एक्सपो का लक्ष्‍य संपूर्ण मोबिलिटी मूल्य श्रृंखला को एक छतरी के नीचे लाना है
एक्सपो में 9 से अधिक एक समय में होने वाले कार्यक्रमों, 20 से ज्‍यादा सम्मेलनों और पवेलियन का आयोजन किया जाएगा, साथ ही राज्‍य सत्र भी होंगे जिसमें गतिशीलता क्षेत्र में नीतियों और पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जनवरी, 2025 को सुबह 10:30 बजे नई दिल्‍ली स्थित भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन करेंगे। यह भारत का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो होगा।

यह एक्सपो 17-22 जनवरी, 2025 को तीन अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया जाएगा: नई दिल्ली में भारत मंडपम और यशोभूमि तथा ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट। एक्सपो में 9 से अधिक एक ही समय में होने वाले कार्यक्रमों, 20 से ज्‍यादा सम्मेलनों और पवेलियन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, एक्सपो में मोबिलिटी क्षेत्र में नीतियों और पहलों को प्रदर्शित करने के लिए राज्य सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि उद्योग और क्षेत्रीय स्तरों के बीच सहयोग को सक्षम बनाया जा सके।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का लक्ष्‍य संपूर्ण मोबिलिटी मूल्‍य श्रृंखला को एक छतरी के नीचे लाना है। इस वर्ष के एक्सपो में वैश्विक महत्व पर विशेष बल दिया जाएगा, जिसमें दुनिया भर से प्रदर्शक और आगंतुक भाग लेंगे। यह एक उद्योग-नेतृत्व वाली और सरकार द्वारा समर्थित पहल है और इसका समन्वय भारतीय अभियान्त्रिकी निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा विभिन्न उद्योग निकायों और भागीदार संगठनों के संयुक्त समर्थन से किया जा रहा है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi inaugurates Micron’s ₹22,516-crore ATMP facility in Gujarat; calls chips ‘Regulator of 21st century’

Media Coverage

PM Modi inaugurates Micron’s ₹22,516-crore ATMP facility in Gujarat; calls chips ‘Regulator of 21st century’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने मदुरै के तिरुप्पारनकुंद्रम के अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की
March 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम में अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।

 

पवित्र मंदिर में दर्शन के दौरान, प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों की शांति, समृद्धि और भलाई के लिए आशीर्वाद मांगा। प्रधानमंत्री ने आशा प्रकट की कि भगवान मुरुगन हमें शक्ति, साहस और ज्ञान के साथ मार्गदर्शन करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने "वेत्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा!" प्रार्थना के साथ अपनी भावनाएं प्रकट कीं।

 

प्रधानमंत्री ने X पर शेयर किया:

 

"वेत्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा!

 

मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम में अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में प्रार्थना की।

शांति, समृद्धि और सभी की भलाई के लिए आशीर्वाद मांगा। भगवान मुरुगन हमेशा हमें शक्ति, साहस और ज्ञान के साथ मार्गदर्शन करें।"