉलजी, भारत के गाँव गाँव तक पहुँचेगी, और लाखों किसानों की आय और उत्पादकता में बहुत बढ़ोतरी होगी।
हम मिलकर future-ready farming solutions भी विकसित करेंगे। भारत में "India-Israel Innovation Centre for Agriculture” की स्थापना इस सहयोग के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा।
Friends,
हमारे people-to-people ties हमारे संबंधों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 2023 में हुए Manpower mobility agreement के माध्यम से भारत ने इजरायल के construction और केयर-गिवर सेक्टर्स में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारतीय कामगारों ने अपनी मेहनत, प्रतिबद्धता और कौशल से विश्वास अर्जित किया है।
मुझे खुशी है कि इस सहयोग का विस्तार commerce और services जैसे क्षेत्रों में भी किया जा रहा है। दोनों देशों के युवाओं, researchers और innovators को जोड़ना हमारी मुख्य प्राथमिकता रहा है। इस दिशा में आज हम India-Israel Academic Forum की स्थापना कर रहे हैं।
Friends,
आज हमने क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। क्षेत्रीय connectivity को बढ़ावा देते हुए, हम India Middle East Europe Economic Corridor "आई-मेक” और India Israel UAE USA यानी "आई-टू-यू-टू” पर नई गति से आगे बढ़ेंगे।
Friends,
भारत और इजरायल पूरी तरह से स्पष्ट हैं कि-
आतंकवाद का दुनिया में कोई स्थान नहीं है। किसी भी रूप में, किसी भी अभिव्यक्ति में, आतंकवाद को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
हम कंधे-से-कंधा मिलाकर आतंकवाद और उनके समर्थकों का विरोध करते रहे हैं, और आगे भी करते रहेंगे।
पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता से भारत के सीधे सुरक्षा हित जुड़े हैं। इसलिए हमने शुरुआत से ही संवाद और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया है। यही ग्लोबल साउथ और पूरी मानवता की पुकार है।
भारत की सोच स्पष्ट है:
Humanity must never become a victim of conflict. गाज़ा Peace Plan से शांति का एक रास्ता बना है। भारत ने इन प्रयासों का पूर्ण समर्थन किया है। भविष्य में भी हम सभी देशों के साथ संवाद और सहयोग जारी रखेंगे।
Excellency, My Dear Friend,
आपकी आत्मीयता और गर्मजोशी ने मेरी यात्रा को यादगार बना दिया है। मैं एक बार फिर आपसे और इजरायल के लोगों से जो प्यार मिला है, जो स्नेह मिला है, जो सम्मान मिला है, इसके के लिए हृदय से बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूँ।
बहुत-बहुत धन्यवाद।
"तोदा रब्बा”
नौ वर्ष पहले मुझे इजरायल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य मिला था।
एक बार फिर इजरायल की ऐतिहासिक भूमि पर कदम रखना मेरे लिए गर्व और भावुकता का क्षण है: PM @narendramodi