प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 28 जून की सुबह करीब 11 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर श्री मोदी उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

सरकार द्वारा भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम एक साल तक चलने वाले राष्ट्रीय श्रद्धांजलि समारोह की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक है। इसका उद्देश्य जैन धर्म के महान आध्यात्मिक गुरू और समाज सुधारक आचार्य विद्यानंद जी महाराज की 100वीं जयंती का सम्मान करना है। साल भर चलने वाले इस समारोह में देश भर में सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक पहल की जाएंगी। समारोह का उद्देश्य आचार्य विद्यानंद जी महाराज के जीवन और परम्परा का जश्न मनाने के साथ-साथ उनके संदेश का प्रसार करना है।

आचार्य विद्यानंद जी महाराज ने जैन दर्शन और नैतिकता विषय पर 50 से अधिक पुस्तकों की रचना की है। उन्होंने विशेष रूप से प्राकृत, जैन दर्शन और शास्त्रीय भाषाओं में शिक्षा के लिए काम किया और देश भर में प्राचीन जैन मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
UP's exports to BRICS nations, partners cross $5.36 billion in FY26: Govt

Media Coverage

UP's exports to BRICS nations, partners cross $5.36 billion in FY26: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर ओडिशा के पहाड़पुर गाँव का दौरा किया
June 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उनके साथ ओडिशा के पहाड़पुर गाँव में होना सम्मान की बात है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि पहाड़पुर राष्ट्रपति का गाँव है। उन्होंने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा किए गए कार्य वाकई प्रेरणादायक हैं।

श्री मोदी ने राष्ट्रपति के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा;

“राष्ट्रपति जी के साथ ओडिशा के पहाड़पुर गाँव में होना सम्मान की बात है, और वह भी उनके जन्मदिन पर। यह उनका गाँव है और उन्होंने जो कार्य किया है, वह वाकई प्रेरणादायक है।

उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।

@rashtrapatibhvn”